Sunday, July 5, 2026 3:16 am

धौलपुर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन संचालन में परिवर्तन, 5 गाड़ियां कैंसिल

ग्वालियर धौलपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से सोमवार को चार जोड़ी ट्रेनें रद रहीं। इनमें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा कैंट के लिए प्रतिदिन चलने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद किया गया। इसी तरह, नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस और उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पर ही शार्ट टर्मिनेट कर दी गईं। रेलवे ने पहले मिलेनियम एक्सप्रेस को धौलपुर पर 65 मिनट रोककर चलाने का फैसला किया था, लेकिन बाद में ट्रेन को रद ही कर दिया गया। ये ट्रेनों भी हुई प्रभावित     धौलपुर स्टेशन पर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस को 55 मिनट, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 55 मिनट रोककर संचालित किया गया। इसके चलते ये ट्रेन दो घंटे की देरी से दोपहर 1:05 बजे ग्वालियर पहुंची।     समता एक्सप्रेस 1:15 घंटे और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1:30 घंटे की देरी से संचालित हुई। इस कार्य के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वे प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करते हुए नजर आए। अब खंडवा से अमलाखुर्द तक होगा रेल लाइन का विद्युतीकरण खंडवा से अमलाखुर्द के बीच रेल लाइन का विद्युतीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। यह मंजूरी दक्षिण सेंट्रल रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन के साथ नांदेड़ रेल मंडल कार्यालय में क्षेत्रीय सांसदों की बैठक में दी गई। बैठक में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा से अमलाखुर्द के बीच अभी तक विद्युतीकरण नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। इस पर बैठक में बताया कि अगले सप्ताह खंडवा-अमलाखूर्द और अकोला-अकोट के बीच रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी जाएगी। recent visitors 48

10 दमकलों ने आग पर पाया काबू, राजस्थान-अजमेर की कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग

अजमेर. जिले के माखूपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कांता कॉटन जूट फैक्ट्री के गोदाम में कल रात आग लग गई, जिससे लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे में इस पर काबू पाया। घटना की जानकारी देते हुए आदर्श नगर थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि आग रात करीब 9 बजे गोदाम में आग लगी। यहां कॉटन, जूट और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास की फैक्ट्रियों से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री मालिक धोलाभाटा निवासी नंदकिशोर धनवानी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। recent visitors 66

MP के टाइगर रिजर्व आज से पर्यटकों के लिए खुले, अब होगा जन्नत का एहसास, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

पन्ना  1 अक्टूबर, 2024 से पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिज़र्व और नेशनल पार्क खुल गए हैं. ऐसे में कान्हा, पन्ना, पेंच, बांधवगढ़, संजय डुबरी और STR  में अब प्रकृति प्रेमी वन प्राणियों का दीदार कर सकेंगे. इसके साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी देख सकेंगे. कोर इलाकों में घूमने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराना होगी. हालांकि 3-4 अक्टूबर तक की बुकिंग फुल हो गई है. MP में 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में कुल 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क हैं. ये पार्क कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा और संजय डुबरी नेशनल पार्क हैं. इन पार्क में चार महीने का मानसून ब्रेक लगा हुआ था. अब 1 अक्टूबर, 2024 से लोग एक बार फिर यहां घूमने का लुफ्त उठा सकेंगे. अब टूरिस्ट पार्कों में टाइगर समेत तेंदुआ, बारहसिंगा, गौर, भालू आदि जंगली जानवरों के दीदार सकेंगे. वहीं पर्यटक पार्कों के अंदर यानी कोर एरिया में जाकर करीब से टाइगर्स का दीदार कर सकेंगे. हालांकि पर्यटकों ने पहले से ही बुकिंग कर रखी थी जिसके कारण  3-4 अक्टूबर तक रिज़र्व पार्क में बुकिंग फ़ुल चल रही है. 10 अक्टूबर तक बुकिंग फुल टाइगर रिजर्व में घूमने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। एक अक्टूबर से पार्क खुलने के बाद दशहरा और दिवाली की छुट्टियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर तक सभी 6 टाइगर रिजर्व की बुकिंग हो चुकी है, लेकिन दिवाली के आसपास की बुकिंग अभी खाली है। ऐसे में पर्यटक इस दौरान भी छुट्टियों का लुत्फ उठा सकेंगे। मानसून सीजन में रहते हैं बंद एमपी में कान्हा, पन्ना, पेंच, बांधवगढ़, संजय डुबरी और STR (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) टाइगर रिजर्व हैं। कहीं 100 से ज्यादा टाइगर हैं तो कहीं ब्लैक पैंथर, हाथी जैसे जानवर। जुलाई, अगस्त और सितंबर में इन जानवरों को बफर जोन में ही देखा जा रहा था। बारिश की वजह से कोर इलाके बंद कर दिए गए थे। इन्हें भी 1 अक्टूबर से खोल दिया गया है। इसके बाद बफर के साथ कोर जोन में भी टूरिस्ट घूमने निकले। ऐसे करें बुकिंग, इतना होगा खर्च जब आप Google पर www.mponline.gov.in पोर्टल खोजते हैं और 'राष्ट्रीय उद्यान' के प्रतीक पर क्लिक करते हैं, तो ऑनलाइन बुकिंग की साइड खुल जाएगी। यहां आप दिन के हिसाब से बुकिंग कर सकते हैं। राष्ट्रीय उद्यान में अलग-अलग श्रेणी के लिए किराया अलग-अलग है। टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्रों में 6 लोगों के लिए परमिट की लागत 2400 रुपए है, जो प्रति व्यक्ति 400 रुपए बनता है। बफर क्षेत्र के वाहन सफारी के लिए यह 1200 रुपए है। यानी प्रति व्यक्ति 200 रुपए। प्रीमियम दिनों में शुल्क में 600 रुपए तक की वृद्धि हो सकती है। कुछ राष्ट्रीय उद्यानों में कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। एमपी में 785 बाघ मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट के रूप में जाना जाता है। 2022 की गणना में 785 बाघ पाए गए। 2018 में यह संख्या 526 थी। यह मध्य प्रदेश का तीसरा मौका है जब इसे टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है; पहला बार 2006 में इसे यह मान्यता मिली थी। इसके बाद, 2018 और 2022 में यह लगातार दो बार इस स्थिति को बनाए रखने में सफल रहा। जानें किस पार्क की क्या है स्थिति एमपी का सबसे बड़ा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम जिले में है। यहां कोर जोन की सभी सीटें फुल हो गई हैं। सिवनी जिले का पेंच नेशनल पार्क 3 अक्टूबर तक फुल हो चुका है।  मंडला का कान्हा नेशनल पार्क 4 अक्टूबर तक बुक हो चुका है। उमरिया का बांधवगढ़ नेशनल पार्क में व्हीकल घूमने के लिए सभी सीटें फुल हो गई हैं। संजय डुबरी नेशनल पार्क के कोर जोन डुबरी में 1, 2 और 3 अक्टूबर की सभी सीटें फुल है। पन्ना नेशनल पार्क में 5 अक्टूबर के बाद ही घूम सकेंगे।  ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग अगर आप भी इन जीव प्राणियों का दीदार करना चाहते हैं तो आप www.mponline.gov.in पोर्टल पर जा कर 'राष्ट्रीय उद्यान' सिंबॉल पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. हालांकि इन नेशनल पार्क में अलग-अलग श्रेणी के लिए किराया अलग-अलग है. मध्य प्रदेश में 785 बाघ है मौजूद मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट है. 2022 की गणना में यहां 785 बाघ पाए गए थे.  2018 की गणना में यह संख्या 526 थी. बता दें कि मध्य प्रदेश तीसरी बार टाइगर स्टेट बना. सबसे पहले साल 2006 में टाइगर स्टेट बना था. इसके बाद साल 2018 और 2022 में लगातार दो बार टाइगर स्टेट बना. recent visitors 98

मुख्य वन संरक्षक ने दिखाई हरी झंडी, राजस्थान-सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र शुरू

सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद आज एक बार फिर से नये पर्यटन सत्र का विधिवत रूप से आगाज हो गया। रणथंभौर नेशनल पार्क के दरवाजे आज एक बार फिर से देशी-विदेशी पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिए गए हैं। रणथंभौर नेशनल पार्क के मुख्य द्वार गणेश धाम पर विधिवत रूप से नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ करते हुए रणथंभौर बाघ परियोजना के मुख्य वन संरक्षक अनूप के.आर. ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटक वाहनों को नेशनल पार्क भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर वन्यजीव प्रेमी, उपवन संरक्षक प्रमोद धाकड़, रामानंद भाकर सहित कई वन अधिकारी भी मौजूद रहे। आज से नए पर्यटन सत्र के शुभारंभ के साथ वन्यजीव सप्ताह का भी शुभारंभ किया गया है। नए पर्यटन सत्र के शुभारंभ के अवसर पर देशी तथा विदेशी पर्यटकों का मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया, फिर उन्हें वन भ्रमण पर भेजा गया। इस अवसर पर पर्यटकों का उत्साह भी देखने लायक था। रणथंभौर नेशनल पार्क की प्रथम पारी में ही पर्यटक वाहन पर्यटकों से लबरेज दिखाई दिए। मानसून सत्र के दौरान हर साल तीन माह के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क बंद रखा जाता है। इस बार भी तीन महीने के लिए पार्क पूरी तरह से बंद था। इस बार बरसात अधिक होने के कारण जंगल के रास्ते खराब हो गए थे, जिन्हें वन विभाग द्वारा दुरुस्त किया गया और आज नए पर्यटन सत्र के आगाज के साथ ही पर्यटकों को वन भ्रमण के लिए भेजा गया है। हालांकि वन भ्रमण शुरू किए जाने के बावजूद भी जोन नंबर पांच पर पर्यटकों का प्रवेश निषेध रखा गया है। रणथंभौर नेशनल पार्क का जोन नंबर 5 में जगह-जगह पानी भरा होने और ट्रेक खराब होने के चलते उसे बंद रखा गया है , ट्रेक के समूचे दुरुस्तीकरण के पश्चात ही जोन नंबर पांच को पर्यटकों के लिए खोला जा सकेगा। वन्य जीव सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आज स्कूली विद्यार्थियों को भी केंटर में नेशनल पार्क भ्रमण के लिए भेजा गया। recent visitors 70

कानपुर में टीम इंडिया ने मचाया धमाल ! ढाई दिन में भारत ने बांग्लादेश से जीता टेस्ट

कानपुर  भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार खेल के दम पर कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश ने भारत के सामने सिर्फ 95 रनों का टारगेट रखा था। टीम इंडिया ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टारगेट को ओवरों में 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई थी। फिर टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 285 रनों पर घोषित कर और 52 रनों की बढ़त ले ली थी। फिर बांग्लादेश दूसरी पारी में 146 रनों पर ढेर हो गई और भारत को आसान सा लक्ष्य मिला।  कानपुर टेस्ट मैच में विनिंग रन ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। उन्होंने चौका जड़कर जीत दिलाई। भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की।  यशस्वी ने दोनों पारियों में जड़ा अर्धशतक टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल ने कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार बैटिंग की और अर्धशतक ठोका। दूसरी पारी में विराट कोहली का भी बल्ला बोला और उन्होंने 29 रनों की नाबाद पारी खेली। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चौका लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई।  सिर्फ 52 ओवर खेलकर मिली जीत कानपुर में भारत की जीत किसी करिश्मे से कम नहीं है। पहला दिन सिर्फ 35 ओवर का खेला हुआ था, अगला दो दिन बारिश के कारण धुल गया। इसके बावजूद भारत ने सिर्फ 52 ओवर बैटिंग कर बांग्लादेश का काम तमाम कर दिया। कानपुर में भारत की शानदार जीत  भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदकर नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। इसके साथ ही रोहित शर्मा की टीम ने 2 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया।   बांग्लादेश 146 पर ऑलआउट कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन, जडेजा और बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए, वहीं एक विकेट आकाश दीप ने लिया। भारत को ऐतिहासिक जीत के लिए 95 रन बनाने की जरूरत है। इस मैच में पहले दिन सिर्फ 35 ओवरों का खेल हो पाया था. इसके बाद अगले दो दिनों तक बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. इसके बाद मैच के चौथे दिन भारत ने बांग्लादेश को 233 रनों पर समेट दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन ठोककर सभी को हैरान कर दिया. भारत ने 34.4 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 285 रन पर पारी घोषित कर दी. इसके बाद बांग्लादेश को दूसरी पारी में उसने 146 रनों पर समेट दिया. इसके आधार पर भारत को सिर्फ 95 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने यशस्वी जायसवाल की फिफ्टी के दम पर आराम से अपने नाम कर लिया. जायसवाल 51 रन बनाकर आउट हुए. recent visitors 75

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

भोपाल      अक्टूबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, अपर मुख्य सचिव के.सी.गुप्ता, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह, सचिव अनिल सुचारी सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।   recent visitors 68

आज 1अक्टूबर 24 घंटे संचालित होगा राजा भोज एयरपोर्ट, रात में भी आ-जा सकेंगे विमान

भोपाल  राजा भोज एयरपोर्ट अब 24 घंटे खुला रहेगा। मंगलवार यानी आज से इसकी शुरुआत हो गई है। एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानों के साथ ही नॉन शेड्यूल उड़ानें एवं एयर एंबुलेंस अब देर रात को भी लैंड हो सकेंगी। 24 घंटे उड़ान संचालन के बाद भोपाल-पुणे रूट पर पहली लेट नाइट उड़ान 27 अक्टूबर से शुरू होगी। इंडिगो ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। तीन माह से चल रही थी तैयारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तीन माह पहले ही 24 घंटे उड़ान संचालन की तैयारी कर दी थी। यह निर्णय एक अक्टूबर से प्रभावी हो गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार फिलहाल भोपाल से एक भी लेट नाइट उड़ान नहीं है, लेकिन भविष्य में देर रात की कई उड़ानें प्रारंभ होंगी। इसकी शुरूआत पुणे उड़ान के साथ होगी। 27 अक्टूबर से यह उड़ान प्रारंभ हो जाएगी। दूसरे चरण में एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल को बेंगलुरू, पुणे एवं हैदराबाद से जोड़ सकता है। बाकी कंपनियों को भी अब देर रात के स्लाट मिल सकेंगे। पुणे लेट नाइट उड़ान की बुकिंग शुरू इंडिगो की ओर से पुणे उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। भोपाल से यह पहली लेट नाइट उड़ान होगी। पुणे रूट पर लंबे समय से सीधी उड़ान नहीं है। एयर इंडिया ने दो साल पहले डायरेक्ट उड़ान बंद कर दी थी। पुणे तक बड़ी संख्या में आइटी प्रोफेशनल्स एवं छात्र सफर करते हैं। लेट नाइट उड़ान में नियमित उड़ान की अपेक्षा किराया कम होता है। पुणे रूट पर इंडिगो ने शुरूआती किराया तीन हजार 999 रूपये रखा है। डायनामिक फेयर होने के कारण बुकिंग के समय किराया बढ़ भी सकता है। सभी सुविधाएं रात में भी रहेगी उपलब्ध राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कहा कि हमने पूरी तैयारी कर ली है। अक्टूबर की पहली तारीख से 24 घंटे एयरपोर्ट खुलेगा। इसका फायदा मेडिकल इमरजेंसी वाले मरीजों को मिलेगा। साथ ही यहां पर अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट शुरू होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। यात्रियों को ये सुविधाएं भी मिलेगी     वाहन पार्किंग स्टैंड 24 घंटे खुलेगा, रात में वाहनों की पार्किंग होगी।     फूड कॉर्नर सहित अन्य सुविधाएं।     नॉन सेड्यूल, मेडिकल, इमरजेंसी उड़ाने कर सकेंगे आवागमन। भोपाल-पुणे उड़ान संख्या 6-ई 257/258 का 27 अक्टूबर से प्रभावी शेड्यूल पुणे से प्रस्थान – रात्रि 1.00 बजे भोपाल आगमन – रात्रि 2.35 बजे भोपाल से प्रस्थान – रात्रि 3.05 बजे पुणे आगमन – तड़के 4.50 बजे recent visitors 147