Tuesday, July 7, 2026 2:43 pm

ये 5 हर्बल ड्रिंक्स प्राकृतिक रूप से करेंगे आपके रक्त को शुद्ध

हम जो कुछ भी खाते या पीते हैं। उनके पोषक तत्व शरीर के हर हिस्से में पहुंचाने का काम खून करता है। खून ही शरीर में ऑक्सीजन का संचार और कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर से बाहर निकलने का काम करता है। यदि खून में टॉक्सिंस जमा होने लगे तो कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर खून साफ होता है तो त्वचा पर कील, मुंहासे इत्यादि समस्याएं कम होती हैं। वहीं अगर खून अशुद्ध हो तो यह त्वचा के पोर्स को ब्लॉक कर सकता है। खून को साफ रखने के लिए नेचुरल हर्बल ड्रिंक का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। जीवा आयुर्वेद, निदेशक, डॉ. प्रताप चौहान के मुताबिक, साफ खून हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है लेकिन अगर यह अशुद्ध हो तो बीमारियों से लड़ने की ताकत कम होने लगती है। खून अगर साफ ना हो तो शरीर से अपशिष्ट पदार्थ को निकालने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। गिलोय का रस कॉविड-19 के दौरान गिलोय की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में बहुत असरदार है। इसका सेवन करने से हमारा खून साफ होता है और शरीर में जमे हुए टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। यह शरीर को संक्रमण से बचाती है। गिलोय के रस का सेवन करने से शरीर में मौजूद हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया समाप्त होते हैं। गिलोय की डंडियों को पीसकर रस निकाल लें और एक गिलास पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। आंवला और एलोवेरा जूस आंवला और एलोवेरा दोनों में ही ढेर सारे प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं। आंवला में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर के खून को साफ करता है और इम्यूनिटी मजबूत बनाता है। वही एलोवेरा में डीटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं। यह शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालता है और खून को साफ करता है। एक कप एलोवेरा जूस और एक कप आंवले का रस मिलाकर इसे सुबह खाली पेट पिएं। नीम का रस नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। यह खून को साफ रखता है और शरीर में जमा होने वाले विषैला पदार्थ को निकालता है। खून में जमी हुई अशुद्धियों को दूर करने के लिए यह बेहद कारगर है। इसका सेवन करने के लिए नीम की ताजा पत्तियों को धोकर पीस लें और थोड़ा पानी मिलाकर इसे अच्छे से छान लें और इस रस को खाली पेट पिएं। हल्दी और अदरक की चाय अदरक का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और यह शरीर में जमा हुए टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। हल्दी एक एंटीऑक्सीडेंट है। इसमें करक्यूमिन पाया जाता है, जो खून को साफ करता है और शरीर में होने वाले सूजन को भी दूर करता है। हल्दी और अदरक की चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसमें थोड़ा शहद मिलाकर भी इसे पी सकते हैं। तुलसी का रस आयुर्वेद में तुलसी को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।तुलसी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने का काम करते हैं। इसके सेवन से खून साफ होता है और लिवर के कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। 10 से 12 तुलसी की ताजी पत्तियों को पीसकर छान लें। सुबह खाली पेट तुलसी के रस को पीने से आपको कई फायदे होंगे। recent visitors 69

वेस्टइंडीज छह विकेट की जीत के साथ इंग्लैंड को किया बाहर, सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया

दुबई कप्तान हेली मैथ्यूज के हरफनमौला खेल के दम पर वेस्टइंडीज ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण के आखिरी मैच में इंग्लैंड को छह विकेट से हरा कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। मैथ्यूज गेंदबाजी में दो विकेट चटकाने के बाद 50 रन की पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच किआना जोसेफ (52 रन) के साथ 74 गेंद में 102 रन की साझेदारी कर लक्ष्य का पीछा करते हुए दबदबा कायम किया। इंग्लैंड को छह विकेट पर 141 रन पर रोकने के बाद वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पिछले 14 मैचों में यह इंग्लैंड पर वेस्टइंडीज की पहली जीत है। इस जीत के साथ ही 2016 की चैम्पियन टीम ग्रुप तालिका में पहले स्थान के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गयी। दक्षिण अफ्रीका ने भी अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली जबकि ग्रुप तालिका में तीसरे स्थान पर रहने वाली इंग्लैंड की टीम का सफर खत्म हो गया। वेस्टइंडीज के सामने दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड जबकि पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी। वामहस्त बल्लेबाज जोसेफ ने 38 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के जड़े तो वहीं मैथ्यूज ने इतनी ही गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगा कर अपने 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार बनाया। डिएंड्रा डॉटिन ने 19 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आखिरी ओवरों में इंग्लैंड को वापसी का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड के लिए नैट सिवर ब्रंट, सोफी एकलेस्टोन और सारा ग्लेन ने एक-एक विकेट चटकाये। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर इंग्लैंड के लिए सिवर ब्रंट ने 50 गेंद की नाबाद पारी में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाये। उन्होंने चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुई कप्तान हीथर नाइट के साथ चौथे विकेट के लिए 36 गेंद में 46 रन की अहम साझेदारी की। इंग्लैंड की कप्तान ने 13 गेंद की पारी में तीन चौके की मदद से 21 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए एफी फ्लेचर चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिये। डॉटिन को एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैथ्यूज ने पहले ओवर में लौरिन बेल के खिलाफ छक्का और दो चौके लगाये जबकि जोसेफ ने नैट सिवर के खिलाफ दो चौके और शार्ली डीन के खिलाफ छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिये। जोसेफ ने चौथे ओवर में सोफी एकलेस्टोन के खिलाफ भी लगातार गेंदों पर चौके के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया। इस बीच इंग्लैंड के क्षेत्ररक्षकों ने दोनों बल्लेबाजों के कैच को टपका कर जीवन दान भी दिये। मैथ्यूज ने छठे ओवर में डीन के खिलाफ तीन चौके लगाये जिससे पावर प्ले में वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 67 रन बना लिये। पावर प्ले के बाद टीम की रन गति थोड़ी कम हुई लेकिन जोसेफ ने 10वें ओवर में डीन के गेंद को दर्शकों के पास भेज कर अपनी पारी का दूसरा छक्का जड़ा। उन्होंने 11वें ओवर में सारा ग्लेन के खिलाफ एक रन के साथ अपना पचासा पूरा किया। वेस्टइंडीज ने 12वें ओवर में अपने रनों का शतक पूरा किया। अगले ओवर में माया बूशेर ने जोसेफ का एक और आसान कैच टपकाया लेकिन सिवर ब्रंट की अगली गेंद पर डैनियल वायट ने उनके कैच को लपकने में कोई गलती नहीं की। इसी ओवर में मैथ्यूज ने एक रन के साथ 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि अगले ओवर मे ग्लेन की गेंद पर डेनियल गिब्सन को कैच थमा बैठी। दो विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज मैच पर पकड़ बनाने लगे थे लेकिन डॉटिन ने डीन के खिलाफ 16वें ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़कर मैच को पूरी तरह से वेस्टइंडीज की झोली में कर दिया। इससे पहले माया बूशेर (14) और  वायट (16) ने इंग्लैंड को सधी हुई शुरुआत दिलायी। बूशेर ने तीसरे ओवर में शिनेल हेनरी के खिलाफ पारी का पहला चौका जड़ा तो वहीं वायट ने मैथ्यूज की गेंद को सीमा के पार भेजा। मैथ्यूज ने इसी ओवर में वायट को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। टीम ने पांच रन के अंदर दो और विकेट गंवा दिये। एलिस कैप्सी (एक रन) पांचवें ओवर में रन आउट हो गयी तो वहीं फ्लेचर ने अपनी पहली गेंद पर ही सातवें ओवर में बूशेर को पवेलियन की राह दिखाई। महज 34 रन पर तीन विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम मुश्किल में थी लेकिन सिवर ब्रंट और नाइट ने रन गति को बनाये रखते हुए इंग्लैंड पर दबाव को हावी नहीं होने दिया। नाइट ने इस दौरान फ्लेचर और डॉटिन के खिलाफ तो वहीं सिवर ब्रंट ने अश्मिनी मुनिसार और आलिया ऑलेन के खिलाफ शानदार चौके लगाये। नाइट हालांकि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 13वें ओवर में मैदान से बाहर चली गयी। उस समय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 79 रन था। एक छोर से विकेटों के पतन के बीच सिवर ब्रंट ने दूसरा छोर संभाले रखा। इंग्लैंड ने 15वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया। सिवर ब्रंट ने 18वें ओवर में ऑलेन के खिलाफ दो चौके लगाकर 45 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। सोफी एकलेस्टोन (सात) ने आखिरी ओवर में छक्का तो वहीं सिवर ब्रंट ने चौका लगाकर टीम के स्कोर को 140 के पार पहुंचाया।   recent visitors 62

DA Hike 2024: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला गिफ्ट, 3% बढ़ा DA, सैलरी में होगा इतना इजाफा

नई दिल्ली दिवाली से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (PM Modi Govt) केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. जी हां, सूत्रों के हवाले से जो अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक, केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा (DA Hike) करने का ऐलान कर दिया है. इस इजाफे के बाद डीए बढ़कर 53 फीसदी हो गया है. इससे पहले इसी साल मार्च में 4 फीसदी का डीए हाइक मिला था. 53% हो गया कर्मचारियों का डीए केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 50 फीसदी DA मिल रहा था और सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिवाली से पहले ही सरकार इसमें 3 फीसदी का इजाफा करके उन्हें बड़ा तोहफा दे दिया है. डीए में ये ताजा बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा. मतलब केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली (Diwali) और भी रोशन हो गई है, क्योंकि उनकी सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा. साल 2024 का ये दूसरा DA Hike आम तौर पर केंद्र सरकार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों के डीए में संशोधन करती है. इससे पहले बीते 24 मार्च 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों को 4% DA Hike का तोहफा दिया था. इस इजाफे के साथ उन्होंने मिलने वाला महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया था. अब ताजा इजाफे के बाद ये बढ़कर 53 फीसदी हो गया है. कर्मचारियों की सैलरी का कैलकुलेशन अब बात करते हैं कि सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 3 फीसदी के इजाफे के बाद कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा. तो कैलकुलेशन के मुताबिक, किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 55,200 रुपये है, तो फिलहाल 50% पर उनका महंगाई भत्ता 27,600 रुपये है. वहीं अगर डीए 53  फीसदी हो जाता है तो उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 29,256 रुपये हो जाएगा. यानी कर्मचारियों का वेतन 29,256 रुपये – 27,600 रुपये = 1,656 रुपये बढ़ेगा. 3 महीने का एरियर भी मिलेगा मोदी सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में किए गए इजाफे के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा. इसके तहत कर्मचारियों को मिलने वाली अक्टूबर की सैलरी में जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का एरियर भी जुड़कर आएगी. यानी दिवाली के मौके पर उनके हाथ में मोटी रकम आएगी. यहां बता दें कि कर्मचारियों को मिलने वाले डीए की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) से संबंधित होती है, जो बीते 12 महीनों में रिटेल इन्‍फ्लेशन को ट्रैक करता है. दुनिया के महंगाई के दबाव और बढ़ती लागतों के साथ, यह निर्णय देश भर में घरेलू बजट के मैनेजमेंट के लिए महत्वपूर्ण है. 3 महीने का एरियर भी बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर महीने तक के लिए है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर की सैलरी में तीन महीने- जुलाई, अगस्त और सितम्बर का DA एरियर भी मिलेगा। क्या है डिटेल बता दें कि केंद्र सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देता है, जबकि पेंशनभोगियों को डीआर दिया जाता है। सामान्य तौर पर, डीए और डीआर में साल में दो बार बढ़ोतरी की जाती है – जनवरी और जुलाई। अभी एक करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। इससे पहले बीते मार्च महीने में सरकार ने 4% डीए बढ़ाने का ऐलान किया था। 2006 में, केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर की गणना करने के फॉर्मूले को संशोधित किया था। 30 सितंबर को कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लेटर लिखकर डीए/डीआर बढ़ोतरी की घोषणा में देरी पर चिंता व्यक्त की थी। DA कैलकुलेशन आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA उनके बेसिक सैलरी के आधार पर तय किया जाता है। मान लीजिये कि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 30 हजार रुपये है और उसका डीए 3 फीसदी बढ़ाया गया है तो उसकी सैलरी में 900 रुपये का इजाफा होगा। अगर बेसिक सैलरी, DA और आवास भत्‍ता यानी HRA जोड़कर उसकी सैलरी 55000 हजार रुपये पहले आती थी, तो अब 55,900 रुपये आएगी। recent visitors 48

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व खाद्य दिवस पर किया अन्नदाता किसानों का किया अभिवादन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'विश्व खाद्य दिवस' पर 'सबको भोजन' की सुनिश्चितता के लिए दिन-रात परिश्रम करने वाले अन्नदाता किसान भाई-बहनों और समाजसेवी बंधुओं का अभिवादन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर अपने जारी संदेश में लिखा है कि भारतीय संस्कृति में हमारे ऋषियों-पूर्वजों ने प्राणीमात्र को सम्मानपूर्वक भोजन कराने से परमात्मा की सेवा हो जाने की विराट दृष्टि प्रदान की है। उन्होंने 'बेहतर जीवन और भविष्य के लिए भोजन का अधिकार' के मंत्र के साथ भूख व कुपोषण से मुक्त भारत बनाने का प्रण लेंने का आव्हान किया है।   recent visitors 52

गोल नहीं कर सके रोनाल्डो, पुर्तगाल ने स्कॉटलैंड से ड्रॉ खेला

मैड्रिड स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल नहीं कर सके और पुर्तगाल ने नेशंस लीग में स्कॉटलैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला। पुर्तगाल ने क्रोएशिया, स्कॉटलैंड और पोलैंड से पहले तीन मैच जीते थे लेकिन ग्लासगो में तीसरे मैच में गोल करने में नाकाम रही। अब तक 133 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके रोनाल्डो के पास कई मौके आये लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सके। पुर्तगाल इस ड्रॉ के बावजूद ग्रुप एवन में शीर्ष पर है जबकि क्रोएशिया दूसरे स्थान पर है। वहीं स्पेन ने सर्बिया को 3.0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। क्रोएशिया ने पोलैंड से 3.3 से ड्रॉ खेला। कोसोवो ने साइप्रस को ग्रुप सी के मैच में 3.0 से हराया जबकि रोमानिया ने लिथुआनिया को 2.1 से मात दी। बेलारूस ने लक्जेमबर्ग से 1.1 से ड्रॉ खेला।   recent visitors 55

भविशा ने 141 सेकेण्ड में गिनाईं 100 देशों की राजधानियां, छत्तीसगढ़-रायपुर की नन्ही बेटियों ने बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

रायपुर. राजधानी रायपुर की दो सगी बहनों ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है. 6 साल की भव्या और 3 साल की भविशा कोटडिया दोनों ही बहने बहुत अद्भुत है. नन्ही सी भविशा कोटडिया ने 2 मिनट और 21 सेकंड के आश्चर्यजनक समय में 100 देशों की राजधानियों के नाम सुनाकर विश्व रिकार्ड बनाया है. भविशा ने यह इतिहास 26 फरवरी 2024 को रचा, जब वह महज 2 साल, 11 महीने और 10 दिन की थी. उसने 141 सेकेंड में 100 देशों की राजधानियों के नाम बताकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. भव्या कोटडिया – वहीं 28 फरवरी को भव्या कोटडिया की उम्र केवल 6 साल, 3 महीने और 5 दिन की थी, जब उसने 1 मिनट और 35 सेकंड के आश्चर्यजनक समय में 50 आविष्कारों और आविष्कारक का नाम सुनाकर वर्ड रिकॉर्ड बनाया. ऐसे बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड – भविशा और भव्या के लिए विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का सफर आसान नहीं था. अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और घंटों समर्पित अभ्यास के साथ, दोनों बहनों ने अपनी याद रखने के शक्ती (मैमोरी पॉवर) को बढ़ाया और कठिन जानकारियों को आसानी से याद करने की कला में महारथ हासिल की. जानकारी को बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत उसे पुनः प्राप्त करने की उनकी क्षमता ने भविशा और भव्या को अपने साथियों से अलग बना दिया और उनकी रिकॉर्ड- ब्रेकिंग उपलब्धि का मार्ग प्रशस्त किया. कोटडिया बहनों की रिकॉर्ड ब्रेकिंग उपलब्धि ने उन्हें वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक अच्छी-खासी पहचान दिला दी है. recent visitors 53

वन विभाग ने अतिरिक्त Sallary की वसूली पर लगाई रोक

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के वन आरक्षकों से अतिरिक्त वेतन राशि की वसूली पर रोक लगा दी है। वन विभाग ने इस मामले में वित्त विभाग को आदेश पर पुनर्विचार करने के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिसके बाद किसी भी प्रकार की वसूली अगले आदेश तक नहीं की जाएगी। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब वन रक्षकों की सैलरी के परीक्षण के दौरान भर्ती नियमों का उल्लंघन सामने आया। नियम के अनुसार, वन रक्षकों को 5200 रुपये मूल वेतन मिलना था, लेकिन प्रदेश के 6592 वन रक्षकों को 5680 रुपये मूल वेतन दिया गया। यह गलती वन विभाग की ओर से वेतन गणना में हुई और कोषालय ने भी यह बढ़ा हुआ वेतन जारी कर दिया। अब मंगलवार को अपर मुख्य प्रधान वन संरक्षक प्रशासन ने सभी मुख्य वन संरक्षक और संरक्षकों को अगले आदेश तक वेतन की वसूली नहीं करने करने का पत्र लिखा है। 165 करोड़ की रिकवरी का आदेश निकाला था सरकार ने इस गलती के बाद 6592 वन कर्मचारियों से करीब 165 करोड़ रुपये की रिकवरी का आदेश जारी किया था। प्रत्येक वन आरक्षक से 1 लाख 29 हजार रुपये की वसूली करने का नोटिस जारी किया गया था, जिसमें ब्याज सहित रकम वापस लेने की बात कही गई थी। विवाद के बाद पुनर्विचार का निर्णय वेतन वसूली के आदेश के बाद कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। अब विभाग ने आदेश पर पुनर्विचार का निर्णय लिया है। सभी डिवीजनों से जानकारी मंगवाकर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई थी। अब वित्त विभाग द्वारा प्रस्ताव पर विचार करने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा। इस आदेश के बाद वन आरक्षकों को सरकार से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। recent visitors 48