Tuesday, July 7, 2026 1:33 pm

तेंदुलकर की मौजूदगी बनी एनसीएल चैम्पियंस शिकागो क्रिकेट क्लब के लिये यादगार

डलास चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रीय क्रिकेट चैम्पियनशिप में शिकागो क्रिकेट क्लब को विजेता की ट्रॉफी प्रदान करके उनके लिये इसे यादगार पल बना दिया। शिकागो ने डलास यूनिवर्सिटी में अटलांटा क्रिकेट क्लब को फाइनल में हराकर खिताब जीता। दुनिया भर में एनसीएल को ढाई अरब से अधिक लोगों ने देखा। तेंदुलकर ने शिकागो के मुख्य कोच रॉबिन उथप्पा को ट्रॉफी दी, दर्शकों से बात की, हाथ मिलाये और तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट ने मुझे इतना कुछ दिया है और यहां डलास में फाइनल देखकर और ट्रॉफी विजेता को देकर बहुत अच्छा लग रहा है। लोगों के उत्साह को देखकर लगता है कि अमेरिका में क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है।’’   recent visitors 51

रीवा में नर्सिंग ऑफिसर का क्लिनिक सील, गर्भपात का ऑडियो – वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने की कार्यवाही

रीवा रीवा में सुबह एक वीडियो और ऑडियो जमकर वायरल हुआ। इसमें एक नर्सिंग ऑफिसर फर्जी क्लिनिक में लिंग परीक्षण और गर्भपात जैसे गलत काम करवा रही है। वीडिया वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। दोपहर में एसडीएम ने क्लिनिक को सील कर दिया। इस मामले की पुष्टि कलेक्टर प्रतिभा पाल ने की है। यहां चल रहा था क्लिनिक जानकारी के अनुसार मामला जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर रायपुर कर्चुलियान तहसील का बताया जा रहा है। यह भी बताया गया कि टीवीएस एजेंसी के बगल में पिछले कई वर्षों से क्लिनिक चल रहा था। नर्सिंग ऑफिसर अनीता मिश्रा अवैध क्लिनिक संचालित कर रही थीं। बताया गया कि क्लिनिक को अनीता की बड़ी बहन चला रही थीं। कुछ समय पहले उनकी मौत हो गई। इसके बाद अनीता क्लिनिक को संभालने लगीं, यहां वह गर्भपात करवाती थीं। रविवार के दिन होता था गर्भपात बताया गया है कि सामान्य बीमारियों के इलाज की आड़ में प्रसूताओं का गर्भपात कराया जा रहा था। नॉर्मल दिनों में यह क्लिनिक शाम 4 बजे के बाद शुरू होता था। रविवार के दिन इस क्लिनिक में गर्भपात कराने बड़ी संख्या में महिलाएं आती थीं। क्या कहा कलेक्टर ने? घटनाक्रम का खुलासा करते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि गर्भपात करना कानूनन अपराध है। जानकारी लगने पर क्लिनिक को सील करवा दिया गया है। मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। खुद को बेकसूर बता रही नर्सिंग ऑफिसर बताते चलें कि जिला प्रशासन ने जहां बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अवैध क्लिनिक को सील कर दिया। वहीं नर्सिंग ऑफिसर अनीता मिश्रा खुद को बेकसूर बता रही हैं। इस मामले में अनीता मिश्रा का कहना है कि उन्हें कुछ समय से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले उनसे अवैध पैसों की मांग कर रहे हैं। बताया कि वह फ्री टाइम में रायपुर कर्चुलियान में स्थित एक क्लिनिक में सेवाएं देती हैं। मामले की जांच में सब पता चल जाएगा।   recent visitors 49

एमबाप्पे के प्रतिनिधियों ने बलात्कार संबंधी स्वीडन मीडिया की रिपोर्ट को खारिज किया

स्टॉकहोम फ्रांस के फुटबॉल स्टार काइलियान एमबाप्पे के प्रतिनिधियों ने स्वीडन के मीडिया में छपी उस रिपोर्ट को ‘झूठी और गैर जिम्मेदाराना’ बताया है जिसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ बलात्कार के एक मामले में जांच चल रही है। सूत्रों का हवाला दिये बिना स्वीडन के कई मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि रीयाल मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर एमबाप्पे के खिलाफ बलात्कार के मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट के बाद स्वीडन के अभियोजकों ने मंगलवार को छोटा सा बयान जारी किया कि पुलिस के पास बलात्कार की एक शिकायत आई है लेकिन इसमें किसी का नाम नहीं लिया गया। बयान में कहा गया, ‘‘रिपोर्ट के अनुसार यह घटना स्टाकहोम के एक होटल में 10 अक्टूबर 2024 की है।’’ एमबाप्पे की मीडिया टीम ने कहा, ‘‘ये आरोप बिल्कुल झूठे और गैर जिम्मेदाराना है। काइलियान एमबाप्पे अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान पर किसी तरह की आंच आना बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी एमबाप्पे ने लिखा, ‘‘फेक न्यूज।’’   recent visitors 68

पति ने 50 हजार रुपये देने से किया इनकार, तो पत्नी ने फोड़ा दिया सिर

 बरेली बरेली में पति पत्नी के झगड़े का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करवाचौथ पर खरीदारी के लिए पति ने 50 हजार रुपये देने से इनकार किया तो गुस्साईं पत्नी ने उसका सिर्फ फोड़ दिया। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया गया। पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ थाने में भी शिकायत की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। तीन साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी के दो बच्चे पहले पति हैं। करवाचौथ से पहले उसकी पत्नी ने उससे खरीदारी करने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की। कहा कि इन रुपयों से वह साड़ी और जेवर आदि सामान खरीदकर लाएगी। युवक ने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इतने रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान पत्नी ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। इससे उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद हरीश ने इज्जतनगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।   recent visitors 59

मुराद पूरी होने पर चढ़ाते हैं मिट्टी और सीमेंट के घोड़े, छत्तीसगढ़-बालोद में बाबा हरदेव का अनोखा मंदिर

बालोद। जब कोई चीज इंसान के बूते से बाहर हो जाती है तो वह ईश्वरीय शक्ति पर भरोसा करते हुए मन्नत मांगता है. बालोद जिले में ऐसा ही एक अनोखा मंदिर है, जहां मन्नत पूरी होने पर मिट्टी और सीमेंट से बने घोड़े चढ़ाने की परम्परा है. हम आपको बालोद जिला में स्थित एक ऐसी मंदिर के बारे में बतलाने जा रहे हैं. बालोद जिला मुख्यालय से लगभग 40 दूर ग्राम डेंगरापार में स्थापित हरदेवलाल बाबा का मंदिर है, हरदेवलाल बाबा का मंदिर में वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार, मुरादें पूरी होने पर श्रद्धालु साल में एक दिन बाबा को सीमेंट या मिट्टी से बने घोड़े और हाथी बाबा को समर्पित करते हैं. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष नवरात्र दशहरे के बाद प्रथम मंगलवार को हरदेवलाल बाबा के दरबार मे विशाल देव दशहरा मेले का आयोजन हुआ. इस दौरान भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा को उनकी सवारी मिट्टी और सीमेंट से बने घोड़े, हाथी समर्पित किया गया. इस वर्ष 500 से अधिक प्रतिमा बाबा को भेंट किया गया. recent visitors 57

RPF and GRP संयुक्त रूप से सतर्कता बरत रही, यात्रियों के टिकट और आईडी की चेकिंग भी जारी

भोपाल दीपावली के साथ-साथ अन्य त्योहारों को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर व ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ व जीआरपी संयुक्त रूप से सतर्कता बरत रही है। स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले व ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के सामान, टिकट, नाम-पता व आईडी प्रूफ की जांच की जा रही है। इस दौरान स्टेशन पर ज्वलनशील वस्तुओं को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें ईंधन, तेल, पेंट, आतिशबाजी, विस्फोटक पदार्थ, ज्वलनशील तरल पदार्थ जैसे केरोसिन या रसायन, संपीड़ित गैस सिलेंडर और अन्य खतरनाक वस्तुएं शामिल हैं। भोपाल रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सख्त निगरानी की जा रही है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रख रहे रेल सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। यात्रियों के सामान की नियमित जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रतिबंधित वस्तुओं का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रियों को इन नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए स्टेशन और ट्रेनों में घोषणाएं भी की जा रही हैं। संदिग्ध गतिविधि की सूचना आरपीएफ का दें     यात्री, यात्रा से पहले निषिद्ध वस्तुओं की सूची की जांच करें और यदि उनके पास कोई खतरनाक वस्तु है, तो उसकी घोषणा करें। सुरक्षा जांच में पूरा सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना रेल सुरक्षा बल कर्मियों को दें। – सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेल यात्रियों की 12,858 शिकायतों का समाधान भोपाल मंडल में वार रूम माध्यम से 24 घंटे यात्रियों की शिकायतों को सुना जा रहा है। साथ ही रेल मदद पोर्टल एप से उनका निराकरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा शिकायतों का निपटारा आधे घंटे में किया जाता हैं, समाधान के बाद उनसे फीडबैक लिया जाता है, ताकि सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। अभी तक 17 जून से अक्टूबर तक 12,858 शिकायतों को समाधान किया गया है। 24 को वार रूम की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना था। इस वार रूम में समाधान हो रहा है। यात्रियों से फीडबैक भी लिया गया 17 जून से 11 अक्टूबर तक कुल 12,858 शिकायतों का निपटारा किया और यात्रियों से फीडबैक भी लिया। मालूम हो कि यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन 139 को रेल मदद से जोड़ा गया है। इसके साथ ही इस नंबर को सभी शिकायत पोर्टलों को एकीकृत कर रेल मदद प्लेटफार्म पर लाया है, ताकि शिकायतें समय पर मिल सकें। recent visitors 65

भारत बनाम न्यूजीलैंड : पहले टेस्ट मैच में बारिश के चलते टॉस में देरी

बेंगलुरु भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट में बारिश के चलते टॉस में देरी हो रही है। दोनों टीमों के बीच बुधवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय टीम अपनी घरेलू जमीन पर बांग्लादेश को पिछली सीरीज में 2-0 से हराने के बाद कीवी टीम का सामना करने के लिए तैयार है। हालांकि बेंगलुरु के मौसम को देखते हुए टॉस में देरी होने से किसी को हैरानी नहीं है। रविवार तक मौसम को लेकर बहुत अच्छी भविष्यवाणी भी नहीं है। पहले दिन खासकर बारिश के चलते मैच काफी हद तक प्रभावित होने के पूर्वानुमान है। ऐसे में यहां पर पिच में नमी की उम्मीद की जा सकती है जिसके चलते टीमों के पास एक अतिरिक्त पेसर उतारने का विकल्प भी खुल जाता है। मैच से पहले रोहित शर्मा ने कहा है कि तीन स्पिनर और तीन पेसर का विकल्प खुला है। फिलहाल वे यही उम्मीद कर रहे हैं कि पूरा मैच खेलने के लिए मिले। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम यह सीरीज मोहम्मद शमी के बिना ही खेल रही है जो अभी भी अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए अहम है। भारतीय टीम सीरीज में जीत की दावेदार है लेकिन बेंगलुरु की ओवरकास्ट कंडीशन में कीवी टीम के पास भी पलटवार का अच्छा मौका रहेगा। दोनों टीमें इस प्रकार है- भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉन्वे, टॉम लाथम (कप्तान), विल यंग, केन विलियमसन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लंडेल (कीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी, जैकब डफी, एजाज पटेल, विलियम ओरौर्के   recent visitors 64