Friday, July 3, 2026 2:48 pm

बिहार वालों के लिए आ गई गुड न्यूज, पटना से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत; जानें किराया-टाइमिंग

पटना  दीपावली और छठ के मौके पर पटना से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने पहली बार पटना से दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगी। दरअसल, त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। पटना से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में पहले से ही नो-रूम है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। पटना से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह स्पेशल वंदे भारत ट्रेन 30 अक्टूबर और 1, 3 और 6 नवंबर को दिल्ली से पटना के लिए रवाना होगी। वहीं, 31 अक्टूबर और 2, 4 और 7 नवंबर को यह ट्रेन पटना से दिल्ली के लिए चलेगी। जानिए पटना दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का समय यह ट्रेन दिल्ली से सुबह लगभग 8:25 बजे चलेगी और शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी । इस दौरान यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रुकेगी। पटना से यह ट्रेन सुबह 7:30 बजे रवाना होगी और शाम 7:10 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन रात 8 बजे पटना पहुँच जाएगी। स्लीपर कोच नहीं होंगे इस स्पेशल ट्रेन में हालांकि, इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर कोच नहीं होंगे। यात्रियों को बैठकर ही सफर करना होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन अभी ट्रायल फेज में है। ट्रायल पूरा होने के बाद उसे रेगुलर कर दिया जाएगा। जानिए पटना दिल्ली वंदे भारत का किराया इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन का किराया तेजस एक्सप्रेस के थर्ड एसी से भी ज़्यादा होगा। इसमें एससी चेयर कार का किराया 2575 रुपये है, जबकि एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 4655 रुपये है। इसमें खाने-पीने की सुविधा भी शामिल है। गौरतलब है कि दिवाली और छठ के मौके पर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। रेलवे अलग-अलग रूट्स पर 283 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रेलवे के इस फैसले से त्योहारों के सीजन में यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।   recent visitors 135

आंचलिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभात पटेल मुख्य अतिथि

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी श्री श्री दुर्गा समिति सुरभि पार्क द्वारा एक वर्ष अनूठी पहल करते हुए आंचलिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत जिला एमसीबी, एवं हसदेव इन क्षेत्र के समस्त नायकों को प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया। भजन थीम पर आधारित, शुरू संगीतों के महासंग्राम के फाइनल राउंड में ऑडिशन उपरांत पुने 20 सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता के – मध्यप्रदेश प्रतियोगियों ने ऐसा समा बांदा की सीता गण सुरीले गीतों की रस वर्ष में देर रात्रि तक सरबोर होते रहे। कार्यक्रम का आरंभ आशीष सिंह दोबारा मां दुर्गा चरणों में अपने निवेदन प्रस्तुत करते हुए, माता रानी से कार्यक्रम आरंभ करने की अनुमति की तथा पुरोहित जी द्वारा शंखनाओं कर अनुमति प्रदान की जिसके उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। निर्णायक शुभांक सर्वे जो अंबिकापुर एवं कोरिया में सर्वे म्यूजिक जकादेसी के संचालक भी है, एवं उनके साथ रायपुर की चैताली जो स्वयं संगीत से खैरागढ़ यूनिवर्सिटी से संबंध संगीत विद्यालय में शिक्षिका भी है, द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार तीनों अंतिम फाइनलिस्ट का चयन किया गया। ऑडिटर के रूप में आनंद अग्रवाल ने निर्णायक मंडल में अपनी भूमिका निभाई ,प्रथम पुरस्कार कुमारी आंचल ओझा को उनके सर्वश्रेष्ठ गायन हेतु वॉइस का एमसीबी का खिताब की ट्रॉफी 4100 पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया, द्वितीय पुरस्कार चिरमिरी के अरुण लहरे को वॉइस का एमसीबी,के खिताब की रनर ट्रॉफी एवं 3100 पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया तृतीय पुरस्कार कुमारी नंदिनी विश्वकर्मा को वॉइस आफ एमसीबी आउटस्टैंडिंग ट्राफी एवं 2300 पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। इस आयोजन में समस्त 24 गायको को ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के डायरेक्टर जसपाल कॉलेज द्वारा अपनी ओर से मोमेंटो द्वारा किया गया तथा नगर के प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा समस्त प्रतिभागियों को उपहार भी प्रदान किए गए, समस्त विजेता प्रतियोगियों को नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्षा श्रीमती प्रभा पटेल द्वारा पुरस्कार वितरित करते हुए समस्त प्रतियोगियों को अद्भुत गायन की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं श्री श्री दुर्गा पूजा समिति को इस अदभुत्व पूरा आयोजन हेतु बधाई दी, उन्होंने आंबल की गायन प्रतिभा को मुखरित करने की दिशा में किए गए नगर के इतिहास में पहले प्रयास की जमकर तारीफ करते हुए भविष्य में ऐसा आयोजन हेतु हर संभव सहयोग करने आश्वासन भी दिया। समिति के सदस्यों की अभूतपूर्व पूर्व एक जुटता एवं उत्साह से इतना बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक उल्लास में वातावरण में संपन्न हुआ आयोजन की सफलता में राजकुमार पांडे, विनय जायसवाल, निरंजन मित्तल, भरत सिंह ,सूरत सिंह, रिंकेश बन्ना, अरुण जायसवाल, जयंत झा, सुयश गुप्ता, अश्विनी अग्रवाल, प्रिंस जायसवाल, शिशिर श्रीवास्तव आदि समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका प्रदान की। recent visitors 93

परिवार के सभी लोग ऑल्टो से जा रहे थे मंदिर, नहर में गिरी कार, 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

चंडीगढ़ हरियाणा के कैथल में दशहरे के दिन एक ऑल्टो कार मुंदड़ी नहर में डूब गई। कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। वे कैथल के गांव डीग के रहने वाले थे। शनिवार सुबह परिवार ऑल्टो कार में सवार होकर मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। इसी दौरान जब वे मुंदड़ी पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने कार को नहर में गिरते देखा तो वे मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। कार में सवार सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। रविदास मंदिर जा रहा था परिवार मृतकों की संख्या 8 है, जिनमें से सात के शव मिल चुके हैं। 15 वर्षीय लड़की का शव अभी तक नहीं मिल पाया है, जो नहर में ही बताई जा रही है। कार चला रहा ड्राइवर फिलहाल बच गया है और कुंडली अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिवार वालों ने बताया कि एक ही परिवार के 9 सदस्य सुबह कैथल के गांव गुहणा में गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। वे सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकले थे। 10-15 मिनट में कार को बाहर निकाला प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप शर्मा ने भावुक होते हुए बताया कि गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। मौके पर मौजूद लोग वहां से भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। गाड़ी में सवार लोगों को बचाने के लिए नहर में कूद गए। करीब 10-15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकाला गया। उस समय 2 लोग जीवित थे। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब तक उनकी भी मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना से गांव वाले काफी दुखी हैं। हमने अपने हाथों से बच्चों के शव गाड़ी से बाहर निकाले हैं। लड़की के शव की तलाश शुरू डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि मामले में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें चार बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। एक लड़की का शव अभी तक नहीं मिला है। लड़की के शव की तलाश शुरू हो गई है। ग्रामीणों के सहयोग से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही लड़की का शव बरामद कर लिया जाएगा। recent visitors 55

सिटी कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, महिला कर रही थी नशीली दावों का व्यापार, काफी मात्रा में नशीली दवाई और इंजेक्शन बरामद

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी सिटी कोतवाली थाना मनेन्द्रगढ़ के अंर्तगत आने वाले मौहारपारा में नशीली दवाओं का व्यापार करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। महिला के कब्जे से काफी मात्रा में नशीली दवा और इंजेक्शन को जप्त कर लिया गया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग सरगुजा रेंज और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया जा रहा था। इसी तारतम्य में सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ को मुखबिर से सूचना मिली की मौहारपारा निवासी नाजिया खान अपने घर में अवैध नशीला इजेंक्शन बेचने के लिये रखी हुई थी मुखबिर की सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह को अवगत कराया गया जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के निर्देशन मे मनेन्द्रगढ़ एसडीओपी ए. टोप्पो के नेतृत्व मे सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ और विशेष टीम द्वारा वार्ड नंबर 4 मौहारपारा में मुखबिर के बताये अनुसार नाजिया के घर घेराबंदी कर एनडीपीएस एक्ट की प्रवधानो के तहत रेड कार्यवाही किया गई आरोपिया के कब्जे से नशीला इन्जेक्शन 27 एम्पुल आई पी पी एल बुप्रेन्योरफिन इंजेक्शन आई पी 2ML 27 नग फेनिर्मिन मलेट इंजेक्शन आई पी एविल 10ML कुल 18900 रूपये जप्त कर लिया गया। नशीले इंजेक्शन के संबंध मे कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर आलोक मिंज को बुलाया गया। उन्होंने अपने रिपोर्ट मे एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के उल्लंघन लेख किया है। उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपिया नाजिया खान पिता सलमान खान उम्र 20 वर्ष निवासी मौहारपारा, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील तिवारी, उनि रामनरेश गुप्ता, सउनि अभिषेक पाण्डेय, प्र.आर.इस्ताक खान, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा प्रिंस राय, विवेकमणी तिवारी, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, भूपेन्द्र,यादव, महिला आरक्षक उषा राजवाडे, शांति बेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। recent visitors 64

आंचलिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन,मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभात पटेल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी श्री श्री दुर्गा समिति सुरभि पार्क द्वारा एक वर्ष अनूठी पहल करते हुए आंचलिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत जिला एमसीबी, एवं हसदेव इन क्षेत्र के समस्त नायकों को प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया। भजन थीम पर आधारित, शुरू संगीतों के महासंग्राम के फाइनल राउंड में ऑडिशन उपरांत पुने 20 सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता के – मध्यप्रदेश प्रतियोगियों ने ऐसा समा बांदा की सीता गण सुरीले गीतों की रस वर्ष में देर रात्रि तक सरबोर होते रहे। कार्यक्रम का आरंभ आशीष सिंह दोबारा मां दुर्गा चरणों में अपने निवेदन प्रस्तुत करते हुए, माता रानी से कार्यक्रम आरंभ करने की अनुमति की तथा पुरोहित जी द्वारा शंखनाओं कर अनुमति प्रदान की जिसके उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। निर्णायक शुभांक सर्वे जो अंबिकापुर एवं कोरिया में सर्वे म्यूजिक जकादेसी के संचालक भी है, एवं उनके साथ रायपुर की चैताली जो स्वयं संगीत से खैरागढ़ यूनिवर्सिटी से संबंध संगीत विद्यालय में शिक्षिका भी है, द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार तीनों अंतिम फाइनलिस्ट का चयन किया गया। ऑडिटर के रूप में आनंद अग्रवाल ने निर्णायक मंडल में अपनी भूमिका निभाई ,प्रथम पुरस्कार कुमारी आंचल ओझा को उनके सर्वश्रेष्ठ गायन हेतु वॉइस का एमसीबी का खिताब की ट्रॉफी 4100 पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया, द्वितीय पुरस्कार चिरमिरी के अरुण लहरे को वॉइस का एमसीबी,के खिताब की रनर ट्रॉफी एवं 3100 पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया तृतीय पुरस्कार कुमारी नंदिनी विश्वकर्मा को वॉइस आफ एमसीबी आउटस्टैंडिंग ट्राफी एवं 2300 पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। इस आयोजन में समस्त 24 गायको को ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के डायरेक्टर जसपाल कॉलेज द्वारा अपनी ओर से मोमेंटो द्वारा किया गया तथा नगर के प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा समस्त प्रतिभागियों को उपहार भी प्रदान किए गए, समस्त विजेता प्रतियोगियों को नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्षा श्रीमती प्रभा पटेल द्वारा पुरस्कार वितरित करते हुए समस्त प्रतियोगियों को अद्भुत गायन की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं श्री श्री दुर्गा पूजा समिति को इस अदभुत्व पूरा आयोजन हेतु बधाई दी उन्होंने आंबल की गायन प्रतिभा को मुखरित करने की दिशा में किए गए नगर के इतिहास में पहले प्रयास की जमकर तारीफ करते हुए भविष्य में ऐसा आयोजन हेतु हर संभव सहयोग करने आश्वासन भी दिया। समिति के सदस्यों की अभूतपूर्व पूर्व एक जुटता एवं उत्साह से इतना बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक उल्लास में वातावरण में संपन्न हुआ आयोजन की सफलता में राजकुमार पांडे, विनय जायसवाल, निरंजन मित्तल, भरत सिंह ,सूरत सिंह, रिंकेश बन्ना, अरुण जायसवाल, जयंत झा, सुयश गुप्ता, अश्विनी अग्रवाल, प्रिंस जायसवाल, शिशिर श्रीवास्तव आदि समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका प्रदान की। recent visitors 71

सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, कर रही थी नशीली दावों का व्यापार

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी सिटी कोतवाली थाना मनेन्द्रगढ़ के अंर्तगत आने वाले मौहारपारा में नशीली दवाओं का व्यापार करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। महिला के कब्जे से काफी मात्रा में नशीली दवा और इंजेक्शन को जप्त कर लिया गया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग सरगुजा रेंज और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया जा रहा था। इसी तारतम्य में सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ को मुखबिर से सूचना मिली की मौहारपारा निवासी नाजिया खान अपने घर में अवैध नशीला इजेंक्शन बेचने के लिये रखी हुई थी मुखबिर की सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह को अवगत कराया गया जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के निर्देशन मे मनेन्द्रगढ़ एसडीओपी ए. टोप्पो के नेतृत्व मे सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ और विशेष टीम द्वारा वार्ड नंबर 4 मौहारपारा में मुखबिर के बताये अनुसार नाजिया के घर घेराबंदी कर एनडीपीएस एक्ट की प्रवधानो के तहत रेड कार्यवाही किया गई आरोपिया के कब्जे से नशीला इन्जेक्शन 27 एम्पुल आई पी पी एल बुप्रेन्योरफिन इंजेक्शन आई पी 2ML 27 नग फेनिर्मिन मलेट इंजेक्शन आई पी एविल 10ML कुल 18900 रूपये जप्त कर लिया गया। नशीले इंजेक्शन के संबंध मे कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर आलोक मिंज को बुलाया गया। उन्होंने अपने रिपोर्ट मे एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के उल्लंघन लेख किया है। उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपिया नाजिया खान पिता सलमान खान उम्र 20 वर्ष निवासी मौहारपारा, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील तिवारी, उनि रामनरेश गुप्ता, सउनि अभिषेक पाण्डेय, प्र.आर.इस्ताक खान, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा प्रिंस राय, विवेकमणी तिवारी, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, भूपेन्द्र,यादव, महिला आरक्षक उषा राजवाडे, शांति बेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। recent visitors 59

ओडिशा की महिला से दिल्ली में दरिंदगी, हालत गंभीर, एम्स अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां में शुक्रवार सुबह एक युवती के साथ रेप की वारदात सामने आई है। युवती को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवती का मेडिकल होने के बाद रेप सहित कई धाराओं में केस दर्ज का मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। पुलिस डीडी एंट्री पर रेप का मामला दर्ज कर लिया है और युवती से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में पता करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया की शुक्रवार सुबह एक राहगीर ने पुलिस को युवती के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने युवती अस्पताल में भर्ती किया। जहां जांच में युवती के निजी पार्ट से खून आने की जानकारी हुई। जांच के दौरान पता चला कि युवती मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है। करीब एक साल पहले बिना घर वालों को बताएं दिल्ली आ गई थी। करीब दो महीने पहले वह कटवरिया सराय में पुलिस को मिली थी। तब उसके परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन वह अपने परिवार वालों के साथ नहीं गई। बाद में उसका मोबाइल गुम हो गया या चोरी हो गया। उसके बाद वह न तो पुलिस के संपर्क में रह सकी न ही परिवार वालों के संपर्क में थी। वह कभी एटीएम के बाहर तो कभी कहीं सो जाती थी। शुक्रवार सुबह वह घायल हालत में सराय काले खां में मिली। प्राथमिक जांच में मामला रेप का लग रहा है। हालांकि वह मानसिक तौर पर परेशान लग रही है। वह पुलिस को घटना बताने में भी मदद नहीं कर रही है। वहीं टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को घटना की सूचना 3.20 बजे भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने दी थी। जिन्होंने महिला को खून से सने कपड़ों में सड़क पर चलते हुए देखा। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची। उन्होंने महिला को फटी कुर्ती और शरीर के निचले हिस्से में कपड़े का एक टुकड़ा पहने हुए पाया। recent visitors 69