Sunday, July 5, 2026 10:57 am

कांग्रेस विधायकों ने सीएम मोहन से की मुलाकात, विजन डॉक्यूमेंट, फसल के दाम समेत अन्य मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक की समस्याओं को सुना और मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक विपक्ष प्रदेश के लिए भी बेहतर काम करेगा। सीएम मोहन ने बताया कि सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विधायकों से परस्पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने कहा खासकर के पहले हमने अपनी फसलों के सर्वे का फैसला किया। जिसके लिए जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया कि अगर फसल खराब हुई है तो उसका निराकरण करें। गौशालाओं के लिए उनकी व्यवस्था अच्छी बनी रहे, उसका अनुदान बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्र में इंदौर, उज्जैन,  भोपाल, ग्वालियर बड़ी-बड़ी  नगर निगमों में गौशाला बनाने और गौ धन को बढ़ावा देने के साथ ही दूध पर बोनस और दूध उत्पादन में भी मध्यप्रदेश देश का नम्बर राज्य बने। राज्य परिसीमन आयोग भी बनाया है। जिला संभाग, तहसीलों को अपनी सीमाएं बदलने के लिए सभी प्रकार के सुझाव भी लेंगे। विकास के मामलों में भी सरकार द्वारा किए गए कार्यो से उन्हें अवगत कराया गया है। अपनी विधानसभा क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट बनाएं विधायक- मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सभी विधायक वो चाहे कांग्रेस के हो, या बीजेपी के सभी अपनी-अपनी विधानसभाओं में विजन डॉक्यूमेंट बनाएं। पांच सालों मे विकास के मामले में वो अपनी विधानसभा को कहां ले जाना चाहते हैं और उसमें हम समान रूप से सारे विधायकों की मदद करेंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम मध्य प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था भी डबल करने वाले हैं। प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाने का प्रयास- मोहन यादव सीएम ने कहा विकास के मामलों में मध्यप्रदेश देश का नंबर वन राज्य बने इस प्रयास में हम लगे है। मैं उम्मीद करता हूं कि सारे जनप्रतिनिधि अपनी अपनी क्षेत्रों की चिंता करके आ रहे हैं। हम सबने भी कोशिश की है कि मध्यप्रदेश को एक नए रूप में लाना है। जहां से हम चले थे, उससे और भी डबल स्थिति पाना है। मैं उम्मीद करता हूँ कि आने वाले समय में विकास की गति को इसी तरह जारी रखेंगे। recent visitors 71

WTC points table: भारत शीर्ष पर, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर, बांग्लादेश 7वें स्थान पर खिसका

WTC points table: India on top, Australia in 2nd place, Bangladesh slipped to 7th place

WTC points table: India on top, Australia in 2nd place, Bangladesh slipped to 7th place कमलेशभोपाल ! भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के बाद WTC अंक तालिका: कानपुर में रोहित शर्मा और कंपनी के आक्रामक प्रदर्शन ने टीम को WTC स्टैंडिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद की। भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के बाद WTC अंक तालिका:कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरे टेस्ट में भारत ने बेहद आक्रामक प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को सात विकेट से हराया। इस परिणाम ने भारत को पड़ोसी देश पर क्लीन स्वीप करने में मदद की, जिसने चेन्नई में पिछला मुकाबला 280 रनों से जीता था। इससे भी अधिक असाधारण बात यह रही कि भारत ने बाधाओं को पार करते हुए एक ऐसे मैच में सकारात्मक परिणाम हासिल किया, जिसमें ड्रॉ अपरिहार्य लग रहा था। मैच का अधिकांश हिस्सा बारिश से प्रभावित रहा और दो दिन पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गए। इस बीच, पहले दिन केवल 35 ओवर फेंके गए। भारत ने चौथे दिन स्थिति को नियंत्रण में कर लिया क्योंकि बारिश कम हो गई और अंतिम दिन में एक सत्र शेष रहते मैच को समाप्त कर दिया। मेजबान टीम ने पहले बांग्लादेश को 233 रनों पर ढेर कर दिया और फिर पारी घोषित करने से पहले 285/9 का स्कोर बनाकर अपनी लय में लौटी। 52 रनों की मामूली बढ़त के साथ, भारत चौथे दिन खेल खत्म होने से पहले दो बार बढ़त बनाने में भी सफल रहा। पांचवें और अंतिम दिन मेजबान टीम ने एक और धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिसमें रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई। रविचंद्रन अश्विन ने अंतिम दिन पहला विकेट लिया और इसके तुरंत बाद जडेजा भी इसमें शामिल हो गए। भारत का दबदबा इतना था कि भारत ने शुरुआती सत्र में बांग्लादेश को 146 रनों पर आउट कर दिया, जिससे उन्हें 95 रनों का मामूली लक्ष्य मिला। जडेजा और जसप्रीत बुमराह बांग्लादेश की धज्जियाँ उड़ाने वाले खिलाड़ी थे और दोनों ने दूसरी पारी में तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में, भारत ने 40 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। जब भारत सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त के बावजूद जीत की ओर बढ़ रहा था, तो उसका लक्ष्य काफी स्पष्ट हो गया, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) है। भारत WTC फाइनल में पहुंच चुका है, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब उनका लक्ष्य तीसरी बार फाइनल में जगह बनाना है और बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 की सीरीज जीत ने उनके इस लक्ष्य को हासिल करने की संभावनाओं को मजबूत किया है। recent visitors 163

युवकों ने एक-दूसरे को किया लहूलुहान, छत्तीसगढ़-दुर्ग में पारिवारिक विवाद में चली तलवारें

दुर्ग। जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है. इसी कड़ी में भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बीती रात युवकों के बीच तलवार और कटरबाजी हुई. इस वारदात में चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है. जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 1:00 बजे शहीद वीर नारायण चौक के पास पारिवारिक विवाद के चलते कुछ युवक आपस में भिड़ गए. फिर दोनों ही पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर तलवारबाजी और कटरबाजी हुई. इस वारदात में 4 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर है. गंभीर रूप से घायल युवक सतीश सेन को शासकीय लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रायपुर रेफर कर दिया गया है. मामले में खुर्सीपार पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शहर में लगातार हो रही तलवारबाजी और कटरबाजी से लोगों में भय का माहौल है. वहीं सोमवार शाम को पुलिसने छावनी थाना क्षेत्र में हुई कटरबाजी के गिरफ्तार चार आरोपियों का जुलूस निकाला. उसके बावजूद अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है और अपराधी बेखौफ होकर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. recent visitors 80

ड्रिल मशीन में हुई ब्लास्टिंग, छत्तीसगढ़-कोरबा की दीपका खदान में लगी भीषण आग

कोरबा। एसईसीएल (SECL) दीपका खदान में एक भीषण आगजनी की घटना सामने हुई है. खदान के आमगांव क्षेत्र में कोयला उत्खनन के दौरान ब्लास्टिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही एक ड्रिल मशीन में अचानक आग लग गई. घटना के दौरान ड्रिल मशीन का चालक बाल-बाल बच गया और उसने समय रहते खुद को सुरक्षित निकाल लिया. मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट और मशीन के अधिक गर्म होने की वजह से आग लगना बताया जा रहा है. ड्रिल मशीन में आग की भीषण लपटें इतनी तेजी से फैली कि करोड़ों रुपये की मशीन धू-धू कर जलने लगी. आग को देखते हुए तुरंत एसईसीएल के दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन ड्रिल मशीन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है. recent visitors 56

मध्यप्रदेश के बदमाश को यूपी पुलिस ने पैर में गोली मरकर किया घायल

दतिया मध्यप्रदेश के दतिया का शातिर बदमाश सद्दाम उर्फ गुल्लू का बीती रात उत्तर प्रदेश की पुलिस से चेकिंग के दौरान आमना सामना हो गया। इस दौरान आमने-सामने की फायरिंग में सद्दाम के पैर में लगी पुलिस की गोली से घायल हो गया। पहले भी झांसी पुलिस की ग्राम बाजना में बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसके बाद सद्दाम फरार हो गया था। बीती रात सद्दाम के दतिया से झांसी की तरफ आने की मुखबर से मिली सूचना मिलने पर झांसी पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान रकसा पुनावली मार्ग पर आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सामने देख सद्दाम उर्फ गुल्लू ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सद्दाम उर्फ गुल्लू के पैर में गोली लगी और वह हो गया घायल। जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घटना को लेकर स्नेहा तिवारी सीओ सदर झांसी ने बताया कि सद्दाम उर्फ गुल्लू का आपराधिक रिकॉर्ड देखें तो 14 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। recent visitors 66

कोच्चि के एक गांव की जमीन पर Waqf Board ने किया दावा, सैकड़ो परिवार बेघर होने की कगार पर

कोच्चि केरल की व्यावसायिक राजधानी कोच्चि की हलचल से दूर मुनंबम उपनगर में मछुआरों का एक खूबसूरत गांव है- चेराई. समुद्र तट के करीब स्थित चेराई अपने बीच रिसॉर्ट्स के साथ आज पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है. लेकिन इस गांव के लोग पलायन के डर में जी रहे हैं. गांव के लगभग 610 परिवारों ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन और संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया है. कानूनी विवाद में फंसने के कारण गांव वाले 2022 से ही न तो अपनी जमीन पर लोन ले सकते हैं, और न ही इसे बेच सकते हैं. सिरो-मालाबार चर्च और केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल जैसे प्रमुख ईसाई संगठनों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के संबंध में गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को एक पत्र भेजकर वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन के लिए अपने सुझाव दिए हैं.  इस खूबसूरत गांव में पहुंची और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. समुद्र तट के सामने एक छोटे से घर में बूढ़ी मां गौरी और उनकी विकलांग बेटी सिंटा से मुलाकात हुई. सिंटा ने बताया कि कुछ साल पहले उन्हें स्ट्रोक हुआ था, जिससे उनका जीवन कठिन हो गया. उन्होंने कहा, 'मैं अब भी यहां लॉटरी टिकट बेचकर जीवन यापन करती हूं. हम यह घर नहीं छोड़ सकते. यह हमारा है. 2022 तक सब कुछ सामान्य था, अचानक हमें बताया गया कि जिस जमीन पर हम वर्षों से रह रहे, अब वह हमारी नहीं रही.' ग्रामीणों ने की वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन की मांग सिंटा की पड़ोसी सीना के पास भी बताने के लिए ऐसी ही कहानियां थीं. सीना ने कहा कि उनका घर ही उनकी जिंदगी की एकमात्र कमाई है. उन्होंने कहा, 'मेरे पति एक मछुआरे हैं. सालों की मेहनत के बाद उन्होंने यह घर बनाया है. हमने इस मकान के अलावा कुछ और नहीं बनाया है, जिसे अपना कह सकें. यदि यह घर हमारे हाथ से चला गया तो कुछ नहीं बचेगा. सरकार को वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन करना चाहिए और हमारी समस्याओं का समाधान ढूंढना चाहिए.' इस गांव के हर घर की यही कहानी है. थोड़ी दूर पर, प्रदीप और उनकी पत्नी श्रीदेवी मिले. उनके हाथों में अपनी जमीन और घर से जुड़े दस्तावेज थे. उन्होंने आजतक की टीम को अपने दस्तावेज दिखाए और कहा कि यह साबित करने के लिए काफी है कि जमीन हमारी है. प्रदीप ने कहा, 'मैंने यह जमीन 1991 में फारूक कॉलेज से उनके द्वारा मांगी गई राशि चुकाकर खरीदी थी. मेरे पास सभी सबूत हैं. मेरी तबीयत ठीक नहीं रहती, इसलिए मैंने अब काम करना बंद कर दिया है. मेरा बेटा परिवार की देखभाल करता है. मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि भविष्य में उसे इस घर में रहने में कोई दिक्कत न हो. मैं हमारे अधिकारों के लिए किसी भी हद तक जाऊँगा. मैंने मेहनत से यह घर बनाया है.' प्रदीप इसके आगे अपनी बात पूरी नहीं कर पाए और रोने लगे. गांव वाले न जमीन बेच सकते हैं न ही गिरवी रख सकते हैं इलाके के लोगों को उम्मीद है कि चर्चों द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक के संबंध में गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को लिखे गए पत्र से उन्हें इस संकट से उबरने में मदद मिलेगी. ग्रामीणों ने कहा कि वे एक सदी से भी अधिक समय से चेराई गांव में रह रहे हैं. उनके अनुसार, यह जमीन 1902 में सिद्दीकी सैत ने खरीदी थी और बाद में 1950 में फारूक कॉलेज को दान कर दी थी. मछुआरों और कॉलेज के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद 1975 में सुलझ गया, जब उच्च न्यायालय ने कॉलेज के पक्ष में फैसला सुनाया. 1989 से स्थानीय लोगों ने कॉलेज से जमीन खरीदनी शुरू कर दी. हालांकि, 2022 में विलेज ऑफिस ने अचानक दावा किया कि गांव वक्फ बोर्ड की जमीन पर बसा है. इसके बाद ग्रामीणों को उनके राजस्व अधिकारों से वंचित कर दिया गया और उन्हें अपनी संपत्ति बेचने या गिरवी रखने से रोक दिया गया.   recent visitors 92

मंत्री पटेल ने प्रदेश की पंचायत एवं सामुदायिक भवन विहीन पंचायतों में पंचायत एवं सामुदायिक भवन बनाने कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रदेश की पंचायत एवं सामुदायिक भवन विहीन पंचायतों में पंचायत एवं सामुदायिक भवन बनाने कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 25-30 वर्ष पुराने जर्जर पंचायत भवनों का सर्वे कर, उनकी उपयोगिता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मंत्री पटेल मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री पटेल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्धियों को सराहना की। उन्होंने नर्मदा नदी किनारे के 776 तथा पर्यटन महत्व के 117 ग्रामों को ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित करने के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शेष ग्रामों को ओडीएफ प्लस बनाने का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाए। मंत्री पटेल ने कहा कि गांवों में वृक्षारोपण के लिए ऐसे स्थलों को चिन्हित करे जो जल स्रोतों के किनारे स्थित है। वृक्षारोपण उपरांत वृक्षों के संरक्षण और समय- समय पर मूल्यांकन की कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि खेत सड़क योजना के लिए सभी पंचायतों से प्लान प्राप्त किया जाए। मंत्री पटेल ने निर्देशित किया कि वनाधिकार पट्टे प्राप्त अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को मनरेगा के तहत अतिरिक्त 50 दिवसों की मजदूरी मिलने के कार्य में जिलों में प्रगति लाई जाए, इसके निर्देश जारी करें। मनरेगा में अच्छा कार्य करने वाले विकासखंडों को प्रोत्साहन दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी ग्रामों में 2 अक्टूबर को होने वाली विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन सभी पंचायतों में अनिवार्य रूप से कराया जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव, संचालक पंचायत राज संचालनालय मनोज पुष्प, अपर सचिव एवं मिशन डायरेक्टर एसबीएम दिनेश जैन एवं आयुक्त मनरेगा अवि प्रसाद सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।   recent visitors 48