सिंगरौली
विन्ध्यक्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों एवं रोजगार को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में जिले में स्थापित परियोजनाओं औद्योगिक ईकइयों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुये कहा कि औद्योगिक गतिविधियों एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए रीवा जिले में राज्य शासन द्वारा 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अध्यक्षता में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव के संबंध में जिले में संचालित होने वाले निवेश को संबंध में बैठक आयोजित होगी। जिसमें आप सब को भी भाग लेना है । एवं अपने जिले मे जो भी नए निवेश संचालित किये जायेगे उसके संबंध में विधिवत कार्य योजना तैयार कर प्रजेनटेशन देना होगा।
बैठक के दौरान कम्पनियो के प्रतिनिधियों से नवीन निवेशो के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम राजेश शुक्ला, खनिज अधिकारी ए.के राय सहित डीजीएम एनटीपीसी, जीएम एनसीएल सहित रिलायंस पावर, अदानी, बंधा कोल माईन्स, हिन्डालको सहित परियोजनाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









