Wednesday, July 8, 2026 1:38 am

राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत लगाए गए 1.46 लाख से अधिक पौधे

बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अनुरूप, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अपने परिचालन क्षेत्रों में 1,46,675 पौधे रोपे हैं। यह पहल माननीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा जुलाई 2024 में देश भर के कोयला एवं खान उद्योग के सरकारी उपक्रमों में शुरू किए गए "एक पेड़ माँ के नाम" राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान का हिस्सा थी। एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ के 8 जिलों और मध्य प्रदेश के 3 जिलों में 56 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाया। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने अपने खनन क्षेत्रों के आस-पास रहने वाले समुदायों को 25,000 पौधे वितरित किए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को और बढ़ावा मिला। स्वच्छता ही सेवाझ् ने दी अभियान को नई गति "एक पेड़ माँ के नामझ् के तहत वृक्षारोपण प्रयासों को 2024 के "स्वच्छता ही सेवाझ् अभियान के हिस्से के रूप में और मजबूत किया गया। इस अभियान के हिस्से के रूप में, एसईसीएल ने अतिरिक्त 4,200 पौधे लगाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वच्छता दोनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बल मिला। कुसमुंडा खदान ने 501 लाख टन कोयला उत्पादन के उपलक्ष्य में 501 पौधे लगाए स्श्वष्टरु की कुसमुंडा खदान, जो दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कोयला खदान है, ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 501 लाख टन (50 मिलियन टन) कोयला उत्पादन की उपलब्धि के उपलक्ष्य में एक ही दिन में 501 पौधे लगाकर एक अनूठी उपलब्धि हासिल की। इस पहल ने एसईसीएल के राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ एसईसीएल के हरित विकास को बढ़ावा देने के प्रण को मजबूती दी। कोयलांचल में वन विकास के लिए संकल्पित है एसईसीएल: पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में 26 लाख पौधे लगाए जाएंगे एसईसीएल छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में व्यापक वृक्षारोपण अभियान पर अगले पांच वर्षों में 169 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। राज्य वन विकास निगम के साथ साझेदारी में, कंपनी का लक्ष्य 2023-24 और 2027-28 के बीच छत्तीसगढ़ में 26 लाख और मध्य प्रदेश में 12 लाख से अधिक पौधे लगाना है। तेजी से हरित आवरण के लिए क्रांतिकारी मियावाकी तकनीक वनीकरण प्रयासों में और तेजी लाने के लिए, स्श्वष्टरु ने अभिनव जापानी मियावाकी तकनीक शुरू की है, जो तेजी से हरित आवरण विकास को बढ़ावा देती है। गेवरा क्षेत्र में 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में इस पद्धति का उपयोग करके एक पायलट परियोजना पहले ही शुरू की जा चुकी है। अपनी स्थापना के बाद से, एसईसीएल ने अपने परिचालन क्षेत्रों में 3 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं जिससे अंचल में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को मजबूती प्रदान की है। recent visitors 67

आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में 50 वरिष्ठ चिकित्सकों ने दिया इस्तीफा

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के करीब 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है. इन सभी डॉक्टरों ने जूनियर डॉक्टरों के आमरण अनशन के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता दिखाते हुए अपने पद छोड़ दिए हैं. सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का फैसला मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्रमुखों की बैठक में लिया गया. एक सीनियर डॉक्टर ने बताया, "मंगलवार को विभागाध्यक्षों की बैठक में यह फैसला लिया गया है. हमारे अस्पताल के सभी 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने अपने इस्तीफे पर हस्ताक्षर किए हैं. यह उन जूनियर डॉक्टरों के प्रति हमारी एकजुटता व्यक्त करने के लिए है, जो पीड़िता की इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं." एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टर भी अपने इस्तीफे दे सकते हैं. पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के संयुक्त मंच ने जूनियर डॉक्टरों के साथ एकजुटता का संकल्प लिया है, जो आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही भ्रष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं. जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर हैं. बताते चलें कि दो दिन पहले ही कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में थ्रेट कल्चर और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही कमेटी ने बड़ा एक्शन लिया था. इस कमेटी ने 10 डॉक्टरों समेत 59 स्टाफ को सस्पेंड कर दिया. इनमें डॉक्टर, इंटर्न्स, स्टूडेंट्स और हाउस स्टाफ शामिल हैं. इन डॉक्टरों पर कई आरोप लगाए गए हैं, जिसमें रैगिंग का भी मामला शामिल है. सस्पेंशन ऑर्डर से पहले जांच कमेटी ने एक बैठक की, जिसमें अधिकारी-डॉक्टर्स और इंटर्न्स की तरफ से प्रतिनिधि शामिल हुए थे. बैठक के दौरान मेडिकल छात्र बाहर नारेबाजी कर रहे थे, जिसमें उन्होंने अस्पताल में 'थ्रेट कल्चर' के आरोपी 59 लोगों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की थी. दस डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ अन्य पर भी कड़ी कार्रवाई की गई. निष्कासित डॉक्टरों में सौरभ पाल, आशीष पांडे (जिन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया), अभिषेक सेन, आयुष्री थापा, निरंजन बागची, शरीफ हसन, नीलाग्नि देबनाथ, अमरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह और तनवीर अहमद काजी शामिल हैं. उन्हें अगले 72 घंटों में हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया. इन आरोपियों के नामों को राज्य मेडिकल काउंसिल को भी भेजा जाएगा, जिससे उनके रजिस्ट्रेशन रद्द किए जा सके. साथ ही इस्तीफे में कहा गया है कि हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह तुरंत प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों के साथ समझौता करे. हम आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर हैं और सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं, क्योंकि सरकार भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की बिगड़ती हालत से बेखबर है और अगर हालात की मांग हुई तो हम व्यक्तिगत इस्तीफा भी देंगे. बता दें कि जूनियर डॉक्टर 10 सूत्री मांगपत्र को सामने रखते हुए आंदोलन कर रहे हैं. शुक्रवार को काम बंद करने के बाद जूनियर डॉक्टर शनिवार से आमरण अनशन पर हैं. मूसलाधार बारिश के बावजूद उनकी भूख हड़ताल जारी है. इससे पहले वरिष्ठ डॉक्टर अपने जूनियर समकक्षों के साथ खड़े थे और भूख हड़ताल का समर्थन कर रहे थे. अब आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रोफेसर और डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफे की राह अपना ली है. अन्य मेडिकल कॉलेजों के वरिष्ठ डॉक्टरों के भी यही करने की संभावना है. दुर्गा पूजा और पीजी कॉलेज की परीक्षाएं आगे होने से आशंका है क्यों कि सामूहिक इस्तीफे के कारण मेडिकल कॉलेज में समस्याएं पैदा हो सकती हैं. प्रोफेसर और डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफे से सेवाएं बाधित हो सकती हैं. अब सवाल यह है कि जूनियर डॉक्टरों की क्लास कौन लेगा. वहीं सामूहिक इस्तीफे के बारे में आरजी कर अस्पताल के ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर देवव्रत बिस्वास ने कहा कि इस्तीफा देने का मतलब यह नहीं है कि मैं अस्पताल छोड़ दूंगा. इसके लिए नोटिस पीरियड होता है. ऐसा नहीं है कि हम मरीजों का इलाज नहीं करेंगे. हम ऐसा नहीं कर सकते. यह हमारा विरोध है. मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि वह आकर आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों से बात करे और उनकी मांगों का तुरंत निपटारा करे.   recent visitors 58

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पीआरएसआई कांफ्रेंस ब्रोशर का किया विमोचन, डॉ पाठक ने किया अभिनंदन

रायपुर पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया आगामी 46 वीं पब्लिक रिलेशन्स नेशनल कांफ्रेंस के ब्रोशर का विमोचन माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के द्वारा आज किया गया। माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पीआरएसआई की आगामी कांफ्रेंस के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इस कांफ्रेंस से उभरते छत्तीसगढ़ की विराट छवि पूरे देश में जाएगी। इस अवसर पर पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक जी ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का बुकें भेंटकर अभिनंदन किया तथा पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी के कांफ्रेंस के उद्देश्यों को बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने इस मौके पर पब्लिक रिलेशन्स के विभिन्न प्रकाशनों तथा जी -20 पर लिखी अपनी मौलिक रचना एवं सूचना के अधिकार पर एक पुस्तक माननीय डॉ रमन सिंह जी को भेंट की।  इस अवसर पर नेशनल सेक्रेटरी डॉ पी.एल.के. मूर्ति, डॉ रागिनी पाठक, रायपुर चैप्टर के चैयरमेन डॉ शाहिद अली सहित अन्य पदाधिकारीगण सर्व श्री डॉ कुमार सिंह तोप्पा, सुश्री सोनाली दत्ता, सुश्री रुखसार परवीन, सुश्री रितु लता तारक उपस्थित रहे। recent visitors 69

छतरपुर : दफ्तर में शराब पी रहा था बाबू, वीडियो हो गया वायरल,हुई कार्यवाई

छतरपुर छतरपुर जिले में तहसील में पदस्थ एक बाबू का शराब पीते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में बाबू जिस जगह पदस्थ हैं, उसी जगह बैठकर शराब पीते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद राजनगर SDM बलवीर रमन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं। वायरल में शराब पीते दिखाई दे रहे बाबू का नाम राजेंद्र भार्गव है और वह एसडीएम कार्यालय राजनगर में बड़े बाबू की पोस्ट पर पदस्थ हैं। राजेंद्र भार्गव के तहसील में शराब पीते हुए कई वीडियो वायरल हुए। इधर, बताया जाता है कि राजेंद्र बाबू हमेशा ही इस तरह की हरकत करते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बार तहसील के अंदर किसी व्यक्ति ने उनके वीडियो बना लिए जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जाता है कि राजेंद्र बाबू साल 2007 से इसी तहसील में पदस्थ हैं और इसी तरह उनकी मन मर्जी चलती है। क्या बोले एसडीएम मामले में राजनगर SDM बलवीर रमण का कहना है कि मामले की जानकारी लगी है। वीडियो जांचने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अगर वीडियो में सत्यता पाई जाती है तो उन पर अनुशासनहीनता को लेकर नोटिस जारी किया जाएगा। एक जांच दल भी बनाया जाएगा और अगर उसमें वह दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इसी मामले में छतरपुर अपर कलेक्टर मिलिंद कुमार नागदेबे का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। जिसमें राजनगर SDM बालवीर रमण इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 78

चुनरी यात्रा के लिए एमपी नगर, सीएसईबी कॉलोनी में पहुंचे मंत्री लखन लाल देवांगन

रायपुर, वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन  नवरात्र के अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों, मंदिर और डांडिया उत्सव में सम्मिलित होकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की खुशहाली और उन्नति की कामना की। सीएसईबी विद्युत गृह विद्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर माता की चुनरी की पूजा अर्चना की। धर्म जागरण मातृ शक्ति द्वारा आयोजित यात्रा में अधिक संख्या में महिलाएं और पदाधिकारियों के साथ मंत्री श्री देवांगन भी चुनरी यात्रा में शामिल हुए। यहां से मंत्री श्री देवांगन सीएसईबी कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर में आयोजित पावन प्रज्ञा पुराण में सम्मिलित हुए। जहां मंत्री श्री देवांगन ने मां गायत्री की आरती की साथ ही पुराण का श्रवण किया। सीएसईबी कॉलोनी स्थित महिला मंडल द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में मंत्री श्री देवांगन शामिल होकर मां जगदम्बा की आरती की। समिति की मांग पर मंत्री श्री देवांगन ने कीचन शेड के निर्माण के लिए 5 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की।।इसी तरह एमपी नगर में भव्य दुर्गा पंडाल में मंत्री श्री देवांगन ने मत्था टेक कर पूरे नगर वासियों की मंगल के लिए कामना की।   कोरबा के वार्ड क्रमांक 23 पंडित रवि शंकर शुक्ल नगर में आयोजित गरबा उत्सव में मंत्री श्री देवांगन शामिल होकर गरबा ग्राउंड में मातृ शक्ति के साथ मां जगमदम्बा की आरती की।उन्होंने दुर्गापूजा की सभी को बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा है कि वे सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। इस अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। यहां से मंत्री श्री देवांगन नगर निगम आवासीय परिसर स्थित गरबा उत्सव में शामिल होकर सभी को नवरात्र पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन के साथ कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार, नेता प्रतिपक्ष हितान्नद अग्रवाल, पार्षद अब्दुल रहमान, अभिषेक पालीवाल, राम त्रिपाठी समेत अन्य उपस्थित रहे। recent visitors 60

बीजेपी ज्वॉइन करने पर मेरा नहीं होता निलंबन, राजस्थान-दौसा में निलंबित सभापति ममता चौधरी का निशाना

दौसा. दौसा नगर परिषद सभापति ममता चौधरी डीएलबी द्वारा निलंबन आदेश के बाद ममता चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। जहां उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पास बीजेपी ज्वॉइन करने के लिए फोन आए थे, यदि वह ज्वॉइन कर लेती तो सभापति का पद बना रहता। बड़ा बयान बीजेपी का अगला टारगेट बांदीकुई नगर पालिका हो सकता है। बता दें कि दौसा नगर परिषद से निलंबित सभापति ममता चौधरी ने कहा है कि उनके ऊपर जितने भी इल्जाम लगाए गए हैं, सारे इल्जाम बे-बुनियाद और झूठे हैं, बल्कि सच तो यह है कि उनको बीजेपी ज्वॉइन करने के लिए भाजपायों द्वारा फोन करके बोला जा रहा था। ममता चौधरी की मानें तो उनको फोन पर यह भी कहा जा रहा था कि सभापति का पद आपका उस सूरत में बरकरार रहेगा, जब आप बीजेपी ज्वॉइन कर लेंगे। धर इस बात के जवाब में ममता चौधरी ने कहा है कि हम लोग लंबे समय से कांग्रेसी हैं और हम बीजेपी ज्वॉइन नहीं कर सकते और ना कभी भविष्य में बीजेपी ज्वॉइन करूंगी। बस इसी बात का खामियाजा भुगतते हुए उनका सभापति पद से निलंबन हुआ है। खुद के निलंबन के मामले में ममता चौधरी ने यहां तक कह दिया कि सबसे पहले कांग्रेस से लालसोट नगर पालिका अध्यक्ष रक्षा मिश्रा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बुलाया गया, उसके बाद महवा नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदा देवी गुर्जर पर आरोप लगाते हुए उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पर से निलंबित किया गया। अभी कुछ ही दिन बीते थे कि दौसा नगर परिषद सभापति पर आरोप लगाते हुए मुझे भी सभापति के पद से निलंबित कर दिया है। अब ऐसा लगता है कि अगला टारगेट बांदीकुई नगर पालिका है। ध्यान रहे बांदीकुई नगरपालिका में कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा बैरवा कामकाज संभाल रही है। recent visitors 180

राजभवन में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक साहू ने राज्यपाल रमेन डेका की सौजन्य भेंट

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को माना कैंम्प दुर्गा उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर श्री श्यामा चक्रवर्ती, श्री शुभंकर रे, श्री भीमा विश्वास, श्री विश्वनाथ पाल तथा श्री मनिटोल विश्वास उपस्थित थे। recent visitors 100