Wednesday, July 8, 2026 6:53 am

बाल-बाल बचे चिकित्सा अधिकारी, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में गहरी खाई में गिरी कार

गरियाबंद। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ डॉ. सुनील रेड्डी कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे. नेशनल हाइवे 130 सी पर बारूका और कचना धुरवा के बीच में कार गहरे खाई में जा गिरी थी. जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त डॉक्टर रेड्डी अपनी कार खुद चला रहा थे. इस हादसे में उन्हें सामान्य खरोच भर आईं है. हादसा साइड देते वक्त अचानक मोड़ में कार के अनियंत्रित होने से हुआ है. हादसे के बाद कुछ देर के लिए डॉ. रेड्डी घटना स्थल पर बेहोश हो गए थे. होश में आने के बाद उन्होंने खुद जिला अस्पताल में सहयोगी को संपर्क कर मदद के लिए बुलाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. recent visitors 65

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में श्रीराम पथगमन स्थलों के विकास के लिए समिति गठित

भोपाल मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य शासन ने "श्रीराम पथगमन" स्थलों के विकास की समेकित योजना निर्माण, कार्यों के क्रियान्वयन एवं नियमित समीक्षा के लिए विभागीय सचिवों की समिति का गठन किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन, प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, वित्त, सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव संस्कृति/पर्यटन समिति के पदेन सदस्य सचिव होंगे।                         recent visitors 47

पांच महीने बाद SIT के खुलासे पर प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कवर्धा की कोमल साहू ने की थी आत्महत्या

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कोमल साहू की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. आज से पांच महीने पहले कोमल की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी. यह कोई हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या थी. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. यह मामला पिपरिया थाना अंतर्गत बिरकोना गांव का है. कोमल साहू की लाश मिलने के बाद साहू समाज के लोगों ने हत्या की आशंका होने पर शिकायत की थी और मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी. शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा ने एसआईटी गठित किया था, जिसमें 1 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में 6 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया था. जिसके बाद एसआईटी के तहत जांच शुरू की गई. पांच महीने की जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि कोमल साहू की मौत आत्महत्या थी. पुलिस के अनुसार, कोमल साहू और उसकी पत्नी रेवती के बीच आए दिन झगड़े होते थे. इसी मानसिक तनाव से परेशान होकर कोमल ने आत्महत्या की. हालांकि, मामले में संलिप्तता की जांच के बाद रेवती साहू और उसके प्रेमी बाला राम साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है. क्या है पूरा मामला 6 मई को ​​​​​​​कबीरधाम जिले के बिरकोना गांव के खेत में बबूल के पेड़ पर कोमल साहू की लाश लटकी हुई मिली थी. मामले में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया था. शव के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान के आधार पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर मामले की जांच की थी. recent visitors 194

माँ नर्मदा के जल को निर्मल रखने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय कार्यकारिणी समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने प्रदेश में जीवन दायिनी माँ नर्मदा के जल को निर्मल तथा अविरल प्रवहमान एवं समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गठित मंत्री-मण्डल समिति द्वारा लिये गये निर्णयों तथा निर्देशों के पालन के लिए अन्तर्विभागीय कार्यकारिणी समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास तथा राजस्व विभाग सदस्य होंगें। प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी समिति के सदस्य सचिव होंगे।   recent visitors 68

रोहित शर्मा खेलेंगे 2027 का वनडे विश्व कप, टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास : दिनेश लाड

नई दिल्ली  रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के ठीक बाद क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. उनकी उम्र 37 साल हो चली है. ऐसे में उनका करियर कितना लंबा चलेगा, इस पर क्रिकेट फैंस में बहस होती रहती है. रोहित शर्मा के बचपन के कोच ने इस बहस को और दिलचस्प बना दिया है. दिनेश लाड का कहना है कि रोहित भले ही टेस्ट क्रिकेट से जल्दी संन्यास ले लें लेकिन वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में जरूर खेलेंगे. रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. वे मुंबई अंडर-19 टीम के कोच हैं. ‘दैनिक जागरण’ से बातचीत में दिनेश लाड ने रोहित पर खुलकर बात की. अखबार ने सवाल किया कि क्या रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के बाद वनडे और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे. इस पर दिनेश लाड ने कहा, ‘नहीं, यह कहना मुश्किल है. शायद ले भी लें. जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है, उसे देखते हुए वह टेस्ट से संन्यास ले भी सकते हैं. लेकिन मैं यह 100 फीसदी वादा करता हूं कि रोहित शर्मा 2027 का वनडे विश्व कप खेलेंगे.’ दिनेश लाड ने शायद इसलिए भी रोहित शर्मा के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की बात कही है, क्योंकि रोहित शर्मा अपने करियर में एक वनडे विश्व कप जीतना चाहते थे। 2011 के वनडे विश्व कप के लिए वे टीम में नहीं चुने गए थे, जिसे भारत ने जीता था। इसके बाद 2015 में वे टीम को विश्व कप नहीं जिता पाए, जबकि 2019 के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद उनकी टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। वहीं, 2023 के वनडे विश्व कप का फाइनल भारत ने गंवा दिया था। भारत ने 10 मुकाबले सेमीफाइनल तक जीते थे और फाइनल में टीम हार गई थी। ऐसे में हो सकता है कि रोहित शर्मा खुद को आखिरी मौका दें। रोहित शर्मा के हाल के कुछ वीडियो ऐसे आए हैं, जिसमें वे खिलाड़ियों पर डांटते नजर आए. वे शुरू से ऐसे हैं या कप्तान बनने पर कुछ फर्क आया है. इस सवाल पर दिनेश लाड ने कहा, ‘रोहित शुरू से ही ऐसा रहा है. जितना वो खिलाड़ियों को मैदान पर डांटता है, बाहर उतना ही प्यार से बात करता है.’ बता दें कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025) के पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर चल रही है. पूरी संभावना है कि भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी. डब्ल्यूटीसी फाइनल अगले साल जून में खेला जाना है. तब तक रोहित शर्मा की उम्र 38 साल हो चुकी होगी. recent visitors 148

इंदौर में दोहरे हत्या कांड के आरोपी व उसके साथियों ने परदेशीपुरा में दुकान में घुसकर नमकीन व्यापारी …

इंदौर शहर के परदेशीपुरा इलाके में दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी ने नमकीन व्यापारी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद व्यापारी ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई है। तोडफोड करने वाला आरोपी वर्ष 2021 में भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के पालदा में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा है। नमकीन की दुकान में तोडफोड़ दरअसल, परदेशीपुरा इलाके में नमकीन व्यापारी राजेन्द्र गोयल की दुकान पर गुल्ला चौकसे, उसके जीजा सोनू जायसवाल और अन्य साथियों ने दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ मचा दी। जानकारी के मुताबिक नमकीन व्यापारी से कार खङी करने को लेकर विवाद हुआ था। कार हटाने की बात को लेकर विवाद राजेन्द्र ने बताया कि उनकी आशीष ट्रेडर्स के नाम से नमकीन की दुकान है, जहां दुकान के सामने रहने वाले गुल्ला चौकसे, सोनू और अन्य लोग आए और कार हटाने की बात पर विवाद करने लगे और गाली गलौच करते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। गुल्ला और उसके साथी सामान उठाकर गोयल पर फेंकने लगे, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। थाने में दर्ज हुईं क्रॉस एफआईआर इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। तब आरोपी वहां से चले गए। बाद में गोयल ने थाने पहुंच कर केस दर्ज करा दिया। इधर राजेंद्र गोयल और उनके बेटे के खिलाफ तोएश जयसवाल ने भी क्रास एफआईआर दर्ज कराई है। क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है गुल्ला बताया जा रहा है कि चौकसे क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश हैं जिन पर पूर्व में हत्या मारपीट सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। 2021 में भंवरकुंआ के पालदा में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। भंवरकुआ पुलिस ने तीन साल में ना तो उस पर इनाम घोषित किया और ना ही उसकी गिरफ्तारी ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। recent visitors 59

सैम करेन बोले – जब स्टोक्स चोटिल हो गए, तो मैंने इसे टेस्ट टीम में वापसी का मौका माना

नई दिल्ली, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन ने टेस्ट टीम में वापसी के लिए विचार न किए जाने और कप्तान बेन स्टोक्स के चोटिल होने पर पाकिस्तान टेस्ट के लिए नजरअंदाज किए जाने पर निराशा व्यक्त की। करेन ने कहा कि उन्हें नजरअंदाज किए जाने पर दुख हुआ। करेन, जिन्होंने 2018 में लीड्स में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, मैकुलम के इंग्लैंड के कार्यकाल के 30 मैचों में से किसी में भी शामिल नहीं हुए हैं। उनका आखिरी टेस्ट मैच अगस्त 2021 में भारत के खिलाफ़ था। करेन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से टॉकस्पोर्ट को बताया,”जिस तरह से अब टीमें बनाई जा रही हैं, खिलाड़ियों को कुछ खास कौशल और कुछ अज्ञात के लिए चुना जा रहा है। एक काउंटी खिलाड़ी के रूप में, यह एक दिलचस्प बात है, क्योंकि आपको उम्मीद करनी होगी कि आप अभी उस सांचे में फिट बैठते हैं। और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप बस अपनी फ्रेंचाइज और अपने काउंटी के लिए मैच जीतें और उम्मीद करें कि वह कॉल आए।“ श्रीलंका टेस्ट के लिए करेन पर विचार नहीं किया गया, इसके बजाय, इंग्लैंड ने नंबर 6 और 7 पर बल्लेबाजी करने के लिए जेमी स्मिथ और क्रिस वोक्स को चुना। जब स्टोक्स ने अगस्त की शुरुआत में हंड्रेड के दौरान अपनी हैमस्ट्रिंग को चोटिल कर लिया, जिसके कारण वह श्रीलंका पर इंग्लैंड की 2-1 की सीरीज़ जीत से चूक गए और इसके बाद मुल्तान में चल रहे पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के पहले टेस्ट से चूक गए, करेन ने सोचा कि यह टेस्ट में वापसी का उनका मौका है, लेकिन फिर से ऑलराउंडर को नजरअंदाज कर दिया गया। “मैं पूरी तरह से ईमानदार रहूंगा, जब स्टोक्स चोटिल हो गए, तो मैंने शायद सोचा था कि टेस्ट टीम में वापसी का यही रास्ता है। कुछ हफ़्ते पहले, मैंने कीसी (रॉब की, क्रिकेट निदेशक) के साथ एक बैठक की थी, ताकि यह समझ सकूं कि टीम कहां है, और मैं खुद को टेस्ट टीम में वापस कैसे देखता हूं।” करेन ने कहा, “एक युवा खिलाड़ी होने के नाते जिसने इतनी कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट का अनुभव किया, मुझे लगता है कि मुझे यह जानने का फ़ायदा मिला कि यह क्या है, टेस्ट मैच जीतना क्या होता है, और आपको किस तरह की मेहनत और धैर्य और रवैये की ज़रूरत होती है… इसलिए मैं थोड़ा निराश था। चयन तो चयन है, लेकिन मुझे लगा कि इस समय टीम में वापसी का यही रास्ता है।” “उनके पास इस समय अपना खुद का ढांचा है, और वे ऐसे खिलाड़ियों को चुन रहे हैं जो उस माहौल में फ़िट हों, और इस समय अतिरिक्त गति और इस तरह की चीज़ों के बारे में बहुत कुछ चल रहा है। और मुझे लगता है कि 12 महीने के समय के लिए, और एशेज के लिए, ये वे खिलाड़ी हैं जिन्हें वे चाहते हैं, इसलिए जब तक योजना समाप्त नहीं हो जाती, आप इस पर सवाल नहीं उठा सकते।” करेन ने अब तक 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24.69 की औसत से 815 रन बनाए हैं, जबकि 35.51 की औसत से 47 विकेट लिए हैं। recent visitors 77