Sunday, July 5, 2026 9:51 am

काशी में साईं प्रतिमा पर विवाद, ब्राह्मण सभा के विरोध के बाद अब तक 18 मूर्तियां हटाई गई

वाराणसी  काशी के मंदिरों से साईं बाबा की प्रतिमा हटाए जाने का मामला अब बढ़ता जा रहा है। साईं बाबा की प्रतिमा हटाने का सपा एमएलसी ने इसका विरोध करते हुए काशी का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। बीते एक हफ्ते में सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा की अगुवाई में बीते एक हफ्ते में करीब 12 मंदिरों से साईं बाबा की प्रतिमा हटाई गई है। दो दिन पहले लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की प्रतिमा हटाने का वीडियो सामने आने के बाद से विवाद बढ़ गया। वहीं, दूसरी ओर सनातन रक्षक दल के अजय शर्मा का कहना है कि हिन्दू मंदिरों में देवताओं के साथ किसी फकीर की मूर्ति पूजन कर के भगवान का दर्जा दिए जाने का कोई औचित्य नहीं है। साईं नही चांद मियां हैं: सनातन रक्षक दल सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा बीते एक हफ्ते से काशी खण्ड के मंदिरों से साईं प्रतिमा हटाने की मुहिम में लगे हैं। एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत में अजय शर्मा ने बताया कि सनातन संस्कृति और परम्परा में सनातन धर्मी वैदिक पूजा अर्चना हिन्दू भूल बैठे हैं। काशी के पौराणिक धर्मस्थलों में 33 कोटि देवी देवता विद्यमान हैं। ऐसे काशी खण्ड के मंदिरों में विधर्मी चांद मियां उर्फ साईं की प्रतिमा को स्थापित करना दुर्भाग्यपूर्ण और महापाप है। हम लोग मंदिर के महंत और पुजारियों को समझा-बुझा कर प्रतिमाओं को हटा रहे हैं। अभी काशी खण्ड के अंदर आने वाले देव स्थानों से चांद मियां उर्फ साईं की प्रतिमा हटाई जा रही है। धीरे-धीरे काशी खण्ड के बाहर भी ये जनजागृति का अभियान चलाया जाएगा। राजनीतिक स्टंट : आशुतोष सिन्हा मंदिरों से साईं प्रतिमा हटाए जाने का वीडियो वायरल हुआ। आम बनारसी इस मुद्दे पर बंटे हुए दिख रहे हैं। इसी बीच सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने इसे बीजेपी का स्टंट बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जिस तरह से आम जनता बीजेपी के खिलाफ हैं, उसे देखते हुए काशी में ये प्रयोग इशारे पर किया जा रहा है। काशी ने सभी धर्म और मत को हमेशा सम्मान दिया है। साईं का सबसे बड़ा केंद्र महाराष्ट्र में है और काशी से साईं के बारे में गलत प्रचार करके बीजेपी चुनाव को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। काशी में ही गलियों की हालत खराब है। महंगाई चरम पर है, गंगा साफ नहीं हुईं, उस पर ये लोग कोई आंदोलन नहीं करते, लेकिन जैसे ही कही चुनाव का समय आता है तो धर्म आधारित मुद्दों को हवा देकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश इन संगठनों की तरफ से शुरू हो जाती है। काशी में ब्राह्मण सभा ने छेड़ा अभियान, साई बाबा के मूर्ति को बताया प्रेत आत्मा काशी में ब्राह्मण महासभा के लोगो के द्वारा साई बाबा की मूर्ति को मंदिरों से हटाया जा रहा है। मंदिर से मूर्ति हटाए जाने को लेकर ब्राह्मण सभा का खुद को प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले अजय शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में प्रेत आत्माओं की पूजा मंदिरों में मान्य नही है। लोहटिया क्षेत्र में बड़ा गणेश मंदिर में जो साई की मूर्ति थी वह एक प्रेत मूर्ति थी,जिसे हटाकर गंगा में विसर्जित कर दिया गया है। साई की मूर्ति के स्थान पर लक्ष्मी जी की मूर्ति जल्द बैठाई जाएगी। वही साई भक्तों के आहत होने पर अजय शर्मा ने कहा कि जिन्हे साई में भक्ति है,वह अपने घरों में साई की पूजा करे इससे उन्हें कोई नही रोकेगा। मंदिर में साई की मूर्ति स्थापित कर पूजा करने का विरोध पहले भी हुआ और हमेशा होता रहेगा। वही दूसरी बड़ा गणेश मंदिर के महंत ने भी साई बाबा के मूर्ति को हटाने का समर्थन किया।। मंदिरों से साई मूर्ति हटाने पर समाजवादी पार्टी ने जताई आपत्ति, काशी का माहौल खराब करने की जा रही कोशिश काशी के मंदिरों से साई बाबा की मूर्ति हटाए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी ने इसे काशी के माहौल को खराबा करने कि कोशिश बताया है। समाजवादी पार्टी एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि बनारस सभी धर्मो के आस्था का केंद्र है और अब मूर्ति को हटाने की बाते सामने आ रही है। इससे पहले साई बाबा की पूजा मंदिर में होती रही है। तो इसे अभी हटाने का क्या मतलब है। जो लोग ऐसा काम कर रहे है वह काशी का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। recent visitors 87

साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

    अनूपपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याओं का निराकरण विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आम जनों से समस्याओं के आवेदन लेकर उनकी समस्याएं सुनी और उनके आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में 53 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आये। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।            जनसुनवाई में तहसील कोतमा के ग्राम पंचायत रेउसा के सुरेश प्रसाद जायसवाल ने ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण कार्य में शासकीय राशि का दुरूपयोग किए जाने, अनूपपुर के अमलई अमराडंडी निवासी अंकित शर्मा ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर में दवाइयां उपलब्ध नही होने, तहसील अनूपपुर के ग्राम जमुड़ी निवासी रामखेलावन चौधरी ने करेंट से पुत्र की मृत्यु होने पर आर्थिक मदद दिलाए जाने, जिले के भालूमाड़ा निवासी जाहिद हुसैन ने एसईसीएल हाईस्कूल कोतमा कालरी से पुत्र की कक्षा 10 वीं की अंकसूची दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम पंचायत ताराडांड़ निवासी भारत कोल ने ग्राम पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान नही किए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम पटनाकला निवासी मुरारी लाल पाण्डेय ने अमलाई ओसीएम खुली खदान के हैवी ब्लास्टिंग से कुआं क्षतिग्रस्त होने पर क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने आदि के संबंध में आवेदन दिए। recent visitors 52

टैगिंग व रेडियम बेल्ट से पशुओं की पहचान हुई आसान

समवेत प्रयासों से जिले में आवारा पशुओं का हो रहा बेहतर प्रबंधन सड़कों पर अब कम दिखाई देते हैं जानवर, दुर्घटना में आई कमी टैगिंग व रेडियम बेल्ट से पशुओं की पहचान हुई आसान गांव-गांव में चौपाल लगाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक जोगीपुर में तेजी से विकसित हो रहा गो अभ्यारण्य रोस्टर बनाकर अधिकारी रोज कर रहे पशुओं की निगरानी बिलासपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से आवारा पशुओं के प्रबंधन में काफी हद तक कामयाबी मिली है। सड़कों पर पशुओं का सामूहिक कब्जा अब कम देखने को मिलता है। दुर्घटना भी अब नहीं के बराबर नोट की जा रही है। पशुओं की टैगिंग और गले में रेडियम बेल्ट पहनाए जाने से पशुओं की पहचान आसान हुई है। टैगिंग से पशु मालिक का पता चल जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे के ग्रामों में आयोजित जन चौपाल से मालिकों में जागरूकता आई है। वे अपने पशुओं की ठीक से निगरानी कर रहे हैं। कलेक्टर अवनीश शरण हर रोज इसकी नियमित समीक्षा करते हैं। इसके अलावा राजस्व, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम सड़कों पर पशुओं की निगरानी भी कर रहे हैं। इस बीच जोगीपुर में गो अभ्यारण्य भी तेजी से विकसित हो रहा है। पशुओ के प्रबंधन के लिए 354 वॉलेन्टियर्स भी बनाए गए हैं जो पशु प्रबंधन में मदद कर रहे हैं। बैगा, बिरहोर आदिवासियों को अब तक 300 जोड़ी बैल वितरित प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बैगा, बिरहोर आदिवासियों को निःशुल्क बैल जोड़ी वितरित किया गया। अब तक 300 आदिवासी किसान परिवारों को बैल जोड़ी बांटा जा चुका है। खेती-किसानी की उन्नति में वे इन बैल जोड़ियों का उपयोग करेंगे। ये वे घूमंतु बैल हैं जिन्हें सड़क से उठाकर मोपका गोठान में रखा गया था। उनके मालिकों को सूचना देने के बावजूद उनके द्वारा नहीं ले जाया गया इसलिए इन बैलों को जब्त कर बैगा आदिवासियों को इन बैलों का वितरण किया गया। जनचौपाल का सिलसिला लगातार जारी माननीय उच्च न्यायालय के आदेश एवं मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले के प्रमुख नेशनल और स्टेट राजमार्गों में घुमन्तू पशुओं के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पशुपालकों को प्रेरित करने एवं उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु जिले के चिन्हांकित क्षेत्रों में जनचौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क. 130 अंतर्गत दर्रीघाट वि.खं. मस्तूरी एवं सेंदरी विखं बिल्हा को चिन्हित किया गया है। यहां जनचौपाल का आयोजन कर पशुपालकों को समझाईश देते हुए इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। अब तक  202 जन चौपाल का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार अन्य जनचौपाल के लिए तिथियां निर्धारित कर ली गई है।           जनचौपाल के तहत  जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पशुपालकों की उपस्थिति में जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पशुपालकों को घुमन्तू पशुओं को सड़क पर छोड़े जाने से होने वाले समस्याओं से अवगत कराने के साथ साथ पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़ने हेतु अपील एवं समझाईश दिया गया, जिससे घुमन्तू पशुओं के कारण सड़कों में होने वाली समस्याओं में कमी आ आई है। इस संबंध में सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं के लाभ तथा इससे आवारा पशु नियंत्रण में प्रभावी उपयोग पर जानकारी दी जा रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव ग्रामीणों एवं पशुपालकों पर पड़ा तथा आवारा पशुओं के नियंत्रण के संबंध में ग्रामीणों द्वारा सुझाव भी दिये गये । तेजी से आकार ले रहा है जोगीपुर गो अभ्यारण्य जोगीपुर में डेढ़ सौ एकड़ क्षेत्र में गो अभ्यारण्य तेजी से आकार ले रहा है। कोटा विकासखण्ड के ग्राम जोगीपुर में विशाल गो अभयारण्य विकसित किया जा रहा है। लगभग 154 एकड़ भूमि इसके लिए चिन्हांकित की गई है। जिला मुख्यालय से कोई 30 किमी दूर नदी,नालों,तालाबों और हरियाली से भरपूर यह इलाका अभयारण्य के लिए बेहद अनुकूल जगह है। बीमार, अपाहिज, आवारा एवं सड़कों से हटाये गए जानकारों को यहां पनाह दिया जायेगा। उनकी देखरेख एवं चारा पानी की समुचित व्यवस्था इस अभयारण्य में रहेगी। अभी यहां समतलीकरण कार्य एवं शेड निर्माण किया जा रहा है। मनरेगा, पशुधन विकास सहित विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से इसका विकास किया जायेगा। इसके नजदीक सोलर चालित पम्प एवं बोर की व्यवस्था जल्द ही की जाएगी। चारे की निरंतर उपलब्धता के लिए 24 एकड़ में चारागाह विकसित किया जायेगा। आवारा मवेशियों में जियो टैगिंग सड़कों पर घूमने वाले आवारा घूमने वाले मवेशियों की टैगिंग की जा रही है। उन्हें गले में रेडियम बेल्ट भी पहनाए जा रहे हैं। 1207 पशुओं को ईयर टैगिंग और 7284 पशुओं में रेडियम कॉलर बेल्ट लगाया जा चुका है। इस कार्य से पशुओं की पहचान आसान हुई है। टैगिंग से पशु मालिक का पता चल जा रहा है। recent visitors 54

नवरात्र एवं दीपावली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्वक मनाए- कलेक्टर

नवरात्र एवं दीपावली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्वक मनाए- कलेक्टर छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु बनाए कुंड- कलेक्टर शांति समिति की बैठक में सम्पन्न शहडोल आगामी नवरात्र पर्व एवं दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्टर कार्यालय कलेक्टर के विराट सभागार में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं शांति समिति के सदस्यों की उपस्थित में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में  कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आगामी नवरात्र का पर्व एवं दीपावली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्वक मनाया जाए।  बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि नगर में छोटी-छोटी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु स्थलों को चिन्हित कर कुंड बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थालों के घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग, पेयजल व्यवस्था जैसे अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर पटाखे बनाने वाले लाइसेंसधारियों के पटाखा स्थलों का निरीक्षण कर लें तथा पटाखा स्थल निर्धारित मापदंडों के अनुसार  रहें यह सुनिश्चित करें।  बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि रावण दहन में सभी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किये जाए। उन्होंने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, थाना प्रभारी एवं तहसीलदार संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत मंदिरों का  निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जावरा विसर्जन हेतु समय व रूटचार्ट भी निर्धारित कर लें।              बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा पंडालों में डी.जे. बजाने, मार्ग परिवर्तन जैस अन्य विषयों पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से आवश्यक निर्णय लिए गए। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा स्थापना, 12 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, विजयादशी (दशहरा) एवं 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा।       बैठक में अध्यक्ष नगरपालिका श्री घनष्याम जायवाल, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आर.अंजली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, शांति समिति के सदस्यगण सहित थाना प्रभारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। recent visitors 47

घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर परिचित ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को कर लिया गिरफ्तार

भोपाल पहले तो उसने नाबालिग लड़की को घर में अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद लड़की से बार—बार इस गलत काम को करने की मांग करने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आखिरकार इस बात से परेशान होकर नाबालिग लड़की ने अपने घरवालों को सबकुछ बता दिया। क्या है मामला यह मामला राजधानी भोपाल के बैरसिया थाने में सामने आया है। बैरसिया में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर में घुसकर एक 22 वर्षीय युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बार आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। तंग आकर लड़की ने परिजनों को पूरी घटना बताई तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बैरसिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह नाबालिग छात्रा पढ़ाई करती है। वहीं, आरोपी का नाम राहुल मीणा है, वह नाबालिग के घर पर आते—जाते रहता था। 30 जुलाई की दोपहर जब राहुल मीणा लड़की के घर पर पहुंचा तो वह अकेली थी, इसी बात का फायदा उठाकर उसने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर लिया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे दी। पीड़िता को धमकी दे रहा था आरोपी इसके बाद से आरोपी राहुल, नाबालिग लड़की को लगातार धमका रहा था। वह, लड़की से दोबारा घटना करने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने कहा कि हाल ही में, जब लड़की ने उसकी धमकियों का जवाब देना बंद कर दिया और उससे मिलना बंद कर दिया, तो आरोपी ने 28 सितंबर को उसके चाचा को फोन किया और उसे धमकी दी कि वह पीड़िता से शादी करेगा अन्यथा वह उसकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन साझा कर देगा। जब परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने पीड़िता की काउंसलिंग की और उसने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। recent visitors 58

मानसून कमजोर होने की वजह से बारिश की गतिविधियों में आई कमी

रायपुर छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लग सकता है। इन दिनों मानसून कमजोर होने की वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली है। बारिश का सिस्टम कमजोर होने की वजह से दिन का पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि इस बीच मानसून की वापसी पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसूनी तंत्र कमजोर हो गया है, जिसकी वजह से बारिश की गतिविधि में कमी आ गई है। हालांकि इस बीच मानसून की वापसी पर एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बस्तर संभाग में दो से तीन दिनों तक एक दो जगह पर बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दिशा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ 21 डिग्री उत्तर और 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र कमजोर पड़ गया है। यही वजह है की बारिश की गतिविधि में कमी आ गई है। आज मंगलवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजधानी रायपुर में दोपहर के समय गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है। रितेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस सुकमा में दर्ज किया गया है नहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है आगामी दिनों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है वहीं रायपुर, राजनांदगांव में 35, माना एयरपोर्ट, बिलासपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। recent visitors 48

प्रदेश में दुनिया का सबसे गरीब आदमी रहता , तहसीलदार ने जारी प्रमाण पत्र में इस परिवार की आय दो रुपए सलाना दर्शाया

सागर  यदि आपको दुनिया का सबसे गरीब आदमी देखना है तो मप्र के सागर जिले के बंडा तहसील चले आईए! यहां पर एक परिवार ऐसा है, जिसकी साल भर की कमाई महज 2 रुपए हैं। इसी से इनकी गुजर-बसर चलती है। हकीकत जो भी हो, लेकिन इस परिवार के पास बाकायदा प्रशासन द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र मौजूद है। आय प्रमाण पत्र इनकी सालाना कमाई का सबूत भी है। आखिर क्या है यह माजरा आईए आपको हम समझाते हैं। सागर जिले के बंडा का है मामला दरअसल, सागर जिले के बंडा तहसील के एक परिवार का वीडियो और आय प्रमाण पत्र इन दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। इस परिवार का दावा है कि उसके पास सालाना कमाई मात्र 2 रुपए का प्रमाण पत्र मौजूद है, जिसे खुद बंडा के तहसीलदार ने सील साइन कर जारी किया है। जनवरी में जारी हुआ था प्रमाण पत्र जब इस मामले में पड़ताल की तो पता चला कि वाकई इस परिवार को ऐसा आय प्रमाण पत्र जारी हो गया है, जिसमें परिवार की सालाना आय मात्र 2 रुपए अंकित की गई है। यह प्रमाण पत्र बीते जनवरी 2024 में जारी किया गया था। घूघरा गांव के बलराम चढ़ार के नाम है प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे इस मामले में नवभारत टाइम्स.कॉम की पड़ताल में सामने आया कि 2 रुपए सालाना कमाई का प्रमाण पत्र सागर जिले की बंडा तहसील के घूघरा गांव निवासी बलराम चढ़ार के नाम से जारी किया गया है। उन्होंने आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। बीते जनवरी महीने में उन्हें यह प्रमाण पत्र जारी किया गया था। 40,000 की जगह दो रुपए भर दी घूघरा गांव के बलराम ने बताया कि उन्होंने जब ऑनलाइन आवेदन किया था तो सालाना आय 40 हजार रुपए लिखवाई थी, लेकिन तहसील के बाबू ने गलती से इसे मात्र 2 रुपए अंकित कर दिया। मामले में तहसीलदार कार्यालय में किसी ने भी दस्तावेजों को ध्यान से नहीं पढ़ा और तत्कालीन तहसीलदार ज्ञानचंद राय ने तक ने आंख बंद कर हस्ताक्षकर कर ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया। अब बलराम अपने प्रमाण पत्र में सुधार चाहते हैं, इसके लिए वे आवेदन भी कर रहे हैं। आय-प्रमाण पत्र की जांच करा रहे हैं बंडा तहसील के तहसीलदार महेंद्र सिंह चौहान ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि घूघरा के बलराम चढ़ार को दो रुपए सालाना आय का प्रमाण पत्र वाला मेरे संज्ञान में आया है। मेरी पदस्थापना से पहले का यह मामला है। ऐसा प्रमाण पत्र कैसे जारी हो गया, इसकी जांच भी करा रहे हैं। संबंधित को सुधार कर नया संशोधित प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। recent visitors 51