महिला टी-20 विश्वकप से पहले स्मृति मंधाना ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि इससे काफी ‘भावनाएं’ जुड़ी हैं

संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त अरब अमीरात में अक्टूबर में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप से पहले स्मृति मंधाना ने बुधवार को भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि इससे काफी 'भावनाएं' जुड़ी हैं। पिछले महीने भारतीय महिला टीम यूएई में 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्वकप में हिस्सा लेने के लिए पहुंची। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चार अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी। इसके बाद भारतीय महिला टीम 6 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में मंधाना ने कहा कि फैंस की भावनाओं के कारण है, ये एक महत्वपूर्ण मुकाबला बन जाता है। मंधाना ने कहा, ''मेरे हिसाब से भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता किसी और चीज से ज्यादा प्रशंसकों की भावनाओं के बारे में है। ऐसा नहीं होता कि खिलाड़ी एक-दूसरे से बात नहीं करते। ये दोनों देशों की भावनाएं हैं जो इस मैच को महत्वपूर्ण बनाती है। मेरे लिए विश्व कप का हर मैच खास है और हम हर खेल में समान प्रयास करते हैं। लेकिन निश्चित रूप से भारत-पाकिस्तान खेलों से बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं।" ऑस्ट्रेलिया के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''विश्व कप में हर गेम महत्वपूर्ण है। आपको हर मुकाबले में सौ प्रतिशत देना होता है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका मजबूत टीमें हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया, आप जानते हैं आप गलती नहीं कर सकते हैं। आपको उनसे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलिया का सामना करना हमेशा रोमांचकारी होता है क्योंकि वे बहुत अच्छी टीम हैं और उन्हें हराना एक बड़ी चुनौती है।" इसके बाद नौ अक्टूबर को श्रीलंका तथा 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी। इस विश्वकप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिन्हें पांच-पांच के समूह में दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में शामिल है। ग्रुप ए में भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। विश्वकप के सेमीफाइनल 17 और 18 अक्तूबर को खेले जाएंगे। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वह पहला सेमीफाइनल खेलेगी। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों सेमीफानल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। recent visitors 64

68.50 लाख के निर्माण कार्यों की दी सौगातें, छत्तीसगढ़-कबीरधाम पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

कवर्धा. कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा मंगलवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने देर शाम तक कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्राम गदहाभाठा, बारदुली, बारदी, गोरखपुर, जिंदा, दुबहा और मिरमिट्टी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या, मांग व शिकायत सुनीं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोगों की मांग व कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 68 लाख 50 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्य की घोषणा की है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव को विकास की मुख्यधारा में लाया जाए। आपके सहयोग से हम इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। ग्रामीण विकास के लिए विष्णुदेव साय की सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राज्यवार विवरण व लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार को एक सुरक्षित पक्का आवास प्रदान करना है। पीएम आवास योजना के तहत राज्य को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आवास उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभ से वंचित न रहे। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि आवास निर्माण में कोई भी बाधा न आए। ग्रामीणों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस योजना के तहत मिलने वाले अवसरों के प्रति उत्साह व्यक्त किया। recent visitors 67

महात्मा गांधी की जयंती पर जेपी नड्डा ने लोधी कॉलोनी में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया

नई दिल्ली महात्मा गांधी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार सुबह लोधी कॉलोनी में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई नेता मौजूद रहे और स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह केवल एक दिन करने वाला कार्यक्रम नहीं है, स्वच्छता सतत रूप से हर दिन, हर साल हमारे जीवन का अंग बने, इसके लिए हम सभी को कार्य करना चाहिए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और जन सामान्य को संदेश दिया कि इस अभियान में अपनी भागीदारी दें। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट पर अपने संदेश में कहा कि सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भाव का संदेश देकर मानव कल्याण को समर्पित राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूं। पूज्य बापू की शिक्षाएं, विचार एवं सामाजिक समरसता के प्रति दृढ़ संकल्प, हम सभी के लिए प्रेरणा पुंज है।   recent visitors 77

27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में ओलंपिक विजेता मनु भाकर बढ़ाएंगी खिलाड़ियों का हौसला

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का गौरवपूर्ण मेज़बान बनने जा रहा है. इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा. छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रदर्शित करेगा. इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे. प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 20 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता और विश्वप्रसिद्ध निशानेबाज मनु भाकर की उपस्थिति होगी, जो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में राज्य की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव और नोडल अधिकारी शालिनी रैना के निर्देशन में राज्य के खिलाड़ी पेशेवर कोचों की देखरेख में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वन परिसर पंडरी, रायपुर में खिलाड़ियों के लिए उच्चस्तरीय आवास और पौष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकें और सर्वाेत्तम प्रदर्शन कर सकें. छत्तीसगढ़ की टीम को इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और संस्थानों के खिलाडियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए टीम पूरी तरह से प्रेरित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है. छत्तीसगढ़ के प्रमुख खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी संगीता राजगोपालन का नाम विशेष उल्लेखनीय है, जिन्होंने राज्य के लिए 100 से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है. अरुण प्रसाद, आईएफएस और जगदीशन, आईएफएस, के नेतृत्व में खेल चुकी छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल टीम पिछले नौ टूर्नामेंटों में अविजित रही है. इसी प्रकार, राज्य की क्रिकेट टीम ने भी लगातार सात प्रतियोगिताएं जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुकी है. इस वर्ष भी इन टीमों के खिलाडियों से शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है. recent visitors 65

नक्सली विरोध और लोकतंत्र का महत्त्व बता रही नाट्य मंडली, छत्तीसगढ़-सुकमा में पुलिस ने छेड़ा अभियान

सुकमा. सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, लोगों को नक्सली विचारधारा से जुड़ने से रोकने के लिए भी पुलिस ने तरकीब ढूंढ निकाली है। यह तरकीब बिल्कुल वैसे ही है जैसे नक्सलियों को उनके ही हथियार से मारा जा रहा हो। कहने का मतलब यह है कि पुलिस ग्रामीणों में नक्सली विचारधारा को खत्म करने और सरकार और लोकतंत्र के प्रति विश्वास और जागरूकता बनाए रखने के लिए जन जागरूकता नाट्य मंडली बनाकर लोगों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम नक्सलियों की तर्ज पर चलाए जा रहा है, क्योंकि पिछले दो दशक से बस्तर में पर पसारते नक्सलवाद का ग्रामीणों से विश्वास का एक बड़ा कारण नक्सलियों की जन चेतना नाट्य मंडली को माना जाता है, जिसका कम लोगों में नक्सलवाद के प्रति विश्वास बनाए रखना और सरकार के प्रति आम लोगों में नकारात्मक छवि बनाना होता था और नक्सलियों की जन चेतना नाट्य मंडली अपने इस प्रयास में अक्सर कामयाब होती थी। इसी की तर्ज पर लंबे समय तक पुलिस के द्वारा इस तरह के अभियान चलाए जाते रहे, लेकिन इस अभियान को लंबे समय बाद फिर से नए स्वरूप के साथ शुरू किया गया है। थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गड़गड़मेटा में पुलिस जन-जागरूक कला मंच द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस जन-जागरूक कला मंच के माध्यम से नक्सलियों के विकास विरोधी, अमानवीय, खोखली विचारधारा एवं अत्याचार के विरूद्ध शासन के जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के बारे में आम जनताओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम गड़गड़मेंटा, मुकरम, मोरपल्ली, करकनगुड़ा, सुरपनगुड़ा, ताड़मेटला, कुमोड़तोंग, गोलागुड़ा, कोत्तागुड़ा व आस-पास के अन्य ग्रामों के ग्रामीण उपस्थित हुए। पुलिस जन-जागरूक कला मंच द्वारा लगातार अन्दरूनी ग्रामों के ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। उक्त मंच के जागरूकता अभियान में ग्रामीण लगातार जुड़ रहे है, तथा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीण, नक्सलियों के विकास-विरोधी विचारधारा से दूर हो रहे है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से मुख्य धारा से भटके हुए युवाओं एवं अन्य ग्रामीणों को मुख्य धारा में वापस आने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। recent visitors 60

राज्यपाल हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी सम्मान समारोह में हुए शामिल

हिन्दी, भावों की अभिव्यक्ति और मातृभूमि पर मर-मिटने की भक्ति है: राज्यपाल पटेल राज्यपाल पटेल ने कहा  हिन्दी, माँ भारती के मस्तक की बिंदी है, सिर्फ भाषा नहीं, भावों की अभिव्यक्ति और मातृ भूमि पर मर मिटने की भक्ति है राज्यपाल हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी सम्मान समारोह में हुए शामिल मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति द्वारा हिन्दी भवन में कार्यक्रम आयोजित भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि हिन्दी, माँ भारती के मस्तक की बिंदी है। यह सिर्फ भाषा नहीं, भावों की अभिव्यक्ति और मातृ भूमि पर मर मिटने की भक्ति है। हिंदी के सतत् विकास, समृद्धि और प्रसार के लिए क्षेत्रीय शब्दों का हिन्दीकरण और सरलीकरण जरूरी है। राज्यपाल पटेल मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति द्वारा आयोजित हिन्दी भाषी साहित्यकार और हिन्दी सेवा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सम्मानित लेखकों, प्रशासनिक अधिकारियों, हिन्दी सेवा साधकों और युवा साहित्यकारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।  राज्यपाल पटेल ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में हिन्दी का प्रसार अहिंदी भाषी राज्यों सहित विदेशों में भी बढ़ा है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिन्दी भाषा की लोकप्रियता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री मोदी विश्व मंचों पर जब अपनी बात हिंदी में रखते हैं तो सम्पूर्ण विश्व बड़े ध्यान से सुनता है। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में अध्ययन-अध्यापन के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे वैज्ञानिक विषयों की सम्पूर्ण पढ़ाई हिंदी में कराने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति महात्मा गांधी जी के हिंदी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता के सपने को पूरा करने की दिशा में प्रयासरत है। अहिन्दी भाषियों की कठिनाईयों को समझें और समाधान करें राज्यपाल पटेल ने कहा कि हमें अहिंदी भाषियों की हिन्दी के प्रति रूचि बढ़ाने, उनकी कठिनाईयों को समझना होगा। उसका समाधान करना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अहिंदी भाषियों को जोड़ कर हिंदी में चर्चा के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों पर भी चिंतन किया जाना चाहिए। राज्यपाल पटेल ने कहा कि हिंदी को वैश्विक बनाने और लोगों की रुचि बढ़ाने वेब-साइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के उपयोग की सम्भावनाओं पर चिंतन किया जाना चाहिए। हिंदी के भाषायी विकास में योगदान देने वालों और हिंदी के क्षेत्र में व्यावसायिक उपलब्धियां प्राप्त करने वालों के सम्मान की पहल भी जरूरी है। विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए गए हिन्दी सेवी सम्मान राज्यपाल पटेल ने समारोह में हिन्दी सेवी सम्मान-2024 प्रदान किया। उन्होंने अलग-अलग श्रेणियों में साहित्यकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और हिन्दी सेवा साधकों को सम्मानित किया। पुरस्कारों में हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी, विशिष्ट हिन्दी सेवी सम्मान, स्थापित सम्मान और युवा साहित्यकारों के लिए सम्मान शामिल रहे। राज्यपाल पटेल ने मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। पटेल का प्रचार समिति ने पुष्प-गुच्छ से स्वागत, शॉल और श्रीफल से अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें समिति की मासिक पत्रिका भी भेंट की गई। स्वागत उद्बोधन समिति के मंत्री संचालक कैलाश चंद्र पंत ने दिया। रघुनंदन शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। आभार समिति के उपाध्यक्ष डॉ रंजना अरगढ़े ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सह-सचिव डॉ संगम सक्सेना, से.नि. वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मनोज श्रीवास्तव, सम्मानित लेखक, साहित्यकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।   recent visitors 58

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन, नजर 2028 के विधानसभा चुनाव पर

छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा अब भाजपा का किला बन रहा है. कांग्रेस नेताओं के बाद अब जनता ने भी कमलनाथ से दूरी बनाना शुरू कर दिया है. भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत छिंदवाड़ा जिला संगठन ने 24 दिन में 2,69,235 सदस्य बना लिए. इस प्रकार छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में इंदौर शहर के बाद नंबर दो पर आ गया है. खास बात ये है कि पहली बार छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस से बीजेपी में आए लोगों ने ऑनलाइन सदस्यता बढ़-चढ़कर ली है. एक दिन में बीजेपी ने जोड़े 39 हजार से ज्यादा सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और प्रदेश में सदस्यता अभियान के अंतिम दिन 25 सितंबर को पूरी भाजपा सदस्यता के महाअभियान में जुटी. 25 सितंबर की सुबह 10.45 बजे से 26 सितंबर को साढ़े 10 बजे तक छिंदवाड़ा जिला भाजपा ने 39,241 सदस्य बनाए. जिससे छिंदवाड़ा जिले में सदस्य की संख्या 2,69,235 तक पहुंच गई है. वहीं पांढुर्ना जिले ने एक दिन में महज 7904 सदस्य बनाए गए. छिंदवाड़ा जिले में बीजेपी ने जोर-शोर से चलाया सदस्यता अभियान विधानसभा लक्ष्य सदस्यता     छिंदवाड़ा 81734 87647     चौरई 65249 51495     अमरवाड़ा 70134 54270     जुन्नारदेव 68590 41411     परासिया 68172 34415     सौंसर 62929 31593     पांढुर्ना 65810 27857 फिर भी लक्ष्य से दूर दोनों जिले, छिंदवाड़ा सम्मानजनक स्थिति में सदस्यता के लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले वोटों के 75 फीसदी सदस्य बनाने का टारगेट दोनों जिलों को मिला. छिंदवाड़ा जिले को 3 लाख 57 हजार का टारगेट मिला. जबकि अब तक सदस्यता 2,69,235 हो पाई है. पांढुर्ना सदस्यता में फिसड्डी साबित हुआ. यहां 1,26,500 के टारगेट पर अब तक 59,450 सदस्य बन पाए. कम सदस्यता की वजह गुटबाजी और टीम भावना से काम नहीं होना माना जा रहा है. भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का कहना है "जनता भाजपा के साथ है. लोग आगे आकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं. इसका नतीजा है कि हम इंदौर के बाद प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं.? सदस्यता अभियान में भी बढ़ाई ताकत चुनावों में शिकस्त देने के बाद भाजपा ने संगठन स्तर पर भी कांग्रेस को मात दे रही है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस का सबसे सक्रिय और अनुशासित संगठन था, लेकिन अब ऐसा नहीं दिखता। भाजपा ने जिस तरीके से अपनी सदस्य संख्या बढ़ाई है, अगले चुनाव में कांग्रेस के समक्ष मुश्किल खड़ी हो सकती है। पांढुर्ना जिले में 59,450 सदस्य बने भाजपा ने लोकसभा चुनाव में मिले वोटों के 75 फीसदी यानी 3 लाख 57 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन 25 सितंबर तक 2,69,235 सदस्य ही बन पाए हैं। सदस्यता के मामले में पांढुर्ना जिला फिसड्डी साबित हुआ। यहां 1,26,500 के लक्ष्य के मुताबिक, 59,450 सदस्य बने हैं। यहां कम सदस्यता का मूल कारण नेताओं की आपसी गुटबाजी मानी जा रही है। पार्टी ने दूसरे चरण में सदस्य संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। अभियान नहीं, देश को सशक्त करने का माध्यम सांसद ने कहा-जिस तरह से पहले चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास रचा है, उसी प्रकार दूसरे चरण में भी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर रिकार्ड बनाना है। लोगों को भाजपा परिवार से जोड़कर भाजपा परिवार का विस्तार करना है। संगठन पर्व सिर्फ सदस्य बनाने का अभियान नहीं है, बल्कि देश को सशक्त करने का माध्यम भी है। अधिक से अधिक सदस्य बनाने कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा दें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि हमें एक करोड़ युवा सदस्य बनना है, जो आने वाले 2047 में भारत का नेतृत्व करेंगे। इस महान संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान मे अपनी पूरी ताकत लगाकर कार्य करना है। भाजपा कार्यकर्ता उमंग व उत्साह के साथ बूथ पर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं बूथ विजय अभियान का ही परिणाम है कि भाजपा को विधानसभा चुनावों में 163 सीटों एवं लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर विजय हासिल हुई है। बूथ जीता, चुनाव जीता को लेकर जो कार्य पहले किए गए हैं, उससे भाजपा बूथों पर मजबूत हुई है। बूथों पर भाजपा को और मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं। छिंदवाड़ा में शानदार प्रदर्शन देश के टाप पांच विधानसभा में छिंदवाड़ा विधानसभा शामिल है। भाजपा के सदस्यता अभियान में यहां सबसे अधिक सदस्य बनाने की जानकारी मिली है। जबलपुर में 2.5 लाख सदस्य बने है जबकि लक्ष्य 2.70 लाख सदस्य बनाने का है। लक्ष्य का प्रतिशत 79 पहै। प्रदेश में सदस्यता अभियान का प्रतिशत 79 प्रतिशत हो चुका है। बूथ के नेटवर्क को और अधिक सक्रिय करें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे सशक्त बूथ तंत्र हमारे पास है। आवश्यकता है उसे अधिक सक्रिय कर कार्य पर लगाने की। निश्चित रूप से अगर सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएंगे तो पार्टी निर्धारित लक्ष्य से आगे जाकर सदस्यता अभियान में देश में अपना एक रिकार्ड बनाएगी। शक्ति केंद्रां में जाकर पार्टी के सदस्यता अभियान को और कैसे मजबूत बनाया जाए इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है। कांग्रेस के पूर्व महासचिव को दिलाई भाजपा की सदस्यता विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर नगर की बैठक के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव लक्ष्मी बैन, इंजीनियर तरुण दुबे, एडवोकेट आशीष प्रजापति, जयंत सिंह , संतोष सिंह, रवि त्रिपाठी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। दोनों बैठकों के दौरान सांसद आशीष दुबे, वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जबलपुर नगर जिला अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, विधायक अशोक रोहणी, अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक अंचल सोनकर शरद जैन,पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी गोलू, वीरेंद्र गुप्ता रिंकू विज उपस्थित रहे।   recent visitors 126