रविशंकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, छत्तीसगढ़-रायपुर के छात्रावास में प्रताड़ना

रायपुर. छत्तीसगढ़ के एक छात्रवास में छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव का मामला सामने आया है। छात्रों ने जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना के खिलाफ रात को अर्धनग्न प्रदर्शन किया। यह मामला रायपुर के पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शहीद चंद्रशेखर आजाद छात्रावास का है। अर्धनग्न प्रदर्शन करने वाले छात्रों का आरोप है कि उन्हें प्रताड़ित किया गया, निजी काम कराया जा रहा है। कुलसचिव ने धमकाया है। वार्डन ने प्रताड़ित किया। छात्रों ने हॉस्टल वार्डन कमलेश शुक्ला पर एफआईआर और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। छात्रों का आरोप है कि कुलसचिव शैलेंद्र पटेल और अधीक्षक कमलेश शुक्ला ने उन्हें धमकाया और प्रताड़ित किया है। उनका कहा है कि वार्डन उन्हें दोनों अधिकारियों की दोस्ती का हवाला देकर धमकाता है। वहीं कुलसचिव शैलेंद्र पटेल ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों, सांसद और मंत्री सहित अन्य प्राधिकरण को पत्र लिखकर छात्रावास अधीक्षक और बायोटेक्निक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमलेश शुक्ला पर छात्रों के प्रति दुर्व्यवहार और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर प्रोफेसर कमलेश शुक्ला को पद से हटाने की मांग की थी। इसपर उन्हें पद से हटाया दिया गया है, लेकिन छात्र इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि अधीक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज होनी चाहिए। छात्र अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की मांग कर रही है। recent visitors 98

प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना के तहत अतुल की आईआईटी की पढ़ाई का पूरा खर्च देगी यूपी सरकार

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले दलित छात्र अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में प्रवेश दिलाने के लिए राज्य सरकार मदद के लिए आगे आई है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि समाज कल्याण विभाग प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना के तहत अतुल की आईआईटी की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा। मुजफ्फरनगर जिले के खतौली तहसील के टिटोडा गांव के निवासी और दिहाड़ी श्रमिक राजेंद्र कुमार के बेटे अतुल कुमार का ऐन वक्त वक्त पर पोर्टल में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण शुल्क जमा नहीं हो पाने के चलते आईआईटी धनबाद में दाखिला नहीं हो सका था। अतुल ने आईआईटी जेईई परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा में सीट हासिल की थी लेकिन 24 जून तक फीस जमा नहीं कर पाने के कारण उसका दाखिला नहीं हो सका था। अतुल के मुताबिक उसके परिजन ने आईआईटी धनबाद से सम्पर्क करके निवेदन किया था कि शुल्क जमा करने वाले पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण उनके बेटे का दाखिला नहीं हो पाया है। अब वे शुल्क लेकर उसे दाखिला दे दें, मगर आईआईटी प्रशासन ने यह कहकर मना कर दिया था कि अब फीस जमा करने की तारीख गुजर चुकी है। बहरहाल, परिवार ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया जिसने आईआईटी धनबाद को अतुल को बीटेक में दाखिला देने का आदेश दिया। प्रवक्ता के मुताबिक यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अतुल के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के आदेश दिये हैं। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्र अतुल कुमार के परिजन से फोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार छात्र की पूरी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देगी। इसके तहत न केवल अतुल की शुरुआती फीस जमा की जाएगी, बल्कि चार साल की पूरी पढ़ाई के दौरान लगने वाली फीस भी छात्रवृत्ति के माध्यम से दी जाएगी।   recent visitors 65

गंगा के समान मानते हैं कन्हर की महिमा, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में श्राद्ध और तर्पण करने उमड़ी भीड़

रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज पितृ पक्ष के आज चतुर्दशी तिथि को भी बड़ी संख्या में रामानुजगंज सहित आसपास गांव के लोग श्रद्धा एवं तर्पण करने पहुंचे। पंचांग के अनुसार एक दिन और श्रद्धा एवं तर्पण के लिए बचेंगे। पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन पितृपक्ष समाप्त हो जाएगा। गंगा नदी के समान क्षेत्र की जीवनदायनी नदी कन्हर को माना जाता है कन्हर नदी भी उत्तर वाहिनी है गंगा के समान। गौरतलब है कि पितृपक्ष के पहले दिन से ही रामानुजगंज के कन्हर नदी के तट पर श्राद्ध एवं तर्पण करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पितृ पक्ष के बीते 14 दिनों तक श्रद्धा एवं तर्पण करने के लिए भारी भीड़ प्रतिदिन रही। श्राद्ध एवं तर्पण  महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे एवं नरेंद्र मिश्रा सहित अन्य पुजारी के द्वारा कराया गया। महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया पितृ पक्ष में श्राद्ध एवं तर्पण करने से ऐसा माना जाता है कि पितरों के द्वारा वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्हीं के आशीर्वाद से कुल में सुख शांति रहती है।पितृ दोष होने पर घर में क्लेश का वातावरण निर्मित होता है। इसलिए सभी लोग को पितृ पक्ष में तर्पण एवं श्राद्ध अवश्य करना चाहिए। शास्त्रों में भी उल्लेख है कि किसी भी यज्ञ पूजा का प्रारंभ तर्पण एवं श्राद्ध से ही शुरू होता है। recent visitors 108

शासकीय छुट्टी के बावजूद बच्चों को बुलाया स्कूल, हिंदू संगठन ने इसाई धर्म को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

अंबिकापुर सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की मनमानी का मामला सामने आया है. आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पूरे देश में शासकीय अवकाश होता है, लेकिन इस अवसर पर भी सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए स्कूल प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाया था. इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन ने स्कूल में पहुंचकर पूछताछ की और स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी दी. मामले को लेकर आक्रोशित हिंदू संगठन ने स्कूल प्रबंधन पर इसाई धर्म को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों को धर्म का पाठ पढ़ाने का गंभीर आरोप लगाया है. युवा मोर्चा कार्यकर्ता दीपक यादव ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर कॉन्वेंट स्कूल में पूरा भारत बंद है. हम सफाई अभियान में जुटे हुए थे. इसी दौरान हमें सूचना मिली कि कॉन्वेंट बच्चों को ड्रेस में बुलाया गया है. हमने पूछताछ की, तो स्कूल के गार्ड और प्रिंसिपल ने कहा गया कि हम आज कुछ एक्सट्रा एक्टिविटी के लिए बच्चों को बुलाए हैं. वहीं क्या एक्स्ट्रा एक्टिविटी कराई जा रही है, तो प्रिंसिपल ने जानकारी देने से मना कर दिया और कहा कि हमने सिर्फ अपनी कम्यूनिटी (इसाई) के कुछ बच्चों को ही बुलाया है. जबकि इन बच्चों में हमारी एक परिवार की हिंदू बच्ची भी स्कूल में मौजूद थी. जिसके बाद हमने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग और प्रशासन को जानकारी दी. दीपक यादव ने स्कूल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्मिल स्कूल को लेकर लगातार विवाद बना रहता है. इस स्कूल में धर्म का खेल जारी है यानी बच्चों का ब्रेन वॉश कर उन्हे इसाई धर्म में प्रवेश कर करवाने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल एक इसाई धर्म का स्कूल है, जो अक्सर विवादों में बना रहता है. इस बार भी इसकी मनमानी ने स्कूल प्रबंधन पर कई सवाल उठा दिए हैं. मामले की शिकायत मिलते ही शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें जांच करने स्कूल पहुंची. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल में उपस्थित बच्चों को वापस घर भेज दिया है. जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि कलेक्टर के सख्त निर्देश हैं कि आज गांधी जयंती के अवसर पर अगर स्कूल संचालित किया जा रहा है, तो यह गलत है. स्कूल प्रशासन ने भी अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है. वहीं धर्म विवाद को लेकर कहा कि इस मामले को लेकर कहा कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. recent visitors 54

सहयोगी महिला सहित तीन गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-चांपा में शादी के बहाने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

चांपा. चांपा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी शिवम मिरी और भागने में सहयोग करने वाली महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार, परिजनों ने चांपा थाने में  एफआईआर दर्ज कराई की 26 सितंबर की रात्रि को नाबालिग लड़की घर में नही थी किसी को कुछ बताए बिना कही चली गई। आसपास तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला जिसपर धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चांपा रेलवे स्टेशन में नाबालिग लड़की किसी लड़के के साथ है। जिस पर पुलिस टीम पहुंची और नाबालिग लड़की और युवक शिवम मिरि को पकड़कर चांपा थाना लाया गया। नाबालिग लड़की का महिला अधिकारी के पास से कथन लेने पर बताई कि बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और तुम्हे प्यार करता हूं कहते हुए जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया है। शिवम मिरि (22) को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। वहीं, नाबालिग लड़की को भागने में उसका सहयोग करने वाली आरोपी महिला राजेश्वरी यादव (24) निवासी पोडिकला , सत्यम कुमार (20), रणबीर पाटले (22) निवासी सुंदरेली जिला सक्ति सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। recent visitors 68

छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान और स्वच्छता अभियान से हम सभी को गली-चौराहे, मोहल्ले, स्कूल, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरणा मिली। स्वच्छता अभियान ने पूरे प्रदेश मेें जनआंदोलन का स्वरूप ले लिया है। छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वच्छता को हम सभी को अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लेने का आव्हान करते हुए ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। बापू के सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाथ में झाडू पकड़कर शुरूआत की। देश के लोग स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। स्वच्छता को सभी अपने आदत में शामिल करें। कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में एवं स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। इसी तरह मच्छर उन्मूलन के लिए चलित वाहन तथा भव्य सशक्त सैन्य समारोह की गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य में स्वच्छता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए गए हैं। स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम सभी संकल्प ले कि स्वयं स्वच्छता पर ध्यान देंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे। विगत 10 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से देश की तस्वीर बदली है। रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। इन बीमारियों से बचने के लिए सफाई बहुत जरूरी है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन चलाकर सफाई का संदेश दिया है। गांधी के सपनोँ को पूरा करने हमारी सरकार आत्म निर्भर गांव के साथ साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दे रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के इस समापन समारोह में सफाईकर्मियों, सफाई दीदियों और सफाई मित्रों का सम्मान किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायकगण श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोती लाल साहू, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता श्रीमती मीनल चौबे, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डॉ. बसव राजू एस., सचिव ग्रामोद्योग विभाग श्री यशवंत कुमार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री कुंदन कुमार, संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, आयुक्त नगर निगम रायपुर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, सफाई दीदी और सफाई मित्र उपस्थित थे। recent visitors 49

प्रदेश के इतिहास से जुड़ी महान विभूतियों के नाम पर भोपाल के मार्गों पर स्थापित किए जाएंगे द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ आरंभ हुआ स्वच्छता दिवस समारोह स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना में 685 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ भूमि-पूजन और लोकार्पण प्रदेश के इतिहास से जुड़ी महान विभूतियों के नाम पर भोपाल के मार्गों पर स्थापित किए जाएंगे द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नमो-उपवन को राज्य शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी हमें स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वच्छता कर्मी प्राण-प्रण से हैं समर्पित मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम को किया संबोधित भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में स्वच्छ भारत दिवस-2024 के अवसर पर नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम के क्रम में भोपाल में आयोजित स्वच्छता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के इतिहास से जुड़ी महान विभूतियों के नाम पर भोपाल के मार्गों पर द्वार स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़े महापुरुषों भगवान राम, राजा भोज, राजा विक्रमादित्य, सम्राट अशोक आदि के नाम पर इन द्वारों का नामकरण किया जाएगा। भोपाल नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे नमो-उपवन को राज्य शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं का भूमि-पूजन और भोपाल नगर निगम के उपकरणों तथा विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिवस 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कर्तव्य पालन के दौरान दिवंगत 26 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रमाण पत्र वितरित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना अंतर्गत प्रदेश के लिए 435 करोड़ रूपए की लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के भूमि-पूजन और लोकार्पण के लिए उनका आभार माना। इस अवसर पर आदर्श गौ-शाला ग्वालियर के 100 टन क्षमता बॉयो सीएनजी प्लांट का भी वर्चुअल शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिक व संस्थाओं को सम्मानित किया। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में नगर निगम उज्जैन को थ्री-स्टार रेटिंग मिलने पर उज्जैन के 2 हजार 115 सफाई मित्रों को प्रोत्साहन स्वरूप 3-3 हजार रुपये की राशि प्रदान करने के लिए 63 लाख 45 हजार रुपये की राशि सिंगल क्लिक से नगर निगम उज्जैन को अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के स्वच्छता मित्रों से वर्चुअली आत्मीय संवाद किया तथा कार्य के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर निगम शासकीय सेवा में कर्तव्य पालन के दौरान दिवंगत 26 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रमाण पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल नगर निगम के 125 नए डोर-टू-डोर सीएनजी वाहनों, 6 नए हुक लोडर, दो श्रेडर मशीन तथा एक लिटर पिकिंग मशीन का अवलोकन किया तथा मंच से झंडी दिखाकर उनका लोकार्पण किया। अमृत योजना और "रि-ड्यूस, री-यूज, रि-साइकिल" पर केंद्रित रही प्रदर्शनी : तीन लघु फिल्मों का हुआ प्रदर्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती "स्वच्छता दिवस" पर स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में प्रदेश में स्वच्छता के लिए संचालित गतिविधियों, अमृत योजना और रि-ड्यूस- रि-यूज- रि-साइकिल पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई सौगातों पर केंद्रित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही गौ-वंश संरक्षण के लिए प्रदेश में जारी गतिविधियों और स्वच्छता ही सेवा अभियान संबंधी गतिविधियों पर तैयार लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक सर्वरामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, अध्यक्ष नगर निगम किशन सूर्यवंशी उपस्थित हैं। चुनौती भरा और जीवट वाला है स्वच्छता कर्मियों का कार्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 10 वर्ष पूर्व 15 अगस्त पर लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता का विषय उठाना अभिनंदनीय है। भारतीय संस्कृति उत्तम सुख-निरोगी काया के सिद्धांत में विश्वास करती है और स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य का आधार है। हमें स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता कर्मी प्राण-प्रण से समर्पित हैं। उनका कार्य चुनौती भरा और जीवटता वाला है, जैसे सेना का सिपाही देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को कुर्बान कर देता है उसी प्रकार सफाई कर्मी, स्वच्छता और समाज को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं। इसी का परिणाम है कि 19 सितम्बर को उज्जैन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया। स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गाँव-गाँव में शौचालय निर्मित करवाकर महिलाओं को बड़ी समस्या और पीड़ा से राहत पहुंचाई है। राज्य सरकार स्वच्छता कर्मियों और उनके परिवारों की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह कार्य सच्चे अर्थों में महात्मा गांधी के विचारों को क्रियान्वित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से प्रदेश में 413 नगरीय निकायों में 42 हजार 500 से अधिक स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। प्रदेश में 968 ब्लैक स्पॉट का उन्मूलन और सौन्दर्यीकरण हुआ तथा 800 से अधिक शालाओं में एक लाख से अधिक छात्रों के बीच स्वच्छता संवाद कार्यक्रमों से जन-जागरूकता फैलाई गई। प्रदेश में नगरीय‍निकायों की स्टार रैकिंग प्रणाली के तहत उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। मध्यप्रदेश, देश में स्वछतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – मंत्री काश्यप सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच के परिणाम स्वरुप ही स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप प्रदान किया जा सका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांस्कृतिक गतिविधियों और त्यौहारों के माध्यम से विकास और जन-कल्याण के साथ-साथ स्वच्छता को संस्कार के रूप में अंगीकार करने के लिए प्रदेशवासियों को प्रेरित किया है। स्वच्छता को आदत के रूप में अपनाना और स्वच्छता कर्मियों का … Read more