मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. शास्त्री को जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ओल्ड विधानसभा चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने भाव व्यक्त करते हुए लिखा है कि "जय जवान, जय किसान का नारा देकर भारत को एक नयी शक्ति एवं ऊर्जा से भर देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय शास्त्री , राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए अंतिम सांस तक एक निष्काम कर्मयोगी की भांति कार्यरत रहे। आपके ओजस्वी विचार और आदर्श जीवन सदैव भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"   recent visitors 72

धड़धड़ाती निकल गई दो ट्रेन, खुला रह गया फाटक, गार्ड की स्थिति हैरान करने वाली…देखिए वीडियो

अशोकनगर अशोकनगर में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। गेट मैन की लापरवाही से कई लोगों की जान जाते-जाते बच गई। मंगलवार(2 अक्टूबर) की रात को गेट मैन अशोकनगर​​​​-​​​गुना रोड पर शाढौरा रेलवे फाटक को बंद करना भूल गया। फाटक खुला देखकर यात्रियों से भरी बस रेलवे लाइन क्रॉस करने लगी। तभी दो ट्रैक पर दो ट्रेन आ गई। ट्रेन को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस ड्राइवर ने तुरंत बस रिवर्स ली, तब यात्रियों की जान में जान आई। ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोनों लोको पायलेट ने भी ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर ली। लोको पायलट ने कर्मचारी को जमकर फटकारा अशोकनगर​​​​-​​​गुना रोड पर शाढौरा रेलवे फाटक को देर रात रेलवे कर्मचारी बंद करना भूल गया। तभी यात्रियों से भरी बस रेलवे लाइन क्रॉस करने लगी। उसी वक्त दो ट्रैक पर दोनों तरफ से ट्रेन आ गई। फाटक के किनारे खड़े लोगों की नजर दोनों ट्रेन पर पड़ी तो वे फाटक बंद करने के लिए चिल्लाने लगे। बस ड्राइवर ने तुरंत बस रिवर्स ली। शोर सुनकर रेलवे कर्मचारी ने फाटक बंद किया। तभी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक आकर दोनों ट्रेनें भी रुक गईं। लोको पायलट ने ट्रेन से उतरकर कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। नशे में था रेलवे कर्मचारी रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे लोगों ने बताया कि फाटक पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नशे में था। उसकी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बस ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टल गया। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। 100 यात्री सवार थे लोगों ने बताया कि फाटक पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नशे में था। उसकी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बस ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टल गया। बस में 100 यात्री सवार थे। यात्रियों का कहना है कि गेट मैन की लापरवाही से कई लोगों की जान जा सकती थी। शुक्र है कि समय पर ड्राइवर ने बस को बैक कर लिया। recent visitors 57

गोविंदा स्वास्थ्य अपडेट: आज किसी भी समय अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज

बॉलीवुड एक्टर्स गोविंदा के लिए मंगलवार की सुबह एक अनहोनी लेकर आई। अपनी ही रिवॉल्वर से डिफॉल्ट से गोली चलाई और उनके पैर के डिजाइन पार्ट्स में जा लगी। उन्हें तुरंत मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में हॉस्पिटल में स्थापित किया गया। ऑपरेशन के बाद पैर में लगी गोली को हटा दिया गया। अब उनकी स्थिति स्थिर और संभव है कि आज रविवार को उन्हें हॉस्पिटल से सेलिब्रेशन भी मिल सकता है। गोविंदा के गाने सुनने की खबर से उनके परिवार और छात्र-छात्राओं से लेकर संस्थान के लोग और कार्यकर्ता तक परेशान हो गए। देर रात तक हॉस्पिटल आने-जाने वालों का ध्यान लगा रहा। जहां गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके भतीजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी केमा शाह उन्हें देखने पहुंच गए, वहीं देर रात डेविड गोविंदा के हालचाल यात्रा क्षेत्र में पहुंच गए। बताया जाता है कि डेविड और गोविंदा की हिट जोड़ी पिछले 10 सालों से मनमुताबिक चल रही थी, लेकिन डायरेक्टर उनकी मुलाकात के लिए खुद को रोक नहीं पाए। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा से भी उनकी मुलाकात और उनके हालचाल का दौरा हुआ। मोहिया हॉस्पिटल ऑस्ट्रिया की बेटी आहूजा, ना मां ना भाई, कोई भी नहीं दिखा सकता साथ आज किसी भी समय हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है, बता दें कि उनकी सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने डॉक्टरों का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उन्हें बाएं दांत के 2 इंच नीचे लगी थी गोली। इस सर्जरी में 8-10 टैंक आ गए। गोविंदा अब खतरे से बाहर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा को 24 से 48 घंटों के अंदर हॉस्पिटल से वेकेशन मीटिंग की बात कही जा रही थी। उम्मीद है कि उन्हें आज किसी भी समय अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। 'गोली लगी, हटा दी गई है…', गोविंदा की भारी आवाज में हॉस्पिटल से भेजा गया था एडेड मैसेज, बताया कैसा है हाल? बेटी टीना ने कहा था- 24 घंटे तक आईसीयू में ही रहेंगे पापा जब ये घटना हुई तो आखिरी आहूजा मुंबई में नहीं रहीं और गोविंदा के साथ रहीं बेटी टीना लगातार रुकीं। उन्होंने सर्जरी के बाद हाल ही में कहा था कि पापा अभी 24 घंटे तक आईसीयू में ही रुके रहेंगे, वह खतरे से बाहर हैं। टीना ने बताया था कि गोविंदा को लिटरेचर में गोली लगी थी। रिवॉल्वर ग्राउंड पर गिरी और गलती से चली गोली, जो पापा के गोविंदा पैर में जा लगी। घायल गोविंदा ने खुद किया था जुहू पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जब ये घायल हुए तो गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा और उनकी पत्नी ने खुद को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। उनके गार्ड ने पुलिस को बुला लिया। जब ये सब हुआ तो घर में गोविंदा और उनके गार्ड और नोकर ही थे इसलिए उन लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कक्ष में रख दिया। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि गोविंदा के पास पिछले करीब 25 साल से लाइसेंसी रिवॉल्वर है। उन्होंने बताया कि गोविंदा का कुछ समय से खराब 0.32 बोर रिवॉल्वर को अपडेट करने की योजना बना रहे थे, लेकिन जुड़े हुए लोगों की वजह से रिवॉल्वर को अपडेट करने की योजना बनाई जा रही थी। गोविंदा ने अपने हॉल स्टूडियो में शेयर कर बताया कि इस घटना ने हर किसी को परेशान कर दिया था। हालाँकि, अभिनेताओं के एडो मेसेज़ ने अपने आदर्शों को काफी ईमानदार दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि दे रहे हैं, 'नमस्ते, प्रणाम। मैं गोविंदा हूं। आपका आशीर्वाद, मेरे माता-पिता का आशीर्वाद और मेरे गुरु की कृपा से… मुझे गोली लगी थी, लेकिन गोली मार दी गई है। मैं यहां के वकीलों, विशेष रूप से डॉ. अग्रवाल का कौशल अदा करता हूँ। आप सभी की प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद।' recent visitors 113

नौ लोगों की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-कोरबा में खाने में मिलाया जहर

कोरबा. कोरबा जिले के पसान थानाक्षेत्र में घर में खाने में जहर मिलाकर परिवार के लोगों की जान लेने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। खाना खाने के बाद सभी की तबियत खराब होने पर सभी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद सभी को जीपीएम के दो शासकीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों में 9 साल के बच्चे के साथ कुल नौ लोगों का इलाज जारी है। पूरा मामला कोरबा जिले के पसान थानाक्षेत्र के पत्थर फोड़ गांव का है। जहां पर कल देर शाम लाल अहिबरन सिंह के घर भोजन की तैयारी चल रही थी। घर में रोज की तरह सुमित्रा भी खाने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान पेंड्रा के लालती गांव में रहने वाला उसका पति पहलवान सिंह वहां पहुंचा और सीधे रसोई में आ गया। जिसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुमित्रा पति से नाराज होकर वहां से चली गई। कुछ देर पहलवान रसोई के अंदर रुका और उसके बाद वहां से निकल कर चला गया। पति पहलवान के रसोई से निकलने के बाद सुमित्रा फिर से रसोई में गई तो उसे कुछ बदबू भी महसूस हुई। पर उसने इसे हल्के में लेते हुए खाना बनाया और उंसके बाद घर के सभी लोग खाना खा लिया। जिसके बाद अचानक सभी की तबियत खराब होने लगी और एक के बाद एक करके सभी को उल्टी आना चक्कर आना शुरू हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा सभी को आनन-फानन में पसान के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टरो के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नजदीकी हायर सेंटर जीपीएम के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। हालांकि यहां पर मौजूद डॉक्टरो ने तत्काल सभी का इलाज शुरू कर दिया है और 4 मरीजों को जिला अस्पताल में तो 5 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरेला में भर्ती कराकर उनका इलाज शुरू करवा दिया है। फिलहाल डॉक्टरो की मानें तो अभी सभी की हालात खतरे से बाहर है। recent visitors 73

64 पुलिसकर्मियों का किया स्थानांतरण, छत्तीसगढ़-कोंडागांव के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

कोंडागांव. कोंडागांव जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जिले में पदस्थ 64 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का अस्थायी तौर पर विभिन्न थानों में स्थानांतरण किया गया है। इस आदेश में उप-निरीक्षक (सउनि) से लेकर आरक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। इस सूची में उप-निरीक्षक यशवंत सेन को रक्षित केन्द्र से थाना फरसगांव, जबकि मोहन यादव को मर्दापाल से केशकाल थाने स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही बहादुर मरकाम, मुलचंद बघेल, संतोष सिदार, और मनीराम मरकाम सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी नई तैनाती दी गई है। कई महिला आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है, जिसमें प्रेमलता दीवान, संगीता कोर्राम और अंजिना सोरी प्रमुख हैं। यह स्थानांतरण आदेश प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दृष्टि से लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्थानांतरण के पालन हेतु आदेश जारी किए गए हैं। recent visitors 75

ईरानी हमले के बाद बंकर में छिपे नेतन्याहू, बाइडेन और कमला हैरिस का मंथन

तेल अवीव लेबनान में इजरायली फौज की चढ़ाई के बीच ईरान ने इजरायल पर बड़ा हवाई हमला किया है। ईरान ने इजरायली धरती पर कम से कम 150 मिसाइलें दागी। हमला बेहद भयावह था और हर ओर इजरायलियों में चीख-पुकार मच गई। आईडीएफ ने भी लोगों को सुरक्षित स्थान चले जाने का आदेश दिया। लोगों को शेल्टर होम की शरण लेनी पड़ी। हमले के बाद ईरान ने इसे हिजबुल्लाह प्रमुख सैयद हसन नसरल्लाह और हमास चीफ इस्माइल हानियेह के कत्ल का इंतकाम बताया है। यह भी कहा कि आगे और भी हमले होंगे। इस बीच इजरायल ने भी ईरान को इन हमलों का अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। इजरायली सूत्रों का यह भी कहना है कि ईरानी हमलों के बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी कैबिनेट के मंत्री बंकर में छिप गए हैं। उधर, अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वाइट हाउस में ईरानी हमले को लेकर मीटिंग की है। ईरान का कहना है कि उसने गाजा और लेबनान के लोगों के साथ-साथ हमास, हिजबुल्लाह और आईआरजीसी नेताओं और कमांडरों की सामूहिक हत्या के जवाब में इजरायल में महत्वपूर्ण सैन्य और सुरक्षा ठिकानों पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर का कहना है कि अगर इजरायल ने इन हमलों का जवाब दिया तो उसे “कुचलने” के लिए उचित जवाब दिया जाएगा। ईरान ने मंगलवार रात इजरायल के विभिन्न शहरों पर कम से कम 150 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागी, जिसके कारण इजराइली नागरिकों को सुरक्षित स्थानों का आश्रय लेने के मजबूर होना पड़ा, वहीं ईरान में इस हमले के बाद जश्न मनाया जाने लगा। मंगलवार देर रात तक इस हमले के कारण जान माल की क्षति के बारे में फौरन कोई जानकारी नहीं मिली है। इजराइल ने कहा कहा कि उसने कई मिसाइलों को नष्ट कर दिया है वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उसका प्रहार करने वाला तंत्र इजराइली रक्षा प्रणाली की सहायता करेगा। ईरान को नतीजे भोगने होंगे; हमले से तिलमिलाए इजरायल ने दी धमकी  ईरानी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए इजरायल ने कहा है कि वह ईरान के मिसाइल हमले का अपने हिसाब से जवाब देगा और ईरान को हमले के नतीजे भोगने होंगे। इजरायल रक्षा विभाग के प्रवक्ता प्रवक्ता डेनियल हागारी ने ईरान के बड़े पैमाने पर हमले के संबंध में सोशल मीडिया पर एक वक्तव्य में कहा,"ईरान के आक्रमण ने संघर्ष को एक गंभीर और खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है। उसको इसके परिणाम भुगतने होंगे। इजरायल सरकार के निर्देश के अनुसार, हम अपने हिसाब से जहां भी, जब भी और जैसे भी हो, इसका इसका, जवाब देंगे।'' लेबनान में इजरायली हमले में 55 लोगों की मौत लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में लेबनान में हुए इजरायली हवाई हमलों में 55 लोग मारे गए हैं और 156 अन्य घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, बालबेक-हर्मेल जिले में 11 मौतें, नबातीह गवर्नरेट में 22, बेरूत और माउंट लेबनान में तीन-तीन और दक्षिण गवर्नरेट में 16 लोगों की मौतें हुई हैं। ईरान-इजरायल तनाव पर UNSC ने बुलाई आपात बैठक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने फ्रांस और इजरायल के अनुरोध पर बुधवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। इजरायल के संयुक्त राष्ट्र राजदूत डैनी डैनन ने परिषद को लिखे एक पत्र लिखकर ईरानी हमले की निंदा की है। उन्होंने ईरान पर इजरायल को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और सुरक्षा परिषद से देश की निंदा करने और उसके इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करने का आग्रह किया। हिजबुल्ला और इजरायल के बीच जारी है जंग हिजबुल्ला और इजरायल के बीच पिछले कुछ समय से लेबनानी सीमा पर लगभग रोज ही गोलाबारी चल रही है। पिछले वर्ष आठ अक्तूबर को हमास ने इजरायल में अपने लड़ाकों को भेजा था और उसके बाद गाजा में भीषण संघर्ष शुरू हो गया। उस दौरान करीब 250 इजरायलियों को बंधक बनाया गया थ। किंतु बाद में इस संघर्ष का केंद्र बिंदु उत्तरी लेबनान बन गया जब हिजबुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्ला इजरायली हमले में मारा गया। बंकर में छिपे नेतन्याहू और मंत्री ईरानी हमलों के तुरंत बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कथित तौर पर एक सुरक्षित सुरक्षा बंकर में चले गए हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद हैं। इजरायली सूत्रों का कहना है कि यह कदम नेतन्याहू और शीर्ष नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइलों से हमला किए जाने से मध्य पूर्व में तनाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इजरायल में कई उड़ानें निलंबित ईरानी हमलों के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बेन गुरियन हवाई अड्डे से आने और जाने वाली सभी उड़ानें निलंबित कर दिया गया है। इजरायल के विमानन प्राधिकरण ने कहा है कि इजरायल का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। उड़ानों को इजरायल के बाहर वैकल्पिक गंतव्यों की ओर भेजा जा रहा है जॉर्डन और इराक ने भी घोषणा की है कि उनके हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। बाइडेन और कमला हैरिस में मंथन उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने ईरान मिसाइल हमले से इजरायल की रक्षा के संबंध में अमेरिकी तैयारी की समीक्षा की है। इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले के शुरू होने से कुछ पहले बाइडेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''आज सुबह उपराष्ट्रपति और मैंने इज़रायल के खिलाफ आसन्न मिसाइल हमला शुरू करने की ईरानी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम बुलाई।'' हमने चर्चा की कि इन हमलों से बचाव में इज़रायल की मदद करने और क्षेत्र में अमेरिकी कर्मियों की सुरक्षा के लिए अमेरिका की तैयारी कैसी है। ईरान को देंगे मुंहतोड़ जवाब इजराइल रक्षा बलों के प्रवक्ता ने कहा कि इजरायल ने ईरान के मिसाइल हमले के जवाब में जवाबी कार्रवाई की योजना बनाई है। रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने एक बयान में कहा, "इस हमले के लिए ईरान को विनाशकारी परिणाम भुगतने होंगे। हमारे पास योजनाएँ हैं और हम उस स्थान पर समय से कार्रवाई करेंगे।" इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार रात को … Read more

महाराजगंज में महिला की फिल्मी स्टाइल में हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महाराजगंज  जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के करमहिया टोला में आपसी रंजिश के चलते एक 30 वर्षीय महिला की फिल्मी अंदाज में हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में शामिल संदीप सहानी और जितेंद्र सहानी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जो इस हत्याकांड का कारण बनी। बीती रात संदीप सहानी और उसके परिवार ने जितेंद्र सहानी की पत्नी जसमती देवी को अपने घर बुलाया और बातचीत के दौरान दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए महिला की लाश को बेड के अंदर छिपा दिया गया। जब काफी देर तक जसमती देवी घर नहीं लौटी, तो उसके पति जितेंद्र सहानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ोसी के घर से महिला का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने बताया कि सोनौली पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ही सभी छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, और पुलिस ने आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा, "यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है, और हमारी टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।" मौके पर बुला ली गई भारी फोर्स पड़ोसी के घर में जसमती की हत्या कर लाश छिपाये जाने की सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। देखते-देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। अफरा-तफरी का माहौल देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुला ली गयी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतका का शव जिस घर से बरामद हुआ, उस घर के छह सदस्यों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। क्‍या बोली पुलिस  महाराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ोसी के घर से जसमती की लाश बरामद की है। रंजिश को लेकर हत्या की आशंका की जताई जा रही है। जितेंद्र सहानी की तहरीर पर पड़ोसी संदीप सहानी, मनोरमा सहानी, संजू सहानी, राधिका, गौतम सहानी, सोनू सहानी के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। recent visitors 85