Friday, July 3, 2026 10:17 am

मुख्यमंत्री यादव ने अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर शस्त्र-पूजन किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में शस्त्र-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों सहित सभी स्टाफ शस्त्र पूजन का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और अधर्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।   recent visitors 84

‘दुर्बल रहना अपराध है, हिन्दू समाज को समझ में आना चाहिए,’ बोले मोहन भागवत

 नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर अपने संबोधन में कई समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखे. उन्होंने अपने भाषण में इस्राइल-हमास युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इस युद्ध से पूरे विश्व में चिंताएं बढ़ गई हैं, और यह आग किस-किस को झुलसाएगी, यह कहना कठिन है. भागवत ने इस संघर्ष को वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का प्रतीक बताया. भारत को आगे बढ़ने में रुकावट बन रही हैं विदेशी शक्तियां भागवत ने जम्मू-कश्मीर के शांतिपूर्ण चुनावों की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ देश और शक्तियां भारत के आगे बढ़ने में रुकावट डालने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने यह चेतावनी दी कि भारत को रोकने के लिए ऐसी ताकतें विभिन्न तरह की चालें चलेंगी. बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतों का किया जिक्र मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हुए अत्याचारों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी ताकतों के कारण अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं और हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि हिंसा का सहारा लिए बिना भी संगठित रहना जरूरी है ताकि समाज दुर्बल न बने. भारत का विकास कई देशों के स्वार्थ पर करता है चोट भागवत ने बांग्लादेश में भारत के खिलाफ चल रही अफवाहों पर चिंता जताई, जिसमें भारत से खतरा बताकर पाकिस्तान से गठजोड़ की बात हो रही है. उन्होंने इसे उन ताकतों का षड्यंत्र बताया जो नहीं चाहतीं कि भारत आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि भारत का विकास कई देशों के स्वार्थों पर चोट करता है और इससे उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी. आरजीकर अस्पताल जैसी घटनाओं से कलंकित होता है समाज आरजी कर अस्पताल की घटना पर चर्चा करते हुए भागवत ने इसे समाज के लिए लज्जाजनक बताया. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज कलंकित होता है और हमें चौकस रहने की आवश्यकता है. भागवत ने देश के पर्व-त्यौहारों पर भी बात की और कहा कि हमें विभाजन से बचते हुए सभी त्यौहार मिलकर मनाने चाहिए. बच्चों के हाथ में मोबाइल, इस पर कोई नियंत्रण नहीं हम देख रहे हैं कि भारत वर्ष में इस प्रकार मन वचनों पर कुप्रभाव हो रहा है. कोई बात छिपती नहीं है. बच्चों के हाथ पर भी मोबाइल है. वो क्या देख रहे हैं इस पर किसी का नियंत्रण नहीं है. इस पर नियंत्रण करना घर परिवार और विधि व्यवस्था पर भी जरूरी है. इसके कुपरिणाम भी हैं. कई जगह युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंस रही है… एक द्रौपद्री के वस्त्र का हरण हुआ, महाभारत हो गया. सीता हरण हुआ रामायण हो गया…आरजी कर अस्पताल में क्या हुआ वो लज्जित करने वाला हो गया है.ऐसा नहीं होना चाहिए था. होने के बाद भी वहां जिस तरह की टालमटोली हुई वो अपराध और राजनीति के गठबंधन को दिखाता है. घर की हरियाली बढ़ाने पर जोर उन्होंने कहा कि अपने यहां सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं चलना चाहिए, पेड़ लगाओ. गमलों में भी खेती हो सकती है. घर की हरियाली बढ़ाओं. गांव-शहर मोहल्ले में पेड़ लगाओ.. कई पेड़ हमने फैशन के चलते लगाए जिनको काटने के लिए अब सरकार कह रही है क्योंकि उससे विकार आते हैं. हमारे यहां नीम का पेड़ है जो गुणकारी है.   recent visitors 97

भोपाल में आज होगा 105 फीट बड़े रावण का दहन, राजधानी में 25 जगहों पर विशाल आयोजन

 भोपाल दशहरा पर्व पर शनिवार को भोपाल में सबसे बड़ा रावण दहन कोलार में होगा। यहां रावण के 105 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। भजन गायक अनूप जलोटा भी आएंगे। बिट्‌ठन मार्केट, छोला, टीटी नगर, कलियासोत समेत 25 जगहों पर बड़े आयोजन होंगे।  पुराने शहर के छोला दशहरा मैदान में दशहरा उत्सव को करीब 78 साल हो चुके हैं। पहले यह हिंदू त्योहार समिति मनाती थी, अब वर्ष 1960 से हिंदू उत्सव समिति के हाथ में है। यहां 51 फीट ऊंचा रावण जलेगा और आतिशबाजी होगी। इसके पहले शहर का सबसे बड़ा दशहरा चल समारोह समिति मारवाड़ी रोड से निकालेगी, जो छोला मैदान पहुंचेगा। शहर में इन 22 में से 10 स्थानों पर दशहरा उत्सव भव्य पैमाने पर मनाया जाएगा। 3 स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 7 से 9 बजे के बीच राजधानी में तीन स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 7 बजे वे बिट्टन मार्केट में अरेरा राजधानी उत्सव समिति के दशहरा समारोह में रावण दहन करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे वे कोलार हिंदू उत्सव समिति द्वारा बंजारी दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन समारोह में शामिल हाेंगे। आखिर में रात 8:55 बजे छोला दशहरा मैदान में हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित पारंपरिक दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे। जयपुर-शिवाकाशी की आतिशबाजी होगी कोलार हिंदू उत्सव समिति 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेगी। उत्सव का यह 22वां वर्ष है। समिति के सचिव रवींद्र यती ने बताया, जयपुर और शिवाकाशी की आतिशबाजी होगी। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी। भजन गायक अनूप जलोटा कार्यक्रम की शान रहेंगे। विधायक रामेश्वर शर्मा, दिलीप बिल्डकॉन के सीएमडी दिलीप सूर्यवंशी, जेएनसीटी ग्रुप के जयनारायण चौकसे, महापौर मालती राय, समाजसेवी ज्ञानचंद जैन, पार्श्वनाथ ग्रुप के एमडी संजय जैन, समिति अध्यक्ष महेश मीना आदि मंच पर रहेंगे। बैरागढ़ में 65 साल से आयोजन संत नगर में नवयुवक सभा द्वारा 45 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विष्णु गेहानी ने बताया कि रंगारंग आतिशबाजी व सम्मान समारोह भी होगा। उत्सव शाम 6.30 पर शुरू होगा। उत्सव का यह 65वां साल है। छोला में रावण दहन से पहले चल समारोह निकलेगा छोला दशहरा मैदान पर 51 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। समिति अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया, बांके बिहारी मंदिर से दोपहर एक बजे चल समारोह निकलेगा। राम-रावण युद्ध का मंचन भी होगा। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहेंगे। यहां भी होंगे आयोजन     एमवीएम मैदान जहांगीराबाद में 45 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा और रंगारंग आतिशबाजी के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। अध्यक्ष केके चौरसिया ने बताया कि उत्सव शाम 7 बजे से होगा। समारोह का यह 16वां वर्ष है।     भेल दशहरा मैदान में 51वें वर्ष में 51 फीट ऊंचे रावण के साथ ही मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे। भोपाल व ग्वालियर के आतिशबाजों के बीच प्रतियोगिता होगी।     कलियासोत दशहरा मैदान में जनश्री लोक कल्याण समिति 51 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट के मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन करेगी। अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने बताया कि समारोह शाम 6 बजे शुरू होगा। समिति का यह 13वां वर्ष है। पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी आदि भी मौजूद रहेंगे।     टीटी नगर ग्राउंड में 51 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट के मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। समन्वयक अजय श्रीवास्तव व स्वागताध्यक्ष वात्सयन जैन 'सोनू भाभा' ने बताया, साहित्यकारों का सम्मान होगा। उत्सव का 65वां वर्ष है।     शाहपुरा दशहरा उत्सव सांस्कृतिक कल्याण समिति द्वारा इस वर्ष 51 फीट ऊंचे रावण व कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। अध्यक्ष भरत पाल ने बताया कि उत्सव का यह 36वां साल है। उत्सव रात 8 बजे शुरू होगा।     बिट्‌ठन मार्केट में अरेरा राजधानी उत्सव समिति  के तत्वावधान में 54 फीट ऊंचे रावण व 53 फीट ऊंचे मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। जयपुर की आतिशबाजी चलेगी। अध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया, उत्सव का यह 46वां वर्ष है।     राम मंदिर दशहरा उत्सव समिति द्वारा जंबूरी मैदान आनंद नगर में 55 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट ऊंचे मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। मुंबई के कलाकार डिजिटल आतिशबाजी का प्रदर्शन करेंगे। यह 35वां दशहरा उत्सव है। यहां भी मनेगा दशहरा उत्सव करोंद उत्सव समिति 32 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। एकतापुरी में मातृछाया दशहरा उत्सव समिति 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन करेगी। रात 8 बजे दहन किया जाएगा। श्री दुर्गाधाम दशहरा उत्सव समिति 51 फीट, संजीव नगर में 30 फीट ऊंचे पुतले का दहन होगा। अशोका गार्डन। कोहेफिजा, गांधी नगर, विजय नगर लालघाटी, राम नगर, भानपुर, मिनाल, अयोध्या नगर, सलैया, कटारा हिल्स में भी बड़े कार्यक्रम होंगे।   recent visitors 151

पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा अब कहलाएंगे जाम साहब, जामनगर राजघराने के बनाए गए वारिस

जामनगर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को नवानगर का अगला जाम साहब घोषित किया गया है, जिसे अब जामनगर के नाम से जाना जाता है. यह गुजरात के कच्छ की खाड़ी के दक्षिणी तट पर ऐतिहासिक हालार क्षेत्र में स्थित एक भारतीय रियासत है. नवानगर के महाराजा जाम साहब ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की. अजय जडेजा जिस जामनगर शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उसकी क्रिकेट में काफी समृद्ध विरासत है. प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी का नाम जडेजा के रिश्तेदारों केएस रंजीतसिंहजी और केएस दलीपसिंहजी के नाम पर रखा गया है. वहीं इस साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड की यात्रा के दौरान वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी. जाम साहब ऑफ नवानगर स्मारक गुजरात के नवानगर (आधुनिक जामनगर) के पूर्व महाराजा जाम साहब दिग्विजयसिंहजी रंजीतसिंहजी के सम्मान में बनाया गया है. उन्हें ‘अच्छे महाराजा’ के रूप में सम्मानित किया जाता है, उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनके असाधारण मानवीय प्रयासों के लिए याद किया जाता है. जडेजा के पिता दौलतसिंहजी जडेजा जामनगर लोकसभा से तीन बार सांसद रहे. उनकी मां केरल के अलप्पुझा की मूल निवासी हैं. जडेजा का विवाह जया जेटली की बेटी अदिति जेटली से हुआ है और उनके दो बच्चे ऐमन और अमीरा हैं. recent visitors 183

पिंपल्स हटाने और बेदाग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें अशोकारिष्ट, जानें इसके फायदे

हम हर दूसरे या तीसरे व्यक्ति पर एक्ने, दाग-धब्बों और पिंपल्स से हो रहे हैं, बाकी पाने के लिए हम तरह-तरह की क्रीम और ट्यूब का इस्तेमाल करते हैं, जिनका असर तब तक रहता है जब तक इनका प्रयोग किया जाये। इसलिए आज हम आपके लिए एक बहुत ही प्रभावशाली हरे पौधे के बारे में बता रहे हैं, जो त्वचा से जुड़ी आपकी कई समस्याओं को हर करने में मदद करेगा। हम बात कर रहे हैं अशोकारिष्ट की, ये एक ऐसा पौधा है जो आपको कई जगहों पर दिखेगा। ये कोई आम पौधा नहीं है बल्कि इसके लैक्टेन का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए किया जाता है। इसके और फायदे क्या हैं और आप इसके फेस पैक को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, आइए जानते हैं। शरीर पर अशोकाश्रम के फायदे अशोकाश्रम में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो उन लोगों को कम करने में मदद करते हैं कील-मुंहों को पैदा करने में मदद करते हैं। साथ ही ये चेहरे वाली त्वचा पर रेडनेस, सूजन, डार्क स्पॉट, पिगमेंटेशन और त्वचा को निखारने में भी मदद करती है। आइए जानते हैं इसे चेहरे पर कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। अशोकारिष्ठ के पत्ते – 5-6 ग्लिसरीन – 1 चम्मच पानी – 1 गिलास ऐसे तैयार करें अशोकाृष्ट फेस पैक सबसे पहले आप एक छोटे पैन में 1 गिलास पानी में अशोकारिष्ठ के शिष्यों को अच्छे से लें। इसके बाद गैस टैब बंद हो जाए जब दुकानदारों में पानी की मात्रा भी आधी रह जाए। अबे स्टॉल लगे दुकानदारों को मिक्सी में स्टाक पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को एक कटोरी में मिला लें और उसमें 1 मिश्रण ग्लिसरीन मठरी से मिलाकर बना लें। अब आप इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 5-10 मिनट तक रखें। समय होने पर पूरे के बार नाम पानी से चेहरा धो लें। आपने खुद देखा कि एक बार इस्तेमाल के बाद ही आपका चेहरा चमक रहा है और चेहरा चमक रहा है। चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे ग्लिसरीन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल कई सौंदर्य उत्पादों में किया जाता है और त्वचा को साफ करने में मदद मिलती है। फिर बात यह है कि त्वचा को दाग से साफ करने की हो या फिर त्वचा को कम करने की, ग्लिसरीन का इस्तेमाल त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दिशा का मुख न हो। recent visitors 127

प्रदेश में पहली बार भव्य शस्त्र पूजन: मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, मंत्री और अधिकारी ने किया ऐतिहासिक आयोजन..

 भोपाल डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भोपाल के पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। मैहर में राज्यमंत्री राधा सिंह चौहान ने तुमड़े की प्रतीकात्मक बलि दी।मध्यप्रदेश में दशहरे के मौके पर शनिवार को मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री अलग-अलग जगहों पर शस्त्र पूजन कर रहे हैं। भोपाल में नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, मेयर मालती राय और पुलिस कमिश्नर मौजूद रहे। सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर में रहेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्देश थे कि सभी मंत्री प्रभार के जिले में शस्त्र पूजन करेंगे लेकिन अब सिर्फ सीएम और 6 मंत्री ही प्रभार के जिलों में शस्त्र पूजन करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सबसे पहले खरगोन जिले के महेश्वर में बूढ़ी जीन परिसर में शस्त्र पूजन करेंगे। इसके बाद सीधे राजवाड़ा परिसर स्थित अहिल्या बाई होल्कर की राजगद्दी पर माल्यार्पण करेंगे। फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। वे खरगोन में 83 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। वे यहां मां रेवा गोशाला में गौ पूजन कर जिले की सभी पंजीकृत गोशालाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। सीहोर: मंत्री करन सिंह वर्मा और राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया पूजन सीहोर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने पुलिस परेड ग्राउंड में शस्त्र पूजन किया। मुरैना: सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने दी प्रतीकात्मक बलि दशहरा के पावन पर्व पर मुरैना पुलिस लाइन में भी शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद शिव मंगल सिंह तोमर ने मां काली की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद हवन पूजन और आरती की गई। सबलगढ़ विधायक सरला रावत, पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज सुशांत कुमार सक्सेना समेत कई अफसर मौजूद रहे। मैहर: राज्यमंत्री राधा सिंह चौहान ने शस्त्र पूजन के बाद बलि दी मैहर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राधा सिंह चौहान रहीं। पुलिस लाइन के शस्त्रागार में पूजा के बाद मंत्री ने तुमड़े की प्रतीकात्मक बलि दी। भिंड: मंत्री राकेश शुक्ला और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने शस्त्र पूजन किया भिंड के पुलिस लाइन शस्त्रागार में मंत्री राकेश शुक्ला ने शस्त्र पूजन किया। हवन के बाद आरती की गई। भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एसपी असित यादव और एएसपी संजीव पाठक भी मौजूद रहे। कैबिनेट बैठक से पहले लिया था फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 सितंबर को कैबिनेट बैठक के पहले मंत्रियों से कहा था कि इस वर्ष दशहरा पर्व शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा। सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों के पुलिस शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करेंगे। बाद में मीडिया से चर्चा में यादव ने कहा था कि शस्त्र पूजन में मंत्रियों के अलावा विधायकों को भी विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहकर शामिल होना है। recent visitors 59

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इंडिया का ऐलान,ये खिलाड़ी रोहित का सेनापति

मुंबई भारत ने अगले सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे. वहीं जसप्रीत बुमराह उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे, जबकि बाकी टीम में सभी खिलाड़ी जाने-पहचाने अंदाज में नजर आएंगे. BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को टीम का ऐलान क‍िया.   यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ सीरीज में लगभग वही टीम है, जो हाल में बांग्लादेश के ख‍िलाफ खेलने उतरी थी. लेकिन यश दयाल को मौका नहीं म‍िला है. वहीं इस टीम में ट्रैवल‍िंग रिजर्व के तौर पर हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका मिला है. यहां एक बात और गौर करने वाली है कि बांग्लादेश के ख‍िलाफ सीरीज में  भारतीय टीम का कोई भी उपकप्तान नहीं था, ऐसे में अब बुमराह को ज‍िम्मेदारी देने का आशय है कि वह आने वाले समय में रोह‍ित के बाद टीम के रेड बॉल फॉर्मेट के कप्तान होंगे. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में रोहित के खेलने की संभावना नहीं है. ऐसे में यह तय हो गया है क‍ि अब बुमराह ही भारत की कमान शुरुआती मैचों में ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ संभालेंगे. शमी को नहीं म‍िला मौका… मोहम्मद शमी को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि उनको इस सीरीज में मौका म‍िलेगा, लेकिन अभी उनके नाम पर BCCI ने व‍िचार नहीं क‍िया. बांग्लादेश सीरीज में एक भी टेस्ट नहीं खेल पाए सरफराज खान, व‍िकेटकीपर ध्रुव जुरेल, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और स्प‍िनर कुलदीप यादव की स्क्वॉड में जगह बरकरार है. शमी की संभवत: ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ सीरीज में वापसी हो सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप ट्रैवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ऐसी है न्यूजीलैंड की टीम, केन शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे बात न्यूजीलैंड टीम की हो तो केन विलियमसन कमर में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ सीरीज के शुरुआती हिस्से से बाहर हैं. विलियमसन को श्रीलंका दौरे में कमर में खिंचाव हो गया था और वह दौरे के पहले हिस्से में न्यूजीलैंड में ही रहेंगे. 34 साल के व‍िल‍ियमसन की जगह बाएं हाथ के युवा मार्क चैपमैन को टीम में शामिल किया गया है. 30 साल के चैपमैन ने 23 वनडे और 76 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड ए के लिए छह प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 2020 में भारत ए के खिलाफ शतक भी शामिल है. लेकिन 2022 के बाद से वह न्यूजीलैंड ए के लिए नहीं खेले हैं, जब उन्होंने बेंगलुरु में प्रथम श्रेणी मैच में 92 और 45 रन बनाए थे. टीम की कमान टॉम लैथम के हाथ में है; क्योंकि श्रीलंका से 2-0 की हार के बाद टिम साउथी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. माइकल ब्रेसवेल अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए रवाना होने से पहले भारत में होने वाले पहले टेस्ट के लिए ही उपलब्ध रहेंगे. दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए ब्रेसवेल की जगह ईश सोढ़ी टीम में शामिल होंगे. श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ भी श्रीलंका में स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में सलाहकार की भूमिका निभाने के बाद कोचिंग स्टाफ के हिस्से के रूप में भारत आएंगे. न्यूजीलैंड की भारत के ख‍िलाफ टेस्ट सीरीज के ल‍िए टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओ'रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग न्यूजीलैंड का भारत दौरा 16 अक्टूबर: पहला टेस्ट, बेंगलुरु 24 अक्टूबर: दूसरा टेस्ट, पुणे 1 नवंबर: तीसरा टेस्ट, मुंबई   recent visitors 77