जोसेफ गॉर्डन-लेविट ने भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की तारीफ की

मुंबई, हॉलीवुड स्टार जोसेफ गॉर्डन लेविट ने बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाडी की तारीफ करते हुये उसे सुंदर और अनोखी फिल्म बताया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी वर्ष 2022 में रिलीज हुयी थी, जिसमें आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म को दुनिया भर में दर्शकों से तारीफ मिली हैं।समीक्षकों ने भी इस फिल्म को पसंद किया है। हॉलीवुड स्टार जोसेफ गॉर्डन-लेविट ने भी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की तारीफ की है, उन्होंने इसे अनोखी और ऐसा कुछ बताया है जो उन्हें कभी नहीं देखा है। गॉर्डन-लेविट ने हाल ही में एक समारोह में कहा, मैं फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी देख रहा था और मुझे वह सुंदर और अनोखी लगी। यह मैंने अब तक जो भी फ़िल्में देखी हैं, उनसे बिल्कुल अलग है। इसमें एक मज़बूत और ख़ास ड्रामा है जो कभी-कभी मुझे स्कॉर्सेसी की फ़िल्म की याद दिलाता है। 'मैंने खुद को इस फिल्म से पूरी तरह से मोहित पाया। यह वाकई बहुत खूबसूरत है। इसने मुझे भारतीय सिनेमा के बारे में और जानने के लिए प्रेरित किया है।मुझे भारत की संस्कृति से जो महसूस हो रहा है, वह बहुत पसंद है और यहां फ़िल्में और कला के लिए सच्चा प्यार है।     recent visitors 69

मंत्री के बेटे का पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

जबलपुर जबलपुर में कैबिनेट मंत्री के बेटे प्रबल पटेल का पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह आक्रामक रूप से धौंस दिखाता रहा। जानकारी के मुताबिक प्रबल की कार से बुजुर्ग दंपती को टक्कर लगी थी, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंची थी। घटना के बाद मामले की पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम वीडियो देखकर जांच करवाएंगे। दरअसल यह पूरा मामला बीते बुधवार का बताया जा रहा है। घटना यादव कॉलोनी लेबर चौक की है, जहां प्रबल पटेल कार से जा रहा था, उसकी कार से बुजुर्ग दंतपी को टक्कर लगती है। लोगों की भीड़ जमा होती है, आसपास मौजूद पुलिस भी पहुंच जाती है। मौके पर पहुंच गए थे प्रबल के साथी दंपती के साथ प्रबल की कहासुनी होती है। पुलिस युवक को समझाती है और भीड़ भी युवक पर दवाब बनाने लगती है। जिसके बाद प्रबल के कुछ साथी मौके पर आते हैं। प्रबल पुलिस को धौंस देते नजर आता है। उसने खुद को मंत्री पुत्र बताते हुए पुलिस कर्मियों पर दवाब बनाया। बुजुर्ग दंपती ने नहीं की कोई शिकायत इस मामले में बुजुर्ग दंपती की तरफ से भी कोई शिकायत नहीं की गई है। सड़क पर हुए इस हंगामे का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन वे इसकी जांच करवाएंगे। recent visitors 63

पांच फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-दुर्ग में नकली दवा के नाम पर मेडिकल स्टोर संचालकों से उगाही

दुर्ग। दवा दुकानों में छापेमारी कर नकली दवा के नाम पर दवाओं की सैंपलिंग लेकर दुकान संचालकों को धमकाने और उगाही करने वाले पांच फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर पकड़े गए हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. धमधा थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि ग्राम धुमा धमधा निवासी रघुनंदन प्रसाद वर्मा (68 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह खेती-किसानी का काम करता है. उसके बेटे दिलेंद्र कुमार वर्मा ने तीन साल पहले लाइसेंस लेकर घर में मेडिकल दुकान खोली थी. गुरुवार दोपहर वह ग्राम सिलपट्टी में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था. उस दौरान दुकान में बैठे लड़के ने बताया कि एक शख्स ने कॉल कर खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए बिना लाइसेंस के दवा दुकान चलाने पर कार्यवाई के लिए धमकाने लगा. इसके साथ ही खैरागढ़ कलेक्टोरेट में मिलने के लिए बुलाया है. बेटे से बात खत्म होने के बाद रधुनंदन ने बहू को कॉल किया. उसने बताया कि स्कार्पियों (सीजी 17 केएच 8580) में पांच लोग सवार होकर घर आए और खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर मेडिकल दुकान में घुस गए. और बिना लाइसेंस दुकान चलाने पर जेल भेजने की धमकी लेने लगे. इसके साथ जाते समय कुछ दवाएं सैम्पल के लिए साथ ले गए. इसके बाद जब शाम को घर पहुंचा तो ग्राम खैरझिटी निवासी वैद्यराज जोहन लाल वर्मा से मुलाकात हुई. जब उन्हें घटनाक्रम बताया तो उन्होंने ने भी स्कार्पियों में सवार होकर 5 लोग आए, खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताए और आयुर्वेदिक दवाओं के दो डिब्बे अपने साथ ले गए. बुजुर्ग की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान पंडरिया कवर्धा निवासी मनीष जंघेल, भूषण वर्मा, तारन वर्मा, टाकेश्वर जंघेल, अतेनमणी अंचित के रूप में हुई. recent visitors 92

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश की टीम को सात विकेट से बुरी तरह हराया

दुबई यूएई में जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश की टीम को सात विकेट से बुरी तरह हराया. साउथ अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की टीम पहले खेलते हुए 106 रन ही बना सकी. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने आसानी से चेस करते हुए 17.2 ओवरों में 3 विकेट पर 107 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-बी में चार मैचों में तीन जीत से छह अंक लेकर अब टॉप पर कब्ज़ा जमा लिया है. जबकि दूसरी तरफ मेजबान बांग्लादेश की टीम चार मैचों में एक जीत के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. दुबई के मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत सही नहीं रही और 36 रन के स्कोर तक दो विकेट गिर चुके थे. तभी सोभना मोस्तारी ने 43 गेंदों में चार चौके से 38 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान निगार सुल्ताना ने 38 गेंद पर दो चौके से 32 रन बनाए. जिससे बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के आगे 20 ओवरों में तीन विकेट पर 106 रन ही बना सकी. 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ़्रीका की सलामी बैटर लौरा वोल्वार्ड्ट सात रन बनाकर चलती बनी. लेकिन अन्य ओपनर तंजिम ब्रिट्स ने 41 गेंदों पर पांच चौके से 42 रन की पारी से मैच हल्का कर दिया. जबकि उनके अलावा अनीके बोश्च ने भी 25 गेंदों में दो चौके से 25 रन बनाए. जिससे साउथ अफ्रीका ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 107 रन बनाकर 16 गेंद रहते सात विकेट से जीत दर्ज कर डाली. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका अपने ग्रुप स्टेज के चार मैचों में तीन जीत दर्ज करके छह अंकों के साथ टॉप पर कब्ज़ा जमा किया है. जबकि उसका नेट रन रेट 1.38 का है.   recent visitors 91

रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने पहले वीकेंड पर 81 करोड़ की कमाई की

मुंबई,  दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' ने अपने पहले वीकेंड में तीन दिनों में भारतीय बाजार में 81 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेट्टैयन' में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है।इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है। अमिताभ और रजनीकांत ने अंधा कानून, गिरफ्तार और हम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यह जोड़ी 33 साल के बाद साथ नजर आयी है। इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेट्टैयन’ ने रिलीज के पहले दिन 31.7 करोड़, दूसरे दिन 24 करोड़ और तीसरे दिन 26.1 करोड़ रूपये की कमाई की है। इस इस फिल्म ने भारतीय बाजार में 81 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा राणा दग्गुबाती, फहद फाजिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य सितारे शामिल हैं। इस फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।   recent visitors 82

राम-लक्ष्मण और हनुमान घायल, छत्तीसगढ़-चांपा रावण संवाद के दौरान स्काई लिफ्ट पलटी

चांपा। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान रावण संवाद के लिए लगाया गया स्काई लिफ्ट पलट गया. हादसे में राम, लक्ष्मण और हनुमान को जहां चोट आई, वहीं तीन दर्शक को गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक को बिलासपुर रेफर किया गया है. चांपा के भालेराय मैदान में शनिवार को रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े के अलावा कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला मौजूद थे. रावण संवाद के लिए बेन स्काई लिफ्ट लाया गया था, जो अचानक पलट गया. हादसे में राम, लक्ष्मण और हनुमान का पात्र निभा रहे कलाकार को हल्की चोट आई, वहीं नीचे खड़े तीन दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक अवधेश सिंह के दोनों पैर का घुटना टूट गया, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया. स्काई लिफ्ट के नीचे गिरने की घटना कुछ देर तक दर्शकों को समझ में नहीं आई. जब स्काई लिफ्ट की बात फैली तो दर्शकों में अफरा-तफरी मची. घायलों को किसी तरह से बाहर निकाल उपचार के लिए रवाना किया गया. इस तरह से 15-20 मिनट की हलचल के बाद रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न किया गया. सांसद, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में आयोजक समिति की इस तरह की लापरवाही पर लोग सवाल उठा रहे हैं. recent visitors 148

तीन लोगों की मौत और आधा दर्जन घायल, छत्तीसगढ़-जशपुर में बेलगाम ट्रैक्टर-ट्राली पलटी

जशपुर। सड़क पर अनाड़ी हाथों में तेज दौड़ती गाड़ियां राहगीरों के साथ-साथ सवारों लोगों के लिए भी जानलेवा साबित होती है. ऐसा ही वाकया जशपुर जिले में आज तड़के हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से ट्राली में बैठे तीन सवारों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक का आयोजन किया गया था. जिसे देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर गए थे. नाटक देखने के बाद लौटते समय रविवार की तड़के 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई. ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हो गए. आनन- फानन में एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी. वहीं घटनास्थल पर लोगों की हुजूम उमड़ा हुआ है. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. recent visitors 81