Wednesday, July 8, 2026 12:52 am

राशिफल शनिवार 12 अक्टूबर 2024

मेष राशि- धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। रहन-सहन में कुछ दि‍क्‍कतें बनी रहेंगी। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वृषभ राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट होना। खर्च भी बढ़ेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भाई-बहन के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पिता का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धार्मि‍क कार्यों में रुचि‍ बढ़ेगी। कर्क राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क बन सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सिंह राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। खर्चों से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कन्या राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। तुला राशि- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। वृश्चिक राशि- मन अशान्त हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का साथ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना हो सकता है। धनु राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरी स्थान पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मकर राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। म‍ित्रों के साथ यात्रा के योग हैं। कुंभ राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। recent visitors 97

हरियाणा विधानसभा के चुनाव परिणाम के मायावती बोली अब कभी किसी भी दल के साथ बसपा गठबंधन नहीं करेगी

नई दिल्ली  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को गठबंधन को लेकर बड़ा निर्णय लिया। बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर इस बात के संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी अब भविष्य किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव परिणाम और इससे पहले पंजाब चुनाव के कड़वे अनुभव के मद्देनजर क्षेत्रीय पार्टियों से भी अब आगे गठबंधन नहीं होगा। जबकि, एनडीए और इंडिया गठबंधन से दूरी पहले की तरह ही जारी रहेगी। मायावती ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। बसपा चीफ मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”यूपी सहित दूसरे राज्यों के चुनाव में भी बीएसपी का वोट गठबंधन की पार्टी को ट्रांसफर हो जाने, किंतु उनका वोट बीएसपी को ट्रांसफर कराने की क्षमता उनमें नहीं होने के कारण अपेक्षित चुनाव परिणाम नहीं मिलने से पार्टी कैडर को निराशा और उससे होने वाले मूवमेंट की हानि को बचाना जरूरी है। इसी संदर्भ में हरियाणा विधानसभा के चुनाव परिणाम और इससे पहले पंजाब चुनाव के कड़वे अनुभव के मद्देनजर आज हरियाणा और पंजाब की समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय पार्टियों से भी अब आगे गठबंधन नहीं करने का निर्णय लिया गया है, जबकि भाजपा/एनडीए और कांग्रेस/इंडिया गठबंधन से दूरी पहले की तरह ही जारी रहेगी।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”देश की एकमात्र प्रतिष्ठित अम्बेडकरवादी पार्टी बीएसपी और उसके आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान मूवमेंट के कारवां को हर प्रकार से कमजोर करने की चौतरफा जातिवादी कोशिशें लगातार जारी हैं, जिस क्रम में अपना उद्धार स्वयं करने योग्य व शासक वर्ग बनने की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रखनी जरूरी।” आखिर में मायावती ने लिखा, ”बीएसपी विभिन्न पार्टियों/संगठनों व उनके स्वार्थी नेताओं को जोड़ने के लिए नहीं, बल्कि ’बहुजन समाज’ के विभिन्न अंगों को आपसी भाईचारा और सहयोग के बल पर संगठित होकर राजनीतिक शक्ति बनाने और उनको शासक वर्ग बनाने का आंदोलन है, जिसे अब इधर-उधर में ध्यान भटकाना अति-हानिकारक।” बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। जहां भाजपा 48, कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, बसपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। हालांकि, इनेलो ने बसपा के साथ मिलकर दो सीटों पर जीत हासिल की। बसपा को कुल 1.82 फीसदी वोट हासिल हुए हैं।     recent visitors 104

पंचायत समिति के निरीक्षण में हादसा, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में शिक्षा मंत्री दिलावर पर मधुमक्खियों का हमला

चित्तौड़गढ़. राजस्थान के रावतभाटा से बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को श्रीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति का निरीक्षण भी किया। इसी दौरान जब मंत्री शौचालय का निरीक्षण करने गए तो उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उनके साथ वहां मौजूद कई अन्य लोगों को भी मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। मंत्री के ऊपर अचानक हुए इस हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मधुक्खियों के इस हमले में मंत्री के साथ-साथ कई अधिकारी भी घायल हुए। आनन-फानन में मंत्री और अन्य अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मंत्री दिलावर को इंजेक्शन लगाए, ताकि उन्हें इंफेक्शन से बचाया जा सके। फिलहाल मंत्री का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। उनको चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। मंत्री श्रीपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। वहीं पर ये हादसा हुआ। गुरुवार को मंत्री दिलावर ने कोटा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के नवीन भवन का भूमि पूजन किया था, जहां उन्होंने प्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती और शिक्षा सुधार की योजनाओं की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जो नियुक्तियां अटकी हुई हैं, उनकी बाधाओं को दूर कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएंगी। recent visitors 138

भाजपा विधायकों को बनाया गैर सरकारी सदस्य, राजस्थान में बंदी सुधार कमेटी का सलाहकार बोर्ड गठित

जयपुर. सरकार ने जेलों में बंदी सुधार कमेटी के लिए गठित सलाहकार बोर्ड में भाजपा विधायकों को गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। राज्य की जेलों में बंदी सुधार के लिए गठित इन सलाहकार बोर्डों में सरकारी अधिकारियों के साथ गैर-सरकारी सदस्य भी शामिल होते हैं। गुरुवार को सरकार ने आदेश जारी कर भाजपा विधायकों को गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया, जो बंदियों की सजा कम करने और समय से पूर्व रिहाई जैसे निर्णयों में अपनी भूमिका निभाएंगे। बंदी सुधार सलाहकार बोर्ड का मुख्य कार्य बंदियों की सजा में कमी की सिफारिश करना और समय से पहले रिहाई की रिपोर्ट सरकार को देना है। सरकारी अधिकारियों के साथ इन बोर्डों में अब भाजपा विधायकों की राय महत्वपूर्ण होगी। बोर्ड में डिविजनल कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट जज और जेल अधीक्षक सरकारी सदस्य होते हैं जबकि दो गैर-सरकारी सदस्यों के रूप में विधायक या पूर्व विधायकों को नियुक्त किया जाता है। सलाहकार बोर्ड के सदस्यों को दो वर्ष की अवधि के लिए मनोनीत किया गया है। जयपुर सेंट्रल जेल के लिए चाकसू विधायक रामावतार बैरवा और जमवारामगढ़ विधायक महेंद्रपाल मीणा को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को जैसलमेर जिला जेल के सलाहकार बोर्ड में मनोनीत किया गया है। राज्य की 9 सेंट्रल जेलों, 6 महिला बंदी सुधार गृहों और अन्य जिला जेलों में भाजपा विधायकों को सदस्य बनाया गया है। recent visitors 82

निरस्ती या बहाली पर 13 को कैबिनेट में होगा फैसला, राजस्थान-SI भर्ती परीक्षा की कमेटी ने की समीक्षा

जयपुर. सचिवालय में विधि मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में SI भर्ती परीक्षा को लेकर अंतिम बैठक हो गई। मंत्रियों की कमेटी की इस बैठक के बाद यह माना जा रहा है कि 13 अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में या सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित विदेश दौरे से पूर्व इस पर सरकार फैसला ले लिया जाएगा। दरअसल प्रकरण में सबसे बड़ा पसोपेश यही है कि यदि सरकार भर्ती निरस्त करने का फैसला करती है तो जिन्होंने बिना किसी बेईमानी के खुद की मेहनत से सफलता हासिल की है, उन अभ्यार्थियों को लेकर क्या होगा? साथ ही भविष्य में कानूनी पचड़े हुए या सरकार के आदेश के खिलाफ कोई याचिका दायर होती है तो क्या लाइन ऑफ एक्शन लिया जाए? कमेटी ने इन बिंदुओं को लेकर भी विचार विमर्श किया है। बैठक के बाद विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने गृह विभाग और SOG के अधिकारियों से तथ्यों के संकलन का काम पूरा कर लिया है। अब कमेटी के सारे मंत्री आपसी मंत्रणा करके और एक राय होने के बाद सरकार को जल्द रिपोर्ट दे देंगे, जिस पर सरकार की ओर से फैसला किया जाएगा। माना जा रहा है कि 13 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक और मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से पूर्व रिपोर्ट दे दी जाएगी और फैसला हो जाएगा। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि हमने भर्ती निरस्त करने के गुणावगुणों को लेकर भी आज की बैठक में विचार विमर्श कर लिया है। अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेने का काम पूरा कर लिया है। अब हम मंत्रियों की आपसी 1-2 बैठक करके रिपोर्ट दे देंगे, जिस पर अंतिम निर्णय सरकार को ही करना है। recent visitors 99

आईईडी में पैर गवाने वाले नक्सल पीड़ितों को मिला कृत्रिम पैर का सम्बल, उपमुख्यमंत्री शर्मा का जताया आभार

रायपुर वनोपज संग्रहण या खेती कार्य जैसे अपनी दैनिक जीवनचर्या के बीच जंगलों के रास्ते गुजरते समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बमों में ब्लास्ट की अलग-अलग घटनाओं में अपना पैर गंवाकर अपाहिज की दर्दभरी जिंदगी जी रहे बस्तर के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश व उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर कृत्रिम पैर का संबल मिल रहा है। पहले चरण में नक्सल हिंसा प्रभावित ऐसे 6 लोगों को फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाकर चलने की ट्रेनिंग दी गई। आईईडी ब्लास्ट में पैर खोने के बाद से चलने फिरने के लिए दूसरों पर निर्भर हो गए ये लोग अब कृत्रिम पैर पाकर इतने उत्साहित हैं कि खुद अपने पैरों से चलकर आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निवास अपनी खुशी व्यक्त करने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के लगभग 70 नक्सल पीड़ितों ने बस्तर शांति समिति की पहल पर विगत सितंबर माह में दिल्ली जाकर जंतर मंतर में प्रदर्शन करने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह तथा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें आप बीती बताते हुए बस्तर में शांति की गुहार लगाई थी। वहीं दिल्ली से लौटकर वे आए तो उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय में एक-एक पीड़ितों से बात कर उनका हालचाल जाना था और उनका हौसला बढ़ाया था और आईईडी ब्लास्ट में पैर गवा चुके पीड़ितों के कृत्रिम पैर लगवाने के निर्देश दिए थे। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निदेर्शानुसार आईईडी ब्लास्ट में अपने अंग खोने वाले ग्रामीणों का समाज कल्याण विभाग के सहयोग से ऐसे नक्सल हिंसा पीड़ितों को कृत्रिम अंग लगाने की शुरूआत हो गई है। कृत्रिम पैर लगाने के लिए बस्तर से 9 नक्सल पीड़ित का आना तय हुआ था, किंतु व्यक्तिगत कारणों से 3 पीड़ित अभी नहीं पहुंच पाए। इस प्रकार 6 नक्सल पीड़ित गुड्डू लेकाम बीजापुर, अवलम मारा बीजापुर, सुक्की मड़कम सुकमा, सोमली खत्री बीजापुर, खैरकम जोगा बीजापुर, राजाराम बीजापुर को फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाए गए। कृत्रिम पैर लगने के बाद इनकी जिंदगी एक नई करवट ले रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निवास पहुंचे इन नक्सल पीड़ितों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। कदम-कदम पर किसी और के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिंदगी में अब आगे बढ?े और कुछ हासिल करने की सोच सकते हैं। हालांकि नक्सलियों ने जो छीना है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता से उन्हें कृत्रिम पैर सुलभ होने के साथ जीवन में नया उत्साह आया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया। recent visitors 85

रावण और उसकी सेना पर गोलियों की जगह चलेंगे धनुष-बाण, राजस्थान-झुंझुनू में टूटेगी 400 साल पुरानी परंपरा

झुंझुनू. दशहरे के मौके पर जहां देशभर में रावण के पुतलों का दहन किया जाता है वहीं राजस्थान के झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में एक अनोखी परंपरा के चलते रावण के पुतले के साथ-साथ उसकी सेना पर बंदूकों से फायरिंग की जाती है। यह दादूपंथी समाज की 400 साल पुरानी परंपरा है लेकिन इस बार पुलिस ने नए कानूनी प्रावधान के तहत इसकी अनुमति नहीं दी है, इसलिए इस बार धनुष-बाण से ही रावण के पुतले का दहन होगा। जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में बसे दादूपंथी समाज के लोग 400 सालों से एक अनोखी परंपरा निभाते हैं। यह परंपरा दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन की है, जिसमें बंदूकों से फायरिंग की जाती है। यह आयोजन जमात क्षेत्र में होता है और दूर-दूर से लोग इसे देखने आते हैं। नवरात्रि के शुरू होते ही दादूपंथियों का दशहरा उत्सव भी शुरू हो जाता है, जिसका आगाज जमात स्कूल के बालाजी महाराज मंदिर में ध्वज फहराकर किया जाता है। नवरात्रि के पहले दिन से चांदमारी क्षेत्र में परंपरागत तरीके से बंदूकों से रिहर्सल की जाती है, जो उत्सव की भव्यता को दर्शाती है। कार्यक्रमों का आयोजन — दशहरा उत्सव के दौरान दादूपंथी समाज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। शस्त्र पूजन और कथा-प्रवचन के बाद, विजय पताका फहराने के लिए रणभेरी, नोबत, ढोल-ताशा और झाल की ध्वनियां गूंजती हैं। हर रोज दुर्गा सप्तशती और दादूवाणी के पाठ, चांदमारी की रस्म, श्री दादू मंदिर और बालाजी मंदिर में विशेष आरती का आयोजन होता है। इसके अलावा रसोई पूजा, चादर दस्तूर, सवामणी-प्रसाद और अधिवेशन जैसे कार्यक्रम भी होते हैं, जो समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को दर्शाते हैं। दादूपंथी समाज के दशहरा महोत्सव में रावण की सेना देखने के लिए भारी भीड़ जमा होती है। इस अनोखे आयोजन में रावण दहन के दौरान मिट्टी के मटकों का उपयोग किया जाता है, जिन्हें सफेद रंग से रंगा जाता है. ये मटके एक-दूसरे के ऊपर इस तरह से रखे जाते हैं कि रावण के दोनों तरफ उसकी सेना दिखाई देती है। आयोजन के दौरान सबसे पहले रावण की सेना पर गोलियां दागी जाती हैं, इसके बाद रावण पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जाती हैं, जिससे वह जल जाता है। यह अनोखी परंपरा समाज की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है और लोगों को आकर्षित करती है। recent visitors 92