Sunday, July 5, 2026 4:27 am

पार्थ राकेश माने ने स्वर्ण पदक जीतकर जूनियर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया

लीमा पार्थ राकेश माने ने 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक और टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर जूनियर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुआ। पार्थ ने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत खिताब जीतने के बाद, अजय मलिक और अभिनव शॉ के साथ मिलकर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीता। भारत को तीसरा स्वर्ण भी मिला जब गौतमी भानोट, शंभवी क्षीरसागर और अनुष्का ठाकुर ने जूनियर महिला टीम इवेंट में 10 मीटर एयर राइफल में जीत हासिल की। लेकिन दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि 16 साल के पार्थ माने की रही। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 24-शॉट के फाइनल में 250.7 अंक हासिल किए और चीन के मौजूदा जूनियर एशियाई चैंपियन हुआंग लिवानलिन को 0.7 अंकों से पछाड़ दिया। इसके अलावा, अमेरिका के ब्रेडन पीसर ने कांस्य पदक जीता, जबकि पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन चौथे स्थान पर रहे। मौजूदा डबल जूनियर विश्व चैंपियन रोमन औफ्रेर छठे स्थान पर रहे। भारत के अन्य निशानेबाजों, अजय मलिक और 15 साल के अभिनव शॉ ने क्रमशः पांचवां और सातवां स्थान हासिल किया। अजय 186.7 अंक के साथ शूट-ऑफ में लिंडग्रेन से हार गए, जबकि अभिनव 144.2 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। पहले 62 प्रतियोगियों के क्वालीफिकेशन राउंड में, अजय दूसरे स्थान पर (628.8), पार्थ चौथे स्थान पर (627.7) और अभिनव छठे स्थान पर (627.0) रहे। भारत के अन्य दो प्रतियोगी, उमामहेश मड्डिनेनी (625.5) और तलवार सिंह (625.2) ने 13वें और 14वें स्थान पर समाप्त किया। इसके साथ ही पार्थ, अजय और अभिनव की टीम ने कुल 1883.5 अंक हासिल कर अमेरिका (1877.6) और जर्मनी (1873.9) को हराकर टीम स्वर्ण जीत लिया। जूनियर महिला एयर राइफल फाइनल में तीन भारतीय भी पहुंचीं, लेकिन व्यक्तिगत पदक नहीं जीत पाईं। गौतमी भानोट ने शानदार प्रदर्शन कर 634.7 अंकों के साथ 90 प्रतियोगियों में दूसरे स्थान पर क्वालीफाई किया। चीन की वांग जिफेई ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड 635.7 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। शंभवी क्षीरसागर ने चौथे स्थान (632.6) पर और ओजस्वी ठाकुर ने पांचवें स्थान (631.4) पर क्वालीफाई किया। अनुष्का ठाकुर 17वें स्थान पर (627.5) और सौम्या खेड़कर 20वें स्थान पर (627.4) रहीं। गौतमी ने अंतिम मुकाबले में चौथा स्थान हासिल किया, जहां वह कांस्य पदक जीतने वाली अमेरिकी निशानेबाज़ से 0.2 अंक से पीछे रह गईं। उन्होंने 209.3 अंकों के साथ मुकाबला खत्म किया। शांभवी (188.4) पांचवें स्थान पर रहीं और ओजस्वी (146.1) सातवें स्थान पर रहीं। हालांकि, गौतमी और शांभवी ने अनुष्का ठाकुर के साथ मिलकर टीम प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अमेरिका को हराकर जूनियर वर्ल्ड टीम रिकॉर्ड स्कोर 1894.8 के साथ स्वर्ण पदक जीता। नॉर्वे तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने शॉटगन रेंज में जूनियर पुरुष और महिला स्कीट प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। गुरफतेह सिंह संधू ने क्वालीफिकेशन में 112 अंक के साथ 29वां स्थान हासिल किया, जबकि भवतेग सिंह गिल भी 112 अंक के साथ 31वें स्थान पर रहे। हरमेहर सिंह लल्ली 107 अंक के साथ 44वें स्थान पर रहे। जूनियर महिला स्कीट प्रतियोगिता में मानसी रघुवंशी शॉटगन में भारत की ओर से सबसे अच्छी स्थिति में रहीं। उन्होंने 109 अंक हासिल किए और 8वें स्थान पर रहीं, वह क्वालीफाई करने से सिर्फ एक अंक से चूक गईं। भारत अब भी पांच स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में सबसे आगे है।   recent visitors 75

बूंदाबांदी के आसार मध्यप्रदेश में अगले 5 दिन प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं, प्रदेश में अब तक 44.1 इंच बारिश हो चुकी

भोपाल मध्यप्रदेश में अभी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव नहीं है। इस वजह से अगले 5 दिन प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन समेत 17 जिलों में गरज-चमक और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। एमपी में 21 जून को मानसून एंटर हुआ था और अगले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में एक्टिव हो गया था। ग्वालियर-चंबल में यह सबसे लेट पहुंचा था, लेकिन विदाई इन्हीं जिलों में सबसे पहले होगी। प्रदेश में अब तक 44.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो मानसून के सामान्य कोटे 37.3 इंच के मुकाबले 18% अधिक है। धार जिले के मनावर में आज सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह 5 बजे घना कोहरा छाया। इसकी वजह से सड़कों पर जीरो विजिबिलिटी रही। कृषि विभाग के एसडीओ (उप विभागीय अधिकारी)) महेश बर्मन ने बताया कि बारिश के चलते मौसम में मॉस्चर ज्यादा होने के कारण ऐसा हुआ। अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार- अगले 24 घंटे में सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, देवास, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत बाकी जिलों में तेज धूप खिली रहेगी। इस साल जबलपुर संभाग अव्वल इस साल मानसूनी बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे है। मंडला जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां 60.6 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। सिवनी में 56.8 इंच पानी गिरा है। श्योपुर, निवाड़ी और राजगढ़ में 52 इंच से अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में भोपाल, सागर, अलीराजपुर, डिंडौरी और छिंदवाड़ा भी शामिल हैं। recent visitors 61

फीफा ने कैमरून एफए प्रमुख सैमुअल इटो को 6 महीने के लिए मैचों में भाग लेने से प्रतिबंधित किया

याउंडे विश्व फुटबॉल नियामक संस्था फीफा ने कैमरून फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष सैमुअल इटो को फीफा के अनुशासनात्मक कोड के उल्लंघन के कारण छह महीने के लिए राष्ट्रीय टीम के मैचों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। यह प्रतिबंध ब्राजील और कैमरून के बीच फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप के राउंड-ऑफ-16 मैच से जुड़ा है, जो सितंबर की शुरुआत में कोलंबिया में आयोजित किया गया था। फीफा ने कहा कि बार्सिलोना के पूर्व स्ट्राइकर मैच के दौरान “आक्रामक व्यवहार और निष्पक्ष खेल के सिद्धांतों के उल्लंघन और खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार” के दोषी थे, हालांकि उनके कार्यों का विशिष्ट विवरण नहीं बताया गया। परिणामस्वरूप, फीफा के अनुसार, इटो को सभी श्रेणियों और आयु समूहों में कैमरून फुटबॉल महासंघ टीमों से जुड़े पुरुष और महिला मैचों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। कैमरून फुटबॉल महासंघ के अधिकारियों ने शिन्हुआ को बताया कि वे प्रतिबंध का जवाब तैयार कर रहे हैं, उन्होंने इसे “अफसोसजनक” बताया। इटो, जो 2021 से कैमरून फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, अपनी भूमिका में बने रहेंगे क्योंकि प्रतिबंध से उनके अध्यक्ष पद पर कोई असर नहीं पड़ेगा।   recent visitors 61

फिल्म देवरा देखते हुए जूनियर एनटीआर के फैन मौत

मुंबई इन दिनों सिनेमाघरों में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' चल रही है। खबर है कि जूनियर एनटीआर के एक फैन का निधन इसी फिल्म को देखने के दौरान थिएटर के अंदर ही हो गया। मस्तान वली नाम का ये फैन आंध्र प्रदेश के कडप्पा शहर के एक थिएटर में फिल्म देखने पहुंचा था, जब ये हादसा हो गया। जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी, जिसे लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह है। खबर है कि जूनियर एनटीआर का डाय हार्ड फैन मस्तान वली को भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था और वह देवरा की पहली स्क्रीनिंग पर पहुंच गए। तब तक किसी को नहीं पता था कि ये उनके चेहरे की आखिरी खुशी साबित होनेवाली है। स्क्रीनिंग के दौरान फैन को दिल का दौरा पड़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्क्रीनिंग के दौरान इस फैन को दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़ा और उनका निधन हो गया। इस घटना ने वहां मौजूद दर्शकों में अफरातफरी मचा दी और और उसका परिवार अब गहरे सदमे में है। उनके अचानक गिरने से अन्य दर्शक चौंक गए कहा जा रहा है कि जब ये घटना घटी, तब वह अपने पसंदीदा एक्टर की इस फिल्म का जश्न मना रहे थे और फिल्म का आनंद ले रहे थे। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्तान वली फिल्म के बीच में ही बेहोश हो गए। उनके अचानक गिरने से अन्य दर्शक चौंक गए और उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया इस घटना के तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का असली कारण दिल का दौरा बताया गया। सिनेमा घरों में ये फिल्म अब तक अच्छी कमाई इस घटना ने सारे फैन्स को शोक में डाल दिया है और वहीं फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघरों में स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सवाल पैदा कर रही हैं। सिनेमा घरों में ये फिल्म अब तक अच्छी कमाई कर ली है। फिल्म ने 82.5 करोड़ के साथ ओपनिंग की, जिसमें तेलुगू, हिन्दी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा के कलेक्शन शामिल हैं। वहीं चौथे दिन सोमवार को इसने 12.75 करोड़ की कुल कमाई देसी बॉक्स ऑफिस पर की है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 173.35 करोड़ की कमाई कर चुकी है। recent visitors 68

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी पुरानी फोटो, जब वो 9 साल की थीं

हॉलीवुड बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए खूब पोस्ट शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जो तबकी है, जब वो 9 साल की थीं।  प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'चेतावनी: अपने 9 साल की उम्र को ट्रोल मत करना। ये सोचना बहुत अजीब है कि 'जवानी' और 'सजना-संवरना' लड़की के लिए क्या कर सकता है।' वो आगे लिखती हैं, 'बाईं तरफ मैं अजीब टीन एरा में हूं, जब मैंने 'बॉय कट' हेयरस्टाइल बनाया था, ताकि स्कूल में ये भद्दा ना हो (थैंक्यू मां)। और दाईं तरफ मैं 17 साल की हूं, जिसने साल 2000 में मिस इंडिया जीता था। हेयर स्टाइल, मेकअप और कपड़ों की चमक में डूबी हुई हूं। दोनों तस्वीरें एक दशक से भी कम समय के दरमियान पर ली गई हैं।' इंडस्ट्री में एंट्री के वक्त प्रियंका ने ये महसूस किया था वो आगे लिखती हैं, 'जैसा कि ब्रिटनी स्पीयर्स ने बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा (गाना) है.. मैं लड़की नहीं हूं, अब तक औरत भी नहीं हूं…। इंडस्ट्री की बड़ी दुनिया में एंट्री करते समय मुझे बिल्कुल ऐसा ही महसूस हुआ था।' 25 साल बाद भी एक्ट्रेस समझ रही हैं ये बात 'लगभग 25 साल बाद.. अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रही हूं।' वो कहती हैं कि अपने छोटे से खुद के बारे में सोचें और उसने आपके लिए कितना कुछ किया है। खुद से प्यार करो, आज तुम जिस मुकाम पर हो, वहां पहुंचने के लिए तुम्हें बहुत कुछ सहना पड़ा है। recent visitors 64

पिता ने लगाया हत्या का आरोप, छत्तीसगढ़-कोरबा में पति से झगड़कर फांसी पर लटकी पत्नी

कोरबा. कोतवाली थाना अंतर्गत राताखार क्षेत्र की एक नवविवाहितां कि अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति से विवाद होने के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फिर फांसी लगा ली। इस मामले में मृतका के परिजनों का आरोप है कि दामाद के द्वारा आरती से मारपीट की गई। इस बारे में उसने पहले भी उन्हें अवगत कराया था। घटना की जांच पुलिस कर रही है। दो वर्ष पहले आरती का पारिवारिक रीति रिवाज के साथ गायत्री नगर रजगामार निवासी धनेश्वर आदित्य के साथ विवाह हुआ था। मृतका के पति ने बताया कि रविवार की रात को घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी ने बोला कि इलाज के लिए अस्पताल जाना था लेकर नहीं गए हो और शराब पीकर घर आ गए। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरती अपने कमरे में चली गई। महिला ने अंदर से कमरा बंद कर लिया। वो वह चिल्लाता रहा, लेकिन उसके बाद भी दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांक कर देखा तो महिला फंदे पर लटकी मिला। इस दौरान चीख-पुकार मचाने लगा और आसपास के लोग एकत्रित हुए, जहां दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो उसकी सांसे चल रही थी। तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता श्याम सिंह कहर्रा ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह पारिवारिक रीति-रिवाज के साथ दो साल पहले किया था। इसके बाद से दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। जब उसे घटनाक्रम की जानकारी हुई, तब वह जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचा। उसने अपनी मां को बताया कि उसके पति ने उसे मारा है, उसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई है। इसके बाद उसे फांसी की फंदे पर लटका दिया गया है। वहीं, मृतका के पति ने ससुर के द्वारा लगाया गए सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि आज तक उसने अपनी पत्नी के ऊपर हाथ नहीं उठाया है। शादी को दो साल हो गए हैं और बच्चे नहीं है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मेमू के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। वहीं, जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजने की बात कही है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। recent visitors 57

दस्तावेजों में मृत बताकर प्रमाण पत्र भी बना, राजस्थान-जोधपुर में अपने जिंदा होने की तख्ती लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक

जोधपुर/जयपुर. पीपाड़ सिटी नगर पालिका की लापरवाही का शिकार सुमेर सिंह अपने जीवित होने की तख्ती हाथ में लेकर प्रशासन से न्याय की उम्मीद में घूम रहा है। दरअसल युवक पीपाड़ सिटी, उचियादा बेरा का रहने वाला है और उसे अभी पता चला है कि वह नगर पालिका के डाक्यूमेंट्स में मृत घोषित कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए युवक ने बताया कि मैं सुमेर सिंह पुत्र सोहनलाल कच्छावाहा उम्र 23 वर्ष, जाति माली, निवासी पीपाड़ सिटी, उचियादा बेरा, जोधपुर का रहने वाला हूं। कुछ समय पहले ही मेरी शादी हुई है और इसी संबंध में मैं अपने और पत्नी के डाक्यूमेंट्स अपडेट करवाने एवं विवाह प्रमाण पत्र बनवाने ई मित्र पर गया था, जहां परिवार के सदस्यों की लिस्ट अपडेट करवाने के दौरान मुझे पता चला कि परिवार की सूची और राशन कार्ड से मेरा नाम कट गया है। सुमेर ने बताया कि जब मैंने पीपाड़ सिटी नगर पालिका जाकर इस बारे में पूछताछ की तो नगर पालिका के बाबू ने मुझे वहां से घर भगा दिया। घर आकर 181 हेल्पलाइन नंबर पर मामला बताया तब हेल्पलाइन वालों ने बताया कि आप हमारे डेटाबेस में मृत घोषित हो गए हो और आपका मृत्यु प्रमाण पत्र बन गया है। यह सुनने के बाद मैंने तुरंत पीपाड़ सिटी नगर पालिका जाकर अधिकारी से इस विषय में बात की लेकिन उन्होंने मुझे डरा-धमकाकर धक्के मारकर बाहर निकाल दिया और कहा कि यदि वापस यहां आया तो तुझे गिरफ्तार करवा देंगे। युवक ने जिला कलेक्ट्रर को ज्ञापन देकर गुहार लगाई है कि दस्तावेजों की इस त्रुटि में सुधार करवाया जाए और फर्जी तरीके से जो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया है, उसे ठीक कर मुझे कागजों पुन: जीवित दिखाकर न्याय दिलवाया जाए। साथ ही ये सब फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए उन्हें सजा दी जाए। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व नगर निगम दक्षिण में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता होने के बावजूद कैसे इस तरह के फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, इसके लिए जिला कलेक्टर को सख्ती दिखानी ही होगी अन्यथा और न जाने कितने लोग अपने जिंदा होने की तख्ती लटकाए घूमते नजर आएंगे। recent visitors 59