Tuesday, July 7, 2026 12:24 pm

शिवराज सिंह बुधनी दौरे के दौरान वह तिरंगा यात्रा में शामिल होने के साथ ही लाडली बहनों से भी संवाद करेंगे

भोपाल / बुधनी मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से तैयारियों का आगाज करने जा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार (17 अगस्त) को बुधनी विधानसभा के बुधनी और रेहटी दौरे पर रहेंगे. इस दौरे के दौरान वह तिरंगा यात्रा में शामिल होने के साथ ही लाडली बहनों से भी संवाद करेंगे. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 6 घंटे तक बुधनी विधानसभा में रहेंगे. शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से सांसद निर्वाचित होने के बाद बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया. शिवराज सिंह की पारंपरिक सीट है बुधनी इससे पहले वर्ष 2005-06 से तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से विधायक रहे, लेकिन हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनाव में पार्टी ने उन्हें विदिशा संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की. विदिशा से जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में कृषि मंत्री का दायित्व सौंपा गया. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट के विधायक पद से इस्तीफा दिया है. तभी से यह सीट रिक्त है. अब इस सीट पर उपचुनाव होना है. जीतू पटवारी खुद कर रहे लीड दूसरी तरफ बुधनी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी खुद अगुवाई कर रहे हैं. जीतू पटवारी दो बार बुधनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं. इस मौके पर जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पार्टी भी की है. जबकि जीतू पटवारी ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का भी ऐलान किया हुआ है. कांग्रेस के बाद अब बीजेपी भी आज से चुनाव तैयारियों का आगाज करने जा रही है. शिवराज सिंह चौहान का शेड्यूल जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 10.35 बजे भोपाल स्थित निवास से निकलकर 10.40 बजे स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचकर पौधरोपण करेंगे. जबकि 11 बजे स्मार्ट सिटी पार्क से निकलकर 12.30 बजे बुधनी पहुंचेंगे. दोपहर 12.30 बजे बुधनी रेलवे के पास तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे नया बस स्टैंड आएंगे, जहां लाडली बहनों से जनसंवाद करेंगे. दोपहर 2.30 बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. जबकि 2.40 बजे बुधनी से निकलकर 3.10 बजे रेहटी पहुंचेंगे, जहां तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. रेहटी में 3.30 से 4.30 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. रात 7 बजे भोपाल पहुंचेंगे. recent visitors 83

महिला कांस्टेबल को प्राइवेट कोचिंग के विज्ञापन में रोल अदा करना महंगा पड़ा, किया सस्पेंड

 रतलाम रतलाम मध्य प्रदेश पुलिस की एक महिला कांस्टेबल को प्राइवेट कोचिंग के विज्ञापन में रोल अदा करना महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. रतलाम जिले के पुलिस कप्तान ने यह जानकारी दी. 'X' पर एक वीडियो शेयर करते हुए रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा ने लिखा, ''सोशल मीडिया के माध्यम एक महिला आरक्षक द्वारा वर्दी में निजी कोचिंग संस्थान का प्रचार करना संज्ञान में आया है. जिस पर महिला आरक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है. आगे विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है.'' रतलाम के नामली पुलिस थाने में पदस्थ कांस्टेबल अनीता रावत मीणा नीमच जिले की रहने वाली हैं. वह नौकरी के साथ साथ एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (MPSI) की भी तैयारी कर रही हैं.    दरअसल, एमपी युवा शक्ति नाम के 'X' हैंडल से एक वीडियो के साथ तंज कसते हुए लिखा गया, ''अब खाकी वर्दी का काम चौराहे पर ड्यूटी देना ही नहीं, बल्कि प्राइवेट कोचिंग क्लास का प्रमोशन करना भी है. जिसे मध्यप्रदेश पुलिस की आरक्षक अनिष्का रावत मीना बखूबी निभा रही है. मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से निवेदन है कि पुलिस भर्ती से चयनित को वीडियो बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाए.'' Ad Video में क्या है ? कोचिंग प्रचार के वीडियो में सड़क पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस कांस्टेबल से एक युवती पूछती है- हैलो मैडम, मैं आपको काफी टाइम से फॉलो कर रही हूं. मुझे भी आपके जैसी बनना है. आपने पुलिस की तैयारी कहां से की? जवाब में कांस्टेबल इंदौर की एक कोचिंग का नाम बताते हुए कहती हैं कि अभी भी मैं वहां से MPSI की तैयारी कर रही हूं. यदि आपको भी वहां से तैयारी करनी है तो आप उनका यूट्यूब चैनल चेक कर सकती हैं. आगे कहती है, आप मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के किसी भी एक्जाम की तैयारी वहां से कर सकते हैं.   'X' पर आ रहे रिएक्शन इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. एक 'X' यूजर ने लिखा, ''वर्दी में ऐसा नहीं करना चाहिए. आप सिस्टम का हिस्सा हो. समझाइश के साथ महिला आरक्षक को एक मौका और देना चाहिए. शायद उनको नहीं मालूम की ऐसा नहीं कर सकते. बाकी SP साहब के प्रोटोकाल क्या होते हैं? हम को नहीं मालूम.'' वहीं, दूसरे कुछ यूजर्स ने महिला पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ हुई इस कार्रवाई का उचित ठहराया है.   recent visitors 79

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की हड़ताल को बताया अवैधानिक, जारी किया नोटिस, आज होगी सुनवाई

जबलपुर मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को हाईकोर्ट ने अवैधानिक बताया है। उन्होंने 24 घंटे में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन गांधी हॉस्पिटल भोपाल को नोटिस देते हए जवाब मांगा है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदेश के डॉक्टर हड़ताल पर उतर गए थे। इस हड़ताल को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट में लगाई गई थी। हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि पूर्व में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश शासकीय चिकित्सा महासंघ तथा मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन को निर्देशित किया गया था कि वह हाईकोर्ट में बिना सूचित किए सांकेतिक हड़ताल तक नहीं करेंगे। युगलपीठ ने जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन गांधी हॉस्पिटल भोपाल को उक्त आदेश की प्रति नोटिस के साथ भेजने के आदेश देते हुए अगली सुनवाई शनिवार 17 अगस्त को सुनवाई निर्धारित की है। नरसिंहपुर निवासी अंशुल तिवारी की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में देशभर के डॉक्टर आंदोलनरत हैं। प्रदेश के डॉक्टर भी घटना के विरोध में हड़ताल पर चले गए हैं। पूर्व में इंदरजीत सिंह शेरू की तरफ से दायर याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा फरवरी 2023 में दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा गया कि उस समय डॉक्टरों की हड़ताल को अवैधानिक करार दिया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में चिकित्सा सेवा को अत्यावश्यक सेवा घोषित करते हुए कहा था कि अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विचिन्नता निवारण अधिनियम 1979 के तहत चिकित्सा सेवा के कर्मचारी सामूहिक अवकाश तथा हड़ताल पर नहीं जा सकते। हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश शासकीय व स्व शासकीय  चिकित्सा महासंघ तथा मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन को निर्देशित किया था कि वे हाईकोर्ट में बिना सूचित किए सांकेतिक हड़ताल तक नहीं करेंगे। याचिका की सुनवाई करते हुए युगलपीठ ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग, डीन गांधी मेडिकल कॉलेज तथा जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन गांधी मेडिकल कॉलेज को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटों में जवाब मांगा है। युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नोटिस के साथ पूर्व में पारित आदेश की प्रति भेजी जाए। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता संजय अग्रवाल ने पैरवी की। recent visitors 91

मॉनसून में ईयरबड्स को सुरक्षित रखने के टिप्स

मॉनसून के मौसम में बारिश लगातार होती हैं। ऐसे में आपको कई चीजों का खास ध्यान रखना होता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का नाम भी शामिल है। आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, इसकी मदद से आपके लिए ये समझना आसान होने वाला है कि आप आखिर इसे कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही कुछ सावधानियां भी बरतनी होती हैं। 1. वाटरप्रूफ ईयरबड्स का चयन करें अगर आप बारिश के मौसम में भी ईयरबड्स का उपयोग करना चाहते हैं, तो वाटरप्रूफ ईयरबड्स का चयन करें। ऐसे ईयरबड्स पानी और नमी से सुरक्षित रहते हैं और आप बिना किसी चिंता के उन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं। 2. ईयरबड्स को कवर में रखें बारिश में बाहर जाते समय अपने ईयरबड्स को किसी सुरक्षित कवर या केस में रखें। इससे पानी के संपर्क में आने से उन्हें बचाया जा सकता है। 3. रेनकोट या छाता का उपयोग करें बारिश में बाहर निकलते समय रेनकोट या छाता का उपयोग करें, ताकि आपके ईयरबड्स सीधे पानी के संपर्क में न आएं। 4. पावर ऑफ रखें अगर आपके ईयरबड्स पर पानी के छींटे पड़ जाएं, तो उन्हें तुरंत पावर ऑफ कर दें। इससे उनके अंदर के सर्किट को शॉर्ट सर्किट से बचाया जा सकता है। 5. ईयरबड्स को सूखा रखें ईयरबड्स गीले हो जाने पर उन्हें किसी सूखे कपड़े से पोंछें और अच्छी तरह से सूखने दें। उन्हें तब तक चार्जिंग केस में न रखें जब तक वे पूरी तरह से सूख न जाएं। 6. नमी अवशोषक पैकेट का उपयोग करें अगर आपके ईयरबड्स गीले हो जाते हैं, तो उन्हें नमी अवशोषक पैकेट (जैसे सिलिका जेल) के साथ एक बंद बैग में रख दें। इससे ईयरबड्स में फंसी नमी को बाहर निकालने में मदद मिलेगी। 7. बीमा कराएं अगर आपके ईयरबड्स महंगे हैं, तो उनका बीमा कराना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे बारिश के कारण अगर उन्हें नुकसान होता है, तो आपको आर्थिक सुरक्षा मिल सकती है। इन सरल उपायों को अपनाकर आप अपने ईयरबड्स को बारिश के मौसम में सुरक्षित रख सकते हैं और बिना किसी चिंता के संगीत का आनंद ले सकते हैं। recent visitors 93

रोजगार एवं स्व-रोजगार से युवाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से अनूपपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनूपपुर में गीता भवन, स्पोर्ट कॉम्पलेक्स, बस स्टैण्ड और बनेगा न्यायालय भवन कोतमा में बनेगा 100 बिस्तरीय अस्पताल रोजगार एवं स्व-रोजगार से युवाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता युवा, नारी, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित कोई योजना नहीं होगी बंद मुख्यमंत्री अनूपपुर जिले में आयोजित आभार सह उपहार कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अनूपपुर जिले अनूपपुर में सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज बनाया जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। अनूपपुर में ही गीता भवन, स्पोर्ट कॉम्पलेक्स, बस स्टैण्ड और न्यायालय भवन बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के कोतमा को भी 100 बिस्तरीय अस्पताल के साथ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बनाने की सौगात दी। बिजुरी उप तहसील को तहसील बनाने, बिजुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन करने एवं अन्य विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा, नारी, गरीब और किसान के कल्याण के लिये हमारी सरकार कृत-संकल्पित है, इनको आधार स्तंभ के रूप में परिभाषित किया है। मध्यप्रदेश सरकार चार मिशन, युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण मिशन बनाकर काम करने जा रही है। रोजगार और स्व-रोजगार के साधन उपलब्ध कराकर युवाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिये सरकार ने निर्णय लिया है कि पूर्व से संचालित जन-कल्याण की किसी भी योजना को बंद नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बिजली, सड़क, पानी के बाद युवाओं को रोजगार मुहैया कराने हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपने बलबूते पर कुछ कर सकें और अपनी जिंदगी बेहतर बना सकें, इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों सहित सभी जिलों में औद्योगिक पार्क और आईटी पार्क बनाने के प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश देश का नंबर वन प्रदेश बने, इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगले 5 वर्षों में हमारी जीडीपी 7 लाख करोड़ की होगी। उन्होंने कहा की लाड़ली बहनों के लिए हमनें बजट में 18 हजार करोड़ का बजट प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनूपपुर जिले में आयोजित रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव के अंतर्गत लाड़ली बहनों के लिए आभार-सह-उपहार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जिला मुख्यालय अनूपपुर आगमन पर पिपरहा के गुदुम बाजा दल ने जनजातीय संस्कृति के साथ स्वागत किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर में रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव में 176 कार्यों का लोकार्पण एवं 25 कार्यों का भूमि-पूजन किया। मध्यप्रदेश में कोई योजना नहीं होगी बंद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोई भी योजना बंद नहीं होगी। सभी योजनाओं का संचालन सतत् रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को आसान और खुशहाल बनाने के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम लागू किए गए हैं। हमने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभान्वित 40 लाख बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण से शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के स्नेहिल प्रेम का प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के स्नेहिल प्रेम का प्रतीक है। भाई, बहन के प्रेम के प्रतीक सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन की राशि के रूप में बहनों के खातें में जमा कराए हैं। प्रदेश सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बहनों की रक्षा सूत्र ने बिगड़ते संबंधों की डोर संभाली है। हमारा देश त्यौहारों की संस्कृति वाला देश है। यहां प्रेम और रिश्तों को निभाने वाले संस्कार समाहित होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कानून व्यवस्था के साथ-साथ समाज के सभी गतिविधि तीज और त्यौहार मनाएं जाएंगे। हमारी सरकार ने गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी जैसे त्यौहार भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है। नर्मदा की गोद अमरकंटक में जन्म लेना सौभाग्य की बात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य के बाद मनुष्य इस पृथ्वी पर जन्म लेता है। सौभाग्य अच्छा रहा तो वह भारत में जन्म लेता है। भगवान की भक्ति के पुण्य से मध्यप्रदेश में तथा मां नर्मदा मैया की कृपा से अनूपपुर की इस पवित्र भूमि में जन्म लेता है। यहां की भूमि ऋषि-मुनियों की तपोस्थली है। कार्यक्रम को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह सहित जन-प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने राधाकृष्ण को झुलाया झूला मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में अनूपपुर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान राधाकृष्ण को झूला झुलाया। इसके पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पर बहनों ने पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने अपने लाड़ले भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षाबंधन के उपहार भेंट किये। उन्होंने बहनों को अपने हाथ से मिठाई ‍खिलाकर मुँह मीठा कराया। महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का किया अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर अनूपपुर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं द्वारा प्रोसेस कोदो, कोदो की बिस्किट, नमकीन, गोंडी पेंटिंग, आयरन आर्ट, बाथ प्रोडेक्ट, प्ले आर्ट, बीजापुरी काष्ठ से रक्षाबंधन हेतु तैयार किए गए गिफ्ट हैम्पर, अचार, मुरब्बा इत्यादि के अवलोकन के बाद महिलाओं से उत्पाद के विक्रय के संबंध में मुख्यमंत्री ने जानकारी प्राप्त और उत्सावर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध पैडी ट्रांसप्लांटर संयंत्र का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्राईसाईकल भी प्रदान किए। एकलव्य आवासीय परिसर में फलदार पौधा रोपा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एकलव्य आवासीय परिसर में फलदान पौधा रोपा। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान … Read more

कोलकाता रेप हत्याकांड: सड़क पर उतरे भोपाल AIIMS के डॉक्टर, बंद की OPD, की ये डिमांड

भोपाल एमपी में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। भोपाल में हमीदिया और एम्स के बाद अब निजी अस्पतालों ने भी आज ओपीडी बंद रखी है। प्राइवेट अस्पताल अक्षय हार्ट, नेशनल अस्पताल, सिद्धांता सहित भोपाल के कई अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी सुविधा चालू है।हड़ताल को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में दो जनहित याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इसमें हड़ताल को गलत बताया गया है। हाईकोर्ट ने इस पर जूडा को नोटिस जारी किया है। इस मामले में आज सुनवाई होगी। हड़ताल के चलते शुक्रवार को हमीदिया की ओपीडी में करीब 38 फीसदी मरीजों की कमी देखी गई। एम्स में भी यही हालत थे, यहां करीब 500 से अधिक मरीज कम पहुंचे। प्राइवेट अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया, एमपी चैप्टर (AHPI-MP) के अध्यक्ष डॉ. अनूप हजेला ने बताया- इमरजेंसी सर्विसेस चालू रहेंगी, प्राइवेट हॉस्पिटल्स की ओपीडी बंद रहेगी। न्यूरो फिजीशियन डॉ. नीरेंद्र राय ने कहा- प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी मरीज और IPD यानी भर्ती मरीजों को ही देखा जाएगा। इस लिस्ट में करीब 350 प्राइवेट अस्पताल शामिल रहेंगे। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इसलिए हो रहा विरोध शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ मध्य प्रदेश के मुख्य संयोजक डॉ. राकेश मालवीय ने बताया- केंद्र और राज्य ने अपने-अपने अनुसार डॉक्टर के लिए कई तरह के कानून बना रखे हैं मगर डॉक्टर के लिए कोई भी केंद्रीय कानून अभी तक नहीं बनाया गया। लगातार मांग की जा रही है कि एक सेंट्रलाइज कानून लाया जाए। हड़ताल को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हड़ताल को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई है। इस पर आज सुनवाई होगी। अधिवक्ता अभिषेक पांडे ने बताया कि हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एक निर्देश दिया था। जिसमें कहा था कि मेडिकल सुविधा एसेंशियल सर्विस में आती है। जिससे मरीजों को परेशानी होती है। इसके तहत डॉक्टर किसी भी तरह की हड़ताल में नहीं जा सकते हैं। हमने हाईकोर्ट के इस ऑर्डर के उल्लंघन के विरोध में जनहित याचिका लगाई है। जूडा अध्यक्ष डॉ. नयन जैन ने बताया कि इंदौर में 700 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जूडा अध्यक्ष डॉ. नयन जैन ने बताया कि इंदौर में 700 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं।  शहडोल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स भी चिंतित हैंं। इन्होंने आज  कॉलेज कैंपस में ही विरोध प्रदर्शन किया और अपनी सेवाएं नहीं दीं। विरोध प्रदर्शन करते हुए इन डॉक्टरों ने ओपीडी को पूरी तरह से बंद रखा, लेकिन आकस्मिक सेवाएं चालू रखीं जिससे गंभीर मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो। हालांकि सामान्य मरीज परेशान होते देखे गए। इन डॉक्टरों ने दिन भर शुक्रवार को अपना काम बंद कर विरोध जताया और इंसाफ की मांग की। डॉ. प्रदीप पाठक ने कहा कि इस क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुलकर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है। इस तरह का माहौल देखकर, जिससे अंदर तक आत्मा हिल गई है। जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपितों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। डॉ. आरडी खरात ने कहा कि इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सुरक्षित नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें। निर्भया केस के बाद बने कठोर क़ानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल दिख रहे हैं। कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर राजनीतिक दल, हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार.विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे। मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने कहा कि हम सब इस असहनीय कष्ट में पीड़िता के परिवार के साथ हैं। उन्हें हर हाल में न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सज़ा मिले जो समाज में एक नजीर की तरह प्रस्तुत की जाए। भोपाल में इन अस्पतालों में ओपीडी बंद     नेशनल हॉस्पिटल     हजेला हॉस्पिटल     अक्षय हार्ट हॉस्पिटल     सिद्दांता रेडक्रास हॉस्पिटल     गेस्ट्रो केयर हॉस्पिटल     चिरायु     अन्य प्राइवेट अस्पताल हड़ताल में ये संगठन शामिल इस हड़ताल में यूनाइटेड डॉक्टर फेडरेशन, चिकित्सक महासंघ, प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर एसोसिएशन मध्य प्रदेश, मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन मध्य प्रदेश, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन मध्यप्रदेश, ईएसआई मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन मध्य प्रदेश, मेडिकल ऑफिसर मेडिकल एजुकेशन मध्य प्रदेश, होम डिपार्टमेंट एसोसिएशन मध्य प्रदेश शामिल हैं। भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में प्रदर्शन कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में देशभर में डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन जारी है। भोपाल में एम्स के बाद हमीदिया अस्पताल के जूनियर डॉक्टर ने गुरुवार रात 12 बजे से काम बंद कर दिया है। इंदौर में भी जूनियर डॉक्टर्स इमरजेंसी केस ही देख रहे हैं।   recent visitors 107

SA-T20 League के तीसरे सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी एक अक्तूबर को, जानें कब खेला जाएगा टूर्नामेंट

डरबन  एसए20 लीग के तीसरे सत्र के लिये खिलाड़ियों की नीलामी एक अक्टूबर को होगी जिसमें 13 खिलाड़ी चुने जायेंगे। लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने यह जानकारी दी। एसए20 का अगला सत्र नौ जनवरी से आठ फरवरी 2025 के बीच खेला जायेगा। सत्र से पहले रिटेंशन (खिलाड़ियों को बरकरार रखना) और पहले ही करार करने की विंडो खत्म होने के बाद टीमों को 13 और खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा। भारत के रिटायर्ड विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक हाल ही में पार्ल रॉयल्स से जुड़े हैं जो इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय होंगे। इसके अलावा हर टीम को तीसरे सत्र के लिये नया खिलाड़ी चुनना होगा जबकि तीन टीमों को 30 दिसंबर से पहले वाइल्ड कार्ड की घोषणा करनी है। कार्तिक के अलावा बेन स्टोक्स, केन विलियमसन, जो रूट, ट्रेंट बोल्ट, जॉनी बेयरस्टो, डेवोन कोंवे, जाक क्राउली, राशिद खान और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे भी इसमें भाग लेंगे। स्मिथ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘स्थानीय सितारों एडेन माक्ररम, कैगिसो रबाडा और हेनरिच क्लासेन के साथ अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के आने से यह बेहतरीन सत्र होने वाला है। हमें टीमों द्वारा बरकरार रखे गए सभी घरेलू क्रिकेटरों पर गर्व है।’’ नीलामी से पहले टीमें : डरबन सुपर जाइंट्स : ब्रेंडन किंग, क्विंटोन डिकॉक, नवीनुल हक, केन विलियमसन, क्रिस वोक्स, प्रेनेलान सुब्रायेन, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, नूर अहमद, हेनरिच क्लासेन, जोन जोन स्मट्स, वियान मूल्डर, जूनियर डाला, ब्रायन पर्संस, मैथ्यू ब्रीज्के, जैसन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस जोबर्ग सुपर किंग्स : फाफ डु प्लेसी, मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, महीष तीक्षणा, डेवोन कोंवे, गेराल्ड कोएत्जी, डेविड वीसे, लियूस डु प्लोय, लिजाड विलियम्स, नांद्रे बर्गर, डोनावोन फरेरा, इमरान ताहिर, सिबोनेलो मखांया, तबरेज शम्सी एमआई केपटाउन : राशिद खान, बेन स्टोक्स, कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, अजमतुल्लाह उमरजई, डेवाल्ड ब्रेविस, रियान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे, नुवान तुषारा, कोनोर ईस्टरहुइजेन, डेलानो पी, रासी वान डेर डुसेन, थॉमस काबेर, क्रिस बेंजामिन प्रिटोरिया कैपिटल्स : एनरिच नॉर्किया, जिम्मी नीशाम, विल जैक्स, रहमानुल्लाह गुरबाज, विल स्मीड, मिगेल प्रिटोरियस, रिली रोसोयू, ईथान बॉश, वेन परनेल, सेनुरान मुथुसामी, काइल वेरेने, डेरिन डुपाविलोन, स्टीव स्टोक, टियान वान वुरेन पार्ल रॉयल्स : डेविड मिलर, मुजीबुर रहमान, सैम हैन, जो रूट, दिनेश कार्तिक, क्वेना माफाका, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, ब्योर्न फोर्टुन, लुइंग एंगिडि, मिचेल वान बूरेन, कीथ डजोन, एनकाबा पीटर, एंडिले फेलिकुवायो, कोडी युसूफ, जॉन टर्नर, डी गालियेम, जैकब बेथेल सनराइजर्स ईस्टर्न केप : एडेन माक्ररम, जाक क्राउली, रोल्ड वान डेर मर्वे, लियाम डॉसन, ओटनील बार्टमैन, मार्को जेनसन, बेयेर्स स्वानपोएल, कालेब सेलेका, ट्रिस्टन स्टब्स, जोर्डन हर्मान, पैट्रिक क्रगर, क्रेग ओवर्टन, टॉम एबेल, सिमोन हार्मर, एंडिले सिमेलेन, डेविड बेडिंघम     recent visitors 118