इजरायली सेना का बड़ा दावा- एक और दुश्मन हुआ ढेर, एयर स्ट्राइक में हमास के प्रमुख रावी मुश्तहा की हुई मौत

यरूशलम इजरायल (Israel) की सेना ने हमास (Hamas) के तीन वरिष्‍ठ नेताओं को मार गिराने का दावा किया है. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (Israel Defense Forces) ने गुरुवार को कहा कि तीन महीने पहले एक हमले में गाजा में हमास के तीन सीनियर लीडर मारे गए थे. इनमें हमास सरकार का प्रमुख रावी मुश्‍तहा भी शामिल है. मुश्‍तहा को हमास प्रमुख याह्या सिनवार का करीबी माना जाता है. इजरायल की सेना गाजा में करीब एक साल से हमास के खिलाफ हमले कर रही है. आईडीएफ ने एक्‍स पर पोस्‍ट में कहा कि गाजा पट्टी में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्तहा और हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सुरक्षा विभाग को संभालने वाले समेह अल सिराज और एक कमांडर सामी औदेह की मौत हो गई. इजरायली सेना ने कहा कि तीनों कमांडरों ने उत्तरी गाजा में एक भारी सुरक्षा वाले अंडरग्राउंड कैंपस में शरण ली थी. इस जगह का इस्तेमाल वे अपने कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में भी करते थे. 3 महीने पहले किया था हमला IDF ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'लगभग 3 महीने पहले गाजा में IDF और ISA के संयुक्त हमले में कई आतंकवादियों को मार गिराया गया, जिसमें गाजा में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्तहा, हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो और हमास की लेबर कमेटी में सिक्योरिटी पोर्टफोलियो रखने वाले समेह अल-सिराज, हमास के सामान्य सुरक्षा तंत्र के कमांडर समी औदेह शामिल हैं. IAF के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजा में एक किलेबंद और अंडरग्राउंड कंपाउंड में छिपे आतंकवादियों पर हमला किया और उन्हें मार गिराया.' आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करता रहेगा इजरायल IDF ने आगे कहा, यह कंपाउंड हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में काम करता था और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को लंबे समय तक इसके अंदर रहने में सहूलियत थी. IDF ने कहा कि वह 7 अक्टूबर के नरसंहार के लिए जिम्मेदार सभी आतंकवादियों को खोजना जारी रखेगा और इजरायल को धमकी देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा. मुश्तहा हमास के एक टॉप नेता याह्या सिनवार का करीबी सहयोगी था, जिसने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले की साजिश रचने में मदद की थी, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे. पिछले सप्ताह लेबनान के बेरूत में एक हमले में इजरायल ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को भी मार गिराया. recent visitors 59

सावरकर खाते थे गोमांस कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री का विवादित बयान

बेंगलुरु कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने वीर सावरकर को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सावरकर एक ब्राह्मण थे, फिर भी मांसाहारी थे। वो बीफ खाते थे। उन्होंने कभी गाय के वध का विरोध नहीं किया। इस विषय पर उनकी सोच काफी आधुनिक थी। उनके विचार एक तरह से कट्टरपंथी थे, जबकि दूसरी तरफ वह आधुनिकता को अपनाते थे। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि वह एक ब्राह्मण होने के नाते खुलकर मांस खाते थे और इसका प्रचार करते थे। उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना के मुकाबले सावरकर को ज्यादा कट्टरपंथी बताया है। जिन्ना नहीं थे कट्टरपंथी: राव मोहम्मद अली जिन्ना का जिक्र करते हुए राव ने कहा कि उन्होने एक और चरमपंथ का प्रतिनिधित्व किया। वे कभी भी कठोर इस्लामवादी नहीं रहे, और कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने सूअर का मांस भी खाया। हालांकि वह बाद में मुसलमानों के लिए एक प्रतीक बन गए। जिन्ना कभी भी कट्टरपंथी नहीं थे, लेकिन सावरकर थे। राव ने ये भी कहा कि महात्मा गांधी एक सख्त शाकाहारी थे और हिंदू सांस्कृतिक रूढ़िवाद में उनकी गहरी आस्था थी। उन्होंने गांधी को एक लोकतांत्रिक व्यक्ति बताया, जो अपनी सोच में प्रगतिशील थे। 'बांटों और राज करो' नीति को अपना रही कांग्रेस उन्होंने आगे कहा, 'पहले राहुल गांधी ऐसा कर रहे थे। वहीं अब उनके नेता बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस हिंदू समाज को जातियों में बांटकर चुनाव जीतना चाहती है। यह अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति की तरह है। सावरकर के बीफ खाने और गोहत्या का समर्थन करने का बयान गलत है। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराऊंगा।' उन्होंने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी ने सावरकर की नीतियां अपनाई थीं। उन्होंने कभी गांधी या नेहरू की कोई नीति नहीं अपनाई। भाजपा नेता ने भी कांग्रेस पर बोला हमला भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'इन लोगों की ऐसी जानकारी साबित करती है कि ये अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। अगर वे इस तरह की जानकारी देते रहेंगे तो समाज उन्हें गंभीरता से नहीं लेगा। उन्हें बेहतर होने और देश की महान हस्तियों के बारे में ज्ञान हासिल करने के लिए एक मानसिक संस्थान में जाना चाहिए।' ये लोग सावरकर के बारे में कुछ नहीं जानते: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'ये लोग सावरकर के बारे में कुछ नहीं जानते। बार-बार उनका अपमान करते हैं। सावरकर ने गाय पर अपनी राय बखूबी रखी है। उन्होंने कहा था कि किसान के जन्म से लेकर मरने तक गायों ने उनकी मदद की है। तो गाय को भगवान का दर्जा दिया गया है। राहुल गांधी ने सावरकर पर इस तरह के झूठे बयान देने का सिलसिला शुरू किया और मुझे लगता है कि वे इसे आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।' सावरकर के पोते करवाएंगे मानहानि का केस दर्ज कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव के इस बयान पर सावरकर के पोते रंजित सावरकर ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सावरकर को बार-बार बदनाम करने की कांग्रेस की रणनीति है, खासकर जब चुनाव आ रहे हैं। सावरकर के बीफ खाने और गोहत्या का समर्थन करने का बयान गलत है। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराऊंगा। फडनवीस ने बोला कांग्रेस पर हमला कर्नाटक सरकार के मंत्री दिनेश गुंडूराव के बयान पर भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये बार-बार सावरकर का अपमान करते हैं। सावरकर जी ने गाय पर अपने विचार स्पष्ट तौर पर रखे हैं। उन्होंने कहा है कि किसान को जन्म से लेकर मृत्यु तक गाय मदद करती है इसलिए हमने गाय को ईश्वर का दर्ज़ा दिया है। सावरकर जी पर गलत बयानबाजी करना राहुल गांधी ने शुरू किया है, उसी को आगे ले जाने का प्रयास ये लोग कर रहे हैं। recent visitors 78

देश में यदि कांग्रेस की सरकार नहीं होती तो 75 साल पहले ही अयोध्या में राम मंदिर बन जाता -सरमा

पलवल इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की गूंज अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी सुनाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने  पलवल की एक रैली के दौरान हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के मारे जाने का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने भगवान से इरायल को शक्ति देने की प्रार्थना भी की। सरमा ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस की हरियाणा में सरकार बनी तो पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा बुलंद होगा और मामन खान हिंदुओं को बाहर निकाल देगा। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि देश के कोने-कोने से बाहर को बाहर निकालना है। उन्होंने कहा, 'पूरे भारत में कांग्रेस ने तुष्टिकरण का महौल बनाकर रखा है। जहां भी जाओ कांग्रेस की एक ही बात है मियां और मुसलमान को कैसे अपने अपने जगह में ले जा सकता है। यदि देश में कांग्रेस की सरकार नहीं होती तो 75 साल पहले ही अयोध्या में राम मंदिर बन जाता। कांग्रेस ने बाबर को पालकर रखा था। अब बाबर की जगह रामलला आ गए, लेकिन देश के कोने-कोने में बाबर छिपे हैं। इन बाबर को हमें देश से धक्का मारकर निकालना है। इसके लिए भाजपा को बार-बार जितवाना है।' हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता मामन खान का जिक्र करते हुए कहा, 'वह कहते हैं कि हिंदुओं से हिसाब लेंगे। मैं मामन को कहना चाहता हूं आपने देखा है ना आंतक के खिलाफ इजरायल ने जैसा काम किया है, हमारे भारत में भी आतकंवाद के खिलाफ काम होगा। कोई आतंकवादी को बचा नहीं पाएगा। यह देश हिंदू ने बनाया है और कोई हिंदू से हिसाब नहीं ले सकता है। हिंदू ने इस देश को बनाया और हिंदू ही देश को सुपरपावर बनाएगा।' सरमा ने कहा कि इजरायल ने नसरल्लाह को मार गिराया तो INDI गठबंधन रो रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या सीमा पर सैनिकों के मारे जाने पर ये लोग रोते हैं? उन्होंने कहा, 'जब हिजबुल्लाह का कमांडर मरता है तो ये रोते हैं। मैं तो मन में यही कामना करता हूं कि विश्व में आतंकवाद खत्म होना चाहिए। भगवान इजरायल को और शक्ति दे कि वह आतंकवाद खत्म कर दे। हम शांतप्रिय लोगों के साथ हैं, लेकिन उनके साथ नहीं जो आतंकवाद को अपना धर्म मानते हैं। भगवान इजरायल को और शक्ति दे कि देश-विदेश में जितना नसरल्लाह है, सबका खात्मा हो जाए।' recent visitors 60

बाईपास सड़क निर्माण कार्य में लाएं तेजी- कलेक्टर

बाईपास सड़क निर्माण कार्य में लाएं तेजी- कलेक्टर कलेक्टर ने की बाईपास सड़क निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश अनूपपुर  कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में अनूपपुर में बनाए जा रहे बाईपास सड़क के प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गंभीरता लाने तथा तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने प्रतिदिन कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर एवं तहसीलदार को दिए। बैठक में कलेक्टर ने बाईपास निर्माण से संबंधित समस्याओं के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।    बैठक में कलेक्टर ने अनूपपुर बायपास रोड के प्रारूप (नोटिस) को अतिशीघ्र वितरित करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी को दिए तथा ठेकेदार से बेहतर समन्वय स्थापित कर अनुबंध के अनुसार समय में कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने वृक्षों की कटाई, सड़क की परिसीमन, किसानो की अधिग्रहण भूमि, मार्ग में कार्य की प्रगति सहित और विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।   बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत सहित संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे। recent visitors 97

शाहरुख खान की यह को-एक्ट्रेस SEX रैकेट में फंस चुकी है , 1 रात के लेती थी 1 लाख

मुंबई आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद की। श्वेता का जन्म 11 जनवरी, 1990 को जमशेदपुर में हुआ था। फिर वो बचपन में ही अपने परिवार के साथ जमशेदपुर से मुंबई आ गई थीं। वहीं एक्टिंग में इंटरेस्ट होने की वजह से उन्होंने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और फिर उन्हें बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम मिल गया। श्वेता ने शाहरुख खान की फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'मकड़ी' में काम किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म के बाद श्वेता की किस्मत चमक गई और फिर उन्होंने शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और श्रेयस तलपड़े जैसे कई टॉप एक्टर्स के साथ काम किया। श्वेता पर लग चुका है प्रॉस्टिट्यूशन का आरोप वहीं फिल्मों में हिट होने की वजह से श्वेता को कई टीवी सीरियल के भी ऑफर आने लगे। ऐसे में श्वेता ने 'कहानी घर घर की' और 'करिश्मा का करिश्मा' जैसे शोज के जरिए लोगों को दीवाना बनाने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। हालांकि, वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहीं। दरअसल साल 2014 में श्वेता को हैदराबाद के एक होटल से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। उन पर प्रॉस्टिट्यूशन का आरोप भी लगा था। खबरों के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक असिस्टेंट डायरेक्टर श्वेता की डील करवाता था। वहीं श्वेता प्रोस्टिट्यूशन के लिए 1 लाख रुपए तक चार्ज करती थीं, जिसमें से वो 15 हजार रुपए दलाली के तौर पर देती थीं। इस मामले के बाद श्वेता ने अपने बयान में कहा था कि वो यह सब पैसों की कमी की वजह से कर रही थीं। श्वेता ने यह भी कहा था कि वो पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जो यह सब कर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में पैसे की कमी की वजह से कई लोग अक्सर ऐसा करते हैं। इसके बाद उन्हें 2 महीने तक रेस्क्यू होम में रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट से बरी कर दिया था, लेकिन सेक्स रैकेट में नाम आने के बाद उनका फिल्मीं करियर बुरी तरह से बर्बाद हो गया था। शादी के 1 साल में ही टूटी थी श्वेता की शादी फिर श्वेता ने 2017 में वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से कमबैक किया। इस फिल्म में वो वरुण धवन की भाभी के रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया और फिर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड डायरेक्टर रोहित मित्तल से साल 2018 में शादी कर ली। दोनों की पहली मुलाकात फैंटम फिल्म्स के दौरान हुई थी। शादी से पहले वो 4 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। हालांकि, उनकी यह शादी 1 साल में ही टूट गई। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी शॉक थे। recent visitors 76

शेयर बाजार में आया भूचाल सेंसेक्स 1770, तो निफ्टी 545 अंक टूटा

नई दिल्ली सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार (Stock Market) ने खराब शुरुआत की और दिनभर लाल निशान पर कारोबार किया. मार्केट क्लोज होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 1700 अंक से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 545 अंक से ज्यादा टूटकर क्लोज हुआ. बाजार की इस बड़ी गिरावट में जो शेयर 'विलेन' बने, उनमें देश की सबसे बड़ी और वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस (Reliance) से लेकर टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स तक के शेयर शामिल रहे. आखिरी कारोबारी घंटे में तेज गिरावट ईरान और इजरायल के बीच जंग के हालातों के बीच मिडिल ईस्ट के तनाव का असर गुरुवार को शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला. BSE Sensex अपने पिछले बंद 84,266 की तुलना में 995 अंक टूटकर 83,270 के लेवल पर कारोबार शुरू किया और फिर मार्केट बंद होने तक टूटता ही चला गया. अंत में सेंसेक्स 1769.19 अंक या 2.10 फीसदी की गिरावट लेकर 82,497.10 के लेवल पर क्लोज हुआ. सेंसेक्स में इस कदर गिरावट का असर बीएसई के मार्केट कैप पर भी दिखाई दिया और ये 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा टूट गया. निफ्टी ने भी निवेशकों पर ढाया कहर एक ओर जहां सेंसेक्स ने बड़ी गिरावट देखी और निवेशकों की गाढ़ी कमाई डुबो दी, तो वहीं दूसरी ओर NSE Nifty ने भी दिनभर गिरावट के साथ ही कारोबार किया. अपने पिछले बंद 25,796.90 की तुलना में 270 अंक गिरकर 25,527 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत करने वाला निफ्टी इंडेक्स मार्केट क्लोज होने तक 546.56 अंक या 2.12 फीसदी तक फिसल गया और 25,250 के लेवल पर आ गया. 5% से ज्यादा टूटे 10 पांच शेयर अब बात कर लेते हैं गुरुवार को शेयर मार्केट (Share Market) के उन शेयरों के बारे में, जिनमें 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. इनमें Dabur India Share 6.27% गिरकर 580 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ. Power Finance Corp Share 5.37% की गिरावट लेकर 467.55 रुपये पर बंद हुआ. DLF Share 5.25% की फिसलकर 864.85 रुपये पर आ गया. BPCL Share में बड़ी गिरावट आई और ये 5.27% टूटकर 348.85 रुपये पर क्लोज हुआ. इसके अलावा HPCL Share 6.71%, तो Godrej Properties Share 5.57% और Suzlon Energy Share 5% फिसला. अन्य शेयरों की बात करें, तो GMR Airport Share 5.64% गिरा, NBCC India Share 5.34%, तो Sterling Share 5% टूटकर बंद हुआ. रिलायंस से टाटा तक ने हिलाया बाजार गुरुवार को बिखरने वाले शेयरों की तादाद ज्यादा रही. लेकिन बाजार के असली विलेन जो 5 शेयर साबित हुए उनमें पहले नंबर पर देश की सबसे बड़ी और वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर रहा. Reliance Share एक सप्ताह में लगातार दूसरी बार बुरी तरह टूटा और 3.95% की गिरावट के साथ 2813.95 रुपये पर क्लोज हुआ. इसके अलावा Adani Green Energy Share 4.09% फिसलकर 1807.80 रुपये पर बंद हुआ. Tata Motors का शेयर भी 4.09% टूटकर 925.70 रुपये पर, जबकि IRCTC Share 4.81% फिसलकर 886.40 रुपये पर क्लोज हुआ. IOCL Share भी इस लिस्ट में शामिल रहा और ये 4.32% की गिरावट के साथ 171.33 रुपये पर बंद हुआ. recent visitors 73

मुख्य अतिथि के पहुंचने से पहले स्टेज के पास युवाओं ने धक्का मुक्की, करंट लगने से गई युवक की जान

नारनौंद नारनौंद अनाज मंडी में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे थे। यह रैली नारनौंद हलके से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थन में की गई। बता दें कि रैली में मुख्य अतिथि के पहुंचने से पहले स्टेज के पास युवाओं ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। जिसके कारण कुछ युवक बिजली की तारों में फंस गए और उनमें से एक युवक को बिजली का करंट लग गया। युवक को नारनौंद के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने वहां से उसको हिसार के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मृतक युवक गांव बास का रहने वाला था। युवक का नाम वीरभान व उसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। recent visitors 50