Day: October 9, 2024
कांग्रेस को हार का गहराई से आत्मचिंतन करना चाहिए: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को हरियाणा में अपनी हार के कारणों का पता लगाने के लिए गहराई से आत्मचिंतन करना चाहिए। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रही है। नेकां और कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था। नेकां नेता ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने पहले ही कहा था कि हम इन ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद के सर्वेक्षणों) से सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि ‘एग्जिट पोल’ इतने गलत साबित होंगे। अगर 18 की जगह 20 या 20 की जगह 22 होता तो हम समझ सकते थे, लेकिन हुआ ये कि 30 की जगह 60 हो गया और 60 की जगह 30 हो गया।’’ हरियाणा में अधिकतर ‘एक्जिट पोल’ में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाया गया था। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘कांग्रेस को गहराई से मंथन करना चाहिए और अपनी हार के कारण का विश्लेषण करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा काम नेकां को संचालित करना है और यहां गठबंधन की मदद करना है, जो मैं करूंगा।’’ नेकां और कांग्रेस जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार बनाने वाली हैं। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में यह पहला चुनाव है। recent visitors 68
माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर माँगी प्रदेशवासियों की खुशहाली, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे डोंगरगढ़
रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका ने आज डोंगरगढ़ पहुंचकर माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों की खुशहाली, उन्नति व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने ज्योति कलश के दर्शन किए एवं हवन कुण्ड की पूजा की। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका को कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित काफी-टेबल बुक भेंट की। इस अवसर पर मां बमलेश्वरी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। recent visitors 83
नवरात्र में खिल उठा प्रॉपर्टी बाजार, अब 1600 से अधिक रजिस्ट्री हुई
भोपाल नवरात्र के शुभ मुहूर्त में रीयल एस्टेट बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। शहर के परी बाजार, आईएसबीटी समेत अन्य पंजीयन कार्यालयों में छठवें दिन मंगलवार को भी रजिस्ट्री कराने बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के खरीदार पहुंचे। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ सिलसिला रात साढ़े आठ बजे तक चलता रहा। छठवें दिन रिकॉर्ड 550 रजिस्ट्री दर्ज की गई है। जिनसे पंजीयन विभाग को कुल नौ करोड़ का राजस्व मिला है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए खरीदारों के पास सिर्फ दो दिन बुधवार और गुरुवार का समय बचा हुआ है। बता दें कि शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित होने से पंजीयन कार्यालय बंद रहेंगे। छह दिन में हुईं 1600 रजिस्ट्री, 40 करोड़ मिले गणेशोत्सव में रजिस्ट्री कराने का सिलसिला अपेक्षाकृत धीमा था और वहीं पितृ पक्ष में भी रीयल एस्टेट बाजार ठंडा रहा। नवरात्र शुरू होते ही रीयल एस्टेट बाजार गुलजार हो गया। अब तक छह दिनों में 1600 से अधिक रजिस्ट्री के साथ 40 करोड़ का राजस्व पंजीयन विभाग को मिल चुका है। पहले दिन गुरुवार को 200, दूसरे दिन शुक्रवार को 391, पांचवें दिन सोमवार को 484 और छठवें दिन 550 रजिस्ट्रियां हुई हैं। 10 मिनट की रजिस्ट्री के लिए दो घंटे इंतजार आईएसबीटी स्थित पंजीयन कार्यालय में गोविंदपुरा के प्रॉपर्टी खरीदारों को रजिस्ट्री कराने के लिए दो घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। दरअसल ई-रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरु होने से 10 से 15 मिनट में रजिस्ट्री करने का दावा किया गया था, लेकिन यहां अधिकारियों की लापरवाही से दो घंटे का इंतजार लोगों को करना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि यहां तीन सब-रजिस्ट्रारों का काम एक सब-रजिस्ट्रार को करना पड़ रहा है। प्रति सब-रजिस्ट्रार 65 स्लॉट नवरात्र में बढ़ती रजिस्ट्रियों की संख्या को देखते हुए प्रति सब-रजिस्ट्रार 65 स्लॉट कर दिए हैं। जिले में कुल 13 सब-रजिस्ट्रार हैं, इस तरह 845 स्लॉट तक बुक किए जा सकते हैं। वहीं समय को बढ़ाते हुए पांच की जगह सात बजे तक कर दिया गया है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री कराने के लिए लोग सेवा प्रदाताओं के पास पहले स्लॉट बुक करवा रहे हैं। recent visitors 84
पीएम आवास योजना के हितग्राहियों के डिप्टी सीएम ने धोए पैर, नए आवास की चाबी और प्रमाण पत्र किया भेंट
कबीरधाम आज बुधवार को कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। मोदी की गारंटी में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज शक्ति के प्रतीक पवित्र नवरात्रि पर्व के मौके पर कवर्धा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला स्तरीय आवास मेला में शामिल हुए। जिले के 18 हजार से अधिक आवासहीन ग्रामीण परिवारों को उनके नए स्वीकृत हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृत पत्र वितरण कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का पारंपरिक संस्कृति से चरण पखार (पैर धोकर) ग्रामीण परिवारों का सम्मान कर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने आवास मेले में कबीरधाम जिले के 12 हजार से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नए आवास की चाबी और पूर्णता प्रमाण पत्र भेंट की। जिले में विगत कुछ ही समय में 12 हजार से अधिक पीएम आवास पूर्ण कर लिया गया है। शर्मा ने मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रशिक्षित 250 से अधिक राज मिस्त्री को प्रमाण पत्र और टूल किट का वितरण किया। इस दौरान गुणवत्ता पूर्ण आवास निर्माण के लिए शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, कर्मचारियों, संस्थाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिले के असाक्षर को साक्षर बनाने के उद्देश्य अभ्यास पुस्तिका प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री ने आवास जागरूकता पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया। आवास मेला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप, लीड बैंक द्वारा बैंकिंग सुविधाओं के लिए कैम्प और खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड आदि के लिए स्टॉल लगाया है। recent visitors 65
कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हुआ भीषण सड़क हादसा, हादसे में एक की मौत, चार घायल
बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा सापना डैम के पास हुआ, जहां राजस्थान के रहने वाले पांच लोग अपनी कार से यात्रा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, सभी लोग महाराष्ट्र के गोंदिया से राजस्थान लौट रहे थे। सभी लोग गांजा तस्करी मामले में अपने दो साथियों की जमानत के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, बैतूल बाजार थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायलों से पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इसके अलावा, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से भी मंगलवार को हादसे की एक खबर सामने आई, जहां बीएमसी की कचरा उठाने वाली गाड़ी ने 9 वर्षीय हामिद शेख को रौंद दिया। हादसे में हामिद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और बीएमसी की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी का चालक मतीउर सावंत फरार होने की कोशिश में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में चालक सावंत को हिरासत में लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का परिणाम है, और उन्होंने गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। recent visitors 55
महिलाओं के पैसे लेकर पति-पत्नी फरार, छत्तीसगढ़-कोरबा में महिला समूह के नाम से 8 बैंकों से लिया 46 लाख का लोन
कोरबा. जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी का नया कारनामा सामने आया है, जहां पति-पत्नी ने पैसे निवेश करने के नाम पर महिला समूह को लाखों का चूना लगाया है. बैंक से लोन लेकर दंपती फरार हो गया है. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत कर पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. यह मामला नवापारा रोगदा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, फ्लोरा मैक्स कंपनी में पैसे निवेश करने का झांसा देकर नवापारा रोगदा गांव के निवासी एक दंपत्ती ने गांव के ही सैकड़ों लोगों को लाखों का चूना लगाया है. महिलाओं ने बताया, पति-पत्नी ने महिला समूह बनाकर 8 बैंकों से 46 लाख 31 हजार रुपयों का लोन निकलवाया. कुछ महीनों तक किश्त भरने के बाद दोनों पैसे लेकर फरार हो गए. किश्त के लिए बैंक से नोटिस आने के बाद महिलाओं के होश उड़ गए हैं. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत की है और पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि कुद दिनों पहले सिटी मॉल में संचालित फ्लोरा मैक्स कंपनी में लूट और डकैती की घटना हुई थी. इस दौरान कंपनी पर कई सवाल उठे थे. recent visitors 57