बिग बॉस 18 के सेट का फर्स्ट लुक आया सामने

टीवी का मोस्ट फेवरेट शो बिग बॉस 18 में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. इस शो शुरुआत 6 अक्टूबर यानी कल से हो रही है. हाल ही में शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें घर के अंदर की झलक दिखा दिया है. वीडियो में हमें घर में रहने वाले कई नियमों का भी पता चल रहा है. कैसा है बिग बॉस 18 का घर? बता दें कि मेकर्स द्वारा शेयर किए गए शो के प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. बिग बॉस 18 के नए घर की वीडियो सोशल मीडिया हैंडल कलर्स टीवी पर शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा है कि, ‘नए घर के साथ नए ट्विस्ट, बिग बॉस जानते है कि यह सीजन आपको अपनी सीट से बांधे रखेगा.’ सामने आए प्रोमो वीडियो की शुरुआत में वॉइसओवर में बिग बॉस कहते हैं कि इस बार घर में घड़ी तो होगी, लेकिन कंटेस्टेंट्स का समय कैसे बदलेगा, यह बिग बॉस तय करेंगे. घर में एक शीशा लगा है, जिसमें घर वालों का भविष्य बिग बॉस दिखाएंगे. किचन का राशन बिग बॉस की मर्जी से आएगा और यहां के बर्तन भी उनकी मर्जी से ही खड़खड़ाएंगे. इसके बाद हम लिविंग एरिया, गार्डन एरिया और आलीशान जेल भी देख सकते हैं, जिसमें रहने का मन तो जरूर करेगा. आखिर में बिग बॉस कहते हैं कि बिग बॉस के इतिहास में यहां घरवालों आने वाला कल लिखा जाएगा. क्योंकि टाइम के तांडव से इस बार कोई नही बचेगा. कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस 18? बता दें कि 6 अक्टूबर से बिग बॉस 18 शुरू होने वाला है. यह शो कलर्स चैनल पर रात 9 बजे से टेलीकास्ट होगा. जबकि, आप ओटीटी पर इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. वहीं, हर साल की तरह इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे, जो हर बार की तरह इस सीजन भी विकेंड का वार में घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

कोर्ट ने अधिवक्ता से पूछा अधिकारी सेवानिवृत्ति की कगार पर पहुंच चुके, लिफाफा खोलकर क्यों पदोन्नति का लाभ नहीं दे रहे

 जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति द्वारिकाधीश बंसल ने अवमानना प्रकरण पर सुनवाई करते हुए ओपन-कोर्ट में अपनी तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि प्रशासनिक अधिकारी छह माह में भी आदेश का पालन नहीं करा सकते तो पद से त्यागपत्र दे दें। कोर्ट ने यह कटाक्ष गृह विभाग के तत्कालीन एसीएस और वर्तमान में जीएडी के एसीएस संजय दुबे पर किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 14 अक्टूबर तक आदेश का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया तो अनावेदक अधिकारी अवमानना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यदि उन्हें आदेश अनुचित लगे तो अपील करने स्वतंत्र होंगे। मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को नियत की गई है। ऑर्डर शीट अभी नहीं आई अवमानना याचिकाकर्ता पुलिस अधिकारी विजय पुंज की ओर से अधिवक्ता मनोज चंसोरिया ने पक्ष रखा। उन्होंने अवगत कराया कि फिलहाल इस मामले की ऑर्डर-शीट बाहर नहीं आई है। किंतु ओपन कोर्ट में जताई गई नाराजगी उल्लेखनीय है। पदोन्नति का लिफाफा खोलकर लाभ प्रदान किया जाए कोर्ट ने मौखिक आदेश में साफ कर दिया है कि अवमानना याचिकाकर्ता की पदोन्नति का लिफाफा खोलकर लाभ प्रदान किया जाए। दरअसल, हाई कोर्ट ने मार्च में पुंज की याचिका पर सुनवाई करते हुए राहतकारी आदेश पारित किया था। कैबिनेट से समन्वय नहीं बना पाए लेकिन छह माह बीतने के बावजूद राज्य शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता यह तर्क दे रहे हैं कि मामले में कैबिनेट से समन्वय किया जाना है इसलिए देरी हो रही है। इस दलील को गंभीरता से लेकर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी कर दी कि ऐसे अधिकारी को इस्तीफा दे देना चाहिए जो छह माह बीतने के बावजूद कैबिनेट से समन्वय नहीं बना पाए हैं। 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहा अवमानना याचिकाकर्ता अधिवक्ता मनोज चंसोरिया ने अवगत कराया कि अवमानना याचिकाकर्ता पुंज इसी वर्ष 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लिहाजा, राज्य शासन के वकील की ओर से एक माह की मोहलत मांगना बेमानी है। यह सुनते ही कोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता से पूछा आप कारण बताइए कि क्यों आपके अधिकारी सेवानिवृत्ति की कगार पर पहुंच चुके अवमानना याचिकाकर्ता के प्रकरण में लिफाफा खोलकर पदोन्नति का लाभ नहीं दे रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 77

सीएम भजनलाल ने दिल्ली में की थी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा, वर्तमान में है 24 मंत्री

जयपुर  राजस्थान की भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई है। जानकारी मिली है कि 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। पिछले दिनों सीएम भजनलाल शर्मा जब दिल्ली दौरे पर गए तो वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इसी मुद्दे पर उनकी चर्चा हुई। ऐसा माना जा रहा है कि इसी अक्टूबर महीने में मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा। विस्तार के दौरान अच्छा कार्य करने वाले मंत्रियों को प्रमोशन मिल सकता है, जबकि जिन विभागों में संतोषजनक कार्य नहीं हुए, उन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर भी किया जा सकता है। उधर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को लेकर पार्टी पशोपेश में है। यह तय नहीं हो पा रहा है कि उन्हें कैसे खुश किया जाए। डॉ. मीणा चार महीने पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। मंत्रिमंडल का कोरम पूरा करने की कवायद नियमानुसार कुल विधानसभा सदस्यों के अधिकतम 15 प्रतिशत सदस्यों को मंत्री बनाया जा सकता है। राजस्थान में विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या 200 है। ऐसे में मुख्यमंत्री सहित कुल 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम सहित कुल 24 मंत्री हैं। यानी राज्य सरकार अभी 6 और सदस्यों को मंत्री बना सकती है। अगर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो रिक्त मंत्रियों के पदों की संख्या 7 हो जाएगी। मंत्रिमंडल के सदस्यों का कोरम पूरा करके भाजपा सभी वर्गों को साधने की कोशिश करेगी, ताकि विधानसभा उपचुनाव में हर वर्ग को पार्टी से जोड़ा जा सके। इन विधायकों को मिल सकता है तोहफा भजनलाल सरकार ने गंगानगर में हुए उपचुनाव से पहले सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया था। मंत्री बनाए जाने के कुछ दिन बाद वे चुनाव हार गए। ऐसे में उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। ऐसे में गंगानगर को सरकार में प्रतिनिधित्व का अवसर दिया जा सकता है। सादुलशहर से गुरवीर सिंह या गंगानगर से जयदीप बिहानी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चाएं हैं। साथ ही चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा से विधायक चंद्र कृपलानी, बाली से पुष्पेंद्र सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। ये दोनों नेता पूर्व में राजे सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आदूराम मेघवाल, हंसराज मीणा, रामविलास मीणा और गोवर्धन वर्मा में से दो तीन नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। दो मंत्रियों के विभाग बदले जाने की चर्चाएं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने कई तरह के बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। साथ ही विभाग की ओर से कई बार आदेश निकालने और फिर उन्हें वापस लेने को लेकर भी विवादों में रहे। ऐसे में दिलावर का विभाग बदले जाने की संभावना है। उधर मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा अगर स्वीकार नहीं किया जाता है तो उन्हें बड़ा विभाग देकर खुश करने की कोशिश की जा सकती है। अभी तक किरोड़ी मीणा को जो विभाग मिला हुआ है, वह बहुत छोटा है। ऐसा माना जा रहा है कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को कोई बड़ा विभाग देकर राजी किए जाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि उनके समर्थन लगातार डिप्टी सीएम के पद की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर मुहिम चला रहे हैं। अब इंतजार सभी को पार्टी हाईकमान के फैसले का है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 73

उप मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी

रायपुर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को काली माता मंदिर, रायपुर से झंडी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले कई वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। इस मौके पर कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

आवासविहीन परिवारों के लिए खुशी का माहौल, पीएम आवास अंतर्गत जिले में भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम का हो रहा आयोजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिले में आवास विहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन के निर्देशानुसार 3 से 5 अक्टूबर तक जिलेभर में गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों को नवनिर्मित घरों में प्रवेश का अवसर मिल रहा है जिससे उनके जीवन में खुशहाली का नया अध्याय शुरू हो रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण किए गए घरों में हितग्राही पूरे उत्साह और उमंग के साथ गृह प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत स्वीकृत नए आवासों का विधि-विधान से भूमिपूजन भी किया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं शासकीय अधिकारियों तथा ग्रामीणों और हितग्राहियों की सहभागिता से उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है। नव निर्मित आवासों को तोरण लगाकर सुंदर तरीके से सजाया जा रहा है। घरों के बाहर रंगोली बनाई जा रही है और दीप जलाकर पारंपरिक विधि-विधान का पालन किया जा रहा है। लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी सौंपी जा रही है, और साथ ही मिठाई एवं उपहार वितरण का कार्यक्रम भी हो रहा है, जिससे इस आयोजन में खुशी का माहौल और भी रंगीन हो गया है। हितग्राहियों के चेहरे पर अपने नए घर की चाबी एवं प्रशस्ति पत्र पाकर जो खुशी दिख रही है, वह इस बात का प्रतीक है कि सरकार की इस योजना से उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। गृह प्रवेश के दौरान लाभार्थी परिवारों ने इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए अपने नए जीवन की शुरुआत की। यह कार्यक्रम न केवल जरूरतमंद परिवारों को आवास प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और सम्मान का भी अनुभव करा रहा है। राज्य सरकार की यह पहल समाज के कमजोर तबकों को सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर जीवनशैली प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

डॉक्टरों ने सूझबूझ से निकाली बाहर, छत्तीसगढ़-कोरबा में चार साल की बच्ची के गुप्तांग में घुसी जोंक

कोरबा. कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेल-खेल में चार साल की मासूम बच्ची के गुप्तांग में जोंक घुस गई। इसके बाद हड़कंम मच गया और उसे गांव के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलजे में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद जोंक को बाहर निकाला। इसके बाद मासूम, डॉक्टर की टीम और परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बांगो थाना अंतर्गत नवापारा गांव निवासी जलप्रताप सिंह का परिवार निवास करता है। उसकी दो बेटी और पत्नी साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वो काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी खेत में काम करने गई हुई थी। वहीं, एक बड़ी बेटी 12 साल और उसकी छोटी बेटी 4 वर्षीय दोनों घर के पास तालाब में नहाने गए हुए थे। दोपहर को दोनों तालाब से नहाकर घर वापस लौटे। इस दौरान चार वर्षीय मासूम चीख-पुकार मचाने लगी और गुप्तांग में दर्द होने की बात कही। तब इसकी जानकारी अपने माता-पिता को बड़ी बेटी ने दी। उसे कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को देखते उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिला मेडिकल कॉलेज में उसे पीडिया वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने गुप्तांग में जांच करने के दौरान एक जोंक मिली, जिसे बाहर निकल गया। वहीं, बारीकी से जांच करने के बाद जोंक को काफी मशक्कत बाद बाहर निकाला गया। डॉक्टरों की की माने तो समय रहते अगर मासूम को अस्पताल नहीं लाया जाता तो शायद उसकी जान को खतरा भी हो सकता था। डॉक्टरों की टीम ने घण्टो मशकत के बाद मासूम की जान बचाई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न, हाईमास्ट लाइट और विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश: श्याम बिहारी जायसवाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिले के समग्र विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिसमें आंगनबाड़ी, स्कूल में भी पानी पहुंचाया जाए। पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि सभी बसाहटों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जाए, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने क्रेड़ा विभाग को जिले के खड़गवां, उधनापुर, अखराडाड़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थापित हाईमास्ट लाइटों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए खड़गांव, मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, चिरमिरी और भरतपुर क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल ठीक कराने और नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में लंबे समय से लंबित मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग पर भी चर्चा हुई। मंत्री जायसवाल ने कहा कि इसके लिए गंभीर प्रयास जारी हैं और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाएगा और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए कि जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बच्चों के लिए खेल सुविधाओं की बेहतरी और स्कूल परिसर में पेड़-पौधों की देखभाल पर भी जोर दिया। स्कूलों की नियमित जांच और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा । मंत्री ने चिरमिरी क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए और कहा कि नगरीय निकायों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता जताई। साथ ही मंत्री ने कुटीर उद्योग के विकास पर बल देते हुए कहा कि जिले में लघु उद्योगों के विकास के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जानी चाहिए। इसके तहत लावलीवुड कॉलेज खोलने पर विचार हुआ, जिससे  युवाओं  को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा और इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिले के चिरमिरी वन क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा खड़गवां और भरतपुर क्षेत्रों में मलेरिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया की जांच और रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में बढ़ते सीने के दर्द के मामलों पर ध्यान देते हुए उन्होंने मरीजों की सही जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । बैठक में मनेंद्रगढ़, चिरमिरी में अटल आवास बनाने के लिए जगह चिन्हांकित करने के लिए कहा है । इसके साथ ही चिरमिरी क्षेत्र को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी और शिक्षा विभाग के भवनों के भौतिक सत्यापन और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए। बैठक में उपस्थित जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने भी आवश्यक सुझाव दिए। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सुझाव को अमल में लाते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का उपयोग नियमानुसार जिले के विकास के लिए किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री दृगपाल सिंह, जनपद सदस्य मनेंद्रगढ़ श्रीमती अनिता सिंह, कसौरी सरपंच श्रीमती मुन्नी बाई, बुंदेली सरपंच आनंद भगत, मनवारी सरपंच रामलखन सिंह, पार्षद झगराखण्ड श्रीमती कमला गुप्ता, पार्षद मनेंद्रगढ़ श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा, जनपद सदस्य, पार्षद नई लेदरी रामरति यादव, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, वनमण्डलाधिकारी, मनीष कश्यप, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह,सीएमएचओ अविनाश खरे सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50