पचास लाख की व्यवस्था करो नहीं तो देख लेंगे, राजस्थान-बीकानेर में रोहित गोदारा के नाम से अड़ीबाजी

बीकानेर. जिले के लूणकरणसर निवासी एक व्यक्ति को रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरा व्हाट्सएप कॉल आने के बाद एक बार फिर रोहित सुर्खियों में है। अभय राज बाफना पुत्र समर बाफना ने लूणकरणसर थाने में रिपोर्ट दी है कि 30 सितंबर की शाम उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये एक कॉल आया था, जिसमें 50 लाख रुपयों की मांग की गई थी। अभय ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए अभय को धमकाते हुए कहा था कि तुम्हारा सरदारशहर में क्या मैटर है। मैंने तुम्हारे नंबर सरदारशहर के सुनील पारीक से लिए हैं, सीधे-सीधे 50 लाख रुपये दे देना वरना मैं तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार दूंगा। इसके बाद परिवादी के पास रविवार की रात को फिर फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि 50 लाख की व्यवस्था करो नहीं तो तुम्हें देख लेंगे हमारे पास पैसे निकलवाने के बहुत सिस्टम हैं। इस फोन के बाद से बाफना परिवार डरा-सहमा हुआ है। मामले को लेकर पीड़ित ने लूणकरणसर थाने में रिपोर्ट देकर सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के लिए बता दें कि अभयराज और सुनील पारीक के बीच पुराना लेनदेन का चल रहा है, जिसका मुकदमा सरदारशहर थाने में दर्ज है। बहरहाल पुलिस अभय की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। recent visitors 141

मनेंद्रगढ़ में नवीन डायलिसिस सेंटर की स्थापना से लोगों को मिल रहा है लाभ : स्वास्थ्य मंत्री

रायपुर, छत्तीसगढ़ के नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के सामान्य प्रसव की सुविधाएं उपलब्ध थी, किंतु उच्च जोखिमवाली गर्भवती महिलाओं को सीजेरियन आपरेशन हेतु अक्सर दूसरे अस्पतालों का रूख करना पड़ता था। वर्तमान में स्थानीय विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से अब जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्रो में गर्भवती महिलाओं को  सीजेरियन आपरेशन की सुविधा भी मिल रही है। सीजेरियन की सुविधा उपलब्ध होने से अब गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्रो में सिजेरियन सेक्शन का लाभ मिलने कारण जिले के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों जैसे भरतपुर की गर्भवती महिलाओं को बहुत बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का प्रयास है कि जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो। जायसवाल के लगातार प्रयास से ही किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को अब डायलिसिस के लिए भटकना नहीं पड़ता है। मरीजों की इस कठिनाइ को देखते हुए नवीन जिला एम.सी.बी के अंतर्गत हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – मनेन्द्रगढ़ में नवीन डायलिसिस सेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर की स्थापना से स्थानीय क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिली है। मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  हेपेटाइटिस बी एवं हेपेटाइटिस सी दोनों बीमारी से ग्रसित किडनी मरीजों का डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।  इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने श्याम बिहारी जायसवाल का आभार प्रकट किया है। श्री श्याम बिहारी जायसवाल एमसीबी जिले के साथ ही पूरे प्रदेश मे स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इन प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार वृद्धि भी हो रही है, जिसका सीधा लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है। recent visitors 68

रिटायर्ड कर्मचारी निकला स्मार्ट मीटर ब्लॉक का मास्टर माइंड, छापे में मिले कई स्मार्ट मीटर

जबलपुर स्मार्ट मीटर को ब्लॉक कर बिजली कंपनी को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे गिरोह का पुलिस बिजली कंपनी ने पुलिस की मदद से भंडाफोड़ किया है, खास बात ये है कि गिरोह का सरगना बिजली कंपनी का रिटायर्ड कर्मचारी है, अधिकारियों को आरोपी के घर से बड़ी संख्या में मीटर मिले हैं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जबलपुर बिजली कंपनी की टीम ने घमापुर थाना क्षेत्र के एक घर में छापा मारकर बिजली मीटर को ब्लॉक कर सरकार को चूना लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधीक्षण यंत्री शहर संजय अरोरा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में टीम को मौके पर 17 मीटर मिले हैं इनमें से कई खुले हुए हैं, पास में ही इन्हें खोलने वाले औजार भी मिले हैं। Electricity company को मिल रही थी चोरी की शिकायतें संजय अरोरा ने मीडिया को बताया पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक गिरोह बिजली मीटर को ब्लॉक कर बिजली चोरी करा रहा है,  उसके बाद रामलीला मैदान के पास वाले कैलाश कोरी के घर के बारे में पता चला था, आज जब हम यहाँ पहुंचे तो शायद कैलाश को भनक लग गई और वो भाग निकला। मास्टर माइंड के घर से मिले 17 electricity meters उन्होंने बताया कि मौके पर एक महिला मिली है उसने बताया कि ये काम उसके जेठ कैलाश करते है हमें यहाँ से 17 मीटर मिले हैं जिनमें कई खुले हुए है, संजय अरोरा ने बताया कि कैलाश के बारे में मालूम चला है कि वो कभी बिजली कंपनी में काम किया करता थ आब वो आउट सोर्स कर्मचारी था या रेगुलर इस बात की पुष्टि करनी है। बिजली कंपनी का  retired employee है मास्टर माइंड बिजली कंपनी अधिकारी ने कहा कि पुलिस और हमारी टीम अब इस गिरोह के सरगना रिटायर्ड कर्मचारी कैलाश कोरी की तलाश कर रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं और ये कितनी जगह ये काम करता है ।   recent visitors 98

यश गरबा रॉयल महोत्सव का भव्य आयोजन, पुरस्कार समारोह के बाद हुआ समापन

भोपाल राजधानी भोपाल के सलैया रोड स्थित द रॉयल सेलिब्रेशन गार्डन में शुक्रवार से तीन दिवसीय यश गरबा रॉयल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस गरबा महोत्सव में शहर के कई प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनमोह लिया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि के शुभ अवसर पर पारंपरिक गरबा नृत्य और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देना है। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और माँ दुर्गा की आराधना के साथ गरबा की उमंग में डूबे। मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजा मुराद कार्यक्रम में शामिल हुए। यश गरबा रॉयल महोत्सव में यहाँ आने वाले लोगों के लिए एक्सक्लूसिव नगद इनाम रखे गए थे। जिसमें गरबा क्वीन को 20 हजार, गरबा प्रिंसेस को 15 हजार और गरबा जोडी को 10 हजार का नगद इनाम दिए गए। गरबा महोत्सव के आखिरी दिन कई बुद्धिजीवियों का किया सम्मान यश एंटरटेनमेंट की संचालिका नंदनी राजपूत के तत्वाधान में शहर के कई बुद्धिजीवी हस्तियों को शील्ड  एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें दैनिक राष्ट्रीय  हमारा मेट्रो समाचार पत्र के भोपाल ब्यूरो राजेश आर्य, न्यूज़ प्रवक्ता समाचार पत्र के संपादक ,यूनुस खान , राजेश राय, दिनेश शुक्ला,धर्मेंद्र साहू ,सचिन चौधरी,आबिद मोहम्मद खान आदिल खान शहावर खान,  आदि सम्मानित गण का सम्मान किया गया। लोकल टैलेंट को मौका दे रहा है यश एंटरटेनमेंट- नंदिनी राजपूत यश एंटरटेनमेंट की डायरेक्टर नंदिनी राजपूत ने बताया कि हम प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश के लोकल टैलेंट को मौका दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें मध्य प्रदेश में हर वो संभावना नजर आती है, जो एक बेहतर प्रोडक्शन के लिए जरूरी है। recent visitors 64

राजस्व मंत्री वर्मा ने तिल्दा-नेवरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया

रायपुर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज तिल्दा-नेवरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री श्री वर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से मिलकर  उनका हाल पूछा और उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की। उन्होनें अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। श्री वर्मा ने इस दौरान अस्पताल के स्टाफ और चिकित्सकों के कार्य और व्यवहार के बारे में भी मरीजों से जानकारी ली । राजस्व मंत्री ने ओपीडी और वार्ड का निरीक्षण करने के साथ ही ओपीडी पंजीयन काउंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए मरीजों की बेहतर देखभाल और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। recent visitors 111

ठग गिरोह के 35 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार पुलिस को बड़ी कामयाबी

भाटापारा. बलौदाबाजार भाटापारा जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में लगातार ठगी का मामले सामने आ रहे थे। पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ लिया है। पुलिस ने ठग गिरोह में लगभग 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। खरसिया से सभी ठग की गिरफ्तारी हुई है। बलौदाबाजार जिला पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। वहीं, जगदलपुर जिले में बलौदाबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात के अंधेरे में ट्रकों के पहिये, जैक और बैटरी चोरी करने वाले एक 7 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें दो नाबालिक भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया हैं। जानकारी के अनुसार, भाटापारा मंडी के पास खड़ी ट्रकों से पहिये, जैक और बैटरी चोरी होने की कई रिपोर्ट भाटापारा थाने में दर्ज की गई थीं। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 30 सितंबर की रात को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात के अंधेरे में ट्रकों के पहिये, जैक और बैटरी चोरी करने वाले एक 7 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें दो नाबालिक भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में 21 नग पहिया, जैक और बैटरी के साथ-साथ चोरी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन भी जब्त किया हैं। recent visitors 103

हरियाणा के पूर्व सीएम लाल खट्टर को सीएम साय और मंत्री गोयल ने दी अनोखी टेलीफोनिक बधाई!

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे. इस दौरान मंत्री गोयल के पास हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फोन जीत की खुशी को लेकर था. बातचीत के दौरान मंत्री गोयल ने खट्टर से मुख्यमंत्री साय की भी बात कराई, जिसमें उन्होंने बेहतर चुनाव संचालन की बात कहते हुए उन्हें जीत की बधाई दी. मुख्यमंत्री साय की मंत्री गोयल के साथ बैठक छत्तीसगढ़ के वाणिज्य और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें कृषि उत्पादों के प्रमाणीकरण, अंतरराष्ट्रीय निर्यात की संभावनाएं और प्रदेश में स्पेशल इकनॉमिक जोन (SEZ) की स्थापना पर विचार किया जा रहा था. बैठक के दौरान अचानक पीयूष गोयल के फोन की घंटी बजी. स्क्रीन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम चमक रहा था. हाल ही में हरियाणा में भाजपा ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी, और यह फोन उसी खुशी की खबर लेकर आया था. केंद्रीय मंत्री गोयल ने तुरंत फोन उठाया और खट्टर को बधाई देते हुए कहा, “मनोहर जी, आपको और आपकी पूरी टीम को बधाई! आपने हरियाणा की जनता का दिल जीतने में शानदार काम किया है. आपकी मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों का यह प्रतिफल है.” इसके बाद, गोयल ने फोन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर बढ़ाया. मुख्यमंत्री साय ने फोन पर खट्टर को बधाई देते हुए कहा, “आपने बहुत अच्छे तरीके से चुनाव का संचालन किया है. हरियाणा में भाजपा की यह जीत आपके कुशल नेतृत्व का प्रमाण है. आप और आपकी सरकार ने जनता के विश्वास को फिर से जीता है.” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा की यह सफलता भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है. उन्होंने खट्टर से आशा जताई कि उनकी सरकार आने वाले समय में हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. बैठक के दौरान, पीयूष गोयल और विष्णुदेव साय ने यह भी चर्चा की कि हरियाणा की जीत भाजपा के लिए एक नया उत्साह लेकर आई है और इससे पार्टी के जनाधार को और मजबूत करने में मदद मिलेगी. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, “हमारी सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, उनका परिणाम हमें हरियाणा की जनता ने दिखाया है. इस जीत के साथ, हमें अब आने वाले समय में और भी बड़ी जिम्मेदारियों का सामना करना होगा.” recent visitors 79