नाबालिग आरोपी को साथ ले गई पुलिस, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव का निकला एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी देने वाला

राजनांदगांव। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले का मुंबई पुलिस ने पता लगा लिया है। मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंची और यहां से एक नाबालिग को अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक, शहर के सन सिटी निवासी अग्रवाल परिवार के 17 वर्षीय नाबालिग ने सोशल मीडिया के जरिए विमान में बम होने की अफवाह फैलाई थी। मुंबई से उड़ान भरने के बाद विमान को इमजरेंसी में नई दिल्ली में लैंड करवाया गया था। मुंबई पुलिस की विशेष पांच सदस्यीय टीम सोमवार शाम राजनांदगांव पहुंची थी। शाम को ही नाबालिग को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। मंगलवार सुबह पुलिस नाबालिग को अपनी अभिरक्षा में मुंबई ले गई। एक दिन पहले बम की झूठे मैसेज सामने आने के बाद तत्काल मुंबई पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच टीम बनाई, जिसमें 2015 बैच के आईपीएस को कमांड दी। टीम को मुंबई पुलिस के डीसीपी मुंबई एयरपोर्ट मनीष कलवानिया ने लीड किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग काफी शातिर है। इससे पहले भी उसने कई लोगों के मोबाइल फोन को हैक किए थे, जिसकी शिकायत शहर के कोतवाली थाना में हुई थी और जांच की जा रही है। चार माह पहले इसी नाबालिग ने ट्रेन को उड़ाने का मैसेज इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रेलवे डीजी को भेजा था। हाल ही में 26 सितंबर को उसने नींद की दवा खाकर आत्महत्या करने का वीडियो बनाकर राजनांदगांव रेंज के आईजी को मैसेज किया था। कारोबारी का बेटा है आरोपी – अब तक की जानकारी के मुताबिक, आरोपी नाबालिग शहर के एक कारोबारी का बेटा है। इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने 17 साल के नाबालिग समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कई घंटे चली थी जांच, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु – विमान को दिल्ली में लैंड करवाया गया। सभी यात्रियों को तत्काल नीचे उतारा गया। इसके बाद विमान की जांच की गई। चप्पा-चप्पा तलाशने के बाद भी विमान में कुछ नहीं मिला। अधिकारियों को समझ आ गया था कि यह एक फर्जी मैसेज था। इसके बाद विमान ने न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी। वहीं, मुंबई में पुलिस ने मैसेज करने वाले की जांच शुरू कर दी। recent visitors 76

POCSO केस में बोला हाईकोर्ट- किसी नाबालिग के सामने कपड़े उतारकर यौन संबंध बनाना यौन उत्पीड़न के बराबर है

नई दिल्ली POCSO एक्ट के तहत किसी नाबालिग के सामने कपड़े उतारकर यौन संबंध बनाना यौन उत्पीड़न के बराबर है और दंडनीय अपराध है। हाल ही में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान केरल हाईकोर्ट ने यह बात कही है। आरोप हैं कि याचिकाकर्ता और पीड़ित बच्चे की मां को यौन संबंध बनाते हुए बच्चे ने देख लिया था, जिसके बाद कथित तौर पर उसके साथ पीटा गया। क्या बोला कोर्ट लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस ए बदरुद्दीन ने कहा कि शरीर के किसी भी अंग को इस मंशा से दिखाना कि उसे बच्चा देख ले, उसे यौन उत्पीड़न के बराबर माना जाएगा। कोर्ट का कहना है कि बच्चे के सामने कपड़े हटाकर यौन संबंध बनाना POCSO की धारा 11 के तहत यौन उत्पीड़न के बराबर और धारा 12 के तहत दंडनीय अपराध है। रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने कहा, 'स्पष्ट रूप से कहें, तो जब कोई व्यक्ति बच्चे को नग्न शरीर दिखाता है, तो यह दिखाता है कि वह बच्चे का यौन उत्पीड़न करने का इरादा रखता है। ऐसे में यह POCSO एक्ट की धारा 12 के साथ धारा 11(i) रीड के तहत दंडनीय अपराध है। इस मामले में आरोप हैं कि आरोपी कमरा लॉक किए बगैर कपड़े हटाने के बाद यौन संबंध बनाने में व्यस्त थे। उन्होंने बच्चे को कमरे में आने दिया, ताकि वह यह सब देख ले।' कोर्ट ने कहा, 'ऐसे में प्रथम दृष्टया याचिकाकर्ता के खिलाफ POCSO एक्ट की धारा 12 के साथ धारा 11(i) रीड के दंडनीय अपराध करने का आरोप लगाया गया है।' क्या था मामला दूसरे आरोपी के तौर पर पेश किए गए याचिकाकर्ता और पहली आरोपी पीड़िता की मां के बीच यौन संबंध थे। रिपोर्ट के अनुसार, आरोप हैं कि याचिकाकर्ता और पीड़ित बच्चे की मां ने नाबालिग को सामान लाने के लिए भेजकर लॉज के कमरे में यौन संबंध बनाए। आरोप हैं कि नाबालिग लड़के ने वापस लौटने पर कमरा बंद नहीं होने के चलते याचिकाकर्ता और उसकी मां को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। लड़के को देखकर याचिकाकर्ता ने उसे गले से पकड़ा और गाल पर मारा और लात भी मारी। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता ने नाबालिग को पीटा, जिसके चलते उसे चोट पहुंची। कोर्ट का कहा है कि नाबालिग लड़के याचिकाकर्ता का कोई प्रभा या नियंत्रण नहीं होने के चलते जेजे की धारा 75 के तहत अपराध नहीं बनता है। अदालत ने याचिकाकर्ता के खिलाफ IPC की धारा 341 और जेजे एक्ट की धारा 75 के तहत आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया। यौन उत्पीड़न को समझाते हुए अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता और पीड़ित की मां बगैर दरवाजा बंद किए यौन संबंध बना रहे थे। कोर्ट ने कहा कि कमरा बंद नहीं होने के कारण नाबालिग अंदर पहुंच गया, जिसके चलते उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ IPC की धारा 34 के साथ धारा 323 रीड और POCSO एक्ट की धारा 12 के साथ धारा 11(i) रीड के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है। recent visitors 75

सरकार ने जारी किया धान और मक्का की MSP खरीदी का रिमाइंडर

रायपुर राज्य की विष्णुदेव साय सरकार इस साल धान के अलावा मक्का की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करेगी, जिसके लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है. किसानों को धान और मक्का किसान के रूप में अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 जुलाई से ही शुरू हो गई. इसकी समय सीमा 31 अक्टूबर करीब आते ही राज्य सरकार ने किसानों को एक रिमाइंडर जारी किया है. खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2024-25 के सीजन में नये पंजीयन के अलावा फसल एवं रकबे में सुधार भी किया जा सकता है तथा इसके लिए ऑनलाइन कैरी फॉरवर्ड भी किया जा सकता है. इसके साथ ही किसान अपने उत्तराधिकारियों के पंजीकरण के लिए भी तहसील कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं. ताकि धान बेचने वाले किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ मिल सके. उन्हें रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा एकीकृत किसान पोर्टल में धान एवं मक्का उपार्जन योजनाएं भी शामिल हैं. जिन किसानों ने पिछले खरीफ सीजन 2023-24 में पंजीकरण कराया था, वे अब बिना पंजीकरण के सरकारी खरीद में भाग ले सकेंगे. यह कार्य एकीकृत किसान पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसानों के नवीन पंजीकरण के साथ-साथ पहले से पंजीकृत किसानों की फसल एवं क्षेत्रफल की जानकारी भी पंजीकृत की जा सकेगी. सहकारी समिति द्वारा यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी की जा रही है. recent visitors 53

अमेरिका से खरीदे जाएंगे 31 प्रीडेटर ड्रोन, डील हुई फाइनल, सौदा 80 हजार करोड़ रुपये का है

नई दिल्ली भारत ने अमेरिका के साथ 31 प्रीडेटर ड्रोन्स खरीदने का सौदा कर लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लंबे समय से दोनों देशों के बीच इस सौदे को लेकर बातचीत चल रही थी। यह सौदा 80 हजार करोड़ रुपये का है। इससे समुद्र से लेकर सतह और आसमान तक भारत की मारक और निगरानी क्षमता में प्रभावी वृद्धि होगी। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, प्रीडेटर ड्रोन्स के मिलने से भारतीय नौसेना की हिंद महासागर में निगरानी की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। ये प्रीडेटर ड्रोन्स अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स से खरीदे जाएंगे। यह सौदा भारत और अमेरिका की सरकारों के बीच विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंध के तहत हुआ है। सौदे के तहत मिलने वाले 31 प्रीडेटर ड्रोन्स में से भारतीय नौसेना को 15 ड्रोन्स मिलेंगे। वहीं वायुसेना और थल सेना को 8-8 ड्रोन्स मिलेंगे। बेहद खास हैं प्रीडेटर ड्रोन एमक्यू-9बी रीपर या प्रीडेटर ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये ड्रोन 40 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर करीब 40 घंटे तक उड़ान भर सकता है। यह ड्रोन सर्विलांस और हमले के लिहाज से बेहतरीन है और हवा से जमीन पर सटीक हमले करने में सक्षम हैं। यह हर प्रकार के मौसम में 40 घंटे से अधिक समय तक उपग्रह के माध्यम से उड़ान भर सकता है। अपनी क्षमताओं की वजह से प्रीडेटर ड्रोन को मानवीय सहायता/आपदा राहत, खोज और बचाव, कानून प्रवर्तन, विरोधी सतह युद्ध, पनडुब्बी रोधी युद्ध, एयरबोर्न माइन काउंटरमेसर, लंबी दूरी की रणनीतिक आईएसआर, ओवर-द-एयर लक्ष्यीकरण, पनडुब्बी रोधी युद्ध में इस्तेमाल किया जा सकता है। recent visitors 62

मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का उठा जनाजा, काफी तदाद में शामिल हुए लोग

मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का उठा जनाजा, काफी तदाद में शामिल हुए लोग प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और पुत्री की सूरजपुर मेंएक आदतन बदमाश ने हत्या की है, आज उनका अंतिम संस्कार मनेंद्रगढ़ में हुआ मनेन्द्रगढ़/एमसीबी सूरजपुर में सोमवार को प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और पुत्री की हत्या बदमाशों ने कर दिया था। वहीं आज मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का गमगीन माहौल में जनाजा उठाया गया। इस दौरान जनसैलाब उमड़ा पड़ा। मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा कबिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सभी समुदाय के लोगों ने दी श्रद्धांजलि प्रधान आरक्षक तालिब शेख के गृह ग्राम से जनाजा निकाला गया। तालिब शेख की पत्नी और बेटी के जनाजे में सभी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने दुखी तालिब शेख और उनके परिजनों को सांत्वना दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक ने दिया कंधा प्रधान आरक्षक तालिब शेख के गृह ग्राम से जनाजे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस बल शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए और उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। पुलिस अधीक्षक ने जनाजे को कंधा भी दिया। पुलिस विभाग के अधिकारी भी अपने साथी को इस दुख के समय में सांत्वना देते रहे। डिप्टी सीएम ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा सूरजपुर की घटना पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा, सूरजपुर में जो घटना हुई है, वह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की है। इस घटना में जो भी गुनहगार होगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आरोपी के पास राजनीतिक हस्तियों के साथ तस्वीरें हैं, जो उसके राजनीतिक जुड़ाव को दर्शाती हैं। लेकिन उसे सिर्फ एक आरोपी के तौर पर देखा जाना चाहिए और उसी के हिसाब से जांच होनी चाहिए। दंगे जैसी स्थिति थी, जिसे रोका गया। हत्यारे के परिवार को सुरक्षित रखा गया है और साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आरोपी को सजा मिले     स्थिति नियंत्रण में है विजय शर्मा, डिप्टी सीएम, मनेन्द्रगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी मनेन्द्रगढ़ में इस घटना को लेकर गहरा शोक फैला हुआ है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जनाजे के दौरान भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सूरजपुर में डबल मर्डर के बाद गरमाया माहौल सूरजपुर जिले में सोमवार को डबल मर्डर के बाद भारी हंगामा देखने को मिला। बदमाशों ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुस्साई भीड़ ने एसडीएम पर भी हमला कर दिया था। पुलिस ने किसी तरह से एसडीएम को भीड़ के बीच से बाहर निकाला। जिसके बाद से ही इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर भारी पुलिस बल तैनात किया है। recent visitors 75

पूजा हेगड़े ने श्रीलंका में मनाया जन्मदिन

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने श्रीलंका में अपना जन्मदिन मनाया है। पूजा हेगड़े का जन्मदिन 13 अक्टूबर को था। वह अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए, अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से एक अच्छी छुट्टी लेकर श्रीलंका गयी थी, जहां उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया।पूजा हेगड़े ने अपने प्रशंसकों को अपने जन्मदिन के जश्न की एक झलक दिखाई है। पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। पूजा हेगड़े ने श्रीलंका के याला में अपने जन्मदिन का आनंद लेते देखा जा सकता है। पूजा ने कैप्शन में लिखा,जंगल में जन्मदिन। सभी प्यार, संदेशों और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद… जितना हो सके उतने लोगों को जवाब देने की कोशिश करूंगी… अभी के लिए, मैं बस पूरी तरह से अभी रहने की कोशिश कर रही हूं। आपसे प्यार करती हूं। वर्ष 2025 पूजा हेगड़े के लिये महत्वपूर्ण वर्ष है।वह फिल्म देवा में शाहिद कपूर और सूर्या 44 में सूर्या के साथ नजर आयेंगी। इसके अलावा पूजा हेगड़े, अभिनेता थलपति विजय के साथ थलपति 69 में भी नजर आयेंगी। recent visitors 77

मौत की अचानक खबर सुन परिजनों ने किया बवाल, राजस्थान-अलवर के युवक को तिहाड़ जेल ले गयी दिल्ली पुलिस

अलवर. साइबर फ्रॉड के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से अलवर के तूलेड़ा से गिरफ्तार कर ले गए एक युवक की वहां मौत हो गई। सोमवार की रात 11 बजे तक मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने सदर थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस अफसर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर बताया कि युवक को दिल्ली पुलिस ही लेकर गई थी। सदर पुलिस की इसमें कोई भूमिका नहीं है। मामला साइबर फ्रॉड का था और पुलिस ने इस युवक को जेल भी भेज दिया था, जहां युवक की मौत हो गई। ASP प्रियंका ने बताया कि दिल्ली में द्वारका थाने की साइबर टीम अलवर आई थी। साइबर फ्रॉड के एक मामले में तूलेड़ा गांव निवासी टिंडू पुत्र भंवरदास को वह टीम लेकर गई थी। वहां तिहाड़ जेल में आरोपी युवक बंद था। जेल के अंदर ही युवक की मौत हुई है। अभी कारण सामने नहीं आए हैं, लेकिन इस मौत को लेकर गांव वालों और परिजनों में भारी गुस्सा है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में सुसाइड जैसी बात सामने आई थी। अर्थात युवक ने जेल में आत्महत्या कर ली थी। दूसरी तरफ मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने रात को सदर थाने पर हंगामा कर दिया। कहा कि युवक पूरी तरफ स्वस्थ था। जो टाइल्स लगाने का काम करता था। वैसे जिस युवक को साइबर फ्रॉड में पकड़ा गया, उसके घरवालों के कहना है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया कि जो पुलिस उसे पकड़े और दिल्ली ले जाए। यदि ऐसा होता तो अलवर में भी इसके खिलाफ यहां मुकदमा दर्ज होता। घरवाले यह नहीं बता रहे कि इसके खिलाफ अलवर में भी कोई मुकदमा दर्ज था या नहीं। कुल मिलाकर गांव वालों और घरवालों ने सदर थाने को घेर लिया और उसका बड़ा कारण यह था कि दिल्ली पुलिस के साथ सदर पुलिस भी गांव में गई थी। recent visitors 99