Wednesday, July 8, 2026 5:51 am

कृष्णा श्रॉफ ने दिए ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने के संकेत

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 14' से खूब पॉपुलैरिटी बटोर रही हैं। भाई टाइगर श्रॉफ की तरह कृष्‍णा भी फिटनस फ्रीक हैं और उनका यह दम स्‍टंट के दौरान खूब दिखता है। वह शो में फिर से वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाली हैं। लेकिन इसी बची अब चर्चा चल रही है कि कृष्‍णा 'खतरों के ख‍िलाड़ी 14' के बाद सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में हिस्‍सा ले सकती हैं! मजेदार बात यह है कि उन्‍होंने इस पर अपनी राय भी रखी है। हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' से बातचीत में जब कृष्‍णा श्रॉफ से 'बिग बॉस 18' में हिस्‍सा लेने को लेकर सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि मैं 'बिग बॉस' में बेहतरीन ढंग से परफॉर्म करूंगी। खतरों के खिलाड़ी में अपने सफर को देखते हुए मुझे लगता है कि बाकी अब सबकुछ आसान होगा। जब बिग बॉस की बात आती है, तो मैं अलग-अलग तरह के लोगों के साथ काफी सहज हूं और किसी के भी साथ ढल सकती हूं।' कृष्‍णा बोलीं- कोई परेशान करे, लड़े, मुझे फर्क नहीं पड़ता कृष्‍णा आगे कहती हैं, 'मेरे साथी कंटेस्‍टेंट चाहे कितने भी अगल बैकग्राउंड से हों, यदि वो मुझे परेशान करते हैं या लड़ते भी हैं तो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं या तो एक असाधारण कंटेस्‍टेंट हो सकती हूं या एकदम नीरस, लेकिन एक बात जो मैंने अपने 'खतरों के ख‍िलाड़ी' के अनुभव से सीखी है, वह यह है कि मैं चीजों को ब्‍लैक या व्‍हाइट में देखती हूं। मेरे लिए कोई ग्रे शेड नहीं है।' 'अपनी बेबाकी से अपनी राय रखना जानती हूं' कृष्णा श्रॉफ अपनी बेबाकी और अपनी बात रखने की क्षमता पर भी बात करती हैं। वह कहती हैं, 'मैं अपने विचारों, भावनाओं और राय में बहुत ईमानदार हूं। मैं जो कुछ भी कहती हूं, उसकी प्रैक्‍ट‍िस नहीं करती। मैं पहले कभी टेलीविजन पर नहीं आई हूं, इसलिए मुझे हमेशा नहीं पता होता कि क्या कहना है, कब कहना है या किससे कहना है, लेकिन मैं अपने मन की बात कहती हूं। मुझे लगता है कि मैं शो में ताजगी लेकर आती हूं। दूसरे लोग मुझसे जो कहते हैं, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।' 'मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात करती हूं' यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें नेशनल टेलीविजन पर अपनी खामियों के लिए जज किए जाने से कोई परेशानी नहीं है? कृष्णा ने कहा, 'बिल्कुल। मेरा मानना है कि 'खतरों के ख‍िलाड़ी' में मेरी प्रामाणिकता और मेरी सच्चाई आई है। मैं अपने जीवन के हर पहलू के बारे में खुलकर बात करने में सहज हूं, जो मुझे एक खुली किताब बनाता है। मैं अपनी खामियों और असफलताओं के बारे में बहुत मुखर रही हूं। लेकिन मैं उन्हें मुद्दा बनाने की बजाय चुनौतियों के रूप में देखती हूं।' अक्‍टूबर में शुरू होगा 'बिग बॉस 18', सलमान करेंगे होस्‍ट 'बिग बॉस 18' को लेकर खबर है कि यह अक्‍टूबर महीने के पहले हफ्ते में शुरू हो सकता है। शो को सलमान खान ही होस्‍ट करेंगे। हालांकि, अभी शो के कंफर्म कंटेस्‍टेंट्स को लेकर कोई खबर नहीं आई है, लेकिन चर्चा है कि इस बार दलजीत कौर, मिस्‍टर फैजू और समीरा रेड्डी जैसे सितारे कंटेस्‍टेंट्स बनकर आ सकते हैं। recent visitors 93

भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश बांग्लादेश के हालात का किया जिक्र

नई दिल्ली भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश बांग्लादेश के हालात का भी जिक्र किया। उन्होंने मुल्क में अल्पसंख्यकों और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की बात कही है। अगस्त की शुरुआत से ही बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी है, जिसमें 500 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। खबरें आईं कि कई स्थानों पर हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया। पीएम मोदी ने कहा, 'बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है, उसे देखते हुए चिंता करना वाजिब है। मैं आशा करता हूं कि वहां हालात जल्दी सामान्य होंगे। खासतौर पर 140 करोड़ भारतीयों की चिंता है कि वहां के हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। भारत हमेशा चाहता है कि पड़ोसी देश शांति से रहें और विकास की ओर बढ़ें। हम बांग्लादेश के विकास के लिए चिंतित हैं और कुछ भी सकारात्मक हो, इसके लिए हम साथ हैं।' बांग्लादेश में हिंदुओ पर हमले थमे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश में 48 जिलों में 278 स्थानों पर हिंदुओं ने हमलों और धमकियों का सामना किया है। खबरें आईं कि हाल ही में ठाकुरगांव सदर उपजिला में आने वाले फाराबारी मंदिरपारा में एक हिंदू परिवार के घर को आग लगा दी गई। घटना मंगलवार की है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सोमवार को ही बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस ने कहा है कि शेख हसीना का शासन खत्म होने के बाद हिंदू समुदाय ने 278 स्थानों पर हमलों और धमकियों का सामना किया है। अलायंस का कहना है कि सरकार में बदलाव के कारण हिंदू समुदाय के खिलाफ तोड़फोड़, लूट, आगजनी, जमीन हड़पने और देश छोड़ की धमकियां जैसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। recent visitors 64

पंचायती राज संस्थानों की महिला प्रतिनिधियों को ‘स्कूटी’ दी जाए: किरण बेदी

नई दिल्ली  पुदुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने  सरकार से पंचायती राज संस्थानों की महिला प्रतिनिधियों को ‘स्कूटी’ देने के लिए एक योजना शुरू करने का आग्रह किया। लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होने राजधानी पहुंचीं करीब 400 महिला प्रतिनिधियों और पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के निर्वाचित प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेदी ने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटी से महिला प्रतिनिधियों को आवाजाही में सुगमता होगी। राष्ट्रीय राजधानी में पंचायतों में महिला नेतृत्व पर आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला में जमीनी स्तर पर ‘सरपंच-पति’ प्रथा का मुद्दा भी उठा। बेदी ने बताया कि आवाजाही में असुविधा के कारण महिलाओं को पुरुष रिश्तेदारों पर निर्भरता मजबूर होना पड़ता है। बेदी ने कहा, ‘‘महिला पंचायत प्रतिनिधियों…जो पंचायत के काम के लिए अपने क्षेत्र में बाहर निकलती हैं, उन्हें एक स्कूटी दी जानी चाहिए या उन्हें सब्सिडी पर स्कूटी दी जानी चाहिए ताकि उन्हें दूसरों पर निर्भर न होना पड़े।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी महिला को क्षेत्र में आवाजाही के लिए अपने पति या बेटे पर निर्भर रहना पड़ता है तो वह पूरी तरह से स्वतंत्र नहीं हो सकती है। वास्तविक समस्या यह है कि हमारी महिलाओं के पास न तो गतिशीलता है, न ही दृश्यता।’’ उन्होंने हालांकि कहा कि कई महिलाओं को साइकिल चलाना नहीं आता। उन्होंने उन्हें यह सीखने के लिए भी प्रोत्साहित किया। भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने वाली पहली महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनका गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) नवज्योति फाउंडेशन लंबे समय से ग्रामीण इलाकों में काम कर रहा है और पंचायत उनके दिल के करीब है। पंचायती राज सचिव विवेक भारद्वाज ने इस बीच कहा कि महिला पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक अलग प्रशिक्षण की आवश्यकता है और मंत्रालय इस पर गौर करेगा। सचिव ने लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ का जिक्र किया और कहा कि उन्हें बताया गया कि इसमें कैसे वास्तविकता को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले एक कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुझसे मिलने आए। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैंने पंचायत वेब सीरीज देखी है… एक अन्य व्यक्ति, जो एक कंसल्टेंसी का नेतृत्व करते हैं, ने मुझे बताया कि उन्होंने पूरी पंचायत श्रृंखला देखने के लिए एक दिन की छुट्टी ली थी…।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें लगता होगा कि मैं खुश हो जाऊंगा, लेकिन मुझे बहुत बुरा लगा। क्योंकि वेब सीरीज दिखाती है कि उसमें एक महिला सरपंच है लेकिन उसका पति सारा कामकाज कर रहा होता है।’’ वहां पंचायती राज प्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘प्रधान पति के इस रिवाज को खत्म करना आपकी जिम्मेदारी है। इस प्रयास में हम आपके साथ हैं।’’ सचिव ने कहा कि 32 लाख पंचायती राज प्रतिनिधियों में से 46 प्रतिशत महिलाएं हैं, लेकिन आश्चर्य है कि इनमें से कितनी अपनी जिम्मेदारियों को स्वयं पूरा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम जीपीडीपी प्रशिक्षण आयोजित करते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए अलग से कोई प्रशिक्षण नहीं है। एक कुशल सरपंच बनने के लिए एक महिला को क्या चाहिए … इस संबंध में कोई प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। यह हमारी कमी है, हम जल्द ही इसे दूर करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन और भारत के बीच सबसे बड़ा अंतर यह है कि वहां महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक है। अगर 20-30 प्रतिशत महिलाएं काम नहीं करेंगी तो समाज का विकास नहीं हो सकता।’’   recent visitors 82

EPFO खाताधारकों अब PF से पैसा निकालना आसान, 3 दिन में खाते में आएंगे 1 लाख तक, जानिए नियम-प्रक्रिया

नई दिल्ली कर्मचारी भविष्‍य निध‍ि संगठन के खाताधारकों और कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। ईपीएफओ ने पीएफ अकाउंट से एडवांस निकालने के नियम में बदलाव किया है। ईपीएफओ ने मेडिकल, एजुकेशन, मैरिज और हाउसिंग पर्पज के एडवांस क्लेम के लिए ऑटो-मोड सेटलमेंट की सुविधा दी है। इस सुविधा का लाभ पीएफ अकाउंट होल्‍डर्स, जो 6 करोड़ से ज्‍यादा हैं लाभ उठा सकते हैं। 3-4 दिन में कर सकते है क्लेम ईपीएफओ ने चिकित्सा, शिक्षा, विवाह और कंस्ट्रक्शन के एडवांस क्लेम के लिए ऑटो-मोड सेटलमेंट की सुविधा शुरू की है, इसके तहत 3-4 दिन में क्‍लेम कर सकते है, पहले ईपीएफओ की इस सुविधा में 15 से 20 दिन का समय लगता था। इसका कारण था मेंबर की एलिजिबिलिटी, डॉक्यूमेंट, EPF अकाउंट का KYC स्टेटस, बैंक अकाउंट जैसी डिटेल्स को चेक किया जाना, लेकिन अब ऑटोमेटेड सिस्‍टम में उन्‍हें स्‍क्रूटनी और अप्रूवल भेज दिया जाता है, ताकि क्‍लेम आसानी से हो जाए।     राहत की बात ये है कि अब ईपीएफ अकाउंट से एडवांस फंड 1 लाख रुपये तक निकाल स‍कते हैं, जबकि पहले यह लिमिट 50 हजार रुपये थी। एडवांस फंड निकालने का काम ऑटो सेटलमेंट मोड कंप्‍यूटर के जरिए कर सकते हैं, इसके लिए किसी से भी अप्रूवल की आवश्‍यकता नहीं होती है और तीन दिन के अंदर ही पैसा आपके अकाउंट में भेज दिया जाएगा।     इसके लिए KYC, क्लेम रिक्वेस्ट की एलिजिबिलिटी, बैंक अकाउंट डिटेल देने की आवश्‍यकता होती है।राहत की बात ये है कि पहले सिर्फ बीमारी के समय में ही पैसा निकाल सकते थे लेकिन अब बीमारी, एजुकेशन, शादी और घर खरीदने के लिए भी EPF से पैसा निकाल सकते हैं।अगर घर में बहन और भाई की भी शादी है तो भी एडवांस पैसा निकाल सकते हैं। पीएफ खाते से पैसा निकालने की प्रक्रिया     सबसे पहले UAN और पासवर्ड का उपयोग करके EPFO पोर्टल पर लॉग इन करें।     अब आपको ऑनलाइन सर्विसेज पर जाना होगा और ‘क्लेम’ सेक्शन चुनना होगा।     बैंक अकाउंट वैरिफाई करें, प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम पर क्लिक करें।     जब नया पेज ओपन हो जाएगा तो पीएफ एडवांस फॉर्म 31 चुनना होगा।     अब पीएफ अकाउंट सलेक्‍ट करना होगा।     अब आपको पैसा निकालने की वजह, कितना पैसा निकालना और एड्रेस भरना होगा।     चेक या पासबुक की स्‍कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।      आपको कंसेंट देना होगा और इसे आधार से वेरिफाई करना होगा।     क्‍लेम प्रॉसेसे होने के बाद ये एम्‍प्‍लॉयर के पास अप्रूवल के लिए जाएगा।     ऑनलाइन सर्विस के तहत आप क्‍लेम स्‍टेटस को चेक कर सकते हैं।   recent visitors 142

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- देश में मेडिकल लाइन में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी

नई दिल्ली मेडिकल क्षेत्र में भविष्य बनाने में जुटे छात्रों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में मेडिकल लाइन में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी। खास बात है कि यह ऐलान ऐसे समय पर हुआ है, जब सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में NEET परीक्षा विवाद पर अपना फैसला सुनाया है। पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने विदेश में शिक्षा हासिल करने जा रहे छात्रों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'आज भी हमारे देश में मेडिकल एजुकेशन के लिए हमारे बच्चे बाहर जा रहे हैं। ज्यादातर मध्यमवर्गीय परिवार के हैं, उनके लाखों करोड़ों खर्च हो जाते हैं। हमने पिछले 10 साल में मेडिकल सीटों को करीब-करीब 1 लाख कर दिया।' रूस-यूक्रेन युद्ध के समय बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र भारत लौटे थे। उन्होंने कहा, 'आज करीब करीब 25 हजार युवा हर साल विदेश में मेडिकल एजुकेशन के लिए जाते हैं। ऐसे-ऐसे देशों में जाना पड़ रहा है, जब कभी सोचता हूं तो मैं हैरान हो जाता हूं। इसलिए हमने तय किया है कि अगले 5 साल में मेडिकल लाइन में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी।' अंतरिक्ष में भी बड़ी तैयारी में भारत पीएम मोदी ने कहा कि भारत का 'जीवंत' अंतरिक्ष क्षेत्र भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, 'यह जीवंत होता जा रहा है। भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमने अंतरिक्ष क्षेत्र में कई सुधार किए हैं। हमने इसे अतीत की बंदिशों से मुक्त कराया है।' recent visitors 60

लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सख्त संदेश, भारत में संविधान का शासन, भ्रष्टाचारियों का महिमामंडन ठीक नहीं

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने किसी नेता या किसी दल का नाम लिए बिना कहा, ''हमें नकारात्मक लोगों से बचना होगा। कुछ लोग देश का विकास नहीं चाहते। विकृति तो विनाश और सर्वनाश का कारण बनती है।'' साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचारियों का महिमामंडन करने का आरोप लगाते हुए खूब हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, ''क्या कोई कुछ सोच सकता है कि देश में संविधान का शासन है। इसके बाद भी कुछ ऐसे लोग निकल रहे हैं, जो भ्रष्टाचार का महिमामंडन कर रहे हैं। ऐसे लोग स्वस्थ समाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है और यह चिंता का विषय है। यदि किसी भ्रष्टाचारी का महिमामंडन होगा तो जो आज ऐसा नहीं करता है, वह भी ऐसे रास्ते पर जाने की सोचेगा।'' पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, ‘’हम संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं लेकिन कुछ लोग होते हैं जो प्रगति देख नहीं सकते जो भारत का भला सोच नहीं सकते हैं। जब तक खुदका भला न हो तब तक उन्हें किसी का भला अच्छा नहीं लगता। देश को ऐसे लोगों से बचना होगा। ईमानदारी के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई तीव्र गति से जारी रहेगी।'' महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर उन्होंने कहा, ‘हमें गंभीरता से सोचना होगा। हमारी माताओं, बहनों, बेटियों के प्रति जो अत्याचार हो रहे हैं उसके प्रति जन सामान्य का आक्रोश है। इसे देश को, समाज को, हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो। राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो, ये समाज में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है।' recent visitors 70

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और फिन एलन ने न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को ठुकारया

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और फिन एलन ने न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को ठुकार दिया है। हालांकि कॉनवे ने केन विलियमसन की तरह एक कैजुअल समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और श्रीलंका के सीमित ओवरों के मैचों को छोड़कर अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध बताया है, क्योंकि वह SA20 में हिस्सा लेंगे। इससे पहले केन विलियमसन ने भी यही रास्ता अपनाया था। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक फिन एलन ने बिग बैश लीग में कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है, जिसके कारण उन्होंने न्यूजीलैंड के कॉन्ट्रैक्ट को साइन नहीं किया। कॉनवे और एलन दोनों को पिछले महीने अनुबंध सूची में शामिल किया गया था और अब उन्हें रिप्लेस किया जाएगा। आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड पाकिस्तान में वनडे त्रिकोणीय सीरीज खेलेगा। कॉनवे ने इस प्रक्रिया के दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अनुबंध से बाहर होना कोई आसान फैसला नहीं था। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने कॉनवे के हवाले से कहा, ''सबसे पहले मैं इसमें सहयोग के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट को धन्यवाद देना चाहता हूं। केंद्रीय खेल अनुबंध से हटने का फैसला मैंने हल्के में नहीं लिया है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए इस समय सबसे अच्छा है। ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे लिए अभी भी सबसे बड़ी उपलब्धि है और मैं न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैच जीतने के लिए बेहद उत्साहित हूं।" इससे पहले न्यूजीलैंड के उप कप्तान टॉम लैथम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट की आलोचना की थी और कहा था कि उन्हें केंद्रीय अनुबंध प्रणाली के साथ अधिक लचीला होना होगा। कॉनवे और एलन, विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन और एडम मिल्ने के साथ केंद्रीय अनुबंध से बाहर होने का विकल्प चुनने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। recent visitors 87