जबलपुर से स्पाइस जेट ने अपना डेरा क्यों समेटा, बुकिंग ऑफिस तक बंद

जबलपुर डुमना विमान तल से उड़ानों की संख्या बढ़ने की बजाए कम हो रही है। स्पाइस जेट ने दिल्ली और मुंबई की विमान सेवा बंद कर दी है। कंपनी ने एयरपोर्ट से भी अपना सारा कामकाज समेट लिया है। स्पाइस जेट हफ्ते में दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक उड़ान संचालित करता था। बता दें कि दशहरा और दीवाली पर मुंबई और दिल्ली से बड़ी संख्या पैसेंजर आते हैं लेकिन अब उड़ान बंद होने से उन्हें इंडिगों की विमान सेवा के भरोसे रहना होगा। वर्तमान में जबलपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, बिलासपुर, इंदौर और जगदलपुर के लिए उड़ानें हैं। वायु सेवा संघर्ष समिति के साथ ही शहरवासी निराश जबलपुर विमान सेवाओं के मामले में पहले से ही देश के कई शहरों से बहुत अधिक पिछड़ा है. इस मुद्दे को लेकर लोगों ने जबलपुर में वायु सेवा संघर्ष समिति का गठन किया. इस समिति के लोग वायु सेवा के विस्तार के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच में स्पाइस जेट ने अचानक अपनी सेवाएं बंद करके जबलपुर के लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. वायु सेवा संघर्ष समिति के सदस्य हिमांशु खरे का कहना है "स्पाइस जेट की सेवाएं बंद होने से जबलपुर के यात्रियों को बहुत परेशानी होगी." जबलपुर से अब केवल 7 शहरों के लिए वायु सेवा हालांकि स्पाइस जेट की ओर से तो इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि स्पाइस जेट लगातार घाटे में जा रहा था और इसी घाटे की वजह से अपनी कई उड़ाने बंद की हैं. स्पाइस जेट की सेवाएं बंद होने के बाद अब जबलपुर से केवल 7 शहरों के लिए ही सेवाएं मिल रही हैं. जबलपुर से दिल्ली, मुंबई, जगदलपुर, बिलासपुर, हैदराबाद, इंदौर और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट्स हैं. जबलपुर में कुछ दिन पहले ही लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से नया टर्मिनल बनाया गया है लेकिन इसके बाद भी लगातार सेवाएं घट रही हैं. काम न आया वायु सेवा संघर्ष समिति का आंदोलन गौरतलब है कि जबलपुर में फ्लाइट की सर्विस बढ़ाने के लिए वायु सेवा संघर्ष समिति ने कई बार आंदोलन किए. एक बार नो फ्लाई डे के रूप में प्रदर्शन किया. इसी के साथ ही जबलपुर हाईकोर्ट भी ये मामला पहुंचा. हाईकोर्ट ने इस मामले में विमानन कंपनियों को नोटिस देकर जवाब मांगा. जबलपुर के लोगों के संघर्ष का नतीजा अब उलटा दिख रहा है. जबलपुर में फ्लाइट सर्विस बढ़ने की जगह घट रही है. recent visitors 58

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य-जीव सप्ताह-2024 में विभिन्न कार्यक्रम

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य-जीव सप्ताह-2024 के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर, 2024 को पक्षी-दर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के कुल 54 प्रतिभागियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किये, जिनमें प्रमुख है रेड मुनिया, ग्रे हेरोन, नाईट हेरोन, राबिन, किंगफिशर, ग्रीन बी इंटर टिटहरी, ब्रोंज विंग जकाना लिटिल कॉर्पोरेट, मूरहेन, ब्लेक ड्रोंगो, सिल्वर बिल मुनिया। तितलियों में कॉमन ग्रास यलो, ब्लू टाईगर स्ट्राइपड टाईगर, प्लेन टाईगर लाईम बटरफ्लाई, कॉमन क्रो, ग्रे पेनसी कॉमन ईवनिंग ब्राउन आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे। स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, डॉ. सुदेश वाघमारे, डॉ. संगीता राजगीर, मो. खालिक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संचालक वन विहार मीना अवधेशकुमार शिवकुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन विहार एस.के. सिन्हा द्वारा किया गया। पक्षी अवलोकन शिविर के मुख्य आकर्षक छोटे-छोटे बच्चे रहे, जो प्रतिभागी के रूप में शिविर में सम्मिलित हुए, जिनकी पक्षियों के प्रति अभिरूचि एवं क्रियाकलापों को देखकर उपस्थित पक्षी-प्रेमियों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई एवं उत्साहवर्धन किया गया। अन्य प्रतियोगिता के रूप में 2 अक्टूबर, 2024 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रातः 10.30 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सृजनात्मक कार्यशाला-सह-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के कुल 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों को विषय-विशेषज्ञ नवीन कुमार, मूर्तिकार क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय एवं संजय सोनकेशरिया द्वारा रंगीन कागज के माध्यम से विभिन्न पक्षी, तितलियों एवं फूलों की आकृतियों बनाना सिखाया गया। इस अवसर पर मूर्तिकार क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय अरविन्द अनुपम द्वारा क्ले-मॉडलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को बाघ बनाना भी सिखाया गया। राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024 के अंतर्गत ही वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में सदस्य म.प्र राज्य वन्य-प्राणी बोर्ड नारायण व्यास द्वारा वन्य-जीवों के डाक टिकटों के कवर प्रदर्शित किये गये, जिन्हें कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागी छात्र/छात्राओं द्वारा काफी सराहा गया। 3 अक्टूबर 2024 के कार्यक्रम दिनांक 3 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 6 से 8.30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा प्रातः 7 बजे से दोपहर एक बजे तक कक्षा 6 से महाविद्यालय तक के विद्यार्थियों के लिये 'वन विहार’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। साथ ही प्रातः 10 से 12 बजे तक कक्षा 5 से 8 तक 'मध्यप्रदेश के वन्य-जीव' विषय पर तथा कक्षा 9 से महाविद्यालीयन स्तर के लिये 'शहरी भू भाग में बाध" विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक 'विलुप्त प्राय प्रजातियों के संरक्षण को आर्थिक विकास से ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिये’, विषय पर विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी।   recent visitors 115

सरफराज खान ने ईरानी कप में मुंबई की टीम में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया, ठोका शतक, लगाए 14 चौके

मुंबई सरफराज खान ने ईरानी कप में मुंबई की टीम में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2 अक्टूबर बुधवार को शेष भारत के खिलाफ अपना 15वां प्रथम श्रेणी शतक बनाया। लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन लंच से पहले सरफराज ने 150 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। मुंबई के इस बल्लेबाज को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। ईरानी कप में खेल शुरू होने से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था। सरफराज ने बांग्लादेश के खिलाफ किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि केएल राहुल उनसे आगे थे। सरफराज पहले दिन मुंबई के 4 विकेट पर 139 रन पर बल्लेबाजी करने आए थे। इसके बाद उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर गत रणजी ट्रॉफी चैंपियन के लिए मैच को संभाला। रहाणे और सरफराज ने पहले दिन के अंत तक 98 रन जोड़े और सुनिश्चित किया कि मुंबई 4 विकेट पर 237 रन बनाए। दूसरे दिन दोनों ने 43 रन और जोड़े, लेकिन रहाणे 97 रन बनाकर यश दयाल की गेंद पर आउट हो गए और शतक से चूक गए। इसके बाद सरफराज के साथ शम्स मुलानी क्रीज पर आए, लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और मुकेश कुमार ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसका मतलब था कि सरफराज को अब चीजों को संभालना था और खुलकर रन बनाने थे। उनके साथ तनुश कोटियन आए और दोनों ने 58 रन बनाए और मुंबई को लखनऊ में लंच तक 6 विकेट पर 338 रन तक पहुंचाया। पिछले ओवर में करीबी मुकाबले से बचने के बाद सरफराज ने 92वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। मुंबई के बल्लेबाज ने लंच तक 155 गेंदों पर 103 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उनके नाम 14 चौके शामिल थे।   recent visitors 180

नवरात्रि व्रत में फिट रहने के टिप्स, फिट रहने के लिए अपनाएं ये तरीके

नवरात्रि के दौरान उपवास करना एक पवित्र और महत्वपूर्ण परंपरा है, लेकिन साथ ही यह आपके स्वास्थ्य के लिए चुनौती भी बन सकता है। अगर सही तरीके से खान-पान और व्यायाम का ध्यान न रखा जाए तो कमजोरी, थकान और सुस्ती महसूस होने लगती है। इसलिए, नवरात्रि के व्रत के दौरान खुद को फिट और ऊर्जावान बनाए रखना बेहद ज़रूरी है। इस लेख में हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिससे आप नवरात्रि व्रत के दौरान भी फिट रह सकें। सही डाइट चुनें व्रत के दौरान कई लोग एक ही तरह का खाना खाते हैं, जैसे साबूदाना, आलू, और सिंघाड़े का आटा। लेकिन अगर आप इन चीजों के साथ संतुलित आहार लें, तो आप फिट और स्वस्थ रह सकते हैं। नवरात्रि व्रत के समय क्या खाएं: ताजे फल: केला, सेब, पपीता, और अनार जैसे फल खाएं, जिनसे आपके शरीर को विटामिन और मिनरल्स मिलते रहें। नट्स और बीज: बादाम, अखरोट, और चिया सीड्स खाएं, जो आपको प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रदान करते हैं। पनीर और दूध: ये प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत होते हैं और आपकी हड्डियों को मजबूत रखते हैं। क्या न खाएं: तले हुए और अत्यधिक मीठे पदार्थ से बचें क्योंकि यह व्रत के दौरान आपके शरीर को सुस्त बना सकते हैं। पानी पिएं, हाइड्रेट रहें व्रत के दौरान लोग अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन और थकान हो सकती है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। नारियल पानी और नींबू पानी जैसे तरल पदार्थ भी आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे। हल्का व्यायाम करें नवरात्रि के दौरान ज़्यादा भारी एक्सरसाइज़ से बचें क्योंकि इससे आपके शरीर में एनर्जी की कमी हो सकती है। इसके बजाय, आप योग, स्ट्रेचिंग या वॉकिंग जैसी हल्की गतिविधियां कर सकते हैं। ये आपके शरीर को फिट रखने के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्रदान करेंगे। भरपूर नींद लें नींद की कमी आपकी फिटनेस और सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। नवरात्रि के दौरान भरपूर नींद लें ताकि आपका शरीर पूरी तरह से रिचार्ज हो सके। 7-8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें, इससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। शुगर और कैफीन से दूरी बनाएं व्रत के दौरान शुगर और कैफीन का अत्यधिक सेवन करने से आपकी ऊर्जा अस्थायी रूप से बढ़ सकती है, लेकिन जल्द ही आप फिर से थकान महसूस करेंगे। इसके बजाय, प्राकृतिक शुगर जैसे फलों से एनर्जी लें। नवरात्रि व्रत के लिए स्वास्थ्यप्रद विकल्प सिंघाड़े के आटे की रोटी: इसमें कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो आपको लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं। कुट्टू का आटा: यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे आप देर तक भूख नहीं लगती। साबूदाना खिचड़ी: इसमें स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।   नवरात्रि व्रत के दौरान फिट और ऊर्जावान रहना मुश्किल नहीं है। बस आपको संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, हल्का व्यायाम, और पूरी नींद का ध्यान रखना है। इन सरल उपायों को अपनाकर आप न केवल व्रत को अच्छे से निभा सकते हैं, बल्कि खुद को स्वस्थ और फिट भी रख सकते हैं।   recent visitors 97

पीएम किसान निधि का पैसा 5 अक्टूबर को आएगा , घर बैठे eKYC करवाएं किसान

नई दिल्ली पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहते किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। बहुत से ऐसे किसान हैं जिन्हें फसल का नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चलाती है। इसी तरह की एक योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) है। इस योजना के तहत किसानों को अब तक 17 किश्तों में पैसे जारी किए जा चुके हैं। जबकि 18वीं किश्त का किसानों को इंतजार है। लेकिन यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार की ओर से 5 अक्टूबर को किसानों के अकाउंट में पैस जमा कर दिए जाएंगे। कुल मिलाकर फेस्टिव सीजन में किसानों को पैसे मिल जाएंगे। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहते किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। किसानों के ये पैसे 3 किश्तों में दिए जाते हैं। हर एक किश्त 2,000 रुपये की होती है। आमतौर पर पीएम किसान सम्मान निधि की पीएम पहली किश्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किश्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। महाराष्ट्र के वाशिम से जारी होगी 18वीं किश्त बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम से 18वीं किश्त किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे। पीएम मोदी डीबीटी के जरिए 9.5 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए सरकार 20,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी योजना से जुड़े किसानों के साथ बातचीत भी करेंगे। इससे पहले जून 2204 में पीएम किसान की 17वीं किश्त जारी की गई थी। पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर बेनिफिशियरी लिस्‍ट (PM Kisan beneficiary List) देखकर यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं। फौरन करें ये काम, तभी मिलेंगे पैसे पीएम किसान योजना की 18वीं किश्त का फायदा उठाने के लिए 5 अक्टूबर से पहले कुछ काम करना बेहद जरूरी है। एक भी गलती करने पर फायदा नहीं मिलेगा। अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो बैंक खाते का ई-केवाईसी का पूरा होना जरूरी है। विभाग की तरफ से पहले भी कहा जा चुका है कि अगर किश्त का फायदा चाहिए तो ये काम जरूर करवा लें। वहीं ई-केवाईसी के अलावा दूसरा काम पीएम किसान योजना के लाभार्थी को भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है। इसके साथ ही किसानों के बैंक अकाउंट को उनके आधार कार्ड से लिंक होना बहुत जरूरी है। जिन किसानों ने ये तीन काम करवाएं हैं, वे 18वीं किश्त का फायदा उठा सकते हैं। इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल सरकार ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपने अप्लाई किया है। उसका स्टेटस जानने के लिए आप 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इस पर सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं। 5 अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग भी  महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं साथ में 5 अक्टूबर, 2024 को जिन दिन पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 9.5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जायेंगे उस दिन हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान भी हो रहा होगा. किसानों को अब तक मिले 3.25 लाख करोड़ रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट ट्रासंफर स्कीमों में से एक है. 2019 के लोकसभा चुनावों के ठीक पहले मोदी सरकार ने अंतरिम बजट पेश करते हुए स्कीम को लॉन्च किया था. पीएम किसान योजना के तहत साल में तीन किस्तों में किसानों को 6000 रुपये सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है जिससे महंगे बीज खाद से उन्हें राहत दी जा सके. पीएम किसान योजना में अबतक 17 किस्त में 9.25 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 3.25 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किया जा चुका है. पीएम किसान के रजिस्ट्रेशन के लिए eKYC है जरूरी पीएम किसान से सरकार के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए रजिस्टर्ड किसानों का ई-केवाईसी होना बेहद जरूरी है. पीएमकिसान पोर्टल पर ओटीपी बेस्ट ई-केवाईसी उपलब्ध है. इसके अलावा बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी के लिए नजदीकी सीएससी सेंटर्स में संपर्क किया जा सकता है.    खाते में पैसा आया या नहीं ऐसे करें चेक पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसान सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. होमपेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें. इसके बाद कैप्चा दर्ज करें. इसके बाद Get Status पर क्लिक करें. इसके बाद स्क्रीन पर किस्त से जुड़ा स्टेटस नजर आएगा. मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान अपने भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं.   recent visitors 76

कार्यक्रम स्थल पर ट्रिपल-आर ऑन व्हील पर वस्तुएं प्रदर्शित की गई

स्वच्छता दिवस कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाई कार्य में लगे उपकरण, ट्रिपल-आर ऑन व्हील और अनुपयोगी वस्तुओं का अवलोकन किया कार्यक्रम स्थल पर ट्रिपल-आर ऑन व्हील पर वस्तुएं प्रदर्शित की गई भोपाल भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुए स्वच्छता कार्यक्रम में लगाई गई प्रदर्शनी, स्वच्छता उपकरण और ट्रिपल-आर ऑन व्हील आकर्षण का केन्द्र रहे। स्वच्छता दिवस का कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने नगर निगम भोपाल के सफाई कार्य में लगे उपकरण, ट्रिपल-आर ऑन व्हील और अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग कर बनाई गई सामग्री का अवलोकन किया। ट्रिपल-आर ऑन व्हील कार्यक्रम स्थल पर ट्रिपल-आर ऑन व्हील पर वस्तुएं प्रदर्शित की गई थी। इस वाहन पर रेखा खरे, विशाखा सिलाई मशीन के साथ बैठी थीं। उन्होंने बताया कि अब तक ट्रिपल-आर अर्थात रि-ड्यूस, रि-यूज और रि-सायकल के तीन केन्द्र भोपाल के बोट क्लब, 10 नम्बर बस स्टॉप और विट्ठल मार्केट पर निंरतर संचालित हो रहे हैं। नगर निगम भोपाल में अब इस सुविधा को वाहन के साथ चलित सेवा बना दिया है। रेखा बताती हैं कि चलित वाहन के जरिये जन-सामान्य को पॉलिथिन के उपयोग न करने की समझाइश दी जायेगी और जन-सामान्य द्वारा दी जाने वाली अनुपयोगी कपड़ों से थैले बनाकर दिये जायेंगे। रेखा बताती हैं कि बेकार इलेक्ट्रिक सामान और वैज्ञानिक तरीके से अलग-अलग कचरे को संग्रहण किये जाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही अन्य बेकार सामग्री से कॉपी-किताबों के कवर और डेकोरेशन की सामग्री तैयार की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसकी प्रशंसा की। सुअरूणा सिंह स्टार्ट-अप कंपनी से बना रही हैं खिलौने प्रदर्शनी स्थल पर सुअरूणा सिंह भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि उनकी स्टार्ट-अप कंपनी भोपाल में बच्चों को ईको फ्रेंडली खिलौने उपलब्ध करा रही है। उनकी कंपनी में 20 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। उनके ज्यादातर खिलौने लकड़ी से ही तैयार होते हैं। इनमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं होता है। वे बताती हैं कि खिलौनों के माध्यम से बच्चों को अक्षर ज्ञान, भौगोलिक ज्ञान के लिये नक्शे एवं दिमागी कसरत के अनेक खिलौने बनाती हैं। उन्होंने जबलपुर इंजीनियिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की है। सुअरूणा स्वयं का व्यवसाय करना चाहती थीं इसलिये उन्होंने स्टार्ट-अप कंपनी शुरू करने का विचार बनाया और अब सफलतापूर्वक कंपनी का संचालन कर रही हैं। पीएम स्व-निधि से तैयार वस्तुओं का प्रदर्शन कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पीएम स्व-निधि योजना से लाभान्वित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने वस्तुओं का प्रदर्शन किया। सुप्रीति राव ने भोपाल की प्राचीन कारीगरी से तैयार जरदोजी़ सामग्री का प्रदर्शन किया। वे बताती हैं कि यह काम सारे हिन्दुस्तान में प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि उनके समूह ने 'वन प्रोडक्ट – वन रेलवे स्टेशन' कार्यक्रम में भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर स्टॉल लगाया है। स्टॉल पर प्रदर्शित जरदोजी सामग्री को यात्रियों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इनके साथ ही अन्य स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फूड आइटम और हैण्डलूम कपड़ों का प्रदर्शन किया। आज प्रदेश में बड़ी संख्या में महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने को आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बना रहीं हैं। प्रदर्शनी स्थल पर नारियल जूट से तैयार सामग्री का भी प्रदर्शन किया गया। recent visitors 56

कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन आज, गांधी मैदान में आमसभा आयोजित

रायपुर कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस व बीजेपी दोनों ही आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। एक ओर जहां कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा से भाजपा की धड़कनें बढ़ गई है और वह बेवजह गलत बयानबाजी कर रही है। वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ न्याय करें। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा पद बचाने की यात्रा है। बीजेपी का कहना है कि इस न्याय यात्रा से कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी गायब है। दोनों पार्टियां जहां एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रही है,वहीं न्याय यात्रा के आखिरी दिन बुधवार को इसके समापन पर गांधी मैदान में आमसभा होगी। बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने सवाल किया है कि कांग्रेस के तीनों राज्यसभा सांसद इस न्याय यात्रा से कैसे गायब है। पदयात्रा के फ्लाप होने के कारण ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाने मजबूर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पायलट, प्रभारी सचिव और वरिष्ठ नेता होंगे शामिल कांग्रेस की न्याय यात्रा रायपुर पहुंच गई है और यात्रा का रात्रि सड्डू में होगा। बुधवार को यह गांधी मैदान में विशाल आमसभा में बदलेगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी सचिन पायलट शास्त्री चौक से यात्रा में शामिल होंगे तथा वे गांधी चौक आमसभा में शामिल होंगे। प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार एवं विजय जांगिड़ एवं जरिता लेफतलांग भी आमसभा में शामिल होंगे। 122 किमी की यात्रा पूर्ण न्याय यात्रा ने पांच दिन में 122 किमी की यात्रा पूरी कर ली है। पांचवे दिन की यात्रा में लोहारीडीह के मृतक प्रशांत साहू, कचरू साहू के परिवार तथा दोंदे के संतोष पटेल के परिवार भी शामिल हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा सारागांव से पहला पडाव सेमरिया और उसके बाद रात्रि विश्राम के लिये सड्डू पहुंची। यात्रा के पांचवे दिन में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के बहुत से वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। recent visitors 72