दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला हुआ दर्ज

सोल दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति मून जे-इन की बेटी पर सोल में शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मून दा-ह्ये जिस कार को चला रही थी वह सोल के योंगसान जिले में रात 2:51 बजे एक टैक्सी से टकरा गई। हादसे में टैक्सी ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दा-ह्ये के खून में अल्कोहल की मात्रा कथित तौर पर 0.14 प्रतिशत मापी गई। यह ड्राइवर लाइसेंस रिवोकेशन के लिए तय 0.08 प्रतिशत की सीमा से अधिक है। 5 अक्टूबर को 'जोंगआंग इल्बो' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोल के योंगसन पुलिस स्टेशन में मून पर सड़क यातायात अधिनियम (नशे में गाड़ी चलाना) का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया। रिपोर्ट में कहा गया कि मून नशे की हालत में गाड़ी चला रह थी और लेन बदलते समय, कार की पीछे चल रही एक टैक्सी से टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी ड्राइवर मामूली रूप से घायल हुआ। मून से 7 अक्टूबर की सुबह, योंगसान पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर पूछताछ की जा सकती है। मून के पिता 2017 से 2022 तक दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पद रहे थे। योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी के सांसदों ने पूर्व राष्ट्रपति मून जे-इन की बेटी की आलोचना की। प्रतिनिधि किम जंग-क्योम ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि मून दा-ह्ये को अपने पिता की बात सुननी चाहिए थी, जो पद पर रहते हुए कहते थे कि शराब पीकर गाड़ी चलाना हत्या के बराबर है। अक्टूबर 2018 में, मून ने अपने वरिष्ठ सलाहकारों से कहा कि नशे में गाड़ी चलाने से संबंधित दुर्घटनाएं 'गलतियां नहीं' बल्कि ऐसी घटनाएं हैं जो 'मौत का कारण बन सकती है' या 'दूसरों के जीवन को पूरी तरह से नष्ट कर सकती हैं।' उस समय, उन्होंने नशे में गाड़ी चलाने के अपराध के लिए कड़ी सजा दिए जाने का समर्थन किया था। recent visitors 72

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा- सभा से बाहर जाने पर लोगों को छह-छह रेवड़ियों का एक पैकेट मिलेगा, मुफ्त की छह-छह रेवड़ियां

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक जनसभा में मुक्त की रेवड़ियां बांटने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जब आप की सरकार दिल्ली के लोगों को सुविधाएं देती है तो प्रधानमंत्री कहते हैं कि मुफ्त की रेवड़ियां बांटी जा रही हैं, इसलिए आज वह मुफ्त की रेवड़ियों के पैकेट बनवाकर बांटने के लिए लाए हैं। केजरीवाल ने आप द्वारा आयोजित 'जनता की अदालत' कार्यक्रम में कहा, "आज मैं मुफ्त की छह रेवड़ियां लेकर आया हूं" और अपने पास से रेवड़ियों का एक पैकेट निकालकर दिखाया। उन्होंने कहा, "इस सभा से बाहर जाने पर लोगों को छह-छह रेवड़ियों का एक पैकेट मिलेगा। इन छह मुफ्त की रेवड़ियों में दिल्ली वालों के लिए निःशुल्क बिजली, पानी, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा, सबके लिए फ्री और शानदार शिक्षा, और निःशुल्क एवं अच्छा उपचार शामिल है। सातवीं रेवड़ी के रूप में हर महिला को एक-एक हजार रुपये उनके बैंक खाते में मिलेंगे।" केजरीवाल ने लोगों से कहा कि आज रेवड़ियों का जो पैकेट मिला है "यह प्रसाद है"। इसको अपने घर के मंदिर में रखने के बाद सबको बांट दें। उन्होंने आरोप लगाया कि आज दिल्ली में जनतंत्र नहीं है यहां 'एलजी राज' है। उन्होंने कहा कि क्या भगत सिंह इसी दिन के लिए फांसी पर चढ़े थे कि अंग्रेज जाएंगे और दिल्ली में एक उपराज्यपाल का राज हो जाएगा। केजरीवाल ने कहा, "मैं कसम खाकर जा रहा हूं, अपनी जिंदगी के अंदर आपको आपके पूरे अधिकार दिलाकर रहूंगा। दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाकर रहेंगे। दिल्ली को एलजी के राज से मुक्ति दिलाकर रहेंगे।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को उन्होंने देखा कि कैसे दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता के पैरों पर पड़े थे। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं है। यदि कोई मंत्री बन जाए तो उसमें अहंकार आ जाता है, लेकिन "हमारे मंत्री दिल्ली के लोगों के लिए" इनके पैरों में भी गिर जाते हैं। केजरीवाल ने कहा, "सौरभ भारद्वाज भाजपा के पैरों में नहीं गिरा था। सौरभ भारद्वाज कोई एक शख्स नहीं है, बल्कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों द्वारा चुना हुआ मंत्री है। इस देश का जनतंत्र भाजपा के पैरों में गिरकर कहा रहा था। बड़ी शर्म आई; 62 सीटों वाली सरकार, भाजपा के पैरों में गिरकर उनसे भीख मांग रही है कि हमारे बस मार्शलों को बचा लो।" केजरीवाल ने कहा कि जब वह जेल गए तो दिल्ली की सड़कों की मरम्मत बंद हो गई, जगह-जगह सीवर की मेंटेनेंस बंद करवा दी, आठ साल से मिल रही मुफ्त की दवाइयां और जांच बंद करवा दी। उन्होंने कहा, "सत्ता के अहंकार में पाप नहीं किया जाना चाहिए। अगर दवाइयों की कमी की वजह से किसी की मौत हो जाएगी तो इससे दिल्ली के लोगों का ही नुकसान होगा।" केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर सड़कों की मरम्मत का काम दोबारा शुरू हो गया है। सीवर की सफाई भी जल्द शुरू की जाएगी। निःशुल्क दवाइयां और मेडिकल जांच फिर शुरू होगी। उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन अब शुरू हो गई है। recent visitors 91

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक में वीडियो शेयर किया, जिसमे मकान मालिक सहित कई लोगो पर प्रताड़ना और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदा काटकर नीचे उतारा और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला का नाम प्रियंका सिंह बताया जा रहा है, जो श्रीकांत वर्मा मार्ग के साईं मंदिर के पीछे कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है. महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट में वीडियो जारी किया है, जिसमे अपने मकान मालिक और अन्य लोगो पर छेड़छाड़ कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. recent visitors 65

अबूझमाड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में 13 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल, 16 पर था 1.30 करोड़ का इनाम

दंतेवाड़ा अबूझमाड़ क्षेत्र में दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले की फोर्स के संयुक्त अभियान में मारे गए 31 नक्सलियों के शवों को लेकर जवान शनिवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। मृत नक्सलियों में 13 महिलाएं व 18 पुरूष हैं। मारे गए नक्सलियों में 25 लाख की इनामी महिला नक्सली उर्मिला उर्फ नीति भी शामिल है, जो दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य व नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन की प्रभारी थी। वर्ष भर के भीतर बस्तर संभाग में पुलिस ने एसजेडसी स्तर के चौथे नक्सली के तौर पर नीति को मार गिराया है। जवानों ने इस अभियान को पूरा करने नदी-नालों और पहाड़ों के पार 25 किमी की दूरी पैदल तय कर अभियान को पूरा किया। नक्सल संगठन को इस अभियान में बड़ा नुकसान पहुंचा है। बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि अबूझमाड़ मुठभेड़ में आठ-आठ लाख के इनामी डीवीसीएम नक्सली सुरेश व मीरा मरकाम, पांच-पांच लाख के इनामी के नौ मिलिट्री कंपनी सदस्य, तीन एसीएम स्तर के नक्सलियों की पहचान हो सकी है। जिन पर कुल एक करोड़ 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अन्य नक्सलियों की पहचान के साथ यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। आईजीपी ने कहा कि अभियान को मिली सफलता में दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले की फोर्स का बेहतर तालमेल व महत्वपूर्ण योगदान रहा। अब जिले व राज्यों की सीमा अभियान में आड़े नहीं आ रही है। बेहतर इंटर स्टेट अभियान से नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना व नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित थुलथुली के जंगल-पहाड़ में यह मुठभेड़ हुई। यह क्षेत्र पांच जिले की सीमा से लगा हुआ है, जिनमें बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले हैं। अभियान में डीआरजी, एसटीएफ के अलावा बैकअप पार्टी में सीआरपीएफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सफलता से फोर्स का मनोबल ऊंचा हुआ है। नक्सलियों को मार गिराने में मिली सफलता के मामले में कैलेंडर वर्ष 2024 काफी सफलतम साबित हुआ है। यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। अत्याधुनिक स्नाइपर रायफल भी बरामद मुठभेड़ स्थल में नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जा रहे अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा मिला है। इसमें एक इंसास एलएमजी, चार एके-47, छह एसएलआर, तीन इंसास, दो 303 रायफल और नक्सलियाें द्वारा निर्मित स्वदेशी हथियार व गोला-बारूद हैं। इनमें से तीन एके-47 को नक्सली स्नाइपर रायफल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। इन अत्याधुनिक हथियारों में अलग से उपकरण भी लगाए गए थे। करीब 70 नक्सली की थी उपस्थिति आईजी ने बताया कि घटनास्थल पर करीब 70 नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। मुठभेड़ के दौरान डीवीसीएम कमलेश और कुछ अन्य नक्सली भाग निकलने में कामयाब रहे। रात घिर आने की वजह से कुछ घायल साथियों को नक्सली उठा ले गए। संभवत: मृत नक्सलियों की संख्या में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। मारे गये नक्सलियों के नाम व पद दंडकारण स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य नीति सहित, डिविजनल कमेटी सदस्य सुरेश सलाम व मीना माडकम, पीएलजीए कंपनी छह के अर्जुन, सुंदर, बुधराम, सुक्कू, सोहन, फूलो, बसंती, सोमे, जमीला, रामदेर, सुकलू उर्फ विजय, जमली व सोनू कोर्राम इन 16 नक्सलियों पर 1 करोड़ 30 लाख से अधिक का इनाम घोषित। अन्य 15 नक्सलियों की शिनाख्तगी कार्यवाही जारी है। मुठभेड़ में मारे जा रहे शीर्ष कैडर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि इस नक्सल संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भारी क्षति पहुंचाई गई है। विगत नाै माह में दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य जोगन्ना, रंधेर, रूपेश, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य कमांडर सागर, डिवीसीएम शंकर राव, विनस, जगदीश, एसीएम संगीता, लक्ष्मी, रजीता जैसे बाहर राज्य के वरिष्ठ नक्सलियाें को मार गिराया गया है। recent visitors 53

पुडुचेरी में योजना के तहत, कार्ड धारकों को उचित मूल्य पर 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी मुफ्त में देने का निर्णय

पुडुचेरी हम अक्सर सुनते हैं कि त्योहारी सीजन में कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न ऑफर्स पेश करती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई सरकार भी त्योहार पर ऑफर देती है? जी हां, ऐसी ही एक खबर सामने आई है। पुडुचेरी की सरकार ने अपने राज्य के लोगों के लिए दिवाली के मौके पर खास ऑफर निकाला है। इस योजना के तहत, कार्ड धारकों को उचित मूल्य पर 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी मुफ्त में दिए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय उन सभी परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आते हैं। दरअसल पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने रविवार को दिवाली के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रंगासामी ने बताया कि दिवाली से पहले, कार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी मुफ्त में दिए जाएंगे। यह निर्णय विभिन्न वर्गों से मिली मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। राशन की दुकानों का फिर से खुलना रंगासामी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी परिवारों को मुफ्त चावल और चीनी वितरित किया जाएगा। इसके लिए पहले से बंद पड़ी राशन की दुकानें फिर से खोली जाएंगी, ताकि लोगों को आसानी से सामग्री मिल सके। कर्मचारियों को मिलेगा वेतन मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उचित मूल्य की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को, जिन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, दुकानें खुलने पर एक महीने का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, पुडुचेरी सरकार ने चावल और चीनी की आपूर्ति के लिए आवश्यक कॉन्ट्रैक्ट भी अंतिम रूप दे दिया है। लाखों परिवारों को लाभ रंगासामी ने कहा कि इस मुफ्त वितरण योजना के लिए चावल और चीनी की खरीद के लिए विशेष धनराशि निर्धारित की गई है। केंद्र शासित प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लगभग तीन लाख परिवार शामिल हैं, जो इस योजना का लाभ उठाएंगे। इस प्रकार, दिवाली के मौके पर यह पहल पुडुचेरी सरकार की ओर से लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें त्यौहार की खुशियों का अनुभव करने में मदद मिलेगी। recent visitors 66

भोपाल में फैक्ट्री से मिली 1800 करोड़ रुपये की ड्रग्स, दो गिरफ्तार

भोपाल गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस), मध्य प्रदेश एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, दिल्ली की टीम ने एमडी ड्रग के विरुद्ध चल रहे अभियान में अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। जांच एजेंसियों ने भोपाल के बागरोदा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग और इसे बनाने में उपयोग होने वाला कच्चा माल जब्त किया है। इसकी कीमत 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। जांच एजेंसियों ने यहां से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गुजरात के गृहमंत्री ने दी बधाई गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने भारी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी के लिए टीम को बधाई दी। उन्होंने खुद कहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'गुजरात एटीएस और दिल्ली एनसीबी की टीम ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिली बड़ी जीत पर बधाई। हाल ही में भोपाल की फैक्ट्री पर रेड डाली गई और एमडी (ड्रग्स) व उसे बनाने वाला पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1814 करोड़ रुपये है। उन्होंने आगे लिखा, 'यह उपलब्धि हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के ड्रग्स की तस्करी से लड़ने में उनके अथक प्रयास को दर्शाती है। उनका प्रयास हमारे समाज की सुरक्षा और सेहत की सुरक्षा के लिए अहम है। उनका यह समर्पण सच में तारीफ के काबिल है। भारत को सुरक्षित और सेहतमंद राष्ट्र बनाने के उनके मिशन में उनका साथ देना जारी रखें।' recent visitors 56

बिलासपुर के केके श्रीवास्तव पर 10 हजार रुपये इनाम किया गया घोषित, आयकर को सौंपी गई जांच

रायपुर कांग्रेस सरकार में पावरफुल रहे बिलासपुर के केके श्रीवास्तव 15 करोड़ की ठगी कर फरार है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपित केके श्रीवास्तव ने पांच बैंक खातों का उपयोग किया है। उसमें 300 करोड़ का लेन-देन हुआ है। यह खाते ईडब्ल्यूएस मकानों के रहने वालाें नाम पर है। पुलिस ने इसकी जांच आयकर विभाग को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि ईडी भी जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर सकती है। तेलीबांधा थाना पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है। उसके कई ठिकानों में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे परिवार सहित फरार है। श्रीवास्तव पूर्व सीएम के लिए विशेष पूजा-पाठ करते थे। इस कारण पूर्व सीएम का अक्सर उनके बिलासपुर निवास जाना होता था। इसके अलावा श्रीवास्तव सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में था। क्या है मामला केके पिछली सरकार में काफी प्रभावशाली रहे हैं। इसका लाभ उठाते हुए स्मार्ट सिटी में ठेका दिलाने के नाम पर दिल्ली के कारोबारी रावत एसोसिएट के मालिक अशोक रावत से 15 करोड़ रुपये ठग लिए। इस दौरान केके ने ठेका नहीं मिलने पर 17 सितंबर 2023 तक पैसे लौटा देने का वादा किया, लेकिन काम नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत करने की चेतावनी दी तो उन्होंने कंचन श्रीवास्तव के अकाउंट से विभिन्न खातों में तीन करोड़ 40 लाख रुपये वापस लौटाया और तीन-तीन करोड़ रुपये के तीन चेक दिए। बाद में तीनों चेक बाउंस हो गए। कोयला कारोबार में भी दखल केके ने कोरबा में राखड़ परिवहन करने के लिए कंपनी बनाई थी। इसके जरिए उद्योगों से निकलने वाले राख का परिवहन उन्हीं की कंपनी करती थी। कोल घोटाले के दौरान उनकी कंपनी को भी ईडी ने जांच के घेरे में लिया था। recent visitors 60