Wednesday, July 8, 2026 5:41 am

नेपाल में दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट धौलागिरी’ पर गिरने से 5 रूसी पर्वतारोहियों की मौत

काठमांडू  नेपाल में विश्व की सातवीं सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट धौलागिरी’ पर फिसलकर गिर जाने से पांच रूसी पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। पर्वतारोही अभियान संचालित करने वाले एक आयोजक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रूसी पर्वतारोही नेपाल के शरदकालीन पर्वतारोहण सत्र के दौरान 8,167 मीटर ऊंचे माउंट धौलागिरी शिखर के लिए चढ़ाई चढ़ रहे थे। काठमांडू स्थित ‘आई एएम ट्रैकिंग एंड एक्सपीडिशन’ के पेम्बा जंगबू शेरपा ने बताया कि ये पर्वतारोही रविवार से लापता थे और मंगलवार को राहत बचाव के लिए निकले एक हेलीकॉप्टर ने उनके शव देखे। शवों को माउंट धौलागिरी से नीचे कब और कैसे लाया जाएगा, यह अभी तय नहीं हो सका है क्योंकि इसके लिए व्यापक योजना, जनशक्ति और उपकरणों की आवश्यकता होगी। बताया जाता है कि उनमें से दो पर्वतारोही शिखर पर पहुंच गए थे लेकिन अन्य पर्वतारोही शिखर पर पहुंचे बगैर वापस लौट आए। इसके बाद से उनके और बेस कैंप में मौजूद टीम के सदस्यों के बीच रेडियो संपर्क टूट गया।     recent visitors 61

रानी अवंती चौक बस स्टैंड डिंड़ौरी में कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से मौन विरोध प्रदर्शन

डिंडोरी महिला कांग्रेश कमेटी द्वारा शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश अनुसार एवं पूर्व मंत्री डिंड़ौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के मार्ग दर्शन पर महिला कांग्रेस डिंडौरी जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू एवं महिला पदाधिकारियों के साथ रानी अवंती चौक बस स्टैंड डिंड़ौरी में कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से मौन विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के "बेटी बचाओं अभियान" के अंतर्गत  आज महिला पदाधिकारियों के साथ मौन केंडल मार्च क्योंकि भाजपा सरकार बच्चियों और महिलाओं की चीख पुकार सुन नहीं रहीं हम महिलाओं की आवाज क्या सुनेगी, पूरे प्रदेश में महिला और बच्चियों के साथ अत्याचार और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं महिलाएं और बच्चियाँ असुरक्षित हैं महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई कड़े इंतजाम नहीं है पूरे प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं। लेकिन मुख्यमंत्री जिनके पास गृहमंत्रालय है लाड़ली बहनों की बात करते हैं और वो ही सुरक्षित नहीं है उन्हें तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहें। recent visitors 96

शासन पानी की समस्या दूर नहीं किया तो नपं झगराखाण्ड में उग्र आंदोलन-विकाश पाण्डेय

मनेंद्रगढ़/एमसीबी आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विकाश पाण्डेय, मनेन्द्रगढ़ ब्लाक अध्यक्ष विशेष सोनी एवं खोंगापानी ब्लाक अध्यक्ष मो० कासिम द्वारा आज दिनांक: 08.10.2024. कलेक्टर  एमसीबी को पानी ना उपलब्ध हो पाने की गंभीर समस्या से अवगत कराया गया. जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया कि, झगराखांड नगर पंचायत में पिछले दो महीने से पीएचई द्वारा बंद पानी सप्लाई के खिलाफ शिकायत पत्र दिया गया है. साथ ही मांग की गयी है कि, जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाये. विकास पांडेय ने आगे कहा की बड़े दुर्भाग्य का विषय है की मंत्री जी की विधानसभा में लोगों को पानी तक नहीं मिल पा रहा है. सोशल मीडिया में अपनी वाह वाही करवाने वाले स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने झगराखांड नगर पंचायत में अपने जन्मदिन के अवसर पर 4 से 5 चौराहों में केक काटा, पर लगता है केक खाये नहीं. विकास पांडेय ने आगे कहा की मंत्री जी अगर केक खाते तो पानी भी मांगते, मगर उन्हें पता है कि झगराखांड नगर पंचायत में पानी की भीषण समस्या है, इसलिए स्वास्थ्य मंत्री जी बिना केक खाये ही रवाना हो लिए. विकास पांडेय ने बताया कि, झगराखांड नगर पंचायत की जनता कई महीनों से शुद्ध व साफ पानी की मोहताज है. झगराखांड क्षेत्र के मुख्य बाजार में लगा कोरिया नीर भी बंद है. पानी हर प्राणी की मूलभूत जरूरत है और शासन व प्रशासन द्वारा लोगों को मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध ना करा पाना सत्ता की नाकामी को दर्शाता है. जिला सचिव विकास पांडेय ने कहा की आम आदमी पार्टी झगराखांड नगर पंचायत के हर व्यक्ति के साथ पूरी ताकत से खड़ी है और हमारा अनुरोध है कि जल्द से जल्द क्षेत्र के लोगों को रोजाना पानी की व्यवस्था करायी जाये. इस मामले पर  जल्द और उचित सुनवाई ना होने की दशा में आम आदमी पार्टी जिला इकाई नगर पंचायत भवन का घेराव कर उग्र आंदोलन करेगी. recent visitors 55

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में होमगार्ड के पति की टांगी मारकर हत्या

कोरबा। जिले के सिंगापुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नगर सेना में कार्यरत महिला कर्मी के घर घुसे अज्ञात हमलावर ने उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. हत्यारे ने मृतक शिव प्रसाद कंवर के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, मृतक शिव प्रसाद कंवर ( 46 वर्ष) का शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला. घटना के समय पत्नी सुक्रिता सिंह कंवर, जो नगर सेना में पदस्थ हैं, वह ड्यूटी पर थीं और शिव प्रसाद घर पर अकेला था. इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ संदीहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास के लोगों से मामले में पूछताछ शुरू कर दी है. recent visitors 70

जिले के 54 दर्शनार्थी आज अयोध्या धाम के लिए रवाना

 मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’श्रीरामलला दर्शन’ अयोध्या धाम यात्रा योजना के अंतर्गत पहले चरण में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के 54 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए आज रवाना हुये। इस योजना का लाभ लेने हेतु पहले चरण में जिले के लोगों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में 54 यात्रियों का चयन किया गया। अयोध्या धाम यात्रा हेतु आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 75 वर्ष निर्धारित की गई है। तीर्थयात्री के लिए यात्रा में शमिल होने के लिए नगर निगम चिरमिरी, मनेंद्रगढ़ शहरी, खड़गवां तथा भरतपुर के दर्शनार्थीओं के लिए अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन हेतु वाहन व्यवस्था किया गया है। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे ट्रेन से श्रद्धालु आगे का सफर करेंगे। सभी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीर्थ यात्रियों के बस को iयहां से सुबह रवाना कर दिया गया। recent visitors 63

विकास और औद्योगिक नीतियों पर चर्चा, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संग की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3:45 बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से वाणिज्य भवन, दिल्ली में मुलाकात करेंगे. इस बैठक में छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं, नई औद्योगिक नीति और राज्य में व्यापार एवं निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की संभावना है. मुख्यमंत्री साय राज्य की नयी इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर केंद्रीय मंत्री से सुझाव लेंगे और औद्योगिक कॉरिडोर की संभावनाओं पर भी विस्तार से बातचीत करेंगे. बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में औद्योगिक ढांचे को मजबूती देने के लिए निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी. मुख्यमंत्री साय, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को रायपुर आने का आमंत्रण भी दे सकते हैं, जिससे वे राज्य की औद्योगिक परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकें और स्थानीय उद्योगों के साथ संवाद कर सकें. इसके अलावा, राज्य में नई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण और उससे संबंधित परियोजनाओं को गति देने पर भी विचार किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण है. कल उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की, जिसमें राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही शांति एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई थी. इस मुलाकात के बाद आज की बैठक में भी राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, औद्योगिक नीतियों में सुधार लाना और केंद्र सरकार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ को निवेश का आदर्श गंतव्य बनाना है. इस दिशा में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से यह बैठक, राज्य के औद्योगिक और व्यापारिक भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है. recent visitors 51

शारजाह वॉरियर्स के गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गए क्रिस सिल्वरवुड

शारजाह, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर क्रिस सिल्वरवुड को आईएलटी20 के आगामी सीजन के लिए शारजाह वॉरियर्स का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। सिल्वरवुड इससे पहले 2018 में फुल टाइम गेंदबाजी कोच के रूप में इंग्लैंड की पुरुष राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए थे और अक्टूबर 2019 में ट्रेवर बेलिस के जाने के बाद मुख्य कोच का पद संभाला था। पूर्व तेज गेंदबाज ने अप्रैल 2022 में श्रीलंका के मुख्य कोच के रूप में शामिल होने से पहले फरवरी 2022 तक उस भूमिका को जारी रखा, जिससे उन्हें 2022 में टी 20 एशिया कप जीतने और 2023 वनडे एशिया कप के फाइनल में पहुंचने में मदद मिली। उन्होंने हाल ही में ओवल इनविंसिबल्स के गेंदबाजी कोच के रूप में काम करना समाप्त किया है, जिसने हेड कोच टॉम मूडी के साथ मिलकर इंग्लैंड में 2024 हंड्रेड प्रतियोगिता जीती थी। सिल्वरवुड ने कहा, “मैं शारजाह वॉरियर्स के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं, जिन्होंने आगामी आईएलटी20 टूर्नामेंट के लिए एक बहुत मजबूत और रोमांचक टीम बनाई है। टीम में अनुभव, युवा जोश और गतिशीलता है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम मिलकर विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।” डगआउट में सिल्वरवुड और डुमिनी के साथ दक्षिण अफ्रीका के परफॉरमेंस कोच टॉम डॉसन-स्क्विब भी होंगे, जो व्यक्तियों और टीमों में जीतने की मानसिकता और व्यवहार को प्रमाणिक रूप से विकसित करते हैं। लगभग दो दशकों से खेल जगत का हिस्सा रहे डॉसन-स्क्विब ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम और नीदरलैंड की राष्ट्रीय टीम के साथ भी काम किया है, इसके अलावा वे तीन अलग-अलग समय में पेशेवर रग्बी से भी जुड़े रहे हैं। शारजाह वारियर्स के सीओओ क्षेमल वैनगंकर ने कहा, “हम अनुभवी और अलग-अलग देशों के क्रिकेटरों की सोच को समझने वाले कोचों को लाने के लिए उत्सुक थे और क्रिस के रूप में हमें एक अच्छा ऑप्शन मिला है। दूसरी ओर, टॉम ने पिछले कुछ सत्रों में दक्षिण अफ्रीकी टीम के विकास में एक बड़ी भूमिका निभाई है। हम उन्हें जेपी और बाकी नेतृत्व समूह के साथ मिलकर वॉरियर्स को एक मजबूत इकाई बनाने के लिए उत्साहित हैं।” recent visitors 63