Tuesday, July 7, 2026 12:38 pm

मां दुर्गा से मांग रहे क्षमा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ के जिला जेल के बंदी कर रहे उपवास और उपासना

रायगढ़. शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में जहां मां दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में बंद कैदी व विचाराधीन बंदी भी जेल के भीतर उपवास रहकर न केवल मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है बल्कि अपने किये गए अपराधों की क्षमा मांगी जा रही है। रायगढ़ जिला जेल के जेलर एसपी कुर्रे ने इस संबंध में बताया कि नवरात्रि के पहले दिन 8 महिलाएं और 78 पुरूषों ने उपवास रखते हुए पूजा अर्चना की थी। नवरात्रि के दूसरे दिन 44 पुरूष, तीसरे दिन में 8 महिलाएं और 45 पुरूषों ने नवरात्रि का उपवास रखा था। ज्यादातर बंदी एकम, पंचमी और अष्टमी को उपवास रखते हैं। इसके लिये हमारी तरफ से फल, साबूदान, उबला आलू के अलावा फल्लीदाना फलाहार के रूप में व्यवस्था की जा रही है। जेलर ने यह भी बताया कि सुबह और शाम के समय यहां के बंदी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना, भजन कीर्तन पश्चात प्रसाद का वितरण करते हैं। एक बैरक में होती है पूजा एक बैरग में साफ-सफाई करके जोत जलाया जाता है, और इस दौरान जो उपवास रहते हैं उनके द्वारा सुबह व शाम के समय पूजा पाठ आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया जाता है। हर साल नवरात्रि के अवसर पर जेल में बंद कैदियों और विचाराधीन बंदियों के द्वारा नवरात्रि के अवसर पर मां देवी की पूजा अर्चना की जाती है। किये गए अपराधों का मांगते है क्षमा जेल में बंद कैदी धार्मिक आस्था का पालन करते हुए हर नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए अपने द्वारा किये गए अपराधों का मां दुर्गा से क्षमा मांगते हुए पश्चाताप करते हैं। साथ ही साथ घर परिवार के लिये आशीर्वाद मांगते हैं। recent visitors 92

उप-कप्तान स्मृति मंधाना, जिन्होंने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में हरमनप्रीत की जगह ली

दुबई 2024 महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की छह विकेट की जीत के दौरान, कप्तान हरमनप्रीत कौर खेल समाप्त होने से ठीक पहले अपना संतुलन खो बैठीं और गर्दन में चोट लगने के कारण 29 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गईं, जिससे कई लोग चिंतित हो गए। उप-कप्तान स्मृति मंधाना, जिन्होंने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में हरमनप्रीत की जगह ली, ने कहा कि चिकित्सा दल भारतीय कप्तान की गर्दन की चोट की जांच कर रहा है। स्मृति ने कहा, “अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, चिकित्सक इसकी जांच कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह ठीक होंगी।” अरुंधति रेड्डी के करियर के सर्वश्रेष्ठ 3-19 के स्पैल की बदौलत पाकिस्तान को 105/8 पर रोकने के बाद, भारत से उम्मीद थी कि वह अपने नेट रन रेट को बढ़ाने के इरादे से जल्द ही लक्ष्य का पीछा पूरा कर लेगा, जो न्यूजीलैंड से 58 रन की हार के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ। लेकिन पाकिस्तान की अनुशासित गेंदबाजी के कारण भारत पावर-प्ले में केवल 25/1 रन ही बना सका और लक्ष्य का पीछा जल्दी खत्म करने के लिए जोखिम लेने की कभी भी जल्दबाजी नहीं दिखाई। शेफाली वर्मा (32), जेमिमा रोड्रिग्स (23) और हरमनप्रीत कौर (29) ने सुनिश्चित किया कि भारत का लक्ष्य, जिसमें केवल चार बाउंड्री लगाई गई, सात गेंद शेष रहते पूरा हो गया। स्मृति ने माना कि भारत जिस तरह से लक्ष्य का पीछा करता है, उसमें वह बेहतर प्रदर्शन कर सकता था, क्योंकि अब उसका नेट रन रेट -1.217 है। “हम बहुत अनुशासित रहे हैं, योजनाओं का पालन किया है। फील्डिंग में हम बहुत अच्छे थे। बल्ले से बेहतर शुरुआत अच्छी होती, लेकिन हम यह जीत हासिल करेंगे।” “हमने इसके बारे में सोचा (नेट रन रेट बढ़ाने के बारे में), लेकिन मैं और शेफाली गेंद को सही समय पर नहीं खेल पाए। इसलिए हम ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचना चाहते थे, जहां हम लक्ष्य का पीछा कर रहे थे, लेकिन एनआरआर निश्चित रूप से हमारे दिमाग में है। यह मैच हमें कुछ गति देगा और उम्मीद है कि हम इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ पाएंगे।” प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पाने वाली अरुंधति ने कहा कि उनका लक्य्ग लगातार स्टंप पर गेंदबाजी करना था। “मैं नई गेंद से गेंदबाजी कर रही हूं, और पावरप्ले के लिए तैयार रहना था। हमारा पावरप्ले अच्छा रहा, रेणुका ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की। मैंने खेल के सभी चरणों में अपनी टी20 गेंदबाजी पर बहुत काम किया है।” “मैं अब और भी कड़ी मेहनत करूंगी। यह एक दिन का खेल था और बहुत गर्मी थी, लेकिन हम इस मौसम के आदी हैं। मैं बस स्टंप पर अधिक हिट करना चाहती थी, अपनी विविधताओं और धीमी गेंदों का उपयोग करना चाहती थी। यह मेरे लिए काम कर रहा है।” पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने माना कि टीम बल्ले से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं थी। “बल्लेबाजी में हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। हम कम से कम 10-15 रन पीछे रह गए। उम्मीद है कि अगले मैच में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मुझे भारतीयों के खिलाफ खेलने में मजा आया, यहां अपने समय का लुत्फ उठाया।”   recent visitors 99

श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को किया नियुक्त

कोलंबो पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। श्रीलंका के पूर्व ओपनर रह चुके जयसूर्या के मार्गदर्शन में टीम ने खासकर भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। जयसूर्या की नियुक्ति 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और वह 31 मार्च 2026 तक इस पद पर रहेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार, “श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने यह निर्णय हाल के भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए लिया, जहां जयसूर्या अंतरिम मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ थे।” मुख्य कोच के रूप में जयसूर्या की पहली जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीमित ओवरों के मैच होंगे, जो दांबुला और पल्लेकेले में खेले जाएंगे। जयसूर्या पहले श्रीलंका क्रिकेट के सलाहकार रह चुके हैं। उनको पहली बार जुलाई में अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। पिछले कुछ महीनों में जयसूर्या की देखरेख में, श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती, 10 साल में पहली बार इंग्लैंड को उनकी धरती पर टेस्ट मैच में हराया, और हाल ही में न्यूजीलैंड को घरेलू टेस्ट में 2-0 से हराया। 1991 से 2007 तक जयसूर्या ने 110 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 40.07 की औसत से 6973 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। 445 वनडे मैचों में उन्होंने 13,430 रन बनाए, 32.36 की औसत से 28 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। 1996 के विश्व कप में उन्होंने श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। जयसूर्या इसके अलावा एक शानदार गेंदबाज भी थे। बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने टेस्ट मैचों में 98 और वनडे मैचों में 323 विकेट लिए हैं। वनडे में वह दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में एक हैं। जयसूर्या ने अपने करियर में 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी 30 मैच खेल चुके हैं।   recent visitors 93

मार्कस हैरिस ने नए सिरे से फोकस और नई मानसिकता के साथ 2024-25 शेफील्ड शील्ड सीजन पर अपना ध्यान केंद्रित किया

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह बनाने से चूकने के बाद मार्कस हैरिस ने नए सिरे से फोकस और नई मानसिकता के साथ 2024-25 शेफील्ड शील्ड सीजन पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी मार्कस हैरिस ने घरेलू सत्र से पहले क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, “इस साल मेरे लिए यही अंतर है कि पिछले साल की तरह इस साल मेरे सिर पर टेस्ट में चयन होने का खतरा नहीं मंडरा रहा है।” उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि मैं कहां खड़ा हूं और मैं जिस स्थिति में हूं, मेरी उम्र क्या है, मुझे पता है कि अगर मुझे फिर से मौका मिलना है तो मुझे हर हाल में दरवाजा खटखटाना होगा। ऐसा लगता है कि वे छह बल्लेबाजों के बारे में काफी हद तक तय कर चुके हैं। लेकिन वे वास्तव में निश्चित नहीं हैं कि क्रम क्या होगा।” 32 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को कभी डेविड वार्नर के संभावित रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि पिछली गर्मियों में चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी ऑर्डर के साथ प्रयोग किया और तब हैरिस दरकिनार कर दिए गए। हैरिस और उनके प्रतिद्वंद्वियों कैमरन बैनक्रॉफ्ट और मैथ्यू रेनशॉ के स्थान पर स्टीव स्मिथ को पारी की शुरुआत करने के लिए उतारा गया। टेस्ट टीम में सिलेक्शन से चूकने की निराशा पर हैरिस ने स्वीकार किया कि उनके लिए अपने टेस्ट भविष्य की अनिश्चितता से बचना मुश्किल था, लेकिन इसके साथ आने वाली मानसिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए उन्होंने कदम उठाए हैं। पिता बनने से हैरिस को एक नया दृष्टिकोण भी मिला है। 2023-24 सीजन की शुरुआत से कुछ दिन पहले अपने बेटे मैक्स का स्वागत करते हुए, हैरिस ने घर पर पर्सनल लाइफ के साथ क्रिकेट को संतुलित करने की चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा “जब आपके पास एक छोटा बच्चा होता है, तो चीजें इस क्रम में बदल जाती हैं कि क्या ज्यादा महत्वपूर्ण है और क्या नहीं। वह अब एक साल का हो गया है, इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि यह आसान हो रहा है, लेकिन मैं एक पिता होने के लिए और अधिक अभ्यस्त हो रहा हूं।”   recent visitors 80

संवैधानिक पद पर प्रधानमंत्री Modi के 23 साल हुए पूरे अमित शाह ने दी बधाई

भोपाल संवैधानिक पद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और  CM मोहन यादव व उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में बिना थके, बिना रुके, बिना डिगे आपकी 23 वर्षों की लोक साधना में आस्था, अस्मिता, आधुनिकता, अंत्योदय और अर्थव्यवस्था को संरक्षण और संवर्धन मिलने के साथ ही हर स्तर पर वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। मां भारती को परम वैभव तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करते 23 वर्षों की यशस्वी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई। बता दें कि नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। वह 13 साल तक गुजरात के सीएम रहे। साल 2014 में लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। इसी साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में तीसरी बार चुनाव जीतकर नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के स्वप्नदृष्टा, 140 करोड़ देश वासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए अविराम साधनारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां भारती की सेवा और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 23 वर्ष आज पूर्ण हो गए हैं। मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में बिना थके, बिना रुके, बिना डिगे आपकी 23 वर्षों की लोक साधना में आस्था, अस्मिता, आधुनिकता, अंत्योदय और अर्थव्यवस्था को संरक्षण और संवर्धन मिलने के साथ ही हर स्तर पर वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। उनकी प्रत्येक नीति और हर योजना ने वंचितों और गरीबों के समग्र उत्थान को नए आयाम प्रदान किए हैं।” उन्होंने आगे लिखा,”स्वामी समर्थ रामदास की ‘उपभोग शून्य स्वामी’ की संकल्पना और चाणक्य नीति सूत्र के ‘राजा प्रथमोसेवक’ की परिभाषा को साकार कर रहे प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में ‘नया भारत’ आज वैश्विक महाशक्ति बनने के मार्ग पर सतत अग्रसर है। वे सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत में ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ के वास्तुकार हैं। उनका जीवन लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला है। सेवा, सुशासन और सुरक्षा को समर्पित प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक 23 वर्ष हर जनप्रतिनिधि के लिए उत्कृष्ट मार्गदर्शक और पाथेय हैं। मां भारती को परम वैभव तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करते 23 वर्षों की यशस्वी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई।” सीएम धामी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, ”आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 23 वर्षों की यात्रा पूरी हुई है। इस समयावधि के दौरान मुख्यमंत्री के रूप में उनके दृष्टिकोण और प्रधानमंत्री के रूप में जन कल्याणकारी निर्णयों से करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। आपके सशक्त नेतृत्व में हमने न केवल आर्थिक विकास के नए आयाम देखे हैं अपितु सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में राष्ट्र ने नए सोपान गढ़े हैं। मुझे विश्वास है कि आपके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हमारा देश ‘विकसित राष्ट्र’ की संकल्पना को अवश्य साकार करेगा।”     recent visitors 85

प्रतापगढ़ : खेत में बेहोश मिली नाबालिग लड़की, गले में दुपट्टे से लगाया गया था फंदा

यूपी : देवरिया में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए छेड़छाड़ के दो आरोपी मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर बदमाश, लूट चोरी के कई मुकदमे थे दर्ज प्रतापगढ़ : खेत में बेहोश मिली नाबालिग लड़की, गले में दुपट्टे से लगाया गया था फंदा देवरिया/प्रतापगढ़/मुजफ्फरनगर देवरिया में दो स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पैर में गोली लगी है। जबकि दो अन्य भागने में कामयाब रहे। पूरे मामले को लेकर एसएसपी देवरिया दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया, “4 अक्टूबर को तरकुलवा थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना घटित हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इस संबंध में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ थाना तरकुलवा में मुकदमा दर्ज कराया गया था और तलाश की जा रही थी।” उन्होंने आगे कहा कि विवेचना के क्रम में इन अभियुक्तों की पहचान की गई। इनके कहीं जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद हमारी टीमें सक्रिय हुईं, जब इनकी घेराबंदी की गई, तो अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी है। इनको गिरफ्तार करके सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त मूल रूप से थाना तरकुलवा क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान रितिक यादव और धीरज पटेल के रूप में हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी प्रकार के कानून व्यवस्था की कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि मुठभेड़ में घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दरअसल, 4 अक्टूबर को तरकुलवा थानाक्षेत्र के नारायणपुर कस्बे में बाइक सवार चार युवकों ने दिनदहाड़े दो स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी दौरान आरोपियों के बारे में कुछ इनपुट मिला जिसके आधार पर ही पुलिस ने घेराबंदी की। अभियुक्तों के पास से अवैध असलहा भी प्राप्त हुआ है। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है। मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर बदमाश, लूट चोरी के कई मुकदमे थे दर्ज उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। यह दो बदमाश बाइक पर सवार थे। एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है, जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस गंग नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे और पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया। इस दौरान उनकी बाइक का संतुलन भी खराब हुआ और इन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसको घायल कर दिया है। घायल बदमाश शातिर लुटेरा बताया जा रहा है और उसकी पहचान जुनैद निवासी मेरठ के तौर पर हुई है। इस बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सीओ जानसठ मुजफ्फरनगर यतेंद्र नागर ने बताया, “एसएसपी के आदेश के क्रम में शाम 5 बजे से चेकिंग अभियान था। उसी के क्रम में संभलहेड़ा नहर से जाने वाली नहर पटरी पर चेकिंग की जा रही थी। दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए और उनको जब रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने खुद को घिरा पाकर नहर पटरी से अंदर जंगल की तरफ अपनी मोटरसाइकिल दौड़ाई। बाइक असंतुलित होकर गिरने के बाद उन्होंने जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया। इसके जवाब में पुलिस द्वारा डिफेंस में की गई फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है जिसको तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया है।” उन्होंने आगे बताया, “गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जुनैद है जो इस्लाम नगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ का रहने वाला है और इस पर 16 मुकदमे अभी तक ज्ञात हुए हैं। पूछताछ पर यह भी बात प्रकाश में आई है कि इसके द्वारा थाना बहसूमा से आज ही यह मोटरसाइकिल चोरी की गई है जो इससे बरामद की गई है। थाना मीरापुर पर एक मोबाइल स्नेचिंग मामले में भी यह आरोपी है। इसकी तलाशी में वह मोबाइल बरामद किया गया है। इसके अलावा इसके पास से एक तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। अन्य थाना से भी इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।” घायल बदमाश जुनैद के खिलाफ लूट चोरी के मुकदमे कई थानों में दर्ज होने बताए जा रहे हैं। प्रतापगढ़ : खेत में बेहोश मिली नाबालिग लड़की, गले में दुपट्टे से लगाया गया था फंदा  प्रतापगढ़ में लीलापुर थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की खेतों में बेहोश स्थिति में मिली, जिसके गले में दुपट्टे से फंदा लगाया गया था और उसकी नाक से खून बह रहा था। माना जा रहा है कि दबंगों द्वारा इस नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया। 16 साल की लड़की का हाथ रस्सी से बांधने के बाद उसके गले में दुपट्टा कसकर उसकी हत्या की कोशिश की गई। एसपी अनिल कुमार ने इस मामले में जल्द खुलासे का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, यह लड़की खेत में बेहोशी की हालत में जब ग्रामीणों को मिली तो उसको तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। लड़की की नाक से खून निकल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर रात में ही एसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर और जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही की जाएगी। एसपी ने कहा, “यह मामला थाना लीलापुर गांव है। सूचना के अनुसार बच्ची के गले में दुप्पटे से फंदा लगाया हुआ था। इसके बाद लड़की … Read more

डिलीवरी के बाद लेने वाले पांच आवश्यक पोषक तत्व

जब कोई महिला गर्भवती होती है, तो उसका आहार पूरा ख्याल रखा जाता है। माँ के आहार से ही शिशु को पोषण मिलता है। लेकिन किताबों के बाद और भी शामिल सामग्री पर सूची बनाना जरूरी है। प्रेसीफिकैन्सी और प्रसवोत्तर के बाद महिलाओं के शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है और शरीर में टंकियां भी भर जाती हैं। ऐसे में पोषण से ही शरीर की रिकवर होने में मदद मिल सकती है। फ़ार्म के बाद भी महिलाओं को सही और पोषण से भरपूर मात्रा लेने की सलाह दी जाती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे पोषक तत्त्व सिद्धांतों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें लेने के बाद बहुत कुछ होता है। सबसे पहले आयरन जरूरी है medanta.org ने एक लेख प्रकाशित किया है, जिसमें प्रेसीडेंटेंसी ही नहीं बल्कि नई मां के लिए भी आयरन बहुत जरूरी होता है। प्रेग्नेंट की प्रक्रिया के दौरान काफी खून बहता है इसलिए प्रेग्नेंट के बाद आहार में आयरन का होना जरूरी है। इससे पैर मजबूत होते हैं और कमजोरी दूर होती है। रेड मीट, सीफुड, बींस दालें, ग्रे हरे रंग की पत्तेदार सूची, नट्स, हरी मटर, कद्दू के बीज, कक्यूनोआ, चुकंदर, गुड़ और काले चने में आयरन होता है। स्टैनपैन डिजायन वाली मां के लिए एक बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। शिशु सदन के संपूर्ण विकास एवं ब्रेन क्रिएटर में मदद मिलती है। यह बच्चों के कमरे से होते हुए वॅलरा ब्रे एर्टामिल्क के रीच तक पहुंचता है। आयोडाइज्ड नमक, मछली, दूध, दही, अंडा और चिकन में होता है। ​दिन भर में है ऊर्जा से परिपूर्ण तो सुबह-सुबह पूछताछ में ले ये चीजें ​कैसे ले सकते हैं कैल्शियम यदि प्रसव के बाद मां के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है, तो शरीर के उसके उत्पादों के उत्पादन का खतरा बना रहता है। आप दूध, पनीर, दही, हरी पत्तेदार कार्डबोर्ड, टोफू, मखाने और ब्रोकली से कैल्शियम ले सकते हैं। कोलिन का सेवन नवजात शिशु के मस्तिष्क और नर्वस सितारम के विकास के लिए होता है, यह पोषक तत्वों का सिद्धांत बहुत ही खतरनाक होता है। इस प्रसव के बाद मां की याददाश्त में भी सुधार आता है। आप मीट, अंडा, मछली, डेनमार्क उत्पाद, क्रूसिफेरस स्टॉक, एनटीएस और सीड्स और साबुत अनाज से यह न्यूट्रिएंट ले सकते हैं। ओमेगा-3 संयोजन एसिड ओमेगा 3 समूह एसिड में डीएच होता है जो बच्चे के मस्तिष्क और दृष्टि में मदद करता है। इससे पहले जन्म के बाद मां के शरीर में भी सूजन कम होती है। अंडा, मोनोक्रोम, मछली, टोफू, बींस, सीड्स, एनटीएस, दालों में यह पोषक तत्व पाया जाता है। इन बच्चों को अपने आहार में शामिल करके आप खुद भी वोट कर सकते हैं और अपने बच्चे के पोषण संबंधी एसोसिएट को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। recent visitors 87