Tuesday, July 7, 2026 1:35 pm

सियासत में खटमल-मच्छर का प्रवेश, इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के निशाने पर कांग्रेस नेता

इंदौर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इशारों-इशारों में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पर बड़ा निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने कहा कि 'कुछ खटमल और मच्छर कह रहे हैं कि भारत में भी बांग्लादेश जैसे हालात हो जाएंगे।' उनके इस बयान को सज्जन सिंह के उस बयान का जवाब माना जा रहा है, जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था, कि भारत में भी लोग एक दिन प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर धावा बोल देंगे और उस पर कब्जा कर लेंगे। विजयवर्गीय ने सज्जन पर पलटवार करते हुए कहाा कि 'यह शेर और शेरनियों का देश है, यहां बांग्लादेश जैसे हालात कभी नहीं हो सकते, पता नहीं इन खटमलों और मच्छरों को कब अक्ल आएगी।' विजयवर्गीय का यह बयान बुधवार का बताया जा रहा है जब वे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे और जहां उन्होंने देशभक्ति गीत गाकर लोगों में जोश भरा था। सज्जन सिंह ने भी दिया मच्छर-मक्खी का जवाब विजयवर्गीय की मच्छर-मक्खी वाली टिप्पणी के जवाब में सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि 'मैं उनको थोड़ा गंभीर और समझदार आदमी समझता था, लेकिन वो कितने समझदार हैं, यह मुझे समझ में आ गया है। कांग्रेसियों को मक्खी और मच्छर बोल रहे हैं।' इसके बाद कांग्रेस नेता ने फिल्म क्रांतिवीर का एक डायलॉग याद दिलाते हुए कहा कि 'भूल गए कि एक मच्छर आदमी को क्या बना देता है। आप भाजपा और हम कांग्रेस में हैं, इसलिए अच्छा संवाद करो।' साथ ही सज्जन सिंह ने यह भी कहा कि 'कोरोना के बाद हम सब बुजुर्ग नेता बोनस की जिंदगी जी रहे हैं और बुढ़ापे में इस तरह जुबान खराब नहीं करना चाहिए।' सज्जन ने कही थी बांग्लादेश जैसे हालात वाली बात इससे पहले 6 अगस्त को कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर में कांग्रेस के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा था कि 'बांग्लादेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से वहां की जनता पीएम और राष्ट्रपति भवन में घुस गई और वहां कब्जा कर लिया। याद रखना (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी जी आपकी गलत नीतियों की वजह से देश की जनता एक दिन आपके प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी और उस पर (प्रधानमंत्री आवास पर) कब्जा कर लेगी। हाल में (2022 में) श्रीलंका में ऐसा हुआ, जहां लोग प्रधानमंत्री (राष्ट्रपति) के आवास में घुस गए थे और फिर बांग्लादेश में ऐसा हुआ और अब भारत की बारी है।' recent visitors 114

मोहन सरकार Transparent पॉलिसी से सरकारी आवास आवंटन करेंगी

भोपाल मध्य प्रदेश संपदा संचालनालय ने सरकारी आवास आवंटन के लिए पारदर्शिता से करने की पूरी तैयारी कर ली है। संपदा पोर्टल से रेंडम तकनीक से कंप्यूटर से आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवानिवृत्त होने की भी जानकारी ऑटोमैटिक पोर्टल पर अपडेट हो जाएगी। 906 आवासों के लिए कर्मचारियों की ओर से 1000 से ज्यादा आवेदन आएं हैं। संपदा संचालनालय के पोर्टल पर अभी ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं, लेकिन आवंटन मैन्युअल तरीके से होता है। इसमें अधिकारियों के ऊपर खास कर्मचारियों को आवास आवंटन, मनपसंद आवंटन करने के सवाल खड़े होते हैं। इसको लेकर अब संपदा संचालनालय ने पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करने की तैयारी कर ली है। इसमें अब किसे कौन सा सरकारी आवास आवंटित होगा, आवंटन के पहले किसी को पता नहीं चल पाएगा। पोर्टल पर आवेदन आने के बाद खाली आवासों की जानकारी पहले से अपडेट रहेगी। इसके बाद सॉफ्टवेयर की मदद से तय तारीख को आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी। इसमें कर्मचारी को आवास आवंटन की जानकारी मैसेज और ईमेल पर जाएगी। अभी इसमें एफ, जी, एच और आई टाइप के सरकारी आवास को रखा गया है। इसके बाद इसमें सभी प्रकार के आवासों को शामिल किया जाएगा। बता दें, ऑनलाइन पोर्टल से आवास आवंटन की विभाग ने पूरी तैयारी की है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय मांगा गया है। जियो टैगिंग से मिलेगी लोकेशन सरकारी आवास के आवंटित होने की जानकारी कर्मचारी को मैसेज और ईमेल आईडी पर मिल जाएगी। साथ ही मेल पर जीआईएस और जियो टैगिंग की मदद से उसकी लोकेशन भी भेज दी जाएगी। इसके साथ उस सरकारी आवास की फोटो भी मिल जाएगी। इससे कर्मचारी को आवास किस स्थिति में है यह पता चल जाएगा। ट्रांसफर होने पर भी चल जाएगा पता पोर्टल पर कर्मचारी को आवास आवंटन होने पर उसके ट्रेजरी के डेटा अपडेट रहेंगे। उनके ट्रांसफर या सेवानिवृत्त होने पर वह डेटा अपडेट हो जाएगा। इसकी जानकारी पोर्टल पर ऑटोमेट अपडेट हो जाएगी। इसके बाद नियमानुसार ट्रांसफर या सेवानिवृत होने पर अधिकारी कर्मचारी को आवास खाली करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनको दो से तीन गुना किराया देना होगा।   541 पुराने आवास शामिल पोर्टल पर अभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों ने आवास आवंटन करने के लिए 1 हजार से अधिक आवेदन आए है। वहीं, पोर्टल पर अभी स्मार्ट सिटी के तहत रंगमहल टॉकिज के पास बने 364 जी टाइप सरकारी आवास और इसके अलावा तुलसी नगर, शिवाजी नगर और 11 सौ क्वाटर्स में पुराने 541 आवास शामिल है। पूरी तैयारी है जल्द आवंटन : मिश्रा गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने कहा कि आवास आवंटन को लेकर पूरी प्रक्रिया हो चुकी है। हमारी पूरी तैयारी है। जल्द ही कर्मचारियों को पोर्टल के माध्यम से आवास का आवंटन किया जाएगा। recent visitors 76

प्रभावी एंटी-एजिंग खाद्य पदार्थ: जानें विशेषज्ञों की सिफारिशें

चेहरे पर झुर्रियां आना एक आम है लेकिन अगर समय से पहले ही आपके चेहरे पर फाइन लाइंस दिखने लगी हैं और आप कम उम्र में ही बुढ़ापे की ओर बढ़ रहे हैं, तो ये चिंता करने की बात है। लेकिन भला हमारे रहते आपको किसी बात की फिक्र करने की क्या जरूरत है। हर बार की तरह इस बार भी हम आपकी झुर्रियों का ऐसा समाधान लाएं जो जड़ से समस्या को खत्म करने में कारगर साबित हो सकता है। ये हमारा कहना नहीं है बल्कि होम्योपैथी डॉक्टर राजू राम गोयल का कहना है, जिन्हों झुर्रियों से छुटकारा पाने का एक बहुत ही खास नुस्खा बताया है। ये नुस्खा है अपनी डाइट में एंटी एजिंग फूड्स को ऐड करने का और आज हम आपको इस लेख में डॉ. राजू की बताई उन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो आपकी त्वचा पर बुढ़ाने की छाया नहीं पड़ने देंगी। क्या हैं वो चीजें आइए जानते हैं। क्या बताया होम्योपैथी डॉक्टर ने डॉ. का कहना है कि अगर आपके चेहरे पर रिंकल्स दिखने लगे हैं तो अपनी डाइट में एंटी एजिंग फूड्स को ऐड करें। लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे पर झुर्रियों को आ जाती है? इसका कारण है कोलेजन की कमी, जो हमारे स्किन की इलास्टिसिटी को कम कर देता है। जिसकी वजह से चेहरे और हाथों की त्वचा लटकी हुई नजर आती है। इसलिए अगर आप समय से पहले बुढ़ापा नहीं चाहते हैं या फिर चेहरे पर आ गई झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते है तो डॉक्टर गोयल के बताएं इन फूड्स को अपनी डाइट में ऐड कर सकते हैं। ब्रोकली का जूस डॉक्टर का कहना है कि चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ब्रोकली का जूस शामिल करें। इसमें प्रचुर मात्रा में कोलेजन होता है जो स्किन को कसावट देता है। साथ ही इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है, जो चेहरे पर निखार देने में मदद करता है। ग्रीन टी का सेवन स्वाद में भले ही ग्रीन टी आपको अच्छी न लगे लेकिन चेहरे के लिए ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां लटकती हुई दिखती हैं जो होम्योपैथी डॉ. की सलाह है कि आप ग्रीन टी का सेवन करें। ये त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने का काम करती है और स्किन को जवां रखती है। बादाम खाने से मिलेगा फायदा इसमें कोई दो राय नहीं है कि बादाम का तेल हमारी सेहत और स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। बादाम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है और चेहरे पर चमकदार निखार देने का काम करता है। आप recent visitors 125

नीमच में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस सहित 3 लोगों की मौत

नीमच मध्यप्रदेश के नीमच जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें पुलिस ड्राइवर सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। बाकी 7 अन्य लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा शनिवार को सुबह-सुबह हुआ है। पुलिस सागरान के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ी भी खड़ी हुई थी। इस हादसे में दो पिकअप सवार और एक पुलिस ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं कई पुलिसकर्मी सहित सात लोग घायल हैं। ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर गश्त के दौरान पुलिस पिकअप को रोककर पूछताछ कर रही थी। तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिसमें पुलिस ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत ही बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि पिकअप गाड़ी और थाना मोबाइल गाड़ी खड़ी थी। जिसमें पीछे से आए आयशर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से दोनों वाहन पलट गए। जिसमें पुलिस ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। recent visitors 86

मध्यप्रदेश में तबादले का नियम, प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर ही होंगे तबादले, कैबिनेट में होगी पास

भोपाल प्रदेश में पिछले डेढ़ साल तबादलों पर लगी रोक मोहन सरकार हटाने जा रही है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला नीति तैयार कर ली गई है और विभागीय मंत्री से इसका अनुमोदन भी हो गया है। अब जल्द ही कैबिनेट में प्रस्तुत की जाएगी। इसके अनुरूप ही मध्य प्रदेश में तबादले किए जाएंगे। मंत्रियों को सौंपा प्रभार इसके पहले राज्य सरकार ने मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है और प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर ही तबादले किए जाएंगे। इसके लिए सरकार के प्राथमिकता वाले जिलों का प्रभार वरिष्ठ मंत्रियों को दिया गया है। 2022 में तबादलों से रोक हटी थी। तबादले से रोक हटी वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव और इसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते तबादले से रोक नहीं हटाई गई। तब से लेकर अब तक केवल मुख्यमंत्री समन्वय से ही तबादले हो रहे हैं। अब दोनों ही चुनाव संपन्न हो चुके हैं, ऐसे में सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तबादले से रोक हटाने जा रही है और नई तबादला नीति के तहत तबादले किए जाएंगे।   नई तबादला नीति एक जिले से दूसरे जिले के अंदर तबादले के लिए प्रभारी मंत्री की अनुशंसा अनिवार्य होगी। एक निश्चित अवधि में प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर तबादले होंगे, लेकिन किसी भी संवर्ग में 20 प्रतिशत से अधिक तबादले नहीं किए जा सकेंगे। recent visitors 68

उप मुख्यमंत्री ने किया 3 करोड़ की लागत से निर्मित वाक इन एवियरी का लोकापर्ण

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मुकुन्दपुर का महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। रीवा और सतना में हवाई सुविधा प्रारंभ होने पर यह सफारी खजुराहो और बनारस से सीधे पर्यटक सर्किट में जुड़ जायेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू मुकुंदपुर में 3 करोड़ की लागत से निर्मित “वॉक इन एवियरी“ का लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस एवियरी में लगभग एक करोड़ की लागत से करीब एक हजार से अधिक प्रजाति के विदेशी पक्षियों को रखे जाने की व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रम में सांसद सतना गणेश सिंह, सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी मुकुन्दपुर जैसा चिडिया घर और सफारी का प्राकृतिक रूप से कॉम्बिनेशन और कही नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि गुजरात के केवड़िया के बाद देश की यह दूसरा एवियरी है। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र में प्राकृति सौंदर्य की कमी नहीं है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएँ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी में अभी वार्षिक रूप से लगभग साढ़े तीन लाख पर्यटक आते हैं। व्हाइट टाइगर सफारी की ब्राडिंग और आकर्षण बढाकर इसे 10 लाख पर्यटकों तक बढाया जायेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि लगभग 46 साल बाद सफेद शेर हमारी विंध्य की धरती पर लौटा है। इनके विकास के लिए गोविन्दगढ में व्हाइट टाइगर सहित रायल टाइगर, यलो टाइगर और बब्बर शेर के भी ब्रिडिंग सेंटर बनाने के प्रयास किये जायेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी के प्राथमिक चरण में 40 बाड़े विभिन्न प्रजाति के वन्य प्राणी पशु-पक्षियों के लिए बनाये जाने थे, जिनमें 450 वन्यप्राणी लाये जाने का लक्ष्य रखा था। उन्होंने कहा कि रेपटाइल बाड़ा ही बनकर तैयार हो चुका है। इसमें सरीसृप वर्ग के जीव-जंतु रखे जायेंगे। अब तक व्हाइट टाइगर में 250 विभिन्न प्रजाति के वन्य प्राणी आ चुके हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए हरित क्रांति, पर्यटन क्रांति और औद्योगिक क्रांति जरूरी होती है। विंध्य क्षेत्र इन तीनों क्रांतियों के साथ हिन्दुस्तान का सबसे शक्तिशाली और समृद्धशाली क्षेत्र बनेगा। उल्लेखनीय है कि व्हाइट टाइगर सफारी में वाक इन एवियरी का निर्माण 2 वर्ष पहले शुरू किया गया था। 3200 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में 14 मीटर ऊँचाई के इस डोम के आकर की संरचना का एग्जाटिक स्ट्रेक्चर यूनिक और देश की सर्वश्रेष्ठ एवियरी में शामिल है। एवियरी के लिए 14 लाख के विदेशी पक्षी अडानी ग्रुप और 6 लाख रूपये के अल्ट्राटेक ने प्रदान किये है। एनटीपीसी और एनसीएल द्वारा लगभग 80 लाख रूपये के विदेशी पक्षी एवियरी के लिये दिये जायेंगे। गत सप्ताह यहां 18 विदेशी पर्यटक ताइवान और थाईलैण्ड देश के आ चुके हैं, जिन्होंने व्हाइट टाइगर सफारी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। व्हाइट टाइगर सफारी की ब्राडिंग के लिए ताज होटल ग्रुप और वाराणसी, प्रयागराज, खजुराहो की एयर कनेक्टविटी के प्रयास किये जा रहे हैं।   recent visitors 75

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र कुशल शासन संचालन के लिए दी बधाई भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को  आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू राजस्थान की भोपाल इकाई की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधे। बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राज्य सरकार की ओर से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और आम जनता के कल्याण के लिए कुशलतापूर्वक कार्य किए जाने के लिए बधाई दी। बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भगवान श्रीकृष्ण की एक तस्वीर भी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को रक्षाबंधन पर्व पर शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में ब्रह्मकुमारी बहन बीके अवधेश दीदी, बीके डॉ. रीना दीदी, बीके रावेन्द्र भाई, बीके दीपेन भाई, बीके राहुल भाई, बीके ऋचा बहन, बीके सरिता बहन, बीके संगीता बहन, बीके ममता बहन, बीके ज़या बहन शामिल थे। ।   recent visitors 77