40 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा गांव, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के मरवाही वनमण्डल की सीमा के करीब लगभग 40 जंगली हाथियों का एक झुंड पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. किसानों में नई फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है. हाथियों की गतिविधियों से जान-माल के नुकसान का खतरा हमेशा बना रहता है और इस क्षेत्र में पहले भी हाथियों के कारण भारी नुकसान हो चुका है. वहीं कई बच्चे और युवा सड़क पार करते हाथियों का वीडियो बनाने के प्रयास में बेहद करीब पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है. हाथियों का यह दल फिलहाल कटघोरा वनमण्डल में डेरा डाले हुए है, लेकिन वे धीरे-धीरे मरवाही वन परिक्षेत्र के नाका की ओर बढ़ रहे हैं. स्थानीय किसान अपनी नई फसल को लेकर चिंतित हैं, जबकि वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. हाथियों के मूवमेंट के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही है. recent visitors 76

छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता पर 5 करोड़ की ठगी का आरोप, 16 लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज

छिंदवाड़ा  फिल्मों में पैसा इन्वेस्ट करने वाली कंपनी में पैसा डबल करने का झांसा देकर कांग्रेस नेता ने 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। फिलहाल 16 लोगों की शिकायत पर 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी को शामिल किया गया है। मामले की जांच जारी है। एसपी को सौंपी थी जांच गौरतलब है कि सितंबर 2023 में 5 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया था। 574 लोगों ने सिंगापुर की जोयटरोप कंपनी का काम करने वाले खैरीभुताई निवासी परेश सक्सेना के खिलाफ शिकायत की थी। तत्कालीन एसपी को इस मामले की जांच सौंपी गई थी। 16 लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज इस मामले में एक साल बाद 30 सितंबर 2024 को धरमटेकड़ी चौकी पुलिस ने 23 लाख 20 हजार 120 रुपए की ठगी का शिकार हुए 16 लोगों की शिकायत पर परेश सक्सेना के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। बताया जाता है कि जांच के बाद अन्य पीड़ितों की शिकायत और ठगी की रकम को भी जोड़ा जाएगा। यह था मामला पीड़ितों का आरोप है कि सिंगापुर की जिस जोयटरोप कंपनी में पैसा डबल करने का झांसा दिया गया था, आरोपी उस कंपनी में खुद को टीम लीडर बताता था। कंपनी के डायरेक्टर से सीधे संपर्क होने का झांसा देकर यह रकम ठगी गई थी। फेसबुक, यूट्यूब में इसके चैनल होने और फिल्मों में फायनेंस करने का भी झांसा दिया गया था। सरपंच, पूर्व सरपंच और नेताओं समेत 574 लोगों का लगा पैसा ऑनलाइन एप में ग्राम खैरी भुताई, चन्हिया कला, चन्हिया खुर्द, बोहनाखैरी, सारना, पांजरा, बनगांव, जमुनिया, पिपरिया बीरसा, माचागोरा, चांद, चौरई और छिंदवाड़ा के कुल 574 लोगों के एप में रुपए लगे थे। इनमें दो दर्जन से ज्यादा पूर्व सरपंच और सरपंच शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा व कांग्रेस से जुड़े नेताओं की बड़ी रकम भी एप में दोगुनी करने के लिए लगाई गई थी। सरपंचों व नेताओं का 1 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक का दांव लगा था। ठगी का शिकार हुए लोगों में प्रदेश के अन्य शहरों के लोग भी शामिल हैं। recent visitors 50

मुख्यमंत्री साय ने खादी को बढ़ावा देने के लिए की बड़ी घोषणा, खादी वस्त्रों की खरीदी पर मिलेगी 25 प्रतिशत की सब्सिडी

रायपुर गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खादी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से खादी वस्त्र खरीदने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी, जो 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी. यह घोषणा मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024-स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह एवं खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में की. कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीद को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इंद्रदेव इस बार खुश नजर आ रहे हैं और प्रदेश में अच्छी वर्षा हुई है. धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना है. सीएम ने कहा कि धान खरीदी को लेकर जल्द ही एक बैठक की जाएगी, जिसमें सभी संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. मुख्यमंत्री ने पत्नी के लिए खरीदी साड़ी मुख्यमंत्री साय ने खादी ग्राम उद्योग प्रदर्शनी का दौरा करते हुए अपनी पत्नी के लिए एक साड़ी भी खरीदी. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक खादी का उपयोग करें. सीएम साय ने खादी के वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए 25% सब्सिडी की भी घोषणा की है. recent visitors 52

मुकेश खन्ना ने दो घटनाओं का खुलासा किया, क्यों करते हैं कपिल शर्मा से नफरत

मुकेश खन्ना पहले भी कई बार कपिल शर्मा और उनके शो पर गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में फिर से कपिल के शो पर हंगामा किया। साथ ही बताया कि वह शर्मा के खिलाफ क्यों हैं। मुकेश खन्ना ने दो कहानियों का रहस्योद्घाटन किया, जिसके कारण वह कपिल शर्मा से खफा हो गए थे। उन्होंने एक घटना का वर्णन किया, जब कपिल शर्मा ने शक्तिमान की पोशाकें बनाईं, और उनके साथ लड़की थी। दरअसल साल 2020 में जब कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो बी.आर. चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' की कास्ट को बुलाया गया था, तो मुकेश खन्ना ने जाने से मना कर दिया था। उन्होंने कपिल के शो को 'फुहड़' और 'एश्लील' सिखाया था। अब उन्होंने 'बॉलीवुड डायलॉग्स' को एक बार फिर से दिए गए इंटरव्यू में 'एशलील' के बारे में बताया। 'एश्लीलता के कारण 'बिग बॉस' पसंद नहीं है, लेकिन मुकेश खन्ना ने कहा, 'एश्लीलता के कारण 'बिग बॉस' या 'द कपिल शर्मा शो' पसंद नहीं है, वह (कपिल शर्मा) एक शानदार एंटरटेनर हैं। , इसमें कोई शक नहीं।' इन 2 कहानियों की वजह से कपिल शर्मा से अभद्रता की गई। उन्होंने कहा, 'कई लोगों को लगता है कि मैं शर्मा के शो में क्यों नहीं गया। गुफ़ी पेंटल को भी अजीब लगा। दो घटनाएँ सामने आईं… मुझे यह नहीं दिखा कि उन्होंने मुझे 'कपिल विरोधी' बना दिया, लेकिन मेरी पत्रिकाएँ मेल नहीं रखतीं। वो आदमी सही होता है, फिर भी लगता है कि मैं उसके साथ सहज नहीं हूं।' 'कपिल ने गलती कर दी कि शक्तिमान की ड्रेस ले ली और…' मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'कपिल ने दो घटनाएं कर दी हैं, शायद कोई पहचान भी नहीं होगी। लेकिन कृष्ण अभिषेक को मना कर दिया गया। मैं बोल रहा हूँ। एक प्रोग्राम प्रदर्शित किया गया था, जिसमें 'कॉमेडी सर्कस' के स्किट्स शामिल थे। कपिल ने जो डोविन की, वो ये थी कि वो शक्तिमान की ड्रैसेस ली थी। सामने एक लड़की को रख दिया। यहां समतुल्य में एक बिस्तर दिखाया गया है।' 'बिस्तर दिखाया, शक्तिमान और लड़की तो मैं भड़क गया' मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'सुहागरात नहीं, बिस्तर दिखाया। फिर से कपिल शर्मा लड़की की तरफ बढ़ गई है। अचानक उसका मोबाइल की घंटियाँ बजती है और फिर गोल-गोल घूमने वाला गायब हो जाता है। फिर से कपिल वापस आता है और लड़की की तरफ बढ़ता है, परमा फोन आने पर गायब हो जाता है। मुझे बहुत दुख हुआ कि कौन सा बक्सा है? क्या करने की कोशिश कर रहे हो?' recent visitors 115

ऑनलाइन गेम में सेल्समैन ने लगाया पैसा, तो ‘कंगाल’ हो गया सुनार! पुलिस ने किया खुलासा

  छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले में ज्वेलरी शोरूम में काम करने वाले एक सेल्समैन को ऑनलाइन गेम की लत इस कदर लगी कि उसने शोरूम से सात लाख के जेवर चुरा लिए. इसके बाद उसे गिरवी रखकर उससे ऑनलाइन गेम खेला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले भी शोरूम से जेवर चुराए थे. आरोपी सेल्समैन प्रदीप डोंगरे 26 सितंबर की देर रात तक कामठी वाले गोल्ड शोरूम से घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने जब शोरूम संचालक से पूछताछ की तो पता चला कि आज सेल्समैन प्रदीप डोंगरे शोरूम नहीं आया था. इसके बाद जब पुलिस ने और छानबीन करते हुए प्रदीप डोंगरे के जिम्मे रहने वाली ज्वेलरी की काउंटिंग करवाई तो इसमें सोने के कड़े, सिक्के, पेंडेंट कम पाए गए. इसके बाद पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन तलाशी और 30 सितंबर को भारता देव पार्क से उसे पकड़ा. आरोपी ने युवक ने पूछताछ में कुबूल किया कि ऑनलाइन गेम की वजह से उसने शोरूम से जेवर चुराए और निजी लोन कंपनी में गिरवी रखकर गेम खेला. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूरा सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, युवक को पिछले डेढ़ महीने से ऑनलाइन गेमिंग की लत लगी थी. लत लगने के कुछ दिन बाद जब उसे छोटा-मोटा फायदा हुआ, तो उसने ज्यादा कमाई के चक्कर में शोरूम से ज्वेलरी चुराई और उसे गिरवी रखकर पैसे उठाए. इसके बाद फिर फायदा होने पर गिरवी रखी ज्वेलरी छुड़वा भी ली, लेकिन इसके बाद फिर वह ऑनलाइन गेम की लत में पैसे गंवाने लगा, तब वह शोरूम से चोरी करके ज्वेलरी गिरवी रखने लगा. पुलिस अधीक्षक एसपी मनीष खत्री ने बताया, आरोपी के पास से पांच सोने के कड़े, दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का पेंडेंट, एक सोने का सिक्का जब्त किया गया. recent visitors 69

रीवा पुलिस ने मानव तस्करी का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार

रीवा  मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अभी भी फरार है। फिलहाल, पुलिस द्वारा दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जा रही है। नवंबर 2023 का मामला दरअसल, मामला 25 नवंबर 2023 का है। जब कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसकी उम्र 15 साल बताई गई जो कि 9th क्लास में पढ़ती थी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह पड़ोस में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आई। उसके पास जो मोबाइल था वह भी स्विच ऑफ बता रहा था। जिसके बाद पुलिस ने धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने कही ये बात थाना प्रभारी जे.पी. पटेल का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही साइबर सेल की भी मदद ली गई। काफी छानबीन करने के बाद सब के आधार पर रविंद्र कोरी को अभिरक्षा में लिया गया। इस दौरान खुलासा हुआ कि वह उस लड़की को सूरत ले गया था, जहां वह एक दंपति के साथ मिलकर राजस्थान के जालौर जिले में रहने वाले उत्तम सिंह के हाथों 3 लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद उत्तम सिंह ने लड़की से शादी रचाई, फिर उसे अपने पत्नी के रूप में रखकर दुष्कर्म करता रहा। वहीं, पुलिस ने किशोरी को जालौर स्थानीय पुलिस की मदद से बरामद कर लिया और उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, उत्तम सिंह और उसका साथी मौके से फरार हो चुका है, जिनकी तलाश की जा रही है। इसी बीच कल्लू सिंह और उसकी पत्नी मीरा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसपर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था, जिन्हें दमोह जिला के बटियागढ़ से गिरफ्तार किया गया है। recent visitors 60

गांधी जयंती के अवसर पर मोदी ने स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया, स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का दिया संदेश

नई दिल्ली गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वच्छता संबंधित गतिविधियों में भाग लेकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्वच्छता गतिविधियों की कुछ तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, “आज, गांधी जयंती पर, मैंने अपने युवा दोस्तों के साथ स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों में भाग लिया। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी दिन के दौरान किसी न किसी गतिविधि में भाग लें और साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करते रहें।” पीएम मोदी ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, “आज हम स्वच्छ भारत के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जो भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है। मैं उन सभी लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए काम किया है!” इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती पर ‘एक्स’ पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। पीएम मोदी ने लिखा, “देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।” एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।” बता दें कि गांधी जयंती के अवसर पर देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान स्वच्छता और सादगी के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों ने स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया है, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जाए। देश भर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का उद्देश्य सफाई को बढ़ावा देने के साथ-साथ महात्मा गांधी के सिद्धांतों को जीवित रखना है।   recent visitors 138