फिल्म ‘विजय 69’ में एक 69 वर्षीय ट्रायथलीट की कहानी

मुंबई, बालीवुड फिल्म ‘विजय 69’ एक 69 वर्षीय ट्रायथलीट की कहानी को प्रस्तुत करती है। यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे एक बुजुर्ग व्यक्ति सामाजिक अपेक्षाओं को चुनौती देते हुए ट्रायथलॉन के लिए प्रशिक्षण लेता है, और यह संदेश देती है कि उम्र कोई भी हो, महानता की संभावनाएं असीम होती हैं।यह ट्रायथलीट उम्र की सीमाओं को तोड़कर अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है। इस फिल्म में हास्य और भावनाओं का अद्भुत मिश्रण है, और यह उन रिश्तों को भी उजागर करती है जो हमें सहारा देते हैं। अभिनेता अनुपम खेर इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने कहा, मैं दुनिया भर के दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर इस बेहतरीन कहानी के अनुभव को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं अपने लेखक और निर्देशक अक्षय रॉय और निर्माता मनीष शर्मा तथा यशराज फिल्म्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया।यह फिल्म अक्षय रॉय द्वारा लिखी और निर्देशित की गई है, और यह नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बीच बनी चौथी फिल्म है, जिसमें पहले ‘द रेलवे मेन’, ‘द रोमांटिक्स’ और ‘महाराज’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अनुपम खेर ने एक इवेंट में साझा किया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए तैराकी सीखी और शूटिंग के दौरान उन्हें कंधे में चोट भी लगी। उन्होंने कहा, जब मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी, तब मुझे तैरना नहीं आता था। मैंने पिछले साल तैरना सीखा, और यह मेरी बड़ी उपलब्धियों में से एक है।   recent visitors 144

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने दशहरा मिलन उत्सव में 658 करोड़ की 16 सड़क परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश को रोजगारपरक प्रदेश बनाने के साथ ही विकास के हर आयाम को तय कर रही है। प्रदेश की भौतिक सम्पदाओं का सदुपयोग कर आर्थिक रूप से सम्पन्न मध्यप्रदेश बनायेंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में 350 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिभा स्वराज इकाई का आज शुभारम्भ किया गया है, जिससे 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन के बेस्ट इंटरप्राइजेस और प्रतिभा स्वराज की इकाइयों से लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार उज्जैन में अन्य औद्योगिक इकाई के माध्यम से 50 हजार बेरोजगार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव आज उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउण्ड में दशहरा मिलन उत्सव एवं 658 करोड़ की 16 सड़क परियोजनाओं के भूमि-पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी, श्री उमेशनाथ जी महाराज, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री तेजबहादुर सिंह चौहान, श्री जितेन्द्र पंड्या, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री विवेक जोशी सहित जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जन-समुदाय उपस्थित रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन धर्म की सभी सन्यासी परम्पराओं के सभी वैष्णव और शैव संत 12 साल में सिंहस्थ में आते हैं और भविष्य में सनातन धर्म की दिशा, आचरण, स्वरूप तय करते है। मानवता की स्थापना के लिये सर्वोच्च सिंहस्थ मेला आयोजित किया जायेगा। सिंहस्थ के माध्यम से भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसकी समुचित तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मामले में मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे। इसके लिये अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। प्रदेश को माइनिंग सेक्टर में भी दुनिया में नम्बर वन बनायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश हर सेक्टर में तेजी से तरक्की कर रहा है। प्रदेश में निवेशकों को लाने एवं निवेश बढ़ाने के लिये 16 अक्टूबर को हैदराबाद जाकर निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। उज्जैन संभाग से प्रारम्भ हुई रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रंखला में अब 23 अक्टूबर को रीवा में कॉन्क्लेव होने वाली है। इसके बाद शहडोल, नर्मदापुरम संभाग में भी रीजनल इण्डस्ट्रीज कॉन्क्लेव आयोजित की जाएगी। आगामी वर्ष के फरवरी माह में प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा, जिसमें विश्वभर से निवेशक आमंत्रित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत शक्ति-सम्पन्न एवं सामर्थ्यशाली देश बनने के साथ ही विकास के समुच्चय में सर्वोच्च स्थान भी हासिल कर रहा है। हमारी सनातन परम्परा में देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों ने शास्त्र एवं शस्त्र के साथ दुनिया का मार्ग प्रशस्त किया है। हमारा देश शान्तिपूर्ण देश है, पर जरूरत पड़ने पर शास्त्र के साथ ही शस्त्र उठाना भी बखूबी जानता है। थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना को शक्ति सम्पन्न बनाते हुए सम्पूर्ण विश्व के मोर्चे पर आज प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रभावशाली भूमिका अदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के माध्यम से उज्जैन विश्व पटल पर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केन्द्र के रूप में पहचाना जायेगा। आगामी सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मन्दिर की पहुंच को और अधिक सुगम बनाने के लिये सदावल में हेलीपेड का निर्माण भी किया जायेगा। इसी प्रकार सोमवारिया से लेकर सिंहस्थ बायपास तक नया फोरलेन बनाया जायेगा, जिसकी टेण्डर प्रक्रिया प्रारम्भ है। केडी गेट से लेकर बीमा हॉस्पिटल के आगे तक फोरलेन निर्माण की भी मंजूरी दी गई है। उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का कार्य प्रारम्भ हो गया है। तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग का भी आज भूमि-पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन को जोड़ने वाले चारों तरफ के मार्गों को फोरलेन किया जायेगा, जिससे जिले के ग्रामीण क्षेत्र मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे। विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग “लोक निर्माण से लोक कल्याण’’ के ध्येय वाक्य के साथ विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। विकास कार्यों से उज्जैन बेहतर सड़कों के साथ सामाजिक और आर्थिक ऊंचाइयों पर भी पहुंचेगा। विकास का ‘मोहन मॉडल’ प्रदेश की उन्नति के साथ जन-कल्याण के मार्ग भी खोल रहा हैं। प्रदेश में विकास और जन-कल्याण के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन धार्मिक नगरी के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में भी स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा लोकपथ एप का संचालन किया जा रहा है, जिसमें अब सड़कों के क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्राप्त शिकायतों का 7 दिन के अंदर संबंधित क्षेत्र के विभागीय अधिकारी द्वारा निराकरण किया जाएगा। मुझे बताते हुए खुशी है कि 3 से 4 महीने के अंदर अभी तक प्राप्त शिकायतों में से 95% से अधिक का निराकरण किया जा चुका है। कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन को 658 करोड़ से अधिक की राशि की सौगातें आज दी गई है, जो उज्जैन के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लोक निर्माण से लोक कल्याण के उद्देश्य से 658 करोड़ के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्तिक मेला ग्राउंड उज्जैन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण से लोक कल्याण के उद्देश्य  से उज्जैन में 658 करोड़ से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इनमें प्रमुख रूप से 225.96 करोड़ की लागत से हरीफाटक-लालपुल-मुल्लापूरा फोरलेन मार्ग शंकराचार्य चौराहा से चंदूखेड़ी, 2 नग 2 लेन आरओबी और शिप्रा पर 2 लेन ब्रिज सहित फोरलेन मार्ग, 67.69 करोड़ की लागत से उज्जैन बड़नगर बाईपास टू-लेन मार्ग निर्माण कार्य (एनएच 148 का छूटा हुआ भाग), 22.61 करोड़ की लागत से बडावदा कलसी नागदा से दोत्रु मार्ग का निर्माण, 31.88 करोड़ की लागत से नागदा गिद्धगढ़ विदखेड़ा मोकड़ी मार्ग, 35.65 करोड़ की लागत से तपोभूमि से … Read more

रूस में मध्य प्रदेश की एमबीबीएस छात्रा की मौत, मोहन यादव ने पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन, लाया जायेगा शव वापस

भोपाल रूस में सड़क दुर्घटना में मध्य प्रदेश की रहने वाली एमबीबीएस छात्रा की मौत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर वापस लाया जाएगा। छात्रा के परिवार ने प्रदेश सरकार से अंतिम संस्कार के लिए शव वापस लाने की अपील की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शव वापस लाने के लिए हर संभव मदद करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि सीएम मोहन यादव ने राज्य गृह विभाग को निर्देश दिया है कि वह केंद्र सरकार से पीड़ित परिवार की मदद करने और शव लाने का अनुरोध करे। उन्होंने बताया कि विभाग ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर आवश्यक सहायता मांगी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम मोहन यादव ने लिखा, “मध्य प्रदेश सरकार ने रूस में अध्ययन कर रही कुमारी सृष्टि शर्मा के शव को भारत वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।” परिवार के सदस्यों के अनुसार छात्रा के साथ यह दुखद घटना तब घटी जब कार का टायर अचानक गाड़ी से अलग हो गया, जिससे खिड़की खुल गई और छात्रा जमीन पर गिर गई। कार ने गिरने के बाद उसे कई मीटर तक घसीटा जिससे उसके सिर सहित कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित ने कार से सफर करने के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। दुर्घटना में ड्राइवर और कार में बैठे अन्य मेडिकल छात्र सुरक्षित बच गए। सृष्टि रूस के उफा में बश्किर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी।   recent visitors 70

बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत लगभग हाउस फुल, तो दुर्ग-विशाखापट्नम में नहीं मिल रहे यात्री

रायपुर छत्तीसगढ़ में दो वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है. बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत लगभग हाउस फुल चल रही है. इस ट्रेन का परिचालन मात्र 8 कोच के साथ किया जा रहा है. ऐसे में बर्थ की संख्या भी कम है. हालात यह है कि ट्रेन की एक्यूपेसी 117 प्रतिशत तक पहुंच जाती है. मतलब कई दिन तो ट्रेन में वेटिंग लिस्ट चलती है. दूसरी तरफ दुर्ग विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 16 कोच के साथ किया जा रहा है. इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्री नहीं मिल रहे है. लगभग पूरी ट्रेन खाली रहती है. बताया जा रहा है कि 83 प्रतिशत बर्थ खाली जा रही है. ऐसे में रेलवे को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे अब इन दोनों वंदे भारत ट्रेन के रैकों की बदला-बदली करने पर विचार कर रहा है. मतलब दुर्ग-विशाखापट्नम ट्रेन के 16 रैक को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन के 8 रैंक के साथ बदला जाएगा. इसका सीधा लाभ बिलासपुर-नागपुर बंदे भारत ट्रेन के यात्रियों को मिलेगा. ट्रेन में पर्याप्त बर्थ होने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलेगी. दूसरी दुर्ग- विशाखापट्नम वंदे भारत को 8 रैंक के साथ चलाने पर एक्यूपेसी 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी. मतलब ट्रेन की 50 प्रतिशत से ज्यादा बर्थ में यात्री नजर आएंगे. रैकों के एक्सचेंज का फायदा रेलवे को भी है. रैंकों की अदला-बदला से रेलवे को अपने नुकसान की भरपाई करने में मद्द मिलेगी. ट्रेनों का बदल सकता है टाइम-टेबल दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन की लगभग खाली चल रही है. ऐसे में रेलवे दूसरे विकल्प पर भी विचार कर रही है. दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन सुबह 6.13 बजे रायपुर पहुंची है. इसके करीब 2 घंटे बाद बिलासपुर-नागपुर बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 8.01 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचती है. रेलवे इन दोनों ट्रेनों के टाइम टेबल में परिवर्तन करना चाहती है. मतलब बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन के रायपुर पहुंचे के 5 मिनट बाद दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन रायपुर पहुंचे. इससे बिलासपुर के यात्रियों को विशाखापट्नम तक के लिए वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी. दूसरी तरफ दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग हाउस फुल चलने लगेगी. recent visitors 53

चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन नाबालिगों के साथ अमानवीय कृत्य

छतरपुर छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी गल्ला मंडी में भीड़ का तालिबानी चेहरा सामने आया है। जहां चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन नाबालिगों के साथ भीड़ द्वारा अमानवीय कृत्य किया गया है। भीड़ द्वारा नाबालिगों को रस्सी से बांधकर जुलूस निकालते हुए थाने ले गए। बताया गया कि चोरी के आरोप में पकड़े गए इन नाबालिगों के साथ मारपीट भी गई। लोगों ने बताया कि काफी समय से नगर की सब्जी मंडी में लोगों के साथ जेब कटने, मोबाइल चोरी की घटना हो रही थी। इन नाबालिगों को जेब कटने के आरोप में मौके से ही पकड़ा गया है, जिस पर इनको बांधकर थाने ले गए। आरोप हैं कि ये तीनों नाबालिक बाइक से नगर में चोरी की घटना को अंजाम देने आए थे। हाथ जोड़ कर माफी मांगते रहे बच्चे वीडियो में दिख रहा है कि नाबालिग बच्चे लोगों से जान बख्शने की गुहार लगा रहे हैं। हाथ जोड़कर माफ़ी मांग रहे हैं लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी। वे उन्हें जानवरों की तरह लगातार पीटते रहे। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल फिलहाल पुलिस ने नाबालिग बच्चों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। recent visitors 63

बेटे गोपाल राणा ने बसपा-इनेलो की टिकट पर असंध विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, हरा चुनाव तो पिता का हुआ निधन

हरियाणा हरियाणा बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पानीपत राजपूत सभा के अध्यक्ष नरेंद्र राणा का हुआ निधन। उनके बेटे गोपाल राणा ने बसपा-इनेलो की टिकट पर असंध विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गए थे। इसके बाद नरेंद्र राणा को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा चुनाव प्रचार के दौरान वह अपने बेटे गोपाल राणा के समर्थन में वोट की अपील करते नजर आए थे। उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन चुनाव के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बता दें कि नरेंद्र राणा कई महीनों से बीमार थे। चुनाव हारने के बाद गोपाल राणा ने सोशल मीडिया पर लिखा- अगर मैं चुनाव जीत जाता तो शायद आज मेरे पिता ठीक होते। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव ददलाना में किया गया। उनके निधन पर राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के साथ-साथ उनके चाहने वालों ने गहरा दुख व्यक्त किया।   गोपाल राणा ने 2 दिन पहले किया था पोस्ट नरेंद्र राणा के बेटे गोपाल राणा ने 8 अक्टूबर को असंध विधानसभा चुनाव हारने के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने लिखा था कि आज चुनाव गोपाल राणा नहीं बल्कि बेटा हारा है। मैं अपने पिता के सपने के लिए लड़ रहा था। जनता ने आशीर्वाद दिया लेकिन मैं सरकारी सिस्टम से हार गया। गोपाल ने लिखा- जैसे ही पापा को हार की खबर मिली, उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मैं सोच रहा था कि क्या पता मेरी जीत से पापा ठीक हो जाते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, मैं सिस्टम का शिकार हो गया, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि भविष्य में किसी के साथ अन्याय न हो। टिकट न मिलने के कारण ब्रेन हेमरेज हुआ पलवल के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी को टिकट न मिलने के कारण ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसके कारण 73 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। चुनाव से पहले एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा। अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। इसी बीच कांग्रेस ने करण दलाल को टिकट दे दिया। जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। सुभाष चौधरी की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनका एक बेटा अमरजीत और एक बेटी सविता है। दोनों की शादी हो चुकी है। बेटी पहले प्रिंसिपल थी, लेकिन शादी के बाद उसने नौकरी छोड़ दी। recent visitors 164

देशभर में जल रहा था रावण, कैथल में जलीं एक ही परिवार की 8 चिताएं, पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा

कैथल कल दशहरे के दिन मुंदडी गांव के पास सिरसा ब्रांच नहर में हुए हादसे ने पूरे जिले को झझकोर कर कर रख दिया है। एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद गांव में किसी के भी घर में चूल्हा नहीं जला, सभी ग्रामीण अपने दुकान व काम धंधे छोड़कर पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाने पहुंचे। परिवार के आठ सदस्यों की एक साथ चिताएं जलाई गई। जिसके बाद गांव में चारों ओर मातम की चीख और पुकार ही सुनाई दी। मृतकों के आवास पर ढांढस बंधाने पहुंचने वाले प्रत्येक की आंखें नम थी। गांव में सभी ने अपनी दुकान से लेकर अन्य संस्थान तक सभी बंद रखे, यहां तक की गांव के मंदिर में भगवान की आरती भी नहीं हुई। गंभीर हादसे में हुई 8 मौतों के कारण  सवाल उठता है कि आखिर इन आठ सदस्यों की मौत का जिम्मेवार कौन है? गांव में पसरा मातम, नहीं जला चूल्हा गांव में एक साथ एक ही परिवार के 8 सदस्यों की दर्दनाक मौत की घटना ने जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। गांव में हादसे के कारण दशहरे के पर्व की सभी खुशियां मातम में बदल गई। पूरे गांव में किसी के भी घर चूल्हा नहीं जला। पूरे गांव के लोग उनके निवास पर शोत संतप्त थे। ग्रामीणों ने अपने काम धंधे छोड़ मृतक परिवार के परिजनों का ढांढस बंधाया। सभी ने अपनी दुकान से लेकर अन्य संस्थान तक सभी बंद कर दिए। यहां तक की गांव के मंदिर में भगवान की आरती भी नहीं की गई। विधायक ने दिया अर्थी को कंधा घटना की सूचना मिलते ही पुंडरी के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सतपाल जाम्बा सहित अन्य पार्टियों के कई नेता गांव में पहुंचे। जहां विधायक सतपाल ने मृतकों की अर्थियों को अपना कांधा दिया। उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़, भाजपा युवा जिला अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, पूर्व आजाद प्रत्याशी सतबीर भाना सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने इस दुख की घड़ी में परिवार को हर तरह की संभव सहायता करने की भी बात कही। ऐसा बताया जा रहा है कि हादसे में कार चालक कर्मजीत उर्फ काला ने करीब एक माह पहले ही यह अल्टो गाड़ी खरीदी थी। ऐसे में लोग गाड़ी को अपशगुन मान रहा है जिस कारण पूरा परिवार मौत के आगोश में समां गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अल्टो गाड़ी पांच सीटर होती है। कर्मजीत को उसमें 9 सदस्य नहीं बैठाने चाहिए थे। इस जगह पर पहले भी कई हो चुके हैं हादसे इससे पूर्व भी इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ महीने पहले इसी स्थान पर कैथल के हुड्डा 20 सेक्टर के एक युवक की गाड़ी नहर में गिरी थी। उसम समय समाजसेवी राजू डोहर ने खुद नहर के अंदर जाकर गाड़ी को रस्सियों से बाहर निकाला था परन्तु गाड़ी चालक की मौत हो गई थी। उस समय लोगों ने सिंचाई विभाग से यहां पर सीमेंट की दीवार या लोहे की ग्रिल लगाने की मांग की थी लेकिन विभाग द्वारा अभी तक यह कार्य नहीं किया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि यहां पर लोहे की ग्रिल या दीवार होती तो शायद परिवार के 8 लोगों की जान बच सकती थी। recent visitors 94