Sunday, July 5, 2026 7:23 am

3 किलो सोना-सात किलो चांदी लूटी, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में सर्राफा डकैती में पांच आरोपी गिरफ्तार

रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज के राजेश ज्वेलर्स में हुई लूट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे लूट के गहने और अन्य सामान बरामद किया गया है। इसमें 3 किलो 354 किलोग्राम सोना, 7 किलो 280 ग्राम चांदी, दो बैंक अकाउंट से पांच लाख रुपये, एक बोलेरो, दो अपाचे बाइक, दो पिस्टल बरामद हुए हैं। इसकी कुल कीमत दो करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। 11 सितंबर को रामानुजगंज नगर पालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में दोपहर 1.30 बजे हथियारबंद तीन बदमाशों ने लूट की थी। बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम के संचालक राजेश सोनी (भाजपा पार्षद), दो ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। फिर करीब 15 मिनट में 2 करोड़ 85 लाख की ज्वेलरी लूटकर झारखंड की ओर भाग निकले थे। लुटेरों ने राजेश सोनी पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। दूसरे दिन लूट में इस्तेमाल एक बाइक और मोबाइल झारखंड के रंकाकला में मिला था। पुलिस ने सीसीटीवी जांच में दो इनामी बदमाशों की पहचान की। इनमें झारखंड के चैनपुर निवासी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और औरंगाबाद के अम्बा निवासी राहुल कुमार मेहता शामिल थे। इसके बाद आठ सदस्यीय टीम बनाकर झारखंड के गढ़वा, औरंगाबाद, रांची, डालटनगंज में दबिश दी गई। पुलिस गिरफ्त में आए सोनू और मोनू दोनों भाइयों पर झारखंड में 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। इनके अलावा दोनों के मामा और सोनू की गर्लफ्रेंड अंजलि को भी पकड़ा गया है। हालांकि ज्वेलरी खरीदने वाला आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने अंजलि के घर में दबिश देकर 3.354 किलो सोना, 7.280 किलो चांदी बरामद की है। वहीं, बाकी आरोपियों से एक बोलेरो, दो रेसिंग बाइक, दो पिस्टल जब्त की है। वहीं, दो अकाउंट में जमा 5.80 लाख रुपयों को सीज किया गया है। ये आरोपी गिरफ्तार मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिंग (24) चैनपुर, झारखंड सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी (30) चैनपुर, झारखंड राहुल मेहता (22) महावीरगंज, औरंगाबाद विक्की सिंह (24) अम्बा, जिला औरंगाबाद अरविंद सोनी, ग्राम चैनपुर (सोनू का मामा) अंजली एक्का (सोनू की गर्लफ्रेंड), मोहाली चंडीगढ़ दिल्ली से पकड़े गए मुख्य आरोपी लूटकांड के मुख्य आरोपी मोनू सोनी उर्फ बुकिंग, उसके भाई और मास्टरमाइंड सोनू सोनी और उसके मामा अरविंद सोनी को पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज से पकड़ा है। तीनों वारदात के बाद दिल्ली में छिपे थे। आरोपियों ने लूट का सोना सोनू की गर्लफ्रेंड अंजनी के पास मोहाली में छिपाकर रखा था। लूट के बाद बरवाडीह में किया बंटवारा वारदात को अंजाम देने के पहले आरोपियों ने राजेश ज्वेलर्स की रेकी की थी। वारदात के बाद बाइक से रंकाकलान और उसके बाद बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां अन्य आरोपियों से लूट की रकम और ज्वेलरी का बंटवारा किया। सोनू और मोनू ने मामा अरविंद के सहयोग से सोने को चैनपुर में गला दिया और दिल्ली भाग निकले। कई वारदातों में रहे शामिल, 50 हजार का इनाम आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और उसके भाई मोनू सोनी पर रांची पुलिस ने भी 50-50 हजार का इनाम रखा है। यह गिरोह ज्वेलरी दुकानों को ही निशाना बनाता था। बुकिंग सोनी के खिलाफ पहले भी गुमला में डकैती, झारखंड के सोनानी, रांची और पलामू में लूट के दो केस और चैनपुर थाना क्षेत्र में लूट के के स सहित 7 मामले दर्ज हैं। recent visitors 71

गरबे में वीडियो बना रहे दो युवकों को गलत नाम बताने पर बजरंगियों ने की पिटाई, किया पुलिस के हवाले

इंदौर इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र के गरबा पांडाल से बजरंग दल की एक टोली ने दो युवकों को गरबा कर रही युवतियों के वीडियो शूट करते हुए पकड़ा। दोनो पांडाल में खड़े होकर देर तक वीडियो बना रहे थे। वहां खड़े बजरंग दल कार्यकर्ता सर्तक हुए और उन्हें वीडियो बनाने से रोका। दोनों के नाम पूछे तो एक युवक ने अपना नाम नाम वैभव और दूसरे ने अनुज बताया। जब उनसे आधार कार्ड मांगा गया तो पता चला कि उनके नाम तामीर और रिहान है। इसके बाद दोनो को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराएं लगाई गई। बजरंग दल की अलग-अलग टोलियां बनी है जो शहर में हो रहे गरबा स्थलों पर तैनात है और गरबा करने वालों व देखने वालो पर निगरानी रख रही है, ताकि लव जेहाद के मामलों को रोका जा सके। इसी कड़ी में रावजी बाजार क्षेत्र के गाड़ी अड्डा में चल रहे गरबों के पांडाल में दो युवक टोली को दिखे, जो वीडियो बना रहे थे। पहले बजरंग दल पदाधिकारियों ने उनके वीडियो डिलीट कराए। फिर उनकी जानकारी निकाली। गलत नाम बताने पर बजरंगियों ने उनकी पिटाई भी कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने उन्हें भीड़ से निकाला और थाने ले गए। युवकों का कहना था कि वे सिर्फ गरबा देखने आए थे। उनका इरादा कुछ गलत नहीं था। recent visitors 58

तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान-केकड़ी में 1020 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

केकड़ी. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिनाय थाना पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से करीब 1020 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद की है। पुलिस के अनुसार केकड़ी जिले की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम राजपुरा (सरवाड) के पास केकड़ी रोड पर एक संदिग्ध वाहन खड़ा है। जिसमें अवैध मादक पदार्थ भरे होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली और उसमें से 1019 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद की।  RJ 01 GC 8698 नंबर की बोलेरो गाड़ी में यह अवैध पदार्थ ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मुकेश गुर्जर व गोपाल गुर्जर लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। recent visitors 117

विचारधारा से ही खत्म होगा नक्सलवाद, छत्तीसगढ़-बीजापुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत

बीजापुर. बीजापुर में आयोजित किसान महापंचायत में सम्मलित होने आए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि नक्सलवाद के नाम से किसानों और ग्रामीणों को निशाना नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा आगे कहा कि  जितनी मुठभेड़ हुई हैं, उन सभी की जांच होनी चाहिए। नक्सलवाद के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि, नक्सलवाद एक विचारधारा है और उसे विचारधारा से खत्म करना चाहिए। लेकिन नक्सलवाद के नाम पर किसानों और ग्रामीणों को निशाना नहीं बनाना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में अब तक जितने भी मुठभेड़ हुई हैं, उन सभी मुठभेड़ों की जांच होनी चाहिए। इसमें बस्तर के किसान और ग्रामीण दोनों तरफ से पिस रहे हैं। इन्हें अपने बचाव के लिए फोर्स से भी लड़ना पड़ता है और नक्सलियों से भी लड़ना पड़ता है। इसलिए किसान और मजदूर आदिवासियों को तंग नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है बस्तर बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने चाहिए। यहां किसान, मजदूर व आदिवासियों को तंग नहीं करना चाहिए। यही वह वजह है जिसके कारण लोगों को पलायन करना पड़ता है। जहां ग्रामीणों के पलायन के बाद उनकी जमीनों को उद्योगपतियों को देने की साजिश सरकार द्वारा रची जा रही है। किसान नेता राकेश टिकैत ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए। विलेज टूरिज्म पॉलिसी को अपनाना चाहिए, जिससे गांव के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल पाएगा। recent visitors 68

लखनऊ जीशान रहे चैंपियन, राजस्थान-सिरोही में आउटडोर खेलों का हुआ गोल्फ टूर्नामेंट

सिरोही। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवा खिलाड़ियों के बीच आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस टैलेंट आइडेंटिफिकेशन गोल्फ टूर्नामेंट में कैडीज़ और बच्चों ने अपने गोल्फ कौशल का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदरसिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी गोल्फ खिलाड़ियों को उनकी खेल भावना और कौशल के लिए बधाई दी। भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक मेजर डीपी सिंह, भारतीय ब्लेड रनर विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रतिभागियों को प्रेरित किया। टूर्नामेंट तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया था, जिसमें  पहला वर्ग- 17 वर्ष आयु वर्ग से कम आयु के बालक और 20 वर्ष आयु वर्ग से कम आयु की बालिकाएं, दूसरा वर्ग 16-25 वर्ष आयु वर्ग के बीच के कैडी और तीसरा वर्ग 26-29 वर्ष आयु वर्ग के बीच के सीनियर कैडी शामिल थे। बच्चों के वर्ग की विजेता 81 ग्रॉस स्कोर के साथ शिक्षा जैन रहीं। जूनियर कैडी वर्ग के विजेता 74 ग्रॉस स्कोर के साथ कैडी शिवम गुप्ता रहे। सीनियर कैडी के विजेता जीशान रहे, जिन्होंने 64 ग्रॉस स्कोर हासिल किया। ओवरऑल टूर्नामेंट के चैंपियन लखनऊ गोल्फ कोर्स के जीशान रहे। यह टूर्नामेंट उभरती प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। recent visitors 107

कोंडागांव में 60 हजार और सुकमा में 25 हजार का गांजा जब्त, छत्तीसगढ़ में नशे पर वार

सुकमा/कोंडागांव. फरसगांव पुलिस ने एक अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर 39.370 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को उड़ीसा से रायपुर की और अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से बिना नंबर की टी०व्ही०एस० अपाचे मोटर सायकल भी जप्त की गई, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए है। फरसगांव पुलिस को दो अक्टूबर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि उमरकोट से रायपुर की ओर जाने वाली एक मोटर साइकिल में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर फरसगांव-माकड़ी मेन रोड पर नाकेबंदी की गई, जहां से आरोपी पराग मंडल (उम्र 27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी उड़ीसा के उमरकोट क्षेत्र का निवासी है। ओडिशा से गांजे की तस्करी सुकमा में सुकमा सपा के नेतृत्व में गांजे और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत एक बार फिर से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहांथाना पुसपाल क्षेत्र में लगभग पच्चीस हजार रुपये की कीमत वाला मादक पदार्थ (गांजा) का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। recent visitors 50

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक पहल से लगातार विकास परियोजनाओं का हो रहा आगाज

जशपुर के विकास को मिल रही नई उड़ान, तीव्र गति से हो रहा विकास कार्य 06 महीनों में लोक निर्माण विभाग के 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक पहल से लगातार विकास परियोजनाओं का हो रहा आगाज रायपुर  जशपुर जिले के विकास को नई उड़ान दिलाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नई विकास परियोजनाओं का आगाज हो रहा है। जिसके द्वारा जिले के विकास को गति मिल रही है। पिछले 06 माह में लोक निर्माण विभाग की 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है।         जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए मुहिम चलाई जा रही है ताकि जिले के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं की पहुंच को बढ़ाया जा सके। इसके लिए आवश्यक है कि उन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाए। इसके लिए आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान कर उनके लिए तीव्र गति से तकनीकी विश्लेषण द्वारा डीपीआर निर्माण कर तकनीकी स्वीकृति एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि विगत 06 माह में 43 सड़क निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के साथ निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप सभी सड़क निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कर आगामी 01 वर्ष में सभी को पूर्ण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया हैं।        लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार के पत्थलगांव के अंतर्गत 73.30 करोड़ रुपयों के 25 सड़क मार्गों का निर्माण किया जाना है। जिसमें 10.94 करोड़ की लागत के एन.एच.43 से बिच्छीकानी ढुढरूपारा से जमरगी तक 8 किमी सड़क मार्ग, 7.98 करोड़ रूपए लागत के बगीया से सूजीबहार तक के 8.70 किमी सड़क मार्ग, 5.57 करोड़ रूपए लागत के लैलूंगा, कोतबा से लवाकेरा तक के 5.18 किमी सड़क मार्ग, 4.28 करोड़ लागत के 3.5 किमी के कांसांबेल मुसकुटी तक सड़क मार्ग, 4.03 करोड़ रूपए लागत के बाबूसाजबहार से गोलीडीह नदी तक सड़क मार्ग, 3 करोड़ रूपए लागत के 1.2 किमी के करजटोली से रजौटी तक सड़क मार्ग सहित 25 सड़क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।         लोक निर्माण विभाग के जशपुर के कार्यपालन अभियंता विरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि जशपुर में 39.89 करोड़ रुपयों के 18 सड़क मार्गों का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 3.39 करोड़ लागत के चांडीडांड हत्ता हल्काटोली तक के 2.36 किमी सड़क मार्ग, 4.75 करोड़ लागत के एस.एच 17 मुख्य मार्ग से ढोगाअम्बा जामचुआ तक 3.26 किमी सड़क मार्ग, 3.6 करोड़ रूपए लागत के बनकोम्बों से घटमुंडा तक के 3.4 किमी सड़क मार्ग, 2.57 करोड़ रूपए लागत के बालाछापर आरा सकरडेगा से छोटाबनई तक के 2.4 किमी सड़क मार्ग, 2.45 करोड़ रूपए लागत के एन.एच. 43 खड़सा से कोमड़ो तक के 1.94 किमी सड़क मार्ग, 2.38 करोड़ रूपए लागत के भुड़केला से लवानदी पुल तक के 2.10 किमी सड़क मार्ग, 2.33 करोड़ रूपए लागत के खरवाटोली से बांधाटोली तक के 2 किमी सड़क मार्ग, 2.25 करोड़ रूपए लागत के बालाछापर आरा सकरडेगा से कारीताला तक के 2 किमी सड़क मार्ग, 2.29 करोड़ रूपए लागत के बहराखैर से जुड़वाईन तक के 1.63 किमी सड़क मार्ग सहित 18 मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। recent visitors 59