खुड़िया इलाके में थम नहीं रहा बैगा आदिवासियों की मौत का सिलसिला, तालाब में मिला अधेड़ का शव

लोरमी मुंगेली जिले के खुड़िया इलाके में बैगा आदिवासियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। दरअसल, सप्ताह भर के भीतर आज चौथे व्यक्ति का पानी में डूबने से शव मिला है। खुड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ATR क्षेत्र के बिसौनी वनगांव में कुछ दिनों पहले बैगा दंपति की मौत नाले में डूबने से हुई थी। इसके बाद खुड़िया बांध में दो दिन पहले एक व्यक्ति की मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक, आज अचामकमार टाइगर रिजर्व के वनगांव शांतिपुर महामाई के रहने वाले गेंदलाल बैगा ने पुलिस चौकी खुड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव का 45 वर्षीय गौठूराम, पिता स्वर्गीय कोलाई बैगा गांव के ही तालाब में नहाने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। तालाब के पास जाकर तलाश करने पर वहां कपड़ा मिला, लेकिन वह तालाब में नहीं मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब में खोजबीन की और अधेड़ का शव आज बरामद किया। मृतक के शव का मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। खुड़िया के चौकी प्रभारी सत्येंद्र गोस्वामी ने बताया कि शांतिपुर महामाई गांव के 45 वर्षीय गौठूराम बैगा का शव गांव के ही तालाब से बरामद किया गया है। पुलिस टीम द्वारा सभी पहलुओं पर जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 63

बुरहानपुर जिले में मां की मौत के बाद भी आंचल से लिपटा रहा मासूम का शव, बेटे को लेकर कुएं में कूदी थी गर्भवती महिला

बुरहानपुर जिले के धूलकोट क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते मन को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत अंबा के अंबाखेड़ा फालिया की एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। जिससे मां-बेटे के साथ गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। मां के साथ चिपका था बेटे का शव महिला तुलाबाई बारेला बुधवार दोपहर किसी को बिना बताए अपने बेटे अभि को लेकर कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला था। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने दोनों के शव कुएं में उतराते देखे तो महिला के पति सुनील बारेला और पुलिस को सूचना दी। कुएं से शव निकाले जाने के बाद भी डेढ़ साल का अभि अपनी मां के सीने से चिपका हुआ था। यह मार्मिक दृष्य जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गईं। सूचना मिलने पर धूलकोट पुलिस चौकी प्रभारी कमल मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामला गंभीर होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार को इसकी सूचना दी। उन्होंने मौके पर खरगोन से एफएसएल टीम को भी बुलाया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ग्रामीणों में चर्चा है कि घरेलू कलह के चलते गुस्से में आकर तुलाबाई ने यह कदम उठा लिया होगा। तीन साल पहले हुआ था विवाह महिला का विवाह तीन साल पहले ही अंबाखेड़ा के सुनील बारेला से हुआ था। वह भी अंबा गांव के वारतीपुरा फालिया की रहने वाली थी। स्वजन ने बताया कि तुलाबाई पांच माह की गर्भवती थी। बुधवार शाम सुनील जब काम करके घर लौटा तो पत्नी और बेटे को न पाकर अपनी मां से पूछा। उन्होंने दोपहर तीन बजे उसके कहीं चले जाने की बात बताई थी। इसके बाद सुनील ने तुलाबाई के मायके से लेकर आसपास के क्षेत्र में भी तलाश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। शव मिलने के बाद से पति सहित स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। recent visitors 127

दिल्ली पुलिस के अधिकारी बनकर कारोबारी से 1 करोड़ की ठगी का मामला, साइबर थाने की पुलिस ने लाखों रुपए करवाए वापिस

लुधियाना शहर के कारोबारी रजनीश आहूजा के साथ एक करोड़ की साइबर ठगी (Cyber ​​Fraud) के मामले में साइबर थाने की पुलिस 34 लाख रुपए रिकवर किए हैं जोकि पुलिस ने कारोबारी को सौंप दिए हैं। जानकारी देते हुए साइबर थाने के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके साथ ऑटो पार्ट्स के कारोबारी रजनीश आहूजा ने शिकायत दी थी कि 20 सितम्बर को उसे एक कॉल आई थी फोन करने वाले ने कहा था कि वह दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) से बोल रहा है, उन्हे एक पार्सल मिला है जिसमें कुछ पार्सपोर्ट, ए.टी.एम. कार्ड मिलें है। पार्सल में उनकी आई.डी. इस्तेमाल की गई है जिसके बाद आरोपियों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारी बनकर उसे अरैस्ट करने का डरावा देकर एक करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे मगर उसे बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। उसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपियों के बैंक अकाऊंट की डिटेल निकलवाई गई जिसमें एक अकाऊंट में 34 लाख रुपए पड़े हुए थे जिसे फ्रीज कर दिया गया। फिर उक्त रकम निकालने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अदालत के जरिए रिलीज करवा कर शिकायतकर्त्ता को वापस दिए गए हैं। recent visitors 71

एयरपोर्ट पर लगी लंबी कतारें, इंडिगो के बुकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी से यात्री परेशान

नई दिल्ली देशभर में एयरलाइन कंपनी इंडिगो की बुकिंग सिस्टम में शनिवार को खराबी आ गई, जिसके चलते इंडिगो की उड़ान और ग्राउंड सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इंडिया में आई तकनीकी खराबी के कारण कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे और अपनी फ्लाइट नहीं पकड़ पाए। यही नहीं, कई यात्रियों को बुकिंग करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इंडिगो ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी दी। एयरलाइन कंपनी ने कहा, "हम वर्तमान में अपने नेटवर्क में अस्थायी रूप से सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहे हैं, जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हो रहा है। हमारे ग्राहकों को वेटिंग समय में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धीमी चेक-इन और हवाई अड्डे पर लंबी कतारें शामिल हैं।" उन्होंने अगले पोस्ट में बताया कि हमारी एयरपोर्ट टीम हर किसी की सहायता करने और एक सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। आश्वस्त रहें, हम जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। इंडिगो ने आगे कहा, "हम इस दौरान हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं आपकी समझदारी तथा धैर्य के लिए हम आपकी सराहना करते हैं।" वहीं, इंडिगो एयरलाइन में आई तकनीकी खराब के बाद सोशल मोडिया पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने लिखा, "नए विमानों में निवेश करना अच्छा है, लेकिन ग्राउंड सेवाओं में सुधार के बारे में क्या ख्याल है। अतिरिक्त काउंटरों की आवश्यकता है, बुजुर्गों को परेशान होते देखना परेशान करने वाला है। कृपया डीजीसीए इस पर ध्यान दें।" अगस्त में देश में घरेलू यात्री हवाई यातायात 6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़कर 1.30 करोड़ से अधिक हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो ने घरेलू क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा और इसकी बाजार हिस्सेदारी 40 बीपीएस बढ़कर 62.4 प्रतिशत हो गई है।   recent visitors 80

प्रदेश के इन 28 जिलों से मानसून की हुई विदाई, ठंड आने के पहले ही कोहरा दिखने लगा है, सर्दियों का असर दिखाई देना शुरू होगा

इंदौर शनिवार को मौसम विभाग द्वारा इंदौर से मानसून की विदाई की घोषण की गई। मानसून की विदाई इस बार तय समय पर हुई। पिछले वर्ष 9 अक्टूबर को इंदौर से मानसून विदा हुआ। था। इस बार मानसून सीजन के चार माह में इंदौर शहर में 901.4 मिमी वर्षा हुई है जो औसत से 28 मिमी कम रही है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अभी दिन में निकलने वाली धूप के कारण शहरवासियों को गर्मी का अहसास होगा। हालाकिं धीरे-धीरे रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।   अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के बाद इंदौर में सर्दियों का असर दिखाई देना शुरू होगा। इंदौर में ठंड की शुरुआत के पहले ही कोहरा दिखाई देने लगा है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा।   प्रदेश के इन जिलों से हुई मानसून की विदाई नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर,विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खंडवा, खरगोन, हरदा, नर्मदापुरम, सागर,दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर व पन्ना। recent visitors 108

ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में जेबीएम समूह के वरिष्ठ इंजीनियरों और तकनीशियनों के लिए "इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और मेंटिनेंस" पर केन्द्रित दो-सप्ताह का औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 अक्टूबर को संपन्न हुआ। कौशल विकास और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल के नेतृत्व और सचिव श्री राजेन्द्र रघुराज के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम ने उद्योग पेशेवरों को अत्याधुनिक उपकरणों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया, जो राज्य के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। वरिष्ठ निदेशक जीएसपी श्री शमीम उद्दीन ने बताया कि 24 अगस्त को नए परिसर के उद्घाटन के बाद से यह जीएसपी द्वारा आयोजित पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो उनके उत्कृष्ट संसाधनों और तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने बताया कि यह पहल मध्यप्रदेश में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक प्रभावी कदम है।   recent visitors 76

विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024: ऑस्‍ट्रेलिया ने विश्‍व कप का किया विजयी आगाज, पहले मैच में श्रीलंका को रौंदा

नई दिल्ली विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 5वें मुकाबले शनिवार को ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम से हुआ। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड को 6  विकेट से मात दी। इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने विश्‍व कप का विजयी आगाज किया। शानदार गेंदबाजी के लिए मेगन स्‍कट को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मेगन ने काफी किफायती गेंदबाजी की। उन्‍होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। श्रीलंका ने बनाए 93 रन श्रीलंका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 93 रन ही बनाए। नीलाक्षी डी सिल्वा ने सबसे ज्‍यादा नाबाद 29 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 40 गेंदों का सामना किया। उनके अलावा हर्षिता मडावी ने 35 गेंदों पर 23 रन, विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी ने 15 गेंदों पर 16 रन और कविशा दिलहारी ने 5 रन बनाए। ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से मेगन स्‍कट ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा सोफी मोलिनक्स ने 2, एशले गार्डनर-जॉर्जिया वेयरहैम ने 1-1 विकेट लिया। recent visitors 79