Wednesday, July 8, 2026 5:12 pm

ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के लिये मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को कर्नाटक के लोगों को समर्पित किया

नई दिल्ली, दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के लिये मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को कर्नाटक के लोगों को समर्पित किया है। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ऋषभ शेट्टी को फिल्म कांतारा के लिये सर्वरेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर ऋषभ शेट्टी ने खुशी जताई है।ऋषभ शेट्टी ने कहा कि यह मेरी पूरी टीम की वजह से संभव हो पाया है। मैं सिर्फ़ फ़िल्म का चेहरा हूं, यह सब उनकी कड़ी मेहनत की वजह से है। प्रोडक्शन हाउस, डीओपी, तकनीशियन, यह सब उनकी वजह से है। मैं कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।मैं फ़िल्म कांतारा को मान्यता देने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पैनल को धन्यवाद देना चाहता हूं। लोगों ने इस फ़िल्म को हिट बनाया है, मैं बहुत खुश हूं। मैं इस जीत को कर्नाटक के लोगों को समर्पित करना चाहता हूं। ऋषभ शेट्टी ने कहा कि हर फिल्म का प्रभाव होता है। हमारा उद्देश्य ऐसी फिल्में बनाना है जो समाज में बदलाव या प्रभाव लाएं। मैं दर्शकों का आभार व्यक्त करता हूं। राष्ट्रीय पुरस्कार एक कलाकार के लिए बहुत ही प्रतिष्ठित पुरस्कार है।   recent visitors 64

पांच लोगों पर FIR दर्ज करके छापामारी कर रही पुलिस, बिहार-दरभंगा में बाजार गई नाबालिग का अपहरण

दरभंगा. दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है, जिसमें पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 26 सितंबर को उनकी बेटी बाजार के लिए घर से निकली थी और तब से वापस नहीं लौटी। इसके बाद खोजबीन करने पर पता चला कि गांव के सूरज यादव, शिवलाल यादव सहित अन्य लोग उसकी बेटी को जबरन एक चार पहिया वाहन में बैठाकर ले गए हैं। बच्ची की मां ने कमतौल थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह सूरज यादव के घर अपनी बेटी के बारे में पूछने गई, तो सूरज के परिवार ने न केवल उन्हें जवाब देने से इनकार किया, बल्कि उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें दो-तीन दिन में बच्ची के वापस आने का आश्वासन दिया गया। लेकिन जब बच्ची नहीं लौटी और फिर से शिकायत करने पर मां के साथ दोबारा मारपीट की गई। आरोपी पहले से शादीशुदा बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी सूरज यादव पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना वाली रात उनकी बेटी किसी काम से घर से बाहर निकली थी, लेकिन फिर लौटकर नहीं आई। आरोपियों ने चार पहिया गाड़ी का इस्तेमाल कर जबरन उसका अपहरण किया। जब अपहृत बच्ची की मां ने समाज के लोगों से मदद मांगी, तब भी उन्हें कोई ठोस सहायता नहीं मिली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही पुलिस कमतौल थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की दिव्यांग मां के आवेदन के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बच्ची की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही है और जल्द से जल्द बच्ची को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बच्ची के मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 64

December 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज मिलेगा, मोदी सरकार का दिवाली से पहले तोफहा

 नई दिल्ली देश की गरीब जनता को अगले साल तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को मुफ्त अनाज वितरण को 4 साल तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार अब 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज देगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है. बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की आपूर्ति को दिसंबर 2028 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. साथ ही कैबिनेट ने सीमावर्ती राज्यों के इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास पर भी जोर दिया है.   केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना (PM-GKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिड डे मील, मुफ्त राशन, योजना, पीएम पोषण योजना, आईसीडीएस, आकांक्षी की सभी योजनाओं के तहत फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति को जुलाई, 2024 से दिसंबर, 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. पीएम ने बैठक में सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है. आज कैबिनेट ने सीमावर्ती राज्य पंजाब और राजस्थान के इलाकों में 4,406 करोड़ रुपये के निवेश से 2,280 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आज मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जाएगा मंजूरी दी है. इस प्रस्ताव का मकसद समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है.   recent visitors 60

राजेश कुमार ने किया खुलासा, को-स्टार मनोहर सिंह ने सेट पर शराब पीने पर मारा था जोरदार थप्पड़

'साराभाई वर्सेज साराभाई' और 'बा बहू और बेबी' जैसे हिट टीवी शोज के प्रमुख कलाकार राजेश कुमार ने हाल ही में एक शो के शूट का ऐसा किस्सा सुनाया, जब को-स्टार ने उन्हें झन्नाटेदार बोल दिया। कुमार ने बताया कि उनके कान में काफी देर तक एक अजीब सी आवाज गूंजती रही राजेश रही। कुमार ने करियर की पीक पर किरदारों को हमेशा कहा था और खेती- राजेश बबडी करने लगे थे। जब खेती में भारी नुकसान हुआ, तो अभिनय में वापस आ गए। राजेश कुमार ने 'दैनिक भास्कर' में मशहूर टीवी शो 'कौन अपना कौन पराया' की शूटिंग की थी। शो में उनके को-स्टार मनोहर सिंह थे। पी ली के सेट पर शराब थी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें 9 मिनट लंबी सीक्वेंस गोली मारनी थी। कुछ यूं था कि वह बार-बार शराब पी रही है और वहां उसके पापा आ रहे हैं। वह राजेश कुमार को नशे की हालत में देखकर अजीब मार देते हैं। कुमार के अनुसार, उन्होंने कभी शराबी का किरदार नहीं निभाया था, सोसिएज राजेश को उन्होंने ब्रांडी का एक शॉट दिया था। मनोहर सिंह ने जोर से पीटा, कान में आवाज गूंजती रही राजेश कुमार ने कहा कि उन्होंने और मनोहर सिंह ने रिहर्सल की और फिर फाइनल में शूटिंग की। सात मिनट का सीक्वेंस हो चुका था। बस दो मिनट का सीन बचा था, और इसमें राजेश कुमार को भी शामिल करना था। एक्टर्स के मुताबिक, मनोहर सिंह ने उन्हें इतनी जोर से पीटा कि काफी देर तक कान में एक आवाज गूंजती रही। 'मुझे लगा कि उन्होंने मुझे इतना जोर से क्यों मारा?' कुमार बोले, 'शॉट ख़त्म हो गया और पूरा क्रूज़ बंद हो गया। मुझे लगा कि उन्होंने मुझे इतने जोर से क्यों मारा?' फिर हमने टहले और उन्होंने मुझे एक शराबी के 11 श्लोक के बारे में बताया। आज भी मुझे वो बातें याद हैं और मैंने प्रोजेक्ट को नामांकित से लिया था।' इस फिल्म में नजर आए राजेश कुमार राजेश कुमार ने 'कोटा मसाला' सीरीज की वापसी की। इसके अलावा वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' में भी नजर आईं। इस फिल्म से वरुण की भांजी अंजनी ने बॉलीवुड डेब्यू किया। recent visitors 99

सरगुजा में छुही खदान धंसने से दो लोग दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई

सरगुजा  छत्तीसगढ़ के सरगुजा में छुही खदान धंसने से दो लोग दब गए. जिससे उनकी मौत हो गई है. मामला जिले के लखनपुर के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले बिजोरा नाला के छुही खदान का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ऐसे हुआ हादसा दरअसल जमदरा निवासी हीरामन यादव और शिवा यादव रोज की तरह बुधवार की सुबह तड़के पांच बजे के आसपास बिजनोरा नाला के पास अवैध छुही खोदने पहुंचे और मिट्टी हटाने लगे. इसी दौरान तकरीबन 6 बजे के आसपास बड़ा सा मिट्टी का टीला धंस कर उनके ऊपर गिर पड़ा. जिससे दोनों मिट्टी में दब गए. पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को जब मिट्टी का टीला धंसने की आवाज सुनाई दी तो वे मौके पर पहुंचे. लेकिन उनको वहां कोई नजर नहीं आया. हीरामन यादव के परिजन ने बताया कि हीरामन और उसके साथ शिवा यादव छुही खोदने के लिए आए थे. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी . मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने मिट्टी हटाई. इसके बाद हीरामन शिवा का शव बरामद किया गया. अवैध रूप से संचालित हो रहा था खदान जमदरा बिजनोरा नाला के स्थित छुही खदान लम्बे समय से वन भूमि पर अवैध रूप से संचालित हो रहा था. दरअसल क्षेत्र ग्रामीण उक्त अवैध खदान से मिट्टी हटाकर छुही निकाला करते थे. जिसे वे स्थानीय बाजारों में बेचकर कुछ कमाई करते थे. छुही का उपयोग अधिकांशतः ग्रामीण क्षेत्रों के मिट्टी के घरों की लिपाई पोताई व पान में खाने वाला चूना सहित अन्य कार्यों में किया जाता है. वर्तमान में त्योहार का सीजन होने के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ी हुई है. जिसके कारण ही ग्रामीण अवैध रूप से इसकी खुदाई कर बेचते हैं. recent visitors 64

मानसिक डिप्रेशन का थी शिकार, राजस्थान-चुरू में गंदे पानी के नाले में मिला लापता युवती का शव

चुरू. चुरू जिले के राजगढ़ थाना इलाके के रामबास मोहल्ले में स्थित गंदे पानी की डिग्गी में मंगलवार को एक युवती का शव मिला। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से गंदे पानी और दलदल में फंसी युवती के शव को बाहर निकाला। युवती की पहचान राजगढ़ के वार्ड 28 निवासी मनीषा के रूप में हुई है। युवती के परिजनों ने बताया कि मनीषा काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी और 7 अक्टूबर की सुबह घर से लापता हो गई थी। वह डिप्रेशन की बीमारी का शिकार थी, जिसका काफी समय से इलाज चल रहा था। सोमवार को लापता होने के बाद परिजनों ने मनीषा को दिन भर रिश्तेदारों, परिचितों और हर संभावित जगहों पर तलाश किया मगर उसका कोई भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद युवती के भाई ने राजगढ़ थाने में बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसकी बहन बिना बताए घर से चली गई थी। मंगलवार को खोजबीन के दौरान रामबास मोहल्ले में स्थित गंदे पानी की डिग्गी में मृत हालत में मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। recent visitors 105

थम नहीं रही रेलवे के खिलाफ साजिश, बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिली लोहे की रॉड

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के रायबरेली में असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन पलटाने का षड्यंत्र फिर सामने आया है। ग्वालियर में सोमवार देर रात बिरला नगर स्टेशन स्टेशन के आउटर पर तीसरी लाइन की पटरियों पर लोहे की मोटी छड़ों को तारों से बांधकर रख दिया गया था। रात लगभग डेढ़ बजे इसी ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी के लोको पायलट को जब छड़ें नजर आईं तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और हादसा टला। जीआरपी व आरपीएफ के जवान देर रात मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काशन आर्डर के कारण मालगाड़ी की गति 12 किमी प्रतिघंटा थी। यदि ट्रेन की गति अधिक होती, तो छड़ें नजर नहीं आती और हादसा होने की आशंका थी। तकनीकी अधिकारियों के अनुसार लोहे की दो छड़ें कुछ दूरी पर ट्रैक पर थीं। पहली छड़ यदि ट्रेन के पहिए से कट भी जाती, तो ट्रेन को झटका लगता और तब तक दूसरी छड़ पहिए के नीचे आ जाती। ऐसे में ट्रेन के डिरेल होने की पूरी संभावना थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे दिन झांसी मंडल से प्रयागराज मुख्यालय तक हलचल मची रही, क्योंकि इससे पहले भी उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों के आसपास ट्रेन पलटाने का षड्यंत्र रचा जा चुका है। ट्रैक पर लोहे की छड़ें मिलीं     बिरलानगर के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे की छड़ें मिली हैं। इसी ट्रैक से मालगाड़ी गुजरनी थी, तभी छड़ें देखकर ट्रेन रोक ली गई। आरपीएफ व जीआरपी ने इसे जब्त किया है और इस मामले में जीआरपी में मामला दर्ज किया गया है। सुरक्षा बल फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। – मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रेल मंडल झांसी पहले भी हो चुकी हैं साजिशें     गत पांच अक्टूबर को झांसी-भोपाल रेल लाइन पर दैलवारा-ललितपुर के बीच ट्रैक पर छह फीट का सरिया असामाजिक तत्वों ने रख दिया था। इस दौरान पातालकोट एक्सप्रेस ट्रैक पर थी और उसके पहियों में सरिया फंस गया था।     गत 30 सितंबर को कानपुर के गोविंदपुरी-भीमसेन रेल लाइन पर अग्निशामक सिलेंडर रखा मिला था। इस दौरान पुष्पक एक्सप्रेस गुजर रही थी।     29 सितंबर को महोबा रेलवे ट्रैक पर कबरई और मटोंध स्टेशन के बीच पटरियों पर भारी-भरकम पिलर रखकर पैसेंजर ट्रेन को पलटाने के प्रयास किया गया था।     22 सितंबर को कानपुर के महाराजपुर में प्रेमपुर स्टेशन के पास ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर और बीयर कैन रखी हुई मिली थीं। उस समय मालगाड़ी इस ट्रैक से गुजर रही थी।     17 अगस्त को कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के नजदीक ही भीमसेन रेल लाइन पर पटरी पर रखे भारी पत्थर के टकराने से साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे डिरेल हो गए थे।   recent visitors 84