Wednesday, July 8, 2026 2:38 pm

पेट्रोलिंग टीम ने आठ गुंडे-बदमाशों को पकड़ा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में नवरात्रि पर पुलिस अलर्ट

बिलासपुर। नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर तारबाहर थाना की स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिंग टीम ने अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश- उपद्रवियों को पकड़ है. इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है. इसी क्रम में थाना तारबाहर से एक टीम थाना क्षेत्र में स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिग के लिए रवाना की गई. टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान पुराना बस स्टैंड, देशी शराब भट्टी, राजीव कंपलेक्स के आसपास से उपद्रव और अशांति फैलाने वाले आठ लोगों की धर-पकड़ कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि अशांति फैलाने वाले गुंडा-बदमाश और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. recent visitors 75

निलंबन की लटकी तलवार, राजस्थान-केकड़ी की सरवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष को डीएलबी का नोटिस

केकड़ी. जिले की सरवाड़ नगर पालिका में काबिज कांग्रेस बोर्ड की अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ पर निलंबन की तलवार लटक गई है। स्वायत शासन विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पालिकाध्यक्ष को नियम विरुद्ध तरीके से पट्टे जारी करने के आरोप में नोटिस देकर सात दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले में स्वायत शासन विभाग द्वारा सरवाड़ एसडीएम गुरुप्रसाद तंवर से मामले की जांच कराई गई थी, जिसमें उनके विरुद्ध आरोप तय किए गए हैं। 15 अप्रैल 2008 को नगर पालिका सरवाड़ ने आवेदक फारूख सिलावट के पक्ष में 200 रुपये प्रति वर्गगज की दर से भूखंड का पट्टा 99 वर्ष की लीज पर जारी किया था। उस समय स्थानीय निकाय विभाग को इसकी शिकायत की गई थी, जिस पर कार्यालय उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग अजमेर ने उक्त अवैध पट्टों को अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका सरवाड़ को निरस्त करवाने की कार्रवाई कर भूमि को नगर पालिका के कब्जे में लेने के निर्देश दिए थे। नोटिस में बताया गया कि पार्षद अतीक तंवर ने पट्टाकर्ता फारूख सिलावट से भूखंड खरीद लिया। नगर पालिका के अध्यक्ष व भूमि शाखा के कार्मिक व तत्कालीन अधिकारी द्वारा वर्तमान पार्षद अतीक तंवर को लाभ पहुंचाने की नीयत से अवैध लीज डीड के आधार पर पंजीबद्ध विक्रय पत्र का नामांतरण किया गया है, जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है। नोटिस में बताया गया कि तंवर ने नामांतरण अपने पक्ष में होने के उपरांत नगर पालिका सरवाड़ में धारा 69 ए के तहत पट्टा जारी करने के लिए आवेदन किया था। जिस पर नगर पालिका की एम्पावर्ड कमेटी की मीटिंग में आवेदक को फ्री होल्ड पट्टा जारी करने का निर्णय किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा की गई। इस प्रकार उक्त पट्टा वैध नहीं होने की जानकारी होते हुए भी आवेदक को अनुचित लाभ पहुंचाने की नीयत से नियम विरुद्ध फ्री होल्ड पट्टा जारी कर दिया, जो पूर्णतः अवैध है, जिसके लिए पालिका अध्यक्ष उत्तरदायी हैं। डीएलबी का कहना है कि यह आचरण नगर पालिका में अध्यक्ष पद की हैसियत के दुरुपयोग एवं कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार तथा पद के अन्यथा आचरण की श्रेणी में आता है। मामले में 7 दिवस में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। recent visitors 96

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- हरियाणा में मिले इस जनादेश की गूंज दूर दूर तक जाएगी

नई दिल्ली हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस हैट्रिक पर भाजपा मुख्यालय में विजय उत्सव मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हरियाणा ने एक बार फिर कमाल कर दिया। आज नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायिनी का दिन है, जो शेर पर सवार होकर हाथ में कमल लिए हुए हैं। ऐसे में हरियाणा में कमल-कमल हो गया। उनका भी आशीर्वाद हमें मिला। गीता की धऱती पर हमें हर जाति और वर्ग के लोगों ने वोट दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भी दशकों के बाद शांतिपूर्ण मतदान हुए। यह भारत के लोकतंत्र की जीत है। नेशनल कांफ्रेस को ज्यादा सीट दी, उन्हें भी शुभकामना। जम्मू कश्मीर वोट शेयर के हिसाब से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मैं हरियाणा और जम्मू कश्मीर में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों और वहां की जनता को बहुत बहुत बधाई देता हूं।साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के तप के लिए नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और टीम वर्क का परिणाम है, मुख्यमंत्री की विनम्रता की जीत है। आज हरियाणा में झूठ पर काम की गारंटी जीत है। एक इतिहास रच दिया आज इतिहा। 1966 में गठन के बाद से आज तक बहुत से नेताओं ने नेतृत्व किया, दिग्गज नेता हुए वहां जिन्हें देश भर में पहचान मिली। अब तक 13 चुनावों में से पिछले 10 में हर बार सरकार बदली। पर जो पहले कभी नहीं हुआ, वो इस बार हुआ। इस बार पिछले दो कार्यकाल पूरी करने वाली सरकार को तीसरी बार मौका मिला है, यह भाजपा के लिए गर्व का विषय है। तीसरी बार सरकार बनी ही नहीं है बल्कि सीटें भी ज्यादा और वोट प्रतिशत भी ज्यादा इस जनादेश की गूंज दूर दूर तक जाएगी। छप्पर फाड़ जीत है ये। भाजपा दुनिया बड़ा दल ही नहीं है, सबसे ज्यादा दिलों में भी बसी है। यह विकास के मुद्दे पर हैट्रिक है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और गुजरात के लोगों ने कांग्रेस के कुशासन से दो दशक पहले मुक्ति मिली है। गोवा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, समेत अनेक राज्यों में भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। कांग्रेस को पता ही नहीं है कि वे जहां सत्ता में थे वे वहां दूसरी बार कब लौटे, 13 साल पहले असम में, कहीं भी सैकेंड टर्म नहीं मिला अब तक। कांग्रेस कुछ राज्यों में 50 या 60 साल पहले सत्ता में थी, तब से आई नहीं। एक बार निकाल दिया तो दोबारा घुसने नहीं दिया। कई राज्यों में नो इंट्री का बोर्ड लगा रखा है। कांग्रेस सोचती थी कि बिना काम किए भी सत्ता पर उसका जन्मसिद्ध अधिकार है। पर अब लोग काम को चुनते हैं। अब कांग्रेस समाज में जाति का जहर फैलाने पर उतर आई है। जो मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए वे गरीब को जाति के नाम पर लड़वाना चाहती है। हमें भूलना नहीं है कि द ये लोग कभी किसी दलित आदिवासी को प्रधानमंत्री बनने नहीं देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में भी इन्होंने दलितों और पिछड़ों को अपमानित किया। कांग्रेस के शाही परिवार ने तो घोषित किया था कि वह दलितों का आरक्षण छीन कर अपनो वोट बैंक में बांटना चाहती थी। समाज को कमजोर कर अराजकता फैला कर देश को कमजोर करना चाहती है। वे लगातार देश में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों को भड़काने का प्रयास किया लेकिन हरियाणा के किसानों ने , उन्हें जवाब दिया और षड़्यंत्र को पहचाना। उनका जवाब है कि देश के साथ हैं भाजपा के साथ हैं। सेना के नाम पर भी युवाओं को भड़काने का काम किया पर नाकाम रहे। हरियाणा की हर विरादरी और हर परिवार ने देश हित में वोट किया। देशभक्तों को बांटने की साजिश को फेल कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को कमजोर करने की साजिशें रची जा रही हैं। मैं जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि कांग्रेस और उसके कुछ संगी साथी इस साजिश में शामिल हैं। हमें संकल्प लेना होगा कि हम इनकी साजिश का शिकार नहीं बनेंगे और देश को विकास के रास्ते से नहीं उतरने देंगे। कांग्रेस अब परजीवी पार्टी हो गई है। हरियाणा में यही दिखा और जम्मू कश्मीर में भी। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस जितनी भी सीटें जीती वहां आधी से अधिक वह अपने सहयोगियों के बल ही जीती है। कांग्रेस ऐसी परजीवी पार्टी है जो अपने सहयोगियों को निगल जाती है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ऐसा देश बनाना चाहती हैं जो अपनी विरासत पर गर्व का विरोध करती है। कांग्रेस देश की हर संस्था पर दाग लगाना चाहती है। कांग्रेस और उनके अर्बन नक्सल साथी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर बट्टा लगाने का काम किया है। लोक सभा चुनाव से लेकर अब हरियाणा चुनाव ने कांग्रेस ने यही किया है। कांग्रेस बड़ी बेशर्मी से ऐसी करतूतें करती आ रही है। जम्मू कश्मीर का यह चुनाव कई मामलों में ऐतिहासिक रहा। आजादी के सात दशक बाद संविधान पूरी तरह लागू होने के बाद यह पहला चुनाव। कई लोगों ने पहली बार वोट डाला। कश्मीर जला नहीं, खिला है खिलखिलाया है। जिस तरह से लोगों मतदान किया वह बहुत सकारातम्क है। कर्फ्यू और बंद से उबर आया है कश्मीर. बीडीसी के चुनाव, डीडीसी से लेकर अब विधानसभा तक जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि काम करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा की उपज को दुनिया के हर कोने में पहुंचाना चाहती है। हरियाणा खाने के तेल में आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सहयोग कर रहा है। हरियाणा के युवाओं में ने हर क्षेत्र में धूम मचाई है। हम युवाओं के लिए निवेश को बढ़ावा देंगे। खेलों की महाशक्ति बनेगा भारत और उसमें हरियाणा के युवाओं की बड़ी भूमिका। हरियाणा के छोरा-छोरी कमाल करेंगे और यहीं से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरूआत हुई थी। महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं राज्य में लागू की जाएंगी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर गर्व किया कि हमारी केन्द्र सरकार से लेकर राज्यों की सरकार … Read more

दो लोगों की मौत, छत्तीसगढ़-सरगुजा के लखनपुर में छुही खदान धंसी

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में छुही खदान धंसने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना लखनपुर क्षेत्र के बिजोरा नाला के पास की है. बताया जा रहा कि दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छुही मिट्टी निकालने गए थे. छुही मिट्टी निकालने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छूही मिट्टी निकालने गए थे। तभी मिट्टी निकालने के दौरान खदान धंस गई और दबने से दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना कुन्नी चौकी क्षेत्र के जमदरा बिजोरा नाला के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। recent visitors 99

सिंधू हारी, मालविका बंसोड ने दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी सुंग को हराया

वांता (फिनलैंड) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू जल्दी हारकर बाहर हो गई लेकिन भारत की उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपै की सुंग शुओ युन को हराकर आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। छठी वरीयता प्राप्त सिंधू को कनाडा की मिशेले ली ने अंतिम 32 के मैच में 21.16, 21.10 से हराया। वहीं फरवरी में अजरबैजान इंटरनेशनल जीतने वाली बंसोड ने 21.19, 24.22 से जीत दर्ज की थी। अब उनका सामना थाईलैंड की 2013 विश्व चैम्पियन रेचानोक इंतानोन और चीन की 2022 विश्व चैम्पियन वांग झि यि के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। महिला एकल के एक अन्य मुकाबले में आकर्षि कश्यप ने जर्मनी की वोन्ने ली को 21.19, 21.14 से मात दी।   recent visitors 62

वालेरी आलमैन दिल्ली हाफ मैराथन के अंतरराष्ट्रीय इवेंट दूत

नयी दिल्ली दो बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी चक्काफेंक खिलाड़ी वालेरी आलमैन को 20 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली वेदांता हाफ मैराथन का अंतरराष्ट्रीय इवेंट दूत चुना गया है। आलमैन ने पेरिस ओलंपिक में 69.50 मीटर का थ्रो फेंककर नया अमेरिकी रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था। तोक्यो ओलंपिक में उन्होंने 68.98 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया था। हाफ मैराथन में पेरिस ओलंपिक 10000 मीटर चैम्पियन युगांडा के जोशुआ चेप्टेगइ और कीनिया की पूर्व विश्व रिकॉर्डधारी पेरेस जे पुरूष और महिला वर्ग में आकर्षण का केंद्र होंगे। दिल्ली हाफ मैराथन में ईनामी राशि 260000 डॉलर है।   recent visitors 75

ग्लोबल शतरंज लीग: फाइनल से एक जीत दूर पीबीजी अलास्कन नाइट्स

लंदन पीबीजी अलास्कन नाइट्स 18 मैच अंक की एकल बढ़त के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है और ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) के फाइनल में जगह पक्की करने से केवल एक जीत दूर है। पीबीजी ने अब तक खेले अपने सात में से छह मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं और वह त्रिवेणी और अल्पाइन एसजी पाइपर्स से छह अंक आगे है। नॉकआउट चरण से पहले तीन मैच शेष रहते हुए पीबीजी फाइनल दौर में स्थान सुनिश्चित करने की मजबूत स्थिति में हैं। पीबीजी के स्टार खिलाड़ी अनीश गिरी ने कहा, ‘अभी खेल पूरा नहीं हुआ है, हमारा फाइनल में पहुंचना और उसे जीतना बाकी है। लेकिन अब तक सब ठीक रहा है और मैं बेशक इससे खुश हूं।’ मंगलवार छठे दिन के शुरुआती मैच में मुंबा मास्टर्स ने अल्पाइन एसजी पाइपर्स को हराकर उलटफेर किया। पहले बोर्ड पर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को फ्रांस के मैक्सिम वैचियर-लाग्रेव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुंबा मास्टर्स की टीम ने इस मौके को भुनाते हुए 14-5 के अंतर से जीत हासिल की और पाइपर्स को अंक तालिका में बड़ा झटका दिया। दिन के दूसरे मुकाबले में गत विजेता त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स को अमेरिकन गैम्बिट्स ने 14-5 से शिकस्त दी। इस मैच में अलीरजा फिरौजा ने टूर्नामेंट में अपना पहला गेम गंवाया जब उन्हें दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नकामूरा से हार मिली। वहीं दिन के आखिरी मैच में आत्मविश्वास से भरे पीबीजी ने गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स को 15-4 से मात दी।   recent visitors 54