अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया संवाद, राजस्थान-केकड़ी में कबाड़ से बनाये आकर्षक मॉडल

केकड़ी. गांधी जयंती के अवसर पर केकड़ी में अजमेर रोड़ पर कृष्णा नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वच्छता प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें क्षेत्र के कई उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कबाड़ के सामानों से जुगाड़ करते हुए कलात्मक कृतियों का निर्माण कर प्रेरणादायी संदेश दिया। प्रदर्शनी में बच्चों ने कई आकर्षक चार्ट व मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने अवलोकन किया और बच्चों से संवाद कायम कर उनकी सृजनात्मक प्रतिभा की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, सीएमओ केकड़ी सीमा नरवरिया, यूसीईओ केकड़ी कालूराम सामरिया, खवास स्कूल के प्रधानाचार्य हेमेंद्र चौधरी, कादेड़ा बालिका स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश आचार्य व भाजपा केकड़ी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार राठी सहित कई शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रारम्भ में मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य कैलाश चंद झारोटिया व स्कूल स्टॉफ ने अतिथियों का स्वागत किया। recent visitors 128

फार्म हाउस और बना रखे थे मंदिर, राजस्थान-भरतपुर में पशुपालन विभाग की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

भरतपुर. भरतपुर में दबंगों ने पशुपालन भूमि पर फार्म हाउस और इसके अंदर मंदिर बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण पर किरायेदार भी रख रखे थे। किरायेदारों से रहने का अतिक्रमणकारियों के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई किराया नहीं लिया जाता था। गुरुवार की सुबह स्थानीय प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाकर पशुपालन विभाग को भूमि को सुपुर्द किया है। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ खुशीराम मीणा ने बताया कि करीब 5 सालों से कुछ दबंग लोगों ने पशुपालन विभाग की 85 हैक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमणकारियों ने जमीन के फर्जी कागज बनवाकर पशुपालन विभाग के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दाखिल किया। हाईकोर्ट के सबूतों के आधार पर भूमि को पशुपालन विभाग की मानते हुए प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। प्रशासन ने गुरुवार सुबह पुलिस फोर्स को साथ लेकर दो जेसीबी के सहयोग से अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण की भूमि पर किरायेदार के रूप में रह रही ममता ने बताया कि वह पिछले एक साल से परिवार के साथ रह रही है। वह इस जगह के रहने का कोई भी पैसा नहीं देती है। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले मकान के अंदर रखे सामान को बाहर निकालने का समय नहीं दिया। पशुपालन विभाग की करोड़ों की जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने फार्म हाउस बना रखा है और फार्म हाउस के अंदर आधा दर्जन मंदिर बना रखे है। मंदिर के अंदर ही किरायेदार निवास कर रहे थे। प्रशासन के द्वारा सुरक्षित सामान को बाहर निकलवाकर रखवा दिया गया है। recent visitors 120

आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-दुर्ग में नाबालिग को घर से भगाकर बलात्कार

दुर्ग। नाबालिग लड़की के साथ अपहरण और बलात्कार का मामला सामने आया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर भिलाई से मध्यप्रदेश ले गया था और उससे शादी करने के बाद उसे नागपुर ले गया. जहां नाबालिग के साथ करीब 10 दिनों तक बलात्कार करता रहा. पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. जिसके बाद पुलिस विवेचना में जुट गई. इसके साथ ही अपहृत बालिका और अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहा थी. इस दौरान 1 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि सोनू उर्फ राजकुमार (गोमेश्वर) गढ़वाल अपहृता के साथ उसी के गांव में है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपहृता को बरामद किया. वहीं पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि राजकुमार उर्फ सोनू गोमेश्वर (29 साल) उसे बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर अपने गांव मुंडरई सिवनी मध्यप्रदेश ले गया और कहीं शिव मंदिर में शादी कर गांव से दूसरे दिन नागपुर ले गया. इसके बाद 14 से 25 सितंबर 2024 तक पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया. मामले में यह जानकारी सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64 (2) (एम) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. recent visitors 71

जालंधर पुलिस के 42 अधिकारी सम्मानित, दिये नकद ईनाम, बेमिसाल प्रयासों के लिए हुए सम्मानित

जालंधर पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा ने वीरवार को 42 अधिकारियों को उनके शानदार समर्पण के लिए प्रशंसा पत्र श्रेणी-1 देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन मेहनती अधिकारियों को बेमिसाल प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 42 अधिकारियों को उनके शानदार समर्पण के लिए प्रशंसा पत्र श्रेणी-1 के साथ सम्मानित किया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि इन अधिकारियों को जनताक सुरक्षा के प्रति अपनी अणथक वचनबद्धता के चलते नकद इनामों से भी नवाजा गया है। समारोह के दौरान पुलिस कमिश्नर जालंधर ने इन मेहनती अधिकारियों की तहे दिल से सराहना की। उन्होंने बताया कि कुल 42 पुलिस अधिकारियों को 7.5 लाख रुपये से अधिक के नकद इनामों के साथ-साथ प्रशंसा पत्र भी दिए गए हैं। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि इन अधिकारियों में सात इंस्पेक्टर, चार सब-इंस्पेक्टर, 11 सहायक सब-इंस्पेक्टर, पांच हेड कांस्टेबल और 15 कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर ने शहर में अमन-चैन को बनाए रखने के लिए अनथक प्रयासों और अडोल वचनबद्धता के लिए इन अधिकारियों की सराहना की। recent visitors 73

आधी रात को निकाली श्रृंगार यात्रा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की ‘माई दंतेश्वरी’ के किन्नर समाज ने सबसे पहले किए दर्शन

जगदलपुर। बस्तर में भी शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. गुरुवार सुबह से ही बस्तर के सभी देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. वहीं बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में सुबह से ही लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. नवरात्रि के पहले दिन देवी की पहली पूजा किन्नर समाज द्वारा किए जाने की लंबे समय से परंपरा चली आ रही है. किन्नर समाज ने बाकायदा बुधवार और गुरुवार को आधी रात शहर में श्रृंगार यात्रा निकाली. साज-श्रृंगार किए किन्नरों ने आधी रात में बग्धी में सवार होकर श्रृंगार यात्रा निकालकर दंतेश्वरी मंदिर पहुंचते हैं, और सुबह के करीब 4 बजे जैसे ही मां दंतेश्वरी का दरबार खुलता है, वैसे ही पहला दर्शन किन्नरों द्वारा किया जाता है. इसके बाद माता को पहली चुनरी और श्रृंगार किन्नरों द्वारा चढ़ाई जाती है. किन्नर समाज की अध्यक्ष रिया परिहार ने बताया कि हर साल किन्नरों के श्रृंगार यात्रा में जगदलपुर के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी किन्नर भव्य यात्रा में शामिल होने के लिए बस्तर पहुंचते हैं, और नवरात्रि के पहले दिन हर साल सात श्रृंगार किए किन्नरों द्वारा श्रृंगार यात्रा निकाली जाती है. इसे बस्तरवासियों का भी समर्थन मिलता है. रिया परिहार ने बताया कि मां दंतेश्वरी के प्रति किन्नरों की गहरी आस्था है. यही वजह है कि हर साल नवरात्रि के पहले दिन चुनरी और श्रृंगार का समान किन्नरों द्वारा ही माता को चढ़ाया जाता है. इस पूजा के पीछे उनका उद्देश्य होता है कि सभी व्यापारियों व बस्तरवासियों पर किसी तरह की कोई समस्या ना आए और किसी की गोद खाली ना रहे, इसलिए मां दंतेश्वरी से वे प्रार्थना करने पहुंचते हैं. recent visitors 121

पठानकोट: चक्की दरिया में पूजा सामग्री प्रवाह करने गए बाप-बेटा दरिया में डूब गए, हुई मौत, सोचा न था हो जाएगा ऐसा

पठानकोट पठानकोट में बहते चक्की दरिया में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चक्की दरिया में पूजा सामग्री प्रवाह करने गए बाप-बेटा दरिया में डूब गए। एन.डी.आर.एफ. और पुलिस द्वारा दरिया में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पिता का शव बरामद कर लिया गया है। उनकी पहचान विनय महाजन निवासी बसंत कॉलोनी के रूप में हुई है और बेटे की तलाश अभी जारी है।   मौके पर मौजूद मौहल्ले के लोगों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दोपहर के समय बाप-बेटा पूजा सामग्री प्रवाह करने के लिए चक्की दरिया के पास आए थे। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर न पहुंचे तो परिवार द्वारा उनकी तलाश शुरू की गई। परिवार ने चक्की दरिया के किनारे उनकी स्कूटी देखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।    पुलिस द्वारा एन.डी.आर.एफ. की टीम के साथ चक्की दरिया में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें विनय महाजन का शव बरामद हुआ। लोगों का कहना है कि पूजा सामग्री प्रवाह करते समय उनका पैर फिलसने से यह हादसा हुआ लगता है। अभी भी एन.डी.आर.एफ. की टीम द्वारा विनय महाजन के बेटे की तलाश की जा रही है पर पानी का बहाव तेज होने के चलते इसमें समय लग सकता है।  recent visitors 130

रैली निकालकर किया स्वागत, छत्तीसगढ़-रायपुर में सशस्त्र सैन्य समारोह में पहुंचा सेना का भीष्म टी-90 टैंक

रायपुर। भारतीय सेना का भीष्म टी-90 टैंक और अन्य आर्टिलरी आज राजधानी रायपुर पहुंचा, जिसका शहर में रैली निकालकर स्वागत किया गया. बता दें कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को सैन्य शक्ति प्रदर्शन आर्मी मेले का एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारतीय सैनिकों का जौहर देखने का मौका मिलेगा. इसी के तहत तैयारियां जोरों से जारी है. जिला प्रशासन की ओर से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने भीष्म टैंक का स्वागत किया. इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक और अन्य सैन्य उपकरणों को तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक ले जाया गया. रैली के दौरान रायपुर के नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला. सैकड़ों लोग इस शानदार रैली को अपने मोबाइल फोन में कैद करते हुए नजर आए. इस कार्यक्रम को लेकर राजधानी में सकारात्मक माहौल बना हुआ है और नागरिक इसे लेकर उत्सुक हैं. recent visitors 64