बरेली
बरेली में पति पत्नी के झगड़े का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करवाचौथ पर खरीदारी के लिए पति ने 50 हजार रुपये देने से इनकार किया तो गुस्साईं पत्नी ने उसका सिर्फ फोड़ दिया। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया गया। पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ थाने में भी शिकायत की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। तीन साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी के दो बच्चे पहले पति हैं। करवाचौथ से पहले उसकी पत्नी ने उससे खरीदारी करने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की। कहा कि इन रुपयों से वह साड़ी और जेवर आदि सामान खरीदकर लाएगी।
युवक ने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इतने रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान पत्नी ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। इससे उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद हरीश ने इज्जतनगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









