Sunday, July 5, 2026 6:09 am

जमा कर रखी 2640 टन बजरी जब्त, राजस्थान-केकड़ी में खनन माफिया पर कसा शिकंजा

केकड़ी. पुलिस ने खनिज विभाग के सहयोग से टोडाराय सिंह क्षेत्र में अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से जमा की गई 2640 टन बजरी जब्त की है। बजरी के ये बड़े-बड़े अवैध ढेर क्षेत्र के ग्राम बोटून्दा, भैरूपुरा मीणान और चन्दपुरा मोड़ के पास भंडारण किये गए थे। इस कार्रवाई को बजरी के अवैध खनन पर रोक लगाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर चलाया गया, जिसके तहत इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। पुलिस और खनिज विभाग की इस कार्रवाई में 2640 टन बजरी का अवैध स्टाक जब्त कर धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत 6 अलग-अलग प्रकरण पंजीकृत किए गए हैं। इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह, पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा और टोडारायसिंह थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार गोदारा ने किया, जिसमें खनिज विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सैनी ने सहयोग किया। पुलिस को क्षेत्र के ग्राम बोटून्दा, भैरूपुरा मीणान और चन्दपुरा मोड़ के पास अलग-अलग स्थानों पर अवैध बजरी के बड़े स्टाक पड़े होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस व खान विभाग ने तत्परतापूर्वक छापा मारने की कार्रवाई को अंजाम देकर बड़ी सफलता हासिल की। recent visitors 69

NIA ने अबूझमाड़ क्षेत्र में की छापे मारी, जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद

नारायणपुर भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में फिर एक बार NIA ने छापामारी की है. अबकी बार कौशलनार इलाके में छापा मारा गया है. विधानसभा चुनाव के दौरान रतन दुबे की भरे बाजार में हत्या कर दी गई थी. मामले में जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि चार नवंबर 2023 को ग्राम कौशलनार साप्ताहिक बाजार में भाजपा नेता रतन दुबे को चुनाव प्रचार कर रहा था. इस दौरान उसकी सरेआम हत्या कर दी थी. नक्सल विरोधी अभियान के तहत 11 दिसंबर 2023 को नारायणपुर पुलिस ने चार संदेहियों को पकड़ा था. इनमें से एक बड़ेनहोड़ पारा कोंगेरा निवासी 40 वर्षीय धनसिंग कोर्राम ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह रतन दुबे की हत्या में शामिल था. घटना की जांच पहले स्थानीय पुलिस कर रही थी. इस साल फरवरी महीने में एनआईए ने रतन दुबे मर्डर केस को अपने हाथ में लिया और जांच शुरू की. मामले में एजेंसी ने पहले ही एक आरोपी धनसिंग कोर्राम के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल कर दिया है. recent visitors 48

फीफा का इजरायल को निलंबित करने से इनकार, फलस्तीन के आरोंपों की जांच के आदेश दिए

ज्यूरिख विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने यहां आयोजित अपनी शीर्ष परिषद की बैठक में इजरायली फुटबॉल महासंघ को निलंबित नहीं किया, लेकिन फलस्तीन के अधिकारियों द्वारा लगाए गए कथित भेदभाव के आरोपों की अनुशासनात्मक जांच के आदेश दिए। फीफा ने परिषद की बैठक के बाद कहा कि उसका एक सीनियर पैनल फलस्तीन के क्षेत्र में स्थित इजरायली फुटबॉल टीमों की इजरायली प्रतियोगिताओं में भागीदारी की जांच करेगा। फलस्तीन फ़ुटबॉल महासंघ एक दशक से भी अधिक समय से फीफा से वेस्ट बैंक की बस्तियों की टीमों को अपनी लीग में शामिल करने के लिए इज़रायली फ़ुटबॉल संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। फलस्तीन ने मई में फीफा की बैठक में इजरायल की सदस्यता निलंबित करने का आग्रह किया था जिसके चार महीने बाद विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था ने यह फैसला किया।   recent visitors 75

अफसरों को खून के आंसू रुलाऊंगा तब आका भी नहीं मिलेंगे, राजस्थान के पूर्व कांग्रेस मंत्री चांदना की धमकी

जयपुर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में खेल मंत्री रहे अशोक चांदना का एक बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। एक सार्वजनिक सभा में उन्होंने कोटा-बूंदी में लगे पुलिस अफसरों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जान-बूझकर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब हमारी पार्टी सत्ता में आएगी तो ऐसे अफसरों को खून के आंसू रुलाएंगे। चांदना बोले कि कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में सांसद ओम बिरला के पाले हुए अधिकारी घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग पुलिस-प्रशासन के तंत्र को अपने हाथ में रखते हैं और लोगों की खिंचाई करवाते हैं। मैं पुलिस प्रशासन के उन अधिकारियों को कहना चाहता हूं कि किसी गलतफहमी में मत रहना। तीन साल बाद ये पर्ची सरकार चली जाएगी। तब आपके आका, आपको ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने इस मंच से विश्वास दिला रहा हूं कि जो भी व्यक्ति उने पाले हुए अधिकारियों के इशारे पर किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को परेशान करेगा, उनका तेल निकाल दिया जाएगा। ये रिकॉर्डिंग करके रखना — चांदना ने आगे कहा कि पूरे 5 साल रिकॉर्डिंग चालू है। आप भी ये रिकॉर्डिंग करके रखना। जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता के ऊपर अत्याचार करता है, उसे अगर खून के आंसू नहीं रुलाया तो मेरा नाम अशोक चांदना नहीं। अधिकारियों को अपनी नौकरी करनी चाहिए। जनता को न्याय दें, लोगों की सेवा करें, सरकारी योजनाओं के माध्यम से कैसे हर वर्ग को फायदा मिल सकता है, उस दिशा में काम करें। ऐसा करके आप किसी के ऊपर एहसान नहीं करेंगे, आप लोगों का यही काम है लेकिन आप कुछ लोगों के इशारे पर जो कर्म कर रहे हैं, वो आपके ऊपर ही भारी पड़ने वाले हैं। recent visitors 63

विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप: पुरुषों की फायर पिस्टल स्पर्धा में भारत ने एक और स्वर्ण पदक जीता

लीमा (पेरू) मुकेश नेलवल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था की भारतीय टीम ने आईएसएसएफ विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत का यह इस प्रतियोगिता में 11वां स्वर्ण पदक है। वह कुल 16 पदक लेकर पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। भारत ने एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। चीन तीन स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर दूसरे स्थान पर है। मुकेश का यह प्रतियोगिता में चौथा स्वर्ण पदक है। उन्होंने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी जीता था। मुकेश और राजवर्धन दोनों ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई लेकिन वहां वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। राजवर्धन फाइनल में चौथे जबकि मुकेश पांचवें स्थान पर रहे। पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में परीक्षित सिंह बराड़ ने 623.0 का स्कोर बनाकर भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शिवेंद्र बहादुर सिंह 618.4 के स्कोर के साथ 14वें जबकि वेदांत नितिन वाघमारे 613.2 के स्कोर के साथ 24वें स्थान पर रहे।   recent visitors 57

किरण करकेट्टा ने “मैं भी हूं अभिमन्यु” अभियान का शुभारंभ किया, पूरे जिले में आगामी 9 अक्टूबर तक जारी रहेगा

शहडोल  मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस द्वारा महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ शहडोल रेंज डीआईजी सविता सुहाने और एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल किरण करकेट्टा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में “मैं भी हूं अभिमन्यु” अभियान का शुभारंभ किया गया जोकि पूरे जिले में आगामी 9 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों में लैंगिक समानता और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। अभियान का उद्देश्य इसके अलावा, इसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान, महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी देना, उनके दुष्परिणाम से अवगत कराना, समय-समय पर बच्चों को क्रियाकलापों का आकलन करना, दुष्परिणाम से अवगत कराना, प्रारंभिक अवस्था में प्रत्येक महिला के प्रति सम्मान और आदर की दृष्टिकोण रखते हुए प्रोत्साहित करना, युवा वर्ग को महिला अधिकारियों के प्रति अवगत करना, महिलाओं को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता, वर्तमान में तकनीक के माध्यम से समाज में अश्लीलता को दूर करना है। इन लोगों की सहभागिता इस अभियान को स्कूल, कॉलेज के छात्र-शिक्षक, झुग्गी बस्ती, मजदूर वर्ग, कंडक्टर/ड्राइवर, सरकारी संस्थाएं के लिए लक्षित किया गया है। साथ ही, वाद-विवाद प्रतियोगिता, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, समूह चर्चा, लघु फिल्म का प्रदर्शन और मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। इसके तहत, प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित किया जाएगा। बता दें कि इस अभियान में स्कूल और शिक्षा विभाग, खेल और युवा कल्याण विभाग, संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, पंचायत और ग्रामीण विकास परिवहन विभाग, महिला और बाल विकास विभाग सहित एनजीओ शामिल है। recent visitors 165

इंदौर में पहली बार आयोजित की जाएगी भारतीय राष्ट्रीय रैली स्प्रिंट चैंपियनशिप

इंदौर दोपहिया वाहनों के लिए एफएमएससीआई भारतीय राष्ट्रीय रैली स्प्रिंट चैम्पियनशिप शनिवार को इंदौर में आयोजित की जाएगी। यह पहला अवसर होगा जबकि इस प्रतियोगिता का आयोजन मध्य भारत के किसी शहर में किया जाएगा। आयोजकों की विज्ञप्ति के अनुसार इस मोटरसाइकिल रैली का चौथा राउंड इंदौर के पास पीथमपुर में स्थित अत्याधुनिक ऑटोमोबाइल परीक्षण और प्रमाणन केंद्र नैटरैक्स में आयोजित किया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के 13 वर्गों के अलावा स्थानीय युवाओं के लिए एक विशेष स्प्रिंट सपोर्ट रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य मध्य भारत में खेल को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख राइडरों में नासिक के शमीम खान, भोपाल के आसिफ अली, मुंबई के बादल दोषी तथा पुणे के पिंकेश ठक्कर और अमरेंद्र साठे शामिल हैं।   recent visitors 111