Sunday, July 5, 2026 4:28 am

तेलंगाना में सड़क दुर्घटना के चलते तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

हैदराबाद तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार रात करीब 11.40 बजे गुडीहाथनूर मंडल में उस दौरान हुआ था जब तेज रफ्तार ‘पिकअप ट्रक' बाएं ओर मुड़ते समय सीमेंट के खंभे से टकरा कर पलट गया था। हैदराबाद में एक समारोह में शामिल होने के बाद परिवार के सभी सदस्य ‘पिकअप ट्रक' से आदिलाबाद लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस घटना की प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि वाहन कथित तौर पर तेज रफ्तार से चल रहा था और चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।   recent visitors 44

सीएम आतिशी ने भाजपा पर लगाए साजिश के आरोप- सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य शुरू

नई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने यहां की सड़कों को दीपावली तक गड्ढा मुक्त करने का वादा किया है। इसके लिए सीएम आतिशी के नेतृत्व में सड़कों का निरीक्षण किया जा रहा है। आतिशी का कहना है कि यह कार्य पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश पर किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने लगातार दूसरे दिन भी सड़कों का निरीक्षण किया। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने ईस्ट दिल्ली के दुर्गापुरी चौक पर सड़क निरीक्षण किया। इसके साथ ही, दिल्ली के सबसे व्यस्त सड़कों में से एक सरिता विहार मथुरा रोड के फ्लाईओवर पर भी 1 अक्टूबर से मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में लगातार सड़कों के मरम्मत कार्य शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में आज से सरिता विहार फ्लाईओवर का भी मरम्मत कार्य शुरू हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली में काम नहीं करने देना चाहती है। दिल्ली में लोगों के काम न हों, इसके लिए आम आदमी पार्टी को परेशान किया जा रहा है। सीएम आतिशी ने कहा, “भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर आम आदमी पार्टी द्वारा पार्टी दिल्ली के लिए किए जा रहे कार्यों को रोकने की साजिश की है। लेकिन भाजपा की यह साजिश पूरी तरह से नाकाम है। केजरीवाल जेल से बाहर हैं और उनके नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली के सभी रुके हुए कार्यों को कराएगी। दिल्ली में जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं। कई जगह पाइप डालने के बाद सड़क रिपेयर नहीं हुई हैं। बरसात की वजह से भी सड़क टूटी हुई हैं। आम आदमी पार्टी के मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस निरीक्षण के आधार पर आने वाले दो से तीन दिनों में हर जगह रिपेयर का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सरिता विहार के फ्लाईओवर की मेंटेनेंस का कार्य शुरू हो रहा है।” आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सड़कों पर जाकर निरीक्षण को भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा है कि जो गड्ढे 10 साल में हुए हैं वह कुछ दिनों में कैसे भर जाएंगे। यह अरविंद केजरीवाल की नाकामी है।   recent visitors 75

इंडिया और इंग्लैंड के अलावा इतिहास में ऐसी और कोई टीम नहीं है, जिसने बिना एक भी ओवर मेडेन खेले हुए टेस्ट मैच जीता हो

नई दिल्ली भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में बहुत सारे रिकॉर्ड्स बने और टूटे हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया ने कोई टेस्ट मैच जीता हो, लेकिन पूरे मैच में उसने एक भी मेडेन ओवर का सामना ना किया हो। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में महज यह दूसरा ऐसा मौका है, जब किसी टीम ने टेस्ट मैच जीता हो, लेकिन इस दौरान एक भी मेडेन ओवर ना खेला हो। 85 सालों में यह पहला मौका था। इससे पहले 1939 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जो टेस्ट मैच खेला गया था, उसमें ऐसा हुआ था। डरबन में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने एक पारी और 13 रनों से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने 88.5 ओवर में चार विकेट पर 469 रनों पर पारी घोषित की थी और इस दौरान उसने एक भी ओवर मेडेन नहीं खेला था। एडी पेंटर ने 243 रन बनाए थे, जबकि कप्तान वैली हैमंड ने 120 रनों की पारी खेली थी। इंडिया और इंग्लैंड के अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसी और कोई टीम नहीं है, जिसने बिना एक भी ओवर मेडेन खेले हुए टेस्ट मैच जीता हो। भारत ने पहली पारी में 34.4 ओवरों का सामना किया था और दूसरी पारी में 17.2 ओवरों का। दोनों पारियों में बांग्लादेश की ओर से एक भी मेडेन ओवर नहीं फेंका गया और इस तरह से टीम इंडिया की इंग्लैंड के साथ इस अनूठे क्लब में एंट्री हो गई। बांग्लादेश पहली पारी में 233 रनों पर ऑलआउट हो गया। भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 285 रनों पर घोषित कर दी। बांग्लादेश दूसरी पारी में 146 रनों पर ही ऑलआउट हो गया और भारत ने 98 रन बनाकर मैच सात विकेट से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम को अब बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है और फिर न्यूजीलैंड को तीन मैचों के की टेस्ट सीरीज के लिए होस्ट करना है। recent visitors 76

मामूली बहस में युवक ने की फायरिंग, अपने ही साथी को जा लगी गोली

पटियाला जिले फायरिंग होने की घटना सामने आई, जिसमें गोली युवक के अपने ही साथी को जा लगी। बड़ा ही हैरानीजनक मामला है, जहां पटियाला में गत आधी रात को एक मोटरसाइकिल सवार से बहस के बाद कार सवार युवकों ने पिस्तौल निकाल ली और फायरिंग कर दी। यही नहीं, गोली मोटरसाइकिल सवार को नहीं बल्कि गाड़ी में बैठे व्यक्ति के साथी को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरन्त पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब इनोवा सवार युवक सरहिंद से पटियाला की ओर आ रहे थे। रास्ते में कार सवार की एक मोटरसाइकिल सवार से बहस हो गई। इसके बाद कार सवार व्यक्ति ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पर पिस्तौल तान दी और फायरिंग कर दी, लेकिन उसकी एक गोली उसके साथी को हो जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच दौरान सामने आया है कि जिस पिस्तौल से गोली चलाई गयी, वह अवैध है। recent visitors 59

पुलिस विभाग के भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निदेर्शानुसार और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की विशेष पहल से सरकार द्वारा पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करते छूट का आदेश जारी किया गया है। यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित अधिकतम आयूसीमा में 05 वर्ष (सभी छूटो को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) का शिथिलीकरण करते हुए निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान किया गया है। recent visitors 66

काजू का तेल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया

मोदीनगर मोदीनगर स्थित पवनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित काजू के तेल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के एक हिस्से में काजू का तेल निकालने का काम होता था, जबकि दूसरे हिस्से में गत्ते के रोल बनाने का काम किया जा रहा था। आग मुख्य रूप से काजू का तेल निकालने वाले हिस्से में लगी और देखते-देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि अन्य जनपदों से भी अग्निशामक गाड़ियों को बुलाना पड़ा। दमकल की 12 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सिंह ने बताया कि रात लगभग 12:30 बजे मोदी नगर फायर स्टेशन को सूचना मिली कि गंगानगर पुल के पास यूसुफपुर मनोटा गांव के प्लॉट नंबर 87-ए स्थित फैक्ट्री में आग लग गई है। तत्काल दो अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए। फैक्ट्री दो भागों में विभाजित थी, जिसमें एक भाग में काजू का तेल निकालने का कार्य किया जाता था, जबकि दूसरी तरफ गत्ते के रोल बनाने का कार्य किया जाता था। काजू के तेल वाले भाग में पूरी तरह से आग फैल गई थी और रासायनिक ड्रमों में आग लगने से धुआं निकल रहा था। उन्होंने कहा कि आग की तीव्रता को देखते हुए वैशाली, कोतवाली, साहिबाबाद और धोनी फायर स्टेशन से भी गाड़ियां बुलाई गईं। इसके अलावा, गौतम बुद्ध नगर और मेरठ से भी गाड़ियां मंगाई गईं। लगभग दो दर्जन अग्निशमन वाहनों ने मिलकर आग बुझाई। इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। फिलहाल, आग बुझाने के बाद कूलिंग की जा रही है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।   recent visitors 77

देवारा: पार्ट 1 ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की मेगालोपोलिस को दी मात

मुंबई, मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा-पार्ट 1 ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर निर्माता-निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म मेगालोपोलिस को मात दे दी है। देवरा: पार्ट 1 ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एनटीआर जूनियर अभिनीत इस फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में जबरदस्त प्री-सेल्स की कमाई की, जो इसकी रिलीज को लेकर जबरदस्त चर्चा का संकेत है। अब, देवरा: पार्ट 1 ने यूएस बॉक्स ऑफिस पर निर्माता फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की महत्वाकांक्षी मेगालोपोलिस को पीछे छोड़कर अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। वैश्विक मीडिया मापन और विश्लेषण कंपनी कॉमस्कोर के अनुसार, मेगालोपोलिस को मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं, जिसने उत्तरी अमेरिका में अपने शुरुआती सप्ताहांत में केवल $4 मिलियन की कमाई की। इसके विपरीत, देवरा: पार्ट 1 ने उसी अवधि में उसी क्षेत्र में प्रभावशाली $5.1 मिलियन कमाए। युवसुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित और नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत देवरा पार्ट 1 में एनटीआर जूनियर के साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। recent visitors 78