Wednesday, July 8, 2026 3:35 am

बड़ी संख्या में हथियार बरामद, छत्तीसगढ़-सुकमा में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पामलूर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। उन्होंने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल को क्षेत्र के डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, व सिंघनमड़गू की ओर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सोमवार शाम को पामलूर के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। फिलहाल इलाके की सर्चिंग की जा रही है। शव और हथियार बरामद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में शुक्रवार को 31 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। नक्सल विरोधी नीति की हुई थी तारीफ सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ बैठक की थी। इस बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और डीजीपी शामिल थे। बैठक के दौरान अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की तारीफ की थी। उन्होंने दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर हुए ऑपरेशन की भी जानकारी ली थी। बता दें कि शुक्रवार को जवानों ने अभी तक के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था। जिसमें 31 नक्सली ढेर हो गए थे। recent visitors 67

Israel में घुसकर Yemen की Hypersonic Missile आसमान में ही तबहा

तेलअवीव यमन ने इजरायल पर हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल Palestine-2 से हमला किया. मध्य इजरायल में सायरन बजने लगे. इस मिसाइल के साथ जुल्फिकार (Dhu Al-Fiqar) मिसाइल से भी हमला किया गया. पूरे मध्य इजरायल में हड़कंप मच गया. लोग छिपने लगे. भागने लगे. इसके बाद इजरायल के एरो एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल को वायुमंडल के ऊपर ही खत्म कर दिया. जिसके जलते हुए टुकड़े जब इजरायल के ऊपर आए तो सायरन काफी देर तक बजता रहा. लोगों को लगा कि मिसाइलें गिर रही हैं. हूतियों का कहना है कि उन्होंने दो मिसाइलें दागीं. दोनों जाफा और इलात के मिलिट्री टारगेट पर गिरी हैं. जुल्फिकार मिसाइल कहां गिरी, इसकी डिटेल यमन ने नहीं दी. हूतियों ने पिछले एक साल में इजरायल के ऊपर 220 से ज्यादा बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइलें और ड्रोन्स दागे हैं. इनका हमला ज्यादातर दक्षिणी इजरायली शहर इलात में होता है. इजरायल ने कहा कि हूतियों ने तीन मिसाइलें दागी थीं, दो को हवा में नष्ट कर दिया गया. तीसरी खुले इलाके में गिरी. अब जानिए यमन के हाइपरसोनिक मिसाइल की ताकत… कुछ दिन पहले ही यमन ने Palestine-2 हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से तेल-अवीव पर हमला किया था. यह मिसाइल मात्र 11 मिनट में 2040 km की दूरी तय करके टारगेट पर पहुंच गई थी. इसकी अधिकतम गति 19756 km/hr है. यानी इसे रोकबेहद मुश्किल है. लेकिन इजरायल के एरो एयर डिफेंस सिस्टम ने इस बार इस मिसाइल को वायुमंडल में ही खत्म कर दिया. जबकि इस मिसाइल की रेंज 2150 किलोमीटर है.    Palestine-2 मिसाइल बीच रास्ते में दिशा बदल सकती है. मतलब एयर डिफेंस सिस्टम से आने वाली इंटरसेप्टर मिसाइलों को हवा में ही धोखा देकर तेज गति से आगे बढ़ सकती है. हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर 15 सितंबर 2024 को कई हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला किया था.    क्या होती हैं हाइपरसोनिक मिसाइल? हाइपरसोनिक मिसाइल वो हथियार होती हैं, जो ध्वनि की गति से पांच गुना ज्यादा गति में चले. यानी कम से कम मैक 5. साधारण भाषा में इनकी गति 6100 km/hr या उससे ज्यादा होती है. इनकी गति और दिशा में बदलाव करने की क्षमता इतनी ज्यादा सटीक और ताकतवर होती हैं कि इन्हें ट्रैक करना और मार गिराना असंभव होता है.   recent visitors 53

दुष्कर्म मामले में समझौते से इनकार पर दादा-चाचा को मारी गोली, पहाड़ी पर म्मिला आरोपी का शव

छतरपुर छतरपुर में सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता समेत उसके परिवार के तीन लोगों को गोली मारने वाला आरोपी आज एक पहाड़ी पर मृत अवस्था में मिला। जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस सहित एसपी अगम जैन मौके पर पहुंचे हैं। राजीनामा करने का दबाव बना रहा था आरोपी बता दें कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात भोला अहिरवार गांव पहुंचा था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अवैध ह​थियार लेकर पीड़ित लड़की के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। वो केस में राजीनामे का दबाव बना रहा था, तभी पीड़िता के दादा (65) ने भोला को रोकने की कोशिश की। इससे भोला का गुस्सा भड़क उठा और उसने दादा के सीने में गोली मार दी, जिससे दादा की मौके पर ही मौत हो गई। घर से भागते समय चाचा को भी गोली मारी इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के पेट में कट्टे से गोली मारी और मौके से भाग निकला। जैसे ही आरोपी घर से बाहर निकला, उसे पीड़िता का चाचा (23) मिल गया। भोला ने उसे भी एक गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायलों को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, वहीं दूसरे व्यक्ति को इलाज के लिए रेफर किया गया है। नाबालिग लड़की का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की बाइक छीनकर आरोपी हुआ था फरार हत्या की वारदात के बाद आरोपी रास्ते में एक युवक की बाइक छीनकर फरार हो गया था। अतरार के रहने वाले गोविंद कुशवाहा ने सोमवार शाम को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि वह छतरपुर से अपने गांव जा रहा था। पीतांबरा मंदिर के पास भोला अहिरवार मिला। उसने मुझे रोककर लिफ्ट मांगी। मैंने मना किया तो आरोपी ने मेरी कनपटी पर कट्‌टा अड़ा दिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण मैंने उसे बाइक दे दी। पुलिस पर रिपोर्ट के नाम पर 5000 रुपए लेने का आरोप पीड़िता की छोटी बहन ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को जब हम थाने में रिपोर्ट कराने गए थे, तब एक टीआई मैडम ने रिपोर्ट लिखने के नाम पर हमसे 10 हजार रुपए मांगे। मुझे बुलाकर कहा कि हम फ्री में काम नहीं करेंगे। इसके बाद मैडम ने सिविल ड्रेसे में एक पुलिसवाले को भेजा। उसे मैंने अपने हाथों से 5 हजार रुपए दिए थे। फिर पुलिस वाले घर पर भी पैसे मांगने के लिए आए थे। वे कह रहे थे कि 70 हजार रुपए दो और अपराधी का पता बताओ, नहीं तो रिपोर्ट वापस ले लो। हम राजीनामा करवा देंगे। उस समय पुलिस कार्रवाई करती तो ये घटना नहीं होती।   recent visitors 70

न्यायालय ने डकैती और हत्या के मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

महू इंदौर के महू में द्वितीय अपर सत्र न्यायालय ने हत्या के केस को रेयरेस्ट मानते हुए दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। आरोपियों ने महिला की गला दबाकर हत्या की थी, इसके बाद उसके शरीर के तीन टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर फेंक दिए। मामला 2019 का है। फैसला सोमवार को इंदौर के महू में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सोमप्रभा चौहान की कोर्ट ने सुनाया। आरोपी अनूप माहेश्वरी और सादिक खान को जेल भेज दिया गया। ‘यह मामला रेयरेस्ट है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। किसी मानव को इतनी बर्बरता से काट कर सार्वजनिक जगह फेंकना इंसानियत को शर्मसार करता है। आम जन में खौफ पैदा करने वाली घटना है।’ -द्वितीय अपर सत्र न्यायालय, महू सीसीटीवी से मिला सुराग, लूट का केस भी दर्ज 2 अक्टूबर 2019 को महू की सुरखी गली की नाली में महिला के कटे हुए पैर मिले। अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ सिर और हाथ मिले। धड़ आजाद ग्राउंड के सामने मिला। कपड़े पुराने खाली मकान में मिले। एक हाथ में हरप्रीत गुदा था। आसपास के थाना क्षेत्रों में पता किया तो युवती की पहचान रुखसार उर्फ पूजा (27) निवासी चंदन नगर के रूप में हुई। उसके खिलाफ बगदून थाने में लूट का केस भी दर्ज है। यहां उसका नाम पूजा पति हरप्रीत लिखा है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैला ले जाते दिखा, लेकिन लौटते समय हाथ खाली थे। उसकी पहचान अनूप माहेश्वरी के रूप में की गई। पुलिस ने शक के आधार पर अनूप से पूछताछ शुरू की। पहले तो वह बरगलाता रहा, लेकिन सख्ती करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी सादिक को भी गिरफ्तार कर लिया। संबंध बनाने से मना किया, तो मार डाला अनूप की ही निशानदेही पर पुलिस रुखसार के परिजन तक पहुंची। पता चला कि उसकी चार बहन हैं। एक बहन ने बताया, 2011 में रुखसार की शादी महू में ही हम्माल मोहल्ले में रहने वाले सादिक से हुई। उनका एक बेटा भी है। करीब पांच साल बाद दोनों का तलाक हो गया। रुखसार को नशे की लत लग गई। हरकतें ठीक नहीं होने पर परिवार वालों ने भी उससे रिश्ता तोड़ लिया। रुखसार महू व आसपास के शहरों में रहकर पावडर का नशा करती थी। सादिक पेशे से कसाई था। इधर, सादिक को भी ब्राउन शुगर की लत थी। 1 अक्टूबर 2019 को रुखसार और सादिक मिले। दोनों ने साथ में ब्राउन शुगर का नशा किया। नशा ज्यादा होने पर सादिक उसे हम्माल मोहल्ले में अपने दोस्त अनूप माहेश्वरी के घर ले गया। यहां दोनों ने रुखसार से संबंध बनाने की बात की। सादिक ने रुखसार के साथ गंदा काम किया। जब अनूप ने भी संबंध बनाने की कोशिश की, तो रुखसार ने इनकार कर दिया। गुस्से में उसने रुखसार की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अनूप माहेश्वरी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से हथियार भी जब्त किए गए थे। पहचान न हो, इसलिए कर दिए तीन टुकड़े सादिक को जब यह बात पता चली, तो दोनों ने शव को ठिकाने लगाना तय किया। सादिक ने कहा कि मैं शव के टुकड़े कर देता हूं, लेकिन ठिकाने तुझे लगाना होगा। सादिक ने शव के तीन टुकड़े कर दिए। रात में अनूप के ही घर में सादिक ने महिला के पैर, गर्दन व हाथ काटे। सुबह करीब 4 बजे झोले में ले जाकर अनूप ने इन टुकड़ों को फेंका। इनमें पैर को सुरखी गली में नाली और सिर को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। अगले दिन बोरे में बांधकर धड़ को ठेले पर ले जाकर आजाद ग्राउंड स्थित उत्तम गार्डन के सामने झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग किए गए चाकू और अन्य हथियार जब्त कर लिए। लूट के मामले में पकड़ाई थी रुखसार पुलिस ने बताया कि रुखसार के अलग-अलग लोगों से संबंध रहे थे। बीच में हरप्रीत नामक व्यक्ति के साथ भी रही। उसने हाथ पर अंग्रेजी में हरप्रीत का नाम भी गुदवा रखा था। खुद का नाम भी पूजा रख लिया था। बगदून थाने में लूट के मामले में आरोपी भी रही। इसकी रिपोर्ट पूजा पति हरप्रीत के नाम से दर्ज थी। पुलिस ने बगदून थाने से रिकॉर्ड भी मंगवाया था। वहीं, आरोपी अनूप माहेश्वरी अपने घर में कॉलगर्ल के साथ पकड़ाया जा चुका है।   recent visitors 54

7 अक्टूबर इजरायल पर फिर भारी गुजरा, हिजबुल्लाह ने रात भर बरसाए रॉकेट

तेल अवीव इजरायल ने सोमवार को हिज्बुल्लाह के 130 रॉकेट हमलों का जवाब अपने 100 लड़ाकू विमानों के साथ लेबनान में करीब 120 साइटों को निशाना बनाकर दिया. ये विमान करीब 1 घंटे तक बम बरसाते रहे. आईडीएफ प्रवक्ता ने लेबनानी नागरिकों को अगली सूचना तक अवली नदी से दक्षिण की ओर समुद्र तट पर या नावों पर रहने से बचने की चेतावनी जारी की है. लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायली हमलों की यह लहर पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हमलों की बरसी पर आई, जो इस क्षेत्र में एक साल से जारी युद्ध की शुरुआत का कारण बना था. आईडीएफ ने सोमवार को यह भी घोषणा की कि उसने उत्तरी इजरायल में एक नया क्लोज्ड मिलिट्री जोन घोषित किया है. लेबनान में इजरायली ग्राउंड ऑपरेशन शुरू होने के बाद से यह चौथा क्लोज्ड मिलिट्री जोन है, जो मेडिटेरेनियन सी से पूर्व की ओर फैला है. ताजा हवाई हमलों के बारे में जानकारी देते हुए आईडीएफ ने एक बयान में कहा, 'हमारे विमानों ने हिज्बुल्लाह की विभिन्न यूनिट्स को टारगेट करके हमले किए, जिनमें सदर्न फ्रंट की रीजनल यूनिट्स, रादवान फोर्सेज, मिसाइल और रॉकेट फोर्स और इंटेलिजेंस यूनिट शामिल थे.' हिज्बुल्लाह के कई ठिकानों पर इजरायल ने बरसाए बम आईडीएफ के मुताबिक यह हवाई हमला हिज्बुल्लाह के कमांड एंड कंट्रोल और फायरिंग क्षमताओं को नष्ट्र करने के लिए था. साथ ही इजरायली ग्राउंड ऑपरेशन में शामिल सैनिकों को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करने के उद्देश्य से ये हवाई हमले किए गए. एक तरफ इजरायल में 7 अक्टूबर के हमले की बरसी पर शोक सभाएं चल रही थीं और दूसरी ओर उसकी सेना कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रही थी. इजरायल ने लेबनान में अपने ग्राउंड ऑपरेशन का विस्तार किया और आईडीएफ की थर्ड डिवीजन भी युद्ध में शामिल हो गई. हमास ने इजरायल में 7 अक्टूबर के हमलों के शोक में आयोजित मेमोरियल इवेंट्स को टारगेट करते हुए रॉकेट दागे और इजरायल के खिलाफ युद्ध जारी रखने की कसम खाई. हालांकि, रॉकेट दागने की हमास की क्षमता गाजा में 12 महीने के विनाशकारी इजरायली हमले के कारण काफी हद तक कम हुई है. बता दें कि गाजा युद्ध में 42,000 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल समय-समय पर यह कहता रहा है कि उसने गाजा में हमास को प्रभावी ढंग से हराया है. लेबनान से इजरायल में दागे गए 130 से अधिक रॉकेट इजरायली सैन्य अभियानों में आई तेजी के बावजूद, हिज्बुल्लाह ने सोमवार को पूरे दिन में करीब 130 से अधिक रॉकेट दागे. इनमें से ज्यादातर रॉकेट हाइफा को टारगेट करके दागे गए थे, जो इजरायल का तीसरा सबसे बड़ा शहर है. शाम ढलते ही यमन से हूती द्वारा दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम ने हवा में ही मार गिराया. इजरायली सेना ने कहा कि लेबनान से हिज्बुल्लाह द्वारा दागे गए कुछ रॉकेट्स को आयरन डोम ने इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया, जबकि कुल खाली इलाकों में गिरे. इस क्षेत्र में युद्ध के और भीषण होने की आशंका है. क्योंकि इजरायल ने पिछले हफ्ते ईरान द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए मिसाइल हमले का बदला लेने का वादा किया है. इजरायल किसी भी समय ईरान के खिलाफ एक बड़ा जवाबी हमला कर सकता है. वहीं, तेहरान ने दोहराया है कि वह अपनी धरती पर किसी भी इजरायली हमले का जवाब देगा. इस बढ़ते संघर्ष में अमेरिका के भी शामिल होने की संभावना है. वह इजरायल को महत्वपूर्ण सैन्य और राजनयिक सहायता प्रदान करता है. और यदि ईरान ने इजरायल पर फिर कोई हमला किया, तो अमेरिका यहूदी देश के बचाव में इस युद्ध में उतर सकता है.   recent visitors 51

Israel attack : मारा गया हिजबुल्लाह की मिसाइल टीम का प्रमुख सुहैल हुसैन हुसैनी

बेरुत सुहैल हुसैन हुसैनी (Suhail Hussein Husseini)… हिज्बुल्लाह का वो कमांडर जो इस आतंकी संगठन के हथियार डिपो, हथियारों की सप्लाई, बजट, रसद, वेपन कहां से आना है. कहां जाना है. ये सब देखता था. सात अक्टूबर 2024 की रात इजरायली एयरस्ट्राइक में यह हिज्बुल्लाह लीडर भी बेरूत में मारा गया. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने कहा कि हुसैनी विदेशों से हथियारों की डीलिंग करता था. यह हिज्बुल्लाह की टॉप मिलिट्री संस्था जिहाद काउंसिल का भी सदस्य था. हुसैनी की वजह से ही ईरान और हिज्बुल्लाह के बीच हथियारों का आदान-प्रदान होता आया है. उसी ने हिज्बुल्लाह लड़ाकों को ईरान से एडवांस हथियार लेकर दिए थे. हुसैनी यह देखता था कि ईरान से हथियार कैसे आएंगे. कहां जाएंगे. किस यूनिट को किस तरह के हथियार देने हैं. इसके अलावा वह इन सबकी प्लानिंग करता था. उन्हें पूरा करवाता था. साथ ही वह बजट भी देखता था. यह हिज्बुल्लाह के सबसे संवेदनशील लॉजिस्टिकल मैनेजमेंट को संभालता था. जिसमें जंग की रूपरेखा भी शामिल है. हुसैनी ने ने इजरायल के ऊपर लेबनान और सीरिया की तरफ से कई आतंकी हमले करवाए. हुसैनी जिस इमारत में मारा गया. वह इमारत हिज्बुल्लाह का रिसर्ड एंड डेवलपमेंट सेंटर था. ताकि वहां पर नई गाइडेड मिसाइलों की डिजाइनिंग और निर्माण किया जा सके.   recent visitors 57

आंवला जूस: रोजाना पीने के बेहतरीन फायदे

फलों का ताज़ा रस (फलों का रस) पौष्टिकता के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे विटामिन, वैल्युएशन और हाइड्रेशन एकसाथ मिलता है। यह ऊर्जा देने का काम भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना पीने के लिए कौन सा उत्पाद सबसे अच्छा है। अगर नहीं पता तो हम आपको बता देते हैं कि आप रोजाना स्पेशल फूड कैसे पी सकते हैं। फलों का रस (आंवला जूस) सुबह खाली पेट से लेकर शाम तक कभी भी पी सकते हैं। बस इसे रात में पीने से बचना चाहिए। क्योंकि इसकी तासरी अनोखी है और रात में यह ठंडा और खराब हो सकता है। लेकिन जब मसाला ठंडा होता है तो इसे कैसे पीएं? इसके लिए हम आपको एक खास रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप किसी भी सीजन में अपना सकते हैं। इससे आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा। स्पेशलिस्ट स्टाफ की बेस्ट रेसिपी ​2-3 स्पेशलिस्ट ढोकर कट लें।  यूक्रेनी गुठली अलग निकाल लें।  अंत से एक टैंकर पानी के साथ ब्लेंड कर लें।  जब यह अच्छा तरह मिल जाए तो इसे अच्छा कर अच्छा अलग कर लें।  ध्यान रखें कि आप इसे गुड के साथ भी पी सकते हैं। ऐसे बढ़ती रहेगी बढ़ोतरी।  इसके खटास और तासीर को काली मिर्च का पाउडर बनाने के लिए इसमें शामिल करें।  थोड़ा सा खाया और फिर सेवन करें। हड्डियां बनेंगी मजबूत, ज्यादातर लोग जानते हैं कि जड़ी-बूटियों के अंदर विटामिन की भरमार होती है। मगर लोगों को नहीं पता कि यह कैल्शियम की महान खुराक भी देता है। विज्ञान निर्देशकों का कहना है कि ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी के खिलाफ रसायन विज्ञान का रस प्रभावी पाया गया है। इस बीमारी में अस्थियों की ताकत खो जाती है और उनकी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। पूरे शरीर के लिए सबसे अच्छा है ये चेहरा दिखने वाला युवा उम्र बढ़ने पर चमड़े का पैर कम हो जाता है। इसकी वजह ज्यूर्रिअन्स, डांग, ग्लूनेस, डार्क सर्कल और स्किन बेजान हो सकती है। जड़ी-बूटियों के अंदर विटामिन सी होता है जो कोलेज का उत्पादन पुनः प्राप्त होता है। आपकी वजह से स्किन जवानी जैसी दिखती है और लोगों की उम्र का कोई फर्क नहीं पड़ता। दिल के लिए स्टाफ़ का स्टाफ़ से बचाव का काम करता है। कुछ अध्ययन में कहा गया है कि इसका सेवन करने से एथर जेनेटिक वैज्ञानिकों की कमी आती है। यह वैज्ञानिको के जमने की संभावना के बारे में बताया गया है। पुराने न जमने से नसें तंदुरुस्त रहते हैं और दिल का स्वास्थ्य भी बना रहता है। इम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए वनस्पतियों में मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम किया जाता है। यह फ्री रेडिकल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल की प्राप्ति है। जिस वजह से इंटरनेट सिस्टम का प्रभाव बढ़ा हुआ है। आप बीमारी से दूर रहते हैं और स्वस्थ जीवन जीते हैं। recent visitors 80