बुलंदशहर में पुलिस टीम पर पथराव, आईजी नचिकेता झा ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस टीम पर पथराव करने की घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ जोन के आईजी नचिकेता झा ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया। आईजी नचिकेता झा ने घटना स्थल से मस्जिद तक गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ एसएसपी श्लोक कुमार समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल को ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। आईजी नचिकेता झा ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पथराव की यह घटना सिकंदराबाद क्षेत्र में हुई, जहां समुदाय विशेष के कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस की टीम पर पथराव किया। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई। पुलिस-प्रशासन स्थानीय लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं, ताकि स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके। बता दें कि नमाजियों ने शुक्रवार को यति नरसिंहानंद के बयान के विरोध में पथराव किया था। जुमे की नमाज के बाद उनके खिलाफ नारेबाजी की और रात में भीड़ सड़कों पर भी निकल आई। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना देखने को मिली। एसएसपी ने बताया कि इससे पहले दिन में सिकंदराबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र में लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ और नारे लगाने लगे। स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर किया तथा कुछ लोगों को हिरासत में लिया। शाम को हुई पथराव की घटना के बाद आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।   recent visitors 141

ONGC में 2237 पदों पर निकली भर्ती, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन की प्रक्रिया

ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अपरेंटिस के 2237 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अपरेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें 2237 पदों पर भर्ती की जाएगी। यदि आप इन पदों के लिए इच्छुक हैं, तो आप ONGC की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंपोर्टेंट डेट्स     आवेदन प्रारंभ: 5 अक्टूबर 2024     आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2024     परिणाम की घोषणा: 15 नवंबर 2024 वैकेंसी डिटेल्स     उत्तर क्षेत्र: 161 पद     मुंबई क्षेत्र: 310 पद     पश्चिमी क्षेत्र: 547 पद     पूर्वी क्षेत्र: 583 पद     दक्षिणी क्षेत्र: 335 पद     केंद्रीय क्षेत्र: 249 पद योग्यता मानदंड उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 24 वर्ष होनी चाहिए। यानी आपका जन्म 25 अक्टूबर 2000 से 25 अक्टूबर 2006 के बीच होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए आप डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। पोस्ट वाइज शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। चयन प्रक्रिया चयन का आधार मेरिट होगा, जो योग्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार बनेगा। अगर कई उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तो उच्च आयु वाले व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों के ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स की जांच भी की जाएगी। इसके लिए अलग से डेट-टाइम की जानकारी दी जायेगी। स्टाइपेंड ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) अपने अपरेंटिस के लिए स्टाइपेंड भी ऑफर करता है, जो कि अप्रेंटिस अधिनियम के अनुसार होता है। विभिन्न योग्यता के अनुसार आपको अलग-अलग स्टाइपेंड मिलेगा। जिसमें- अपरेंटिस की श्रेणी स्टाइपेंड     स्नातक अपरेंटिस ₹9,000/-     डिप्लोमा अपरेंटिस ₹8,050/-     ट्रेड अपरेंटिस (1) ₹7,000/-     ट्रेड अपरेंटिस (2) ₹7,700/-     ट्रेड अपरेंटिस (3) ₹8,050/- ONGC अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन कैसे करें?     ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: ONGC के करियर पेज पर जाएं जहां भर्ती की सूचना प्रकाशित होती है।     भर्ती सेक्शन खोजें: 'अपरेंटिस भर्ती 2024' सेक्शन में जाएं ताकि संबंधित सूचनाएं और निर्देश मिल सकें।     ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें: ONGC पोर्टल पर अपने नाम, ईमेल और संपर्क नंबर जैसे जरूरी डिटेल भर कर रजिस्टर करें।     आवेदन फॉर्म भरें: रजिस्ट्रेशन के बाद, लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें। शैक्षणिक योग्यता और एक्सपीरिएंस डिटेल भी भरें।     डॉक्यूमेंट अपलोड करें: मांगे गये डॉक्यूमेंट अपलोड करें।     आवेदन शुल्क का भुगतान करें: यदि लागू हो, तो भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।     सबमिट करें: अंतिम सबमिशन से पहले सभी भरे गए डिटेल्स अच्छी तरह से चेक कर लें। निश्चिंत होने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें। recent visitors 78

अब होगी इजराइली तकनीक से सिंचाई, सीएसआर फंड के जरिए इस तकनीक से सिंचाई की जाएगी, इसे ड्रिप तकनीक कहते है

नोएडा नोएडा में इजराइल की तकनीक से सिंचाई होगी और इसके लिए नोएडा प्राधिकरण एक प्लान तैयार कर रहा है। सीएसआर फंड के जरिए इस तकनीक से सिंचाई की जाएगी। इसे ड्रिप तकनीक कहते है। इसी के जरिए नोएडा एक्सप्रेस-वे के सेंट्रल वर्ज पर सिचाई का काम किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने अपने सलाहकार को एस्टीमेट बनाने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक इस तकनीक से सिंचाई के फायदे है। जिसमें पानी की बचत सबसे ज्यादा होती है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का अधिकांश हिस्सा नोएडा में आता है। वर्तमान में यहां टैंकर के जरिए सिचाईं की जाती है। इस तरह से सिचाईं करना पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही हाइ स्पीड एक्सप्रेस-वे पर ये अन्य वाहनों के लिए घातक है। इसलिए यहां ड्रिप सिंचाई कराने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए सर्विस लेन पर एक टैंकर बनाया जाएगा। जिसमें एसटीपी से लाया गया पानी स्टोर होगा। इस पानी को फिल्टर किया जाएगा। फिल्टर पानी दूसरी पाइप लाइन के जरिए एक्सप्रेस वे की सेंट्रल वर्ज तक जाएगा। इस पाइप में कुछ-कुछ दूरी पर छेद होते है। इन छेदों से पानी ड्रॉप-ड्रॉप करके जमीन पर पानी जाता है। जिससे पौधों को पानी मिलता है। साथ ही पानी की बर्बादी नहीं होती। ड्रिप सिंचाई की एक आधुनिक तकनीक है । जिसमें पानी पौधों की जड़ों तक बूंद-बूंद करके पहुंचाया जाता है। इसे टपक सिंचाई या बूंद-बूंद सिंचाई भी कहा जाता है। ड्रिप सिंचाई में पानी की बर्बादी कम होती है और पौधों को जरूरी मात्रा में पानी मिलता है। इसके खर्च की बात करें तो सिर्फ टैंकर और पानी सप्लाई के पाइप की आवश्यकता होती है। इस टैंकर से पानी सप्लाई का काम मशीनों से किया जाता है। इसे इको फ्रेंडली बनाने के लिए मशीन ऑपरेशन का सारा काम सोलर एनर्जी से किया जाएगा। ड्रिप सिंचाई में पानी और पोषक तत्वों को पाइपों के जरिए खेत में पहुंचाया जाता है। इन पाइपों को ड्रिप लाइन कहा जाता है। ड्रिप लाइन में छोटे-छोटे एमिटर होते हैं, जो पानी और उर्वरक की बूंदें छोड़ते हैं। ड्रिप सिंचाई में पानी की मात्रा और दबाव को नियंत्रित किया जा सकता है। ड्रिप सिंचाई में पानी का रिसाव कम होता है और वाष्पीकरण भी कम होता है। ड्रिप सिंचाई से पौधों की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार होता है। ड्रिप सिंचाई से फल जल्दी पकते हैं और स्वस्थ होते हैं।   recent visitors 80

बजरी माफियाओं में मचा हड़कंप, राजस्थान-केकड़ी में 800 टन बजरी का अवैध स्टॉक जब्त

केकड़ी. सदर थाना पुलिस व खनन विभाग ने शुक्रवार को केकड़ी जिले के मीणों का नयागांव में अवैध बजरी खनन एवं भंडारण के खिलाफ संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 टन बजरी के आठ स्टॉक जब्त किए। कार्रवाई का पता चलते ही बजरी माफिया के बीच हड़कंप मच गया। जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा एवं खनन विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.के. गुरुबक्षानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह, पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा एवं सहायक खनिज अभियंता संजय शर्मा की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में पुलिस व खनन विभाग की टीम को मीणों का नयागांव में बजरी के अवैध रूप से पड़े करीब 800 टन के आठ बड़े स्टॉक मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। प्रशासन अब इस बजरी को जेसीबी व डम्पर की सहायता से उठवा कर अपने कब्जे में ले रहा है। उल्लेखनीय है कि केकड़ी क्षेत्र में आए दिन अवैध बजरी खनन के मामले सामने आते रहते हैं, जिन पर प्रशासन का कोई प्रभावी अंकुश नहीं होने से खननकर्ताओं के हौसले बुलंद बने रहते हैं। केकड़ी क्षेत्र से गुजर रही बनास नदी के कई इलाके अवैध बजरी खनन के मुख्य केंद्र बने हुए हैं, जहां से रात के अंधेरों में अवैध रूप से बजरी निकालकर प्रदेश के कई इलाकों में चुपचाप सप्लाई कर दी जाती है। यही गोरखधंधा यहां लंबे समय से चल रहा है। अक्सर प्रशासन व कानून व्यवस्था से जुड़े बड़े अधिकारियों द्वारा इस संबंध में अपने महकमों की बैठकें लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं, मगर उनके ये निर्देश महज औपचारिकता बनकर रह जाते हैं और बजरी के अवैध खनन को रोकने के लिए कोई कड़ी कार्रवाई सामने नहीं आने से नदियों से बजरी का दोहन करने का सिलसिला जारी रहता है। लेकिन इस बार जिले में पुलिस व खनन विभाग सक्रिय नजर आ रहा है और बजरी के अवैध भंडारण पर एक के बाद एक छापामार कार्रवाई कर ऐसे बजरी के ढेरों को जब्त करने में लगा हुआ है। इससे पूर्व भी दोनों विभागों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के टोडारायसिंह क्षेत्र में छह अलग-अलग स्थानों से 2640 टन बजरी जब्त की थी। recent visitors 151

मरवाही वनपरिक्षेत्र के पंडरी बीट में नर भालू की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही मरवाही के जंगल से एक बार फिर नर भालू की मौत की खबर सामने आई है। वनमंडल के मरवाही वनपरिक्षेत्र के पंडरी बीट में इस नर भालू की मौत हुई है, लेकिन मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वन विभाग की जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मौजूदा जानकारी के आधार पर कहा जा रहा है कि दो भालुओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई के बाद एक भालू की मौत हुई हो सकती है। मरवाही वनमंडल के डीएफओ रौनक गोयल ने बताया कि कम उम्र के नर भालू की मौत हुई है और वन विभाग के डॉक्टरों द्वारा उसका परीक्षण कर पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी। गौरतलब है कि मरवाही क्षेत्र को भालुओं का गढ़ माना जाता है। पिछले सप्ताह भी इसी क्षेत्र में एक भालू ने 3 दिनों के भीतर 5 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जबकि 2 लोगों की जान ले ली थी। वन विभाग ने उस भालू को रेस्क्यू कर बिलासपुर के कानन पेंडारी भेजा था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। मरवाही क्षेत्र में लगातार भालुओं की संख्या में गिरावट चिंताजनक है। अवैध उत्खनन, अंधाधुंध वनों की कटाई और जंगली जानवरों के रहवास में हो रहे दखल की वजह से भालू और अन्य जानवर भोजन की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर जा रहे हैं, जिससे इंसानों और जानवरों के बीच संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं। recent visitors 64

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बवाड़ा कस्बा के भगवा चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

मुंबई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंचे। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने कोल्हापुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बवाड़ा कस्बा के भगवा चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बता दें कि पिछले महीने ही महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के बाद विवाद शुरू हो गया था और विपक्षी दलों ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधा था। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ-साथ राहुल गांधी छत्रपति शाहू महाराज समाधि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी छत्रपति शाहूजी महाराज मंडप में संविधान सम्मान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने वाले शाहूजी महाराज की भूमि कोल्हापुर से महाराष्ट्र चुनाव के लिए प्रचार शुरू करेंगे। कोल्हापुर की पहचान महाराष्ट्र में कांग्रेस को सबसे ज्यादा मजबूती देने वाले जिले के रूप में होती है। यहां वर्तमान में कांग्रेस के चार सांसद, दो एमएलसी और 13 सांसद हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से फिलहाल तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन, तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। महाराष्ट्र में संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस 100-110 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।   recent visitors 146

सदस्यता अभियान की समीक्षा में जुटी भाजपा, राजस्थान में नड्ढा लेंगे मीटिंग

जयपुर. प्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान संगठन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा राजस्थान की वर्चुअल बैठक लेने वाले हैं। इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए समिति गठित कर दी। इस समिति का संयोजक ओंकारसिंह लखावत को बनाया गया है। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया व अनुसूचित जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को सदस्य बनाया है। जानिए मंत्री विधायकों का रिपोर्ट कार्ड सदस्यता अभियान की बात करें तो राजस्थान इस मामले में बहुत ही ज्यादा पिछड़ा हुआ है। राजधानी जयपुर में आदर्श नगर, सांगानेर और विद्याधर नगर टॉप पर हैं। वहीं डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का विधानसभा क्षेत्र दूदू सबसे फिसड्डी साबित हुआ है। आदर्श नगर की बात करें तो यहां विधानसभा चुनावों में बीजेपी हार गई थी। रवि नैयर यहां से बीजेपी के प्रत्याशी थे। नए सदस्य बनाने में जयपुर में यह विधानसभा टॉप पर रही है। भजनलाल v/s दीया कुमारी वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा क्षेत्र सांगानेर दूसरे तथा डिप्टी सीएम दीया कुमारी का निर्वाचन क्षेत्र विद्याधर नगर तीसरे स्थान पर है। सांगानेर में 40232 नए सदस्य बनाए गए हैं, जबकि विद्याधर नगर विधानसभा में 40222 सदस्य बनाए गए हैं। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ की विधानसभा झोटवाड़ा 27958 सदस्यों के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर है।   विधानसभा        नए बनाए सदस्य आदर्शनगर              46879 सांगानेर                  40232 विद्याधर नगर           40222 झोटवाड़ा                27958 सिविल लाइंस          26072 मालवीय नगर          25672 बगरू                    18696 चाकसू                   14794 आमेर                    13782 विराटनगर              13095 बस्सी                     10729 जमवारामगढ़            9615 चौमू                        7891 किशनपोल               8433 किशनपोल               5515 बीएल संतोष से लग चुकी है फटकार – पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पिछले दिनों बीजेपी ऑफिस में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक लेकर जयपुर की स्थिति पर कड़ी नाराजगी भी जताई थी। कई पदाधिकारियों ने यह तर्क दिया कि राजस्थान में इस समय खेती हो रही है इसलिए लोग नए सदस्य नहीं बना पा रहे। इस पर बीएल संतोष ने कहा था कि खेत में भी जाना पड़े तो जाओ लेकिन नए सदस्य बनाओ। राजस्थान का रिपोर्ट कॉर्ड जिला     विधानसभा    सदसय बनाए      क्षेत्र संख्या   जयपुर            7     1,35,735 अजमेर            3      80493 चूरू           6      80301 सीकर           8      80233 भीलवाड़ा          7      71621 भरतपुर         7      70535 जैसलमेर      2      562190 जालौर        5      66244 जोधपुर        3      62190 जयपुर देहात      661324   recent visitors 78