Tuesday, July 7, 2026 6:31 pm

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने सबसे तेज शतक मरकर 10 सालों का सूखा किया ख़त्म

इस्लामाबाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत इंग्लैंड टीम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। पाकिस्तान का स्कोर आठ रन ही हुआ था कि सैम अयूब चार रन बनाकर गस एटकिंसन की गेंद पर जेमी स्मिथ को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए और अब्दुल्ला शफीक का साथ देने क्रीज पर पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद आए। हाल ही में बांग्लादेश को होम टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 से क्लीनस्वीप झेलना पड़ा था और इस वजह से शान मसूद की काफी किरकिरी हो रही थी। इंग्लैंड के मैच के पहले दिन शान मसूद ने पॉजिटिव खेल दिखाया और 102 गेंदों पर तेज तर्रार शतक जड़ डाला। शान मसूद ने अपना पिछला टेस्ट शतक भी इंग्लैंड के खिलाफ ही लगाया था, लेकिन वह 2020 इंग्लैंड दौरे पर था। मैनचेस्टर टेस्ट में 2020 में लगाए गए शतक के 1524 दिनों बाद जाकर शान मसूद का टेस्ट में शतक का सूखा खत्म हुआ है। शान मसूद के करियर का यह पांचवां टेस्ट शतक है। क्या आप जानते हैं कि दिसंबर 2022 के बाद यह पहला मौका है, जब टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के कप्तान के बैट से शतक निकला हो। दिसंबर 2022 में बाबर आजम ने कराची टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 रनों की पारी खेली है। शान मसूद ने अपने शतक तक 10 चौके और दो छक्के लगाए थे। वहीं 2014 में मिसबाह उल हक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56 गेंदों पर शतक ठोका था, उसके बाद से पिछले 10 सालों में यह पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज टेस्ट शतक भी है। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने जैसे ही शतक पूरा किया, ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर खिलाड़ी ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं। जिसमें बाबर आजम भी शामिल थे। पाकिस्तान ने इस टेस्ट मैच में पहला विकेट गंवाने के बाद से 4.50 से ज्यादा के रनरेट से रन बनाए हैं। recent visitors 84

पांच दिन से लापता 10 साल के मासूम का 10 टुकड़ों में मिला शव

बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 10 वर्षीय मासूम का शव सिर कटा हुआ बरामद होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। नरबलि की आशंका जताई जा रही है, जिससे पूरा गांव सदमे में है। बच्चे का शव घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे 10 टुकड़ों में मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पांच दिन पहले तोरफा गांव के इस मासूम बच्चे के घर के सामने से अचानक गायब होने के बाद से परिजन और ग्रामीण उसे खोजने में लगे थे। पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन खोजबीन के दौरान कोई सफलता नहीं मिली। पांच दिन बाद आज सुबह बच्चे का सिर कटा हुआ शव मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। बलंगी पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों को नरबलि की आशंका घटना को लेकर ग्रामीणों में नरबलि की संभावना जताई जा रही है। इस तरह की क्रूरता और धार्मिक अंधविश्वास से जुड़े अपराधों ने पहले भी ग्रामीण इलाकों में भय पैदा किया है। बलरामपुर पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस भयावह घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। recent visitors 82

लोहारीडीह कांड पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी की FIR में दर्ज 167 लोगों की सूची

रायपुर कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव में घटित घटना पर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर बनी हुई है, क्योंकि कांग्रेस के लिए सरकार को घेरने का सबसे बड़ा मुद्दा इन दिनों लोहारीडीह कांड से मिला हुआ है. कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस कांड पर सरकार को घेरने में पीछे नहीं रहे है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो लगातार प्रेसवार्ता कर सरकार से जवाब मांग रहे हैं. आज एक बार फिर भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर प्रेसवार्ता कर उस सूची को जारी किया, जिसे अब तक पुलिस की ओर से जारी नहीं किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने रघुनाथ साहू हत्याकांड में दर्ज एफआईआर में 167 लोगों के नाम की सूची जारी की. बघेल ने बताया कि इस सूची में जो नाम शामिल हैं उनमें- 137 साहू समाज, 20 यादव समाज, 8 आदिवासी समाज, 1 मानिकपुरी समाज और 1 पटेल समाज से हैं. बघेल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने विवेचना करने में बड़ी लापरवाही बरती है. पुलिस ने मृतक रघुनाथ साहू के बेटे विनोद साहू के बयान के आधार पर ही 167 लोगों के नाम एफआईआर दर्ज कर दी है, जबकि पूरे गांव का बयान लेना था, फिर कार्रवाई की जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सभी को जेल में डाल दिया गया है. उन्होंने कहा कि हद तो यह हो गई है कि कई ऐसे लोगों का नाम भी एफआईआर में दर्ज कर लिया गया, जो गांव में घटना के दिन थे ही नहीं. अभी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो गांव से बाहर है उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. एफआईआर में अन्य लिखकर भी छोड़ गया है, जिससे यह प्रतीत होता है कि कभी किसी का नाम इस घटना में जोड़ा जा सकता है. और तो और कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर किया गया है. यहां तक की मॉब लीचिंग के तहत पूरे देश में पहली एफआईआर 167 लोगों के खिलाफ इसी घटना में दर्ज की गई है. गांव वालों से यह भी पता चला है कि पुलिस ने एक-एक घर नाम दर्ज करने के लिए रजिस्टर लेकर घूमती रही है. उन्होंने एफआईआर में दर्ज नाम के आधार पर सरकार से सवाल किया है कि अब सरकार ही बताए क्या पूरे गांव को फांसी दिलाना चाहती है ? क्योंकि आजीवन कारावास, मृत्युदंड जैसे गंभीर मामलों में गिरफ्तारियां की गई है. सरकार से हमारी यही मांग है कि इस मामले में दोबारा विवेचना की जाए. जो आरोपी है उन्हें गिरफ्तार करें, जो निर्दोष है उन्हें रिहा करे. recent visitors 69

हार्दिक पांड्या बेस्ट ऑलराउंडर, बने भारत के सबसे बड़े स्टाइलिश फिनिशर, विराट कोहली और धोनी के रिकॉर्ड को किया धराशायी

नई दिल्ली भारतीय टीम के लिए इस समय व्हाइट बॉल क्रिकेट में सबसे बड़े ऑलराउंडर और मैच फिनिशर हार्दिक पांड्या है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में किया गया दमदार प्रदर्शन हो या फिर आईपीएल जैसे लोकप्रिय टूर्नामेंट में लगातार गेंद और बल्ले से अच्छे प्रदर्शन की बात हो, हार्दिक पांड्या बेस्ट ऑलराउंडर हैं। साथ ही साथ वे भारत के सबसे बड़े स्टाइलिश मैच फिनिशर भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच फिनिशर सिक्स के साथ करने के मामले में देश के सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें एमएस धोनी का नाम भी शामिल है। अभी तक हर कोई बात करता था कि एमएस धोनी छक्के के साथ मैच फिनिश करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनको विराट कोहली ने पहले ही पीछे छोड़ दिया था। विराट कोहली ने चार बार टी20 इंटरनेशनल मैच भारत को छक्का लगाकर जिताया है। वहीं, एमएस धोनी ने सिर्फ तीन बार टीम इंडिया को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्का लगाकर जीत दिलाई थी। वहीं, हार्दिक पांड्या अब तक 5 बार ये कारनामा कर चुके हैं। लिस्ट में चौथा नाम ऋषभ पंत का भी है। वे भी एमएस धोनी की बराबरी काफी पहले कर चुके हैं। वे तीन बार छक्के के साथ भारत को टी20आई मैच जिता चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर के न्यू माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने सिक्स के साथ ही मैच फिनिश किया। इस अंदाज को स्टाइलिश फिनिशर वाला अंदाज कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वैसे भी इस मैच में कई स्टाइलिश शॉट हार्दिक पांड्या ने जड़े, जिसमें से एक अपर कट भी थी, जो उन्होंने लगभग बिना देखे मारी थी। उस पर चौका मिला था। हार्दिक ने जैसे ही देखा था कि गेंद उनके शोल्डर के आसपास आ रही थी उन्होंने ऑन साइड की जगह बल्ला घुमाने के बारे में नहीं सोचा और तेज गति से आती गेंद को विकेट के पीछे भेज दिया। उन्होंने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। recent visitors 199

16 लोग घायल और चार गंभीर, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में तेज रफ्तार पिकअप पलटी

कबीरधाम. कबीरधाम जिले में एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बचेड़ी में रविवार सुबह 7.30 तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वाहन में करीब 20 लोग सवार थे, जो मंजगाव से खड़ोदा कृषि कार्य करने जा रहे थे। पिकअप पलटने के बाद हाहाकार मच गया। मौके से 16 लोगों को सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां चार की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है। पुलिस-प्रशासन के सुस्त रवैया से लगातार जिले में पिकअप हादसे हो रहे हैं। इसी साल मई माह में कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप हादसा हुआ था, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा पिकअप वाहन में सवारी बैठाने वालो के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। recent visitors 75

नक्सलियों पर बड़े प्रहार की तैयारी! 8 राज्यों के CM से अमित शाह की मुलाकात, जानें देश में कितना खत्म हुआ नक्सलवाद

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों में सुरक्षा और विकास की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के बाद गृह मंत्री ने कहा कि नक्सल एरिया में अंतिम प्रहार किया जाएगा. मार्च 2026 तक हम नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है तो नक्सलवाद को खत्म करना होगा. LWE के सामने लड़ने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून को लागू करना जरूर है. 30 साल के बाद पहली बार वामपंथी उग्रवाद से मरने वाले लोगों की संख्या 100 से कम रही है. नक्सलियों से अंतिम चरण में लड़ाई अमित शाह ने कहा कि LWE से लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है. 2026 मार्च तक ये देश इस दशकों पुरानी समस्या से मुक्ति पा लेगा. LWE का 85 फीसदी कैडर स्ट्रैंथ छत्तीसगढ़ में सिमट कर रह गया है. छत्तीसगढ़ में जनवरी से लेकर अब तक 194 मारे गए , 801 ने हथियार छोड़े और 742 नक्सलियों ने सरेंडर किया. उन्होंने कहा कि मैं दोबारा नक्सलियों से अपील करता हूं हथियार छोड़िए और मुख्यधारा से जुड़िए. राज्यों में हमने राज्य पुलिस और ज्वाइंट टास्क फोर्स गठित की है, लेकिन इसकी हेरारकी पर भी काम करना है. नक्सली ऑपरेशन के लिए आज 12 हेलीकाप्टर, 6 बीएसएफ के और 6 एयरफोर्स के जवानों को बचाने के लिए तैनात हैं. ‘छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को बधाई’ शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उनकी टीम को बधाई देना चाहता हूं कि अगस्त से अब तक लगभग 194 नक्सली मारे गए हैं. जो युवा नक्सलवाद से आज भी जुड़े हैं उनसे विनती है कि हिंसा छोड़िए और मुख्यधारा में आइए. नक्सलवाद से किसी का भला नहीं होने वाला है. सरकार क्षमता निर्माण का एक संयुक्त अभियान चलाया जाएगा. करीब 3 गुना बजट सुरक्षा संबंधी व्यय (SRE) स्कीम का बढ़ा है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में विकास कार्यों के लिए मुख्य योजना है.   इस बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्र प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा बैठक में पांच केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय मंत्रालयों के सीनियर अधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के प्रतिनिधि और डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर भी भाग लेंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार मार्च 2026 तक एलडब्ल्यूई के खतरे को पूरी तरह से खत्म करेगी. केंद्र सरकार नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए प्रभावित राज्य सरकारों को हर संभव सहायता कर रही है. गृह मंत्री अमित शाह ने पिछली बार 6 अक्टूबर 2023 को नक्सलवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ रिव्यू बैठक की थी. उस बैठक में गृह मंत्री ने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़े स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किए थे. कहा गया है कि मोदी सरकार की रणनीति की वजह से 2010 की तुलना में 2023 में नक्सलवाद हिंसा में 72 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी, जबकि मौतों में 86 प्रतिशत की गिरावट आई थी. सरकार का कहना है कि नक्सलवाद आज अपनी अंतिम लड़ाई लड़ रहा है. इस साल कितने मारे गए हैं नक्सली? गृह मंत्रालय का कहना है कि साल 2024 में अब तक सुरक्षाबलों ने हथियारबंद नक्सलियों के सफाए में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. इस वर्ष अब तक 202 नक्सलियों का सफाया किया जा चुका है. पिछले 9 महीनों में 723 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जबकि 812 को गिरफ्तार किया गया है. 2024 में नक्सलवाद से प्रभावित जिलों की संख्या घटकर मात्र 38 रह जाएगी. उसका कहना है कि केंद्र सरकार ने विकास से वंचित क्षेत्रों तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए सड़क और मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने समेत कई कदम उठाए हैं. नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 14400 किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं और करीब 6000 मोबाइल टावर लगाए गए हैं. सरकार का नक्सलियों पर बड़ा एक्शन जिस तरह से बीजेपी सरकार ने जम्मू कश्मीर में आतंक की फंडिंग पर रोक लगाने का लगातार प्रयास किया और बहुत हद तक इसको रोका गया, वैसे ही नक्सलियों की हो रही फंडिंग को रोकने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में 31 नक्सली ढेर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने 6 अक्टूबर को नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के आतंक को खत्म करने के लिए 120 मिनट में 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया. 31 नक्सलियों को ढेर किए जाने के मौके पर राज्य के सीएम विष्णु दिओ साय ने कहा, जब से हम सरकार में आए हैं, हम तब से मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं. साथ ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के संग सोमवार को नक्सलवाद के खिलाफ होने वाली बैठक को लेकर कहा, अमित शाह जी के संग बैठक है, जहां जिसमें नक्सल प्रभावित राज्य शामिल होंगे. 812 गिरफ्तार, 202 नक्सली ढेर मीटिंग को लेकर जारी बयान में कहा गया, इस साल 2024 में 202 नक्सलियों को ढेर किया गया, 723 ने सरेंडर किया, 812 को गिरफ्तार किया गया. बीजेपी सरकार समय-समय पर नक्सलवाद को खत्म करने का प्रयास करती रही है. पिछले साल 6 अक्टूबर को भी गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ मीटिंग की थी. recent visitors 69

टीम का ध्यान महिला टी20 विश्व कप के आगामी मैचों में नेट रन रेट में सुधार करने पर होगा: अरुंधति रेड्डी

दुबई भारत की मध्यम तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने रविवार को कहा कि टीम का ध्यान महिला टी20 विश्व कप के आगामी मैचों में नेट रन रेट में सुधार करने पर होगा। भारतीय टीम पाकिस्तान को कम स्कोर पर रोकने के बाद छह विकेट से जीत दर्ज करने के बावजूद नेट रन रेट में ज्यादा सुधार नहीं कर सकी। अरुंधति ने 19 रन देकर तीन विकेट चटकाये जिससे भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट पर 105 रन पर रोक दिया। भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा धीमी गति से किया। आखिरी ओवरों में कप्तान हरमनप्रीत कौर की आक्रामक पारी से टीम ने सात गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। अरुंधति ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम समझते हैं कि नेट रन रेट महत्वपूर्ण है लेकिन हमारे लिए मैच जीतना ज्यादा जरूरी है। टीम हालांकि आगामी मैचों में नेट रन रेट पर काम करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो आज विकेट थोड़ा धीमा खेल रहा था। ऐसे में बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके। हमारे लिए मैच को जीतना जरूरी था लेकिन हमने इसके (नेट रन रेट) बारे में चर्चा की है। हमें उम्मीद है कि इसमें सुधार करेंगे। यह अगले कुछ मैचों में होगा। इस मुकाबले से पहले भारत का नेट रन रेट माइनस 2.90 था और इस जीत के बाद इसमें थोड़े सुधार के साथ यह माइनस 1.217 हो गया है, जो पाकिस्तान के माइनस 0.555 की तुलना में कम है। इस ग्रुप (ग्रुप ए)  में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका शामिल हैं। उन्होंने पाकिस्तान की अनुभवी निदा डार को आउट करने के बाद आक्रामक जश्न के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ यह उस समय अचानक से हो गया। मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा।’’ आशा सोभना ने इस मैच में दो आसान कैच टपकाये और अरुंधति से जब टीम के क्षेत्ररक्षण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टीम इस विभाग में बेहतर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ ईमानदारी से कहूं तो एक टीम के रूप में हम क्षेत्ररक्षण पर काफी मेहनत कर रहे हैं। मैं जानती हूं कि कुछ गलतियां हुईं लेकिन जब तक टीम जीतती है हम खुश रहते हैं। क्षेत्ररक्षण में सुधार पर काम चल रहा है और मुझे यकीन है कि हम इस मामले में शीर्ष मुकाम हासिल करेंगे।’’   recent visitors 64