बड़ा सड़क हादसा : एक दर्जन मजदूर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन लोगों की मौत, कई लोग घायल

झांसी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गुरसराय सरसेडा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ललितपुर जिले के एक दर्जन मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली से कटाई करने जा रहे थे। जैसे ही वो गुरसराय सरसेडा पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार पिता और उसके दो पुत्रों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में छह अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। ललितपुर के तालबेहट के मौली गांव निवासी बबलू (49) अपने पुत्र दीपक (18) और छोटू (12) समेत छह अन्य के साथ गुरसराय के सरसेड़ा गांव में कटाई के लिए निकला था। सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही सरसेड़ा गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर नीचे नाले में जाकर पलट गई। हादसे से चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। गुरसराय थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल छोटू और दीपक की मौत हो गई, जबकि रास्ते में पिता बबलू की मौत हो गई। जबकि संतोषी, रिंकी, रघुवीर, सूरज, चंदा आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक हादसे में घायल अन्य छह मजदूरों को मेडिल कॉलेज भेजा गया है।   recent visitors 62

तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी के घर लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई, टीम जांच में जुटी

 भोपाल  लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार को वल्लभ भवन में कार्यरत एक शासकीय कर्मचारी के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई कर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच-पड़ताल शुरू की। लोकायुक्त पुलिस किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दे रही है। यहां भी मारा छापा जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी रमेश हिंगोरानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। लोकयुक्त की छह टीमों ने उनके निवास एवं गांधी नगर स्थित तीन स्कूलों में जांच-पड़ताल शुरू की। लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि गांधीनगर के तीन स्कूलों में भी कुछ दस्तावेज मिले हैं। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सोने-चांदी के जेवर का भी आकलन किया जा रहा है। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अलसुबह पहुंची टीम आरोपित शासकीय कर्मचारी रमेश हिंगोरानी के निर्मल नर्सरी, लक्ष्मण नगर कॉलोनी स्थित निवास पर लोकायुक्त टीम अभी भी जांच कर रही है। रमेश के पुत्र के निवास पर भी पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह 5:00 बजे बैरागढ़ में दबिश दी। recent visitors 62

SBI मैनेजर से 26.99 लाख रुपये की साइबर ठगी, फर्जी ईमेल से बनाया निशाना

 इंदौर एसबीआई के तत्कालीन बैंक मैनेजर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फरियादी को एक अज्ञात काल आया था। आरोपित ने महेंद्र पटेल नाम बताया और कहा कि वह ओसियन मोटर्स का डायरेक्टर है। आरोपित ने कहा कि मुझे किसी फंड में निवेश करना है, जिस पर मैनेजर ने उसे ब्रांच आने के लिए कहा। अगले दिन दोबारा काल आया और कहा कि मुझे अर्जेंट पैसे ट्रांसफर करना है और मेरी चेक बुक खत्म हो गई है, नई आने में समय लगेगा। मैं आपको अपनी कंपनी के लेटर हेड पर अधिकार पत्र पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए ईमेल कर अधिकृत कर रहा हूं, उसके अनुसार आप खातों में पेमेंट कर दें, मैं शाम को जाकर बैंक में फार्मेलिटी पूरी कर दूंगा। फर्जी आईडी से भेजा मेल इसके बाद फर्जी ईमेल आईडी से बैंक को मेल कर ओसियन मोटर्स के लेटर हेड पर ठग के बैंक खातों में पेमेंट ट्रांसफर करने का निवेदन किया। लेटर हेड पर हस्ताक्षर व बैंक में मौजूद हस्ताक्षर का डाटा मेल करने पर हस्ताक्षर हूबहू मिले, फिर 26 लाख 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ओसियन मोटर्स के मालिक को संपर्क किया, तब पता लगा ठगी हुई जब तात्कालिक बैंक मैनेजर ने असली ओसियन मोटर्स मालिक से संपर्क किया, तो उन्होंने किसी भी ट्रांजेक्शन के निर्देश नहीं देना बताया, तब ठगी की जानकारी लगी और क्राइम ब्रांच में मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज साइबर ठगी के शिकार हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अनिल कुमार से साइबर ठग ने 99 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार को मिठाई मंगवाई थी। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने दुकानदार को काल लगाया, लेकिन फोन नहीं उठाया। उन्होंने गूगल के जरिए फूड कंपनी स्वीगी हेल्पलाइन का नंबर लिया था। लिमिट होने की वजह से ठग सफल नहीं हुआ फोन उठाने वाले शख्स ने एक अन्य नंबर दिया। ठग ने विभिन्न प्रोसिजर रिफंड के लिए फोन करवाए, इस दौरान उनके खाते से पैसा कट गया। खाते में करीब चार लाख रुपये थे। आरोपित ने पहले तीन लाख निकालने की कोशिश की। लिमिट होने से ठग सफल नहीं हुआ। आरोपित ने फिर 99 हजार रुपये निकाल लिए। थाने के बाहर से महिला पुलिसकर्मी का स्कूटर चोरी एक बदमाश महिला पुलिसकर्मी का दोपहिया वाहन ही चुरा ले गया। वाहन थाने के बाहर खड़ा था। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में पदस्थ सिपाही रेशमा माखीजा ने स्कूटर जीआरपी थाने के बाहर खड़ा किया था। सोमवार शाम बदमाश स्कूटर चुरा ले गया। आगजनी के आरोपितों का जुलूस निकाला बाणगंगा पुलिस ने आगजनी के दो आरोपितों अर्जुन नायक और विनोद उर्फ घोड़ा को सबक सिखाया। उन्होंने स्क्रैप की दुकानों में आग लगा दी थी।पुलिस आरोपितों को घटना स्थल पर ले गई और जुलूस निकाला। आरोपितों ने कान पकड़कर माफी मांगी और उठक-बैठक भी लगाई। recent visitors 83

सरकारी कर्मचारियों को PM Modi देंगे दिवाली गिफ्ट! डीए में 3% इजाफा संभव

नई दिल्ली त्योहारी सीजन में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (PM Modi Govt) केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. सूत्रों के हवाले से जो अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक, केंद्र महंगाई भत्ते में इजाफा (DA Hike) करके कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दे सकती है. सरकार इस बार डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है और अगर ऐसा होता है, तो फिर कर्मचारियों को मिलने वाला डीए बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा. 53% हो जाएगा कर्मचारियों का डीए! केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 50 फीसदी DA मिल रहा है और दिवाली से पहले ही सरकार इसमें 3 फीसदी का इजाफा करने के मूड में नजर आ रही है. सरकारी सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है. अगर ऐसा होता है, तो फिर डीए 53% हो जाएगा और ये 1 जुलाई 2024 से लागू होगा. मतलब केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली (Diwali) और भी रोशन हो जाएगी और उनके सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा. सूत्रों के मुताबिक, इस पर फैसला आज बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में हो सकता है. इससे पहले मार्च में हुई थी बढ़ोतरी आम तौर पर केंद्र सरकार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों के डीए में संशोधन करती है. इससे पहले बीते 24 मार्च 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों को 4% DA Hike का तोहफा दिया था. इस इजाफे के साथ उन्होंने मिलने वाला महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया था. गौरतलब है कि DA Hike के संकेत पहले से ही मिल रहे थे. बीते दिनों एक रिपोर्ट में कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि अगली कैबिनेट बैठक में डीए में बढ़ोतरी होगी. हम कम से कम 3% की बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं. कर्मचारियों की सैलरी का कैलकुलेशन अब बात करते हैं कि अगर सरकार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा करती है, तो फिर कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा. तो कैलकुलेशन के मुताबिक, किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 55,200 रुपये है, तो फिलहाल 50% पर उनका महंगाई भत्ता 27,600 रुपये है. वहीं अगर डीए 53  फीसदी हो जाता है तो उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 29,256 रुपये हो जाएगा. यानी कर्मचारियों का वेतन 29,256 रुपये – 27,600 रुपये = 1,656 रुपये बढ़ेगा. यहां बता दें कि कर्मचारियों को मिलने वाले डीए की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) से संबंधित होती है, जो बीते 12 महीनों में रिटेल इन्‍फ्लेशन को ट्रैक करता है. दुनिया के महंगाई के दबाव और बढ़ती लागतों के साथ, यह निर्णय देश भर में घरेलू बजट के मैनेजमेंट के लिए महत्वपूर्ण है. recent visitors 78

बेहद जरूरी है अच्छी कम्युनिकेशन स्किल

सकारात्मक वार्तालाप के लिए अच्छी कम्युनिकेशन स्किल बेहद जरूरी है। आपकी यह क्षमता सामने वाले पर खासा असर छोड़ती है। सकारात्मक संप्रेषण वही होता है, जिसके जवाब में पॉजिटिव जवाब और प्रतिक्रियाएं आएं। सकारात्मक व्यवहार खराब भावनाओं को अच्छी भावनाओं में बदलने और आपको अपने लिए एक पॉजिटिव इमेज बनाने में मदद करता है, इसलिए उम्मीद का दामन थामें रहें। कुछ जरूरी टिप्स जानिए यहां, जो दूसरों से व्यवहार के दौरान आपके काम आएंगे… विकल्प न हों कम किन्हीं कारणों से कुछ कामों को कर पाना मुमकिन नहीं होता, उन कारणों की तलाश करें और विकल्प व निवारण सुझाएं। सीधे तौर पर मना कर देना आसान है, परंतु उससे कोई हल नहीं निकलता। विकल्प और निवारण सुझाने पर आपकी छवि ऐसे व्यक्ति की बनती है, जो अतिरिक्त प्रयास कर सकता है। विनम्रता जब किसी को कोई काम करने के लिए कहें या मना करें तो विनम्रता से कहें। ऐसे मामले में शब्द चयन बहुत ध्यान से करना होता है। तू जैसे शब्द तो बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। कोई भी जोर-जबरदस्ती पसंद नहीं करता, इसलिए आवाज ज्यादा ऊंची न रखते हुए अपनी बात कहें। यह न केवल सकारात्मक रहेगा, बल्कि प्रेरणादायक भी होगा। नकारात्मक शब्दों को न देखा जाए तो यह कहना जितना आसान है, उसे अपनाना उतना ही मुश्किल, लेकिन अभ्यास से इस पर सफलता पाई जा सकती है। नहीं, बिल्कुल नहीं, कभी नहीं जैसे शब्दों को अपने वार्तालाप का हिस्सा न बनाएं। अपने कहे वाक्यों को कुछ ऐसा रूप दें कि नकारात्मक शब्द कहे बिना उनका अर्थ वाक्य में स्पष्ट हो जाए। उदाहरण के लिए, यदि आप यह वस्तु उपलब्ध नहीं कराएंगे तो काम होना नामुमकिन है, के स्थान पर कहें, यदि आप यह वस्तु मंगा देते हैं तो काम रिकॉर्ड समय में पूरा हो जाएगा। सकारात्मक पहलू कुछ परिस्थितियों में नकारात्मक पक्ष हावी रहता है, लेकिन उनमें कुछ सकारात्मक पक्ष भी होते हैं। उन बिंदुओं को तलाशें। सकारात्मक व्यवहार और दृष्टिकोण जरूरी है। उदाहरण के लिए, यदि कोई आपके पास नौकरी मांगने आता है और आपके पास उससे मिलने का समय नहीं है तो मिलने से मना करने की बजाय उससे विनम्रता से अपनी मजबूरी बता दें और भविष्य में शीघ्र ही मिलने का वादा करें। मददगार बनें एक मददगार व्यक्तित्व से अधिक सकारात्मक और कोई नहीं होता। हालात कितने भी नकारात्मक हों, अपने साथियों को कहें कि अच्छे निष्कर्ष के लिए आप जो संभव होगा, करेंगे। ऐसा करना न केवल सहकर्मियों में स्फूर्ति लाएगा, बल्कि वे आपके व्यक्तित्व के इस पक्ष को भी हमेशा ध्यान रखेंगे। हम सब जानते हैं कि करियर में सफलता के लिए सकारात्मक छवि कितनी जरूरी होती है, इसलिए सकारात्मक पक्षों को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाएं। फिर आपकी खुद हैरानी होगी कि सकारात्मकता किस तरह आपको तरक्की के मार्ग पर ले जाती है।   recent visitors 77

नीता-मुकेश अंबानी ने रतन टाटा को रिलायंस ग्रुप के कर्मचारियों के साथ दी सामूहिक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रिलायंस ग्रुप के मुखिया मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने परिवार के सदस्यों, रिलायंस के प्रबंधन टीम और हजारों कर्मचारियों के साथ मिलकर रतन टाटा के सम्मान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुकेश अंबानी काफी इमोशनल दिखे। आपने देखा होगा कि मुकेश अंबानी व नीता अंबानी ने एनसीपीए लॉन में भी जाकर रतन टाटा को अंतिम दर्शन किए थे और उनको श्रद्धांजलि दी थी।   recent visitors 56

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा है कि प्रकृति व परमात्मा से एकात्म स्थापित करने की अथाह प्रेरणा देते अमृत पर्व शरद पूर्णिमा पर यही कामना है कि सभी के आंगन में शांति, समृद्धि और आनंद की अमृत वर्षा निरंतर होती रहे।   recent visitors 62