Tuesday, July 7, 2026 4:25 am

प्रदेश में इस बार मानसून अच्छा रहने से गेहूं का बोवनी का रिकार्ड भी टूटेगा, अभी तक अधिकतम 95 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी हुई

भोपाल प्रदेश में इस बार मानसून अच्छा रहने से गेहूं का बोवनी का रिकार्ड भी टूटेगा। अभी तक अधिकतम 95 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी हुई है। इस बार 15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र बढ़कर 110 लाख हेक्टेयर पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने खाद-बीज को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले सप्ताह से होने वाली कृषि उत्पादन आयुक्त की संभागीय बैठकों में लक्ष्य निर्धारित हो जाएंगे। प्रदेश में अकेले रीवा जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में औसत से अधिक वर्षा हुई है। इससे रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं का क्षेत्र बढ़ने का अनुमान है। वर्ष 2022-23 में 97.81 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोवनी हुई थी, जो 2023-24 में घटकर 92.10 लाख हेक्टेयर रह गई थी, यानी गेहूं का क्षेत्र 5.84 प्रतिशत घट गया था। यह फिर बढ़कर 95 लाख हेक्टेयर के आसपास पहुंच गया।   गेहूं का क्षेत्र बढ़ने की अनुमान इस बार वर्षा की स्थिति को देखते हुए कम जोखिम वाली फसल गेहूं का क्षेत्र बढ़ने की अनुमान लगाया जा रहा है। मालवांचल, मध्य भारत और महाकोशल अंचल में क्षेत्र बढ़ने की अधिक संभावना है क्योंकि यहां सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता अधिक है। चना का क्षेत्र भी लगातार बढ़ रहा है। यह 2022-23 में 21 लाख हेक्टेयर था जो 2023-24 में बढ़कर 23.46 लाख हेक्टेयर हो गया। इसमें भी वृद्धि हो सकती है। रबी फसलों का क्षेत्र बढ़ने के अनुमान के आधार पर मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने भारत सरकार से अक्टूबर-नवंबर में अतिरिक्त डीएपी, एनपीके, कम्प्लेक्स और बीज की आपूर्ति बढ़ाकर करने का अनुरोध किया है। उपार्जन में पंजाब को पीछे छोड़ चुका है मप्र प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार गेहूं का उपार्जन करती है। गत वर्ष बाजार में अधिक मूल्य मिलने के कारण उपार्जन कम हुआ था। जबकि, 2020-21 में पंजाब को पीछे छोड़कर मध्य प्रदेश उपार्जन में देशभर में अव्वल रहा था। यहां के शरबती गेहूं की देश-दुनिया में मांग रहती है। recent visitors 54

कुट्टू का आटा खाने से आठ लोगों की बिगड़ी तबीयत, शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, परिजनों ने लगाए आरोप

कैथल कैथल जिले में कुट्टू का आटा खाने से आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी मॉडल टाउन के रहने वाले हैं। मॉडल टाउन निवासी हरीश ने बताया कि उनके परिजन कल शाम 6 बजे मॉडल टाउन स्थित राजेश करियाना स्टोर से कट्टू काटा लेकर आए थे, दुकानदार ने उनको साल दो साल पुराना और घटिया क्वालिटी का मिलावटी आता दे दिया। जब उन्होंने उसके पकौड़े बनाकर खाएं तो किसी को उल्टी लगी तो किसी को पेट में दर्द होने लगा। जिसके डेढ़ घंटे के बाद परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए, जिनको रात 11 शहर के हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। जिनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत अनाज मंडी चौकी पर की थी। जिसके बाद पुलिस हॉस्पिटल आई और उनके बयान वगैरा लिखकर ले गई ,परंतु अभी तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दूसरे मामले में शहर निवासी 49 वर्षीय अनु गोयल कवि खट्टू का आटा खाने से तबीयत बिगड़ी है, जिनको उपचार के लिए शहर के शाह हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल उनका भी इलाज चल रहा है। अनु गोयल के परिजनों ने बताया कि कल शाम सोरेवाला वाला मार्ग पर स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में उनका धार्मिक प्रोग्राम था। जिसमें खाने में पकोड़े वगैरा दिए गए थे, जिनको खाने के बाद उनको फूड प्वाइजनिंग हो गई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उनको शहर के साथ अस्पताल में दाखिल करवाया गया, फिलहाल इनकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस मामले को लेकर अनाज मंडी चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस मामले को लेकर उनके पास शिकायत आई है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी चीज सामने आएंगी उसी अनुसार आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह सभी कल रात को मुर्गा करियाणा स्टोर‌ मॉडल टाउन से कुट्टु का आट्टा लेकर‌ आए थे। जिसको खाने की वजह से बीमार हो गए और नाजुक हालत के चलते उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि दुकानदार ने उनको कुट्टु के आटे में जहर देकर खिलाया है, फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी हुई है। अभी तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। recent visitors 56

डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर किया सम्मानित

भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने 5 अक्टूबर 2024 को अपने संस्थापक और चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन, जिन्हें जीवी के नाम से जाना जाता है, को स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क, बिंघमटन, न्यूयॉर्क, यूएसए से उच्च शिक्षा क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिये डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि खजुराहो के माननीय सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा थे। श्री विष्णु दत्त शर्मा ने डॉ. विश्वनाथन को उनकी डॉक्टरेट की उपाधि के लिए बधाई दी और उच्च शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने ऐसे प्रतिष्ठित वीआईटी विश्वविद्यालय की स्थापना करके मध्य प्रदेश राज्य को एक बड़ा अवसर प्रदान करने के लिए डॉ. जी विश्वनाथन को धन्यवाद दिया, जहां अब पूरे भारत से विद्यार्थी अध्ययन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि वह वीआईटी विश्वविद्यालय की स्थापना के सूत्रपात से ही इससे जुड़े हुए हैं और तब से चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन, वाईस प्रेसीडेंट श्री शंकर विश्वनाथन, असिस्टेंट वाईस प्रेसीडेंट सुश्री कादम्बरी एस विश्वनाथन, और ट्रस्टी रमणी बालसुन्दरम के सम्पर्क में हैं और वीआईटी उनके परिवार की तरह है। चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन ने अपने अभिनंदन भाषण में इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे वीआईटी ने तीन जीवंत योजनाओंः यूनिवर्सल हायर एजुकेशन ट्रस्ट (यूएचईटी), जीवीडीएसपी जीवी स्कूल विकास कार्यक्रम, और स्टार्स योजना के माध्यम से तमिलनाडु और मध्य प्रदेश राज्यों में जरूरतमंद और वंचित मेधावी छात्रों को निःशुल्क उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सशक्त बनाना, उन्हें विश्व स्तरीय शिक्षा तक पहुंच प्रदान करना और असीमित अवसरों के द्वार खोलना है। इस भव्य समारोह के दौरान सभी वीआईटी परिसरों के सभी कुलगुरु और कुलसचिव उपस्थित थे। recent visitors 62

टिकट चैकिंग के दौरान सितंबर माह में कुल 32078 यात्री बिना टिकट व अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए: फिरोजपुर रेल मंडल

फिरोजपुर उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि फिरोजपुर मंडल के टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा सभी रेल यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बैहतर सेवाएं प्रदान कराने व बिना टिकट और आनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में गहन टिकट जांच की जाती है। मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षकों व टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा टिकट चैकिंग के दौरान सितंबर माह में कुल 32078 यात्री बिना टिकट व अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए। उन यात्रियों से 1 करोड़ 70 लाख रुपए का राजस्व जुर्माने के तौर पर वसूल किया गया। आपको बता दें कि इस राजस्व से फिरोजपुर मंडल की आय में वृद्धि हुई है। रेलवे अधिकारियों द्वारा ट्रेनों में यात्रियों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए लगातार सरप्राइज़ टिकट चैकिंग अभियान समय-समय पर चलाए जाते है। जिसमें यात्रियों को ट्रेन में वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने के लिए जागरूक किया जाता है। फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा रखने व रेलयात्रियों को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने तथा उनको स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्य रेलवे स्टेशनों पर नियमित रूप से जांच की जाती है। इसके फलस्वरूप सितंबर माह में 812 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट ) उनसे 145500 रुपए से अधिक वसूल किए गए।मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रवंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया की फिरोजपुर मंडल में समय-समय टिकट चैकिंग अभियान जारी रहेंगे जिनका मुख्य उदेश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार तथा शून्य टिकट रहित यात्रा का लक्ष्य रखा गया है। recent visitors 76

नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आज फिर चढ़ा हंगामे की भेंट

रायपुर नगर निगम की 4 अक्टूबर को स्थगित सामान्य सभा की बैठक सोमवार को पुन बुलाई गई जिसमें जमकर हंगामा हो गया। अवैध दुकानों को लेकर इसकी शुरूआत हुई तो और भी मुद्दे आने पर पार्षद सभापति के डायस तक पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। सामान्य सभा में निगम कार्यालय के बगल में बनी 3 दुकानों को लेकर भाजपा पार्षद दल ने सत्ता पक्ष को घेरा। निगम पर व्यवस्थापन के नाम पर अवैध रूप से दुकानें बनाने का आरोप भी लगाया। कुछ मुद्दों पर सत्ता पक्ष के पार्षद भी विरोध में दिखे जिसमें नरैया तालाब का सौंदर्यीकरण प्रमुख था। नरैया तालाब सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव आते ही कांग्रेस के पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि निगम के अफसरों ने उनसे बिना राय लिए प्रस्ताव बना लिया है। तालाब में चौपाटी का भी विरोध किया। उनका कहना था कि इससे यातायात बिगड़ जायेगा। सभा में एमआईसी सदस्य समेत अन्य कांग्रेसी पार्षदों ने लीज माफी के एक प्रस्ताव को गिरा दिया। यह निर्णय हुआ कि नए सिरे से लीज की गणना जाएगी। पार्षदों का कहना था कि लीजधारी को फायदा पहुंचाने निगम के बड़े पदाधिकारी, अफसरों के जरिए गड़बड़ी करवा रहे हैं। recent visitors 48

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस जीती तो किसे मिलेगा ताज?, हरियाणा में CM की रेस में चार बड़े नेता

हरियाणा हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के भी नतीजे आ गए हैं. जैसा कि कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही थी, ज्यादातर एग्जिट पोल भी उसी ओर इशारा कर रहे हैं. अगर 8 अक्टूबर को नतीजे कांग्रेस के पक्ष में जाते हैं तो पार्टी के लिए सबसे बड़ा टास्क सीएम का चेहरा तलाशना होगा, क्योंकि यहां दावेदार कई हैं. पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरेजवाला और दीपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम पद की रेस में हैं. हालांकि, इनमें से तीन ने विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से चुनाव मैदान में हैं. यहां से वह पांच बार के विधायक रहे हैं. उन्होंने 2005 से 2014 के बीच हरियाणा के सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली है. वह हरियाणा में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं. सीएम पद की रेस में वह सबसे आगे हैं. वह सीएम बनने के इच्छुक भी हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि आखिरी निर्णय हाईकमान करेगा और जो फैसला किया जाएगा, उसे वह मानेंगे. कुमारी सैलजा सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा कई मौके पर अपने सीएम बनने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं. मतदान संपन्न होने के बाद भी उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा था कि राज्य की जनता और विशेषकर महिलाएं चाहती हैं कि हरियाणा में महिला सीएम बने. वह विधानसभा का चुनाव भी लड़ना चाहती थीं. टिकट बंटवारे में उनके करीबियों को उतनी तवज्जो न दिए जाने से भी नाराज थीं. वह भले ही विधानसभा चुनाव ना लड़ पाई हों, लेकिन पार्टी के हरियाणा प्रभारी ने यह साफ शब्दों में कहा था कि किसी ने चुनाव ना भी लड़ा हो तो भी वह सीएम बन सकता है, उसके पास हाईकमान का आशीर्वाद होना चाहिए. रणदीप सिंह सुरेजवाला राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी सीएम बनने की महात्वाकांक्षा रखते हैं. कैथल से ताल्लुक रखने वाले सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला विधानसभा चुनाव से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने भी यह कहा है कि वह चाहते हैं कि उनके पिता हरियाणा के सीएम बनें. हालांकि, सैलजा की तरह रणदीप सुरजेवाला को भी विधानसभा का टिकट नहीं दिया गया है. रणदीप सुरजेवाला ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री बनने की महात्वाकांक्षा रखना गलत नहीं है, लेकिन पार्टी नेतृत्व के फैसले को वह स्वीकार करेंगे. दीपेंद्र सिंह हुड्डा दीपेंद्र सिंह हुड्डा इस बार रोहतक से निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंचे हैं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र ने अपने पिता के लिए जोर-शोर से प्रचार किया है. हरियाणा चुनाव में उनकी सक्रियता खूब देखी गई है. ऐसे में जूनियर हुड्डा भी सीएम पद की रेस में हैं. हालांकि, जब उनके पिता भूपेंद्र हुड्डा से बेटे के सीएम बनने की संभावना पर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था, "ना मैं रिटायर हूं और टायर्ड हूं.'' ऐसे में जाहिर है कि अगर हुड्डा परिवार में किसी को सीएम बनाया जाएगा तो वह सीनियर हुड्डा ही होंगे. recent visitors 70

मंत्री जायसवाल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कापोर्रेशन के संचालक मंडल की बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कापोर्रेशन के संचालक मंडल की बैठक आज रायपुर के आबकारी भवन में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। संचालक मंडल की इस बैठक में बेवरेज कारपोरेशन के विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वप्रथम 21 अगस्त को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के वित्तीय विवरणों का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में बेवरेज कापोर्रेशन द्वारा दुर्ग एवं बिलासपुर के गोदामों में हाउस कीपिंग कार्य के लिए निविदा जारी करने कार्य का अनुमोदन किया गया, साथ ही अरसनारा-दुर्ग गोदाम के लिए एक नग जेनरेटर क्रय करने की भी स्वीकृति प्रदान की गयी। अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा संभाग में वाइन की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं आस पास के जिलों में स्टाक उपलब्धता के लिए मनेंद्रगढ़ में बेवरेज डिपो या गोदाम के संचालन का प्रस्ताव रखा जिस पर संचालक मंडल ने अपनी सहमति प्रदान की । मनेन्द्रगढ़ में बेवरेज गोदाम खुलने से गौरेला पेंड्रा मरवाही, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, कोरिया और सूरजपुर जिलों की वाइन दुकानों के लिए स्टाक का स्टोरेज किया जाएगा। बैठक में सचिव वाणिज्य कर आबकारी श्रीमती आर शंगीता, प्रबंध संचालक स्टेट बेवरेज कापोर्रेशन श्री श्याम धावड़े, सचिव वित्त विभाग श्रीमती शारदा वर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 49