Tuesday, July 7, 2026 6:56 am

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार दूसरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 82,000 के नीचे कारोबार कर रहा है, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (Nifty) ने भी गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार शुरुआती तेजी से फिसलकर लाल निशान पर बंद हुआ था. सप्ताह के तीसरे दिन IT और FMCG शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसी हुई सेंसेक्स निफ्टी की शुरुआत बुधवार को शेयर बाजार ने धीमी शुरुआत की. BSE Sensex सुबह 9.15 बजे पर 81,646.60 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में ये 81,579.37 के लेवल तक लुढ़क गया. इसी तरह NSE Nifty ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की और 25,008.55 के स्तर पर खुलने के बाद मिनटों में ही 24,994.65 तक टूट गया. हालांकि, इस स्तर तक टूटने के बाद दोनों इंडेक्स में कभी मामूली तेजी दिखी, तो कभी फिर ये रेड जोन में पहुंचते नजर आए. इससे पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भी मार्केट के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर क्लोज हुए थे. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को जहां बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 152 अंक की गिरावट के साथ 81,820.12 के स्तर पर बंद हुआ था, तो वहीं एनएसई के निफ्टी ने 70 अंक फिसलकर 25,057.35 पर क्लोजिंग की थी. शुरुआती कारोबार में फिसले 980 शेयर शेयर बाजार (Share Market) में बुधवार को कारोबार शुरू होने के साथ ही करीब 1263 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ ओपनिंग की, तो वहीं 980 शेयरों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. इसके अलावा 152 शेयरों की स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला.  टीसीएस, अपोलो हॉस्पिटल्स, सिप्ला, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर लाल निशान पर ओपन हुए थे. इसके अलावा IT और FMCG शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही थी. इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट बात करें, सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सबसे ज्यादा फिसलने वाले शेयरों की, तो बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में M&M Share 1.78%, Nestle India Share 1.52%, TCS 1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा मिडकैप कंपनियों में शामिल IPCA Lab Share 2%, Coforge Share 1.80% फिसलकर ट्रेड कर रहे थे. स्मालकैप कंपनियों में KEI Share 6.21%, KamoPaints Share 4.69%, AngelOne Share 3.65%, SGFIN Share 3.65%, CochinShipyard Share 3% गिरकर कारोबार कर रहे थे. recent visitors 77

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नए दस्यों की संख्या पहुंची दो करोड़, मुख्यमंत्री योगी ने किया स्वागत

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से दो करोड़ नए सदस्य जुड़ गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखकर इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास की सराहना की।उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से दो करोड़ नए सदस्य जुड़ गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशन और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से भाजपा उत्तर प्रदेश परिवार के सदस्य के रूप में राष्ट्रीय विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के संस्कारों से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले दो करोड़ नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल निर्देशन और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से भाजपा उत्तर प्रदेश परिवार के सदस्य के रूप में राष्ट्रीय विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के संस्कारों से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले 2 करोड़ नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है! राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत है भाजपा का प्रत्येक सदस्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि नेशन फर्स्ट की भावना से ओतप्रोत उत्तर प्रदेश भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के संकल्प की पूर्णता में पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ सहयोगी सिद्ध होगा। recent visitors 143

गाजियाबाद में पेशाब से आटा गूंथकर रोटी बनाती थी नौकरानी, CCTV वीडियो से खुला घिनौना राज

गाजियाबाद  गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक बेहद चौंकाने और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक घरेलू सहायिका (मेड) एक घर में बीते 8 साल से काम कर रही थी. वह मालिक की फैमिली के लिए जो खाना बनाती थी, समय उसमें पेशाब मिला देती थी. धीरे-धीरे पूरी फैमिली बीमार हो गई. इस घिनौने कृत्य का खुलासा तब हुआ, जब मालिक ने अपनी रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिसमें यह करतूत कैद हो गई. दरअसल, गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले एक रियल एस्टेट कारोबारी और उनका परिवार बीते कुछ महीनों से गंभीर रूप से बीमार हो गया था. परिवार के लोग पेट और लीवर की बीमारियों से जूझ रहे थे. शुरू में परिवार ने इसे सामान्य इन्फेक्शन समझकर डॉक्टरों से इलाज करवाया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. जब सेहत लगातार बिगड़ती गई तो उन्हें खाने में किसी गड़बड़ी की आशंका हुई. इसके बाद फैमिली के लोगों ने अपनी किचन और अन्य हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, ताकि खाने की तैयारियों पर नजर रखी जा सके. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में जो दिखा, वो बेहद हैरान और परेशान कर देने वाला था. घर में काम करने वाली मेड रीना खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी. यह घिनौना कृत्य देख पूरी फैमिली दंग रह गई. पीड़ित परिवार द्वारा की गई शिकायत में आरोप है कि घरेलू सहायिका उनके यहां बीते  8 साल से काम कर रही थी. लंबे समय से मेड द्वारा ऐसा घिनौना कृत्य किया जा रहा था. थाने में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि कुछ महीनों से परिवार के लोग लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगे. शुरू में संक्रमण समझकर डॉक्टर को दिखाया, लेकिन राहत नहीं मिली. शक होने पर कैमरे लगवाए परिवार का कहना है कि कुछ समय पहले टीवी पर एक नौकरानी का कारनामा देखा था। वह खाने में अपना पेशाब मिलाकर परिवार को खिलाती थी। परिवार के सदस्य बीमार होने लगे, ऐसे में उन्हें भी अपनी घरेलू सहायिका पर शक हुआ। जिससे कि उन्होंने घर रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसकी पता घरेलू सहायिका को नहीं लगने दिया। जिसके बाद घरेलू सहायिका जब सोमवार को खाना बनाते समय अपना मूत्र मिलाते हुए कैमरे में कैद हो गई। जिसे देखते ही कारोबारी और उनके परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने किया गिरफ्तार करोबारी ने इसके बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत दी।पुलिस के मुताबिक रियल एस्टेट कारोबारी की पत्नी द्वारा थाने में शिकायत देने पर पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस में शिकायत का पता लगने घरेलू सहायिका रीना ने कारोबारी की पत्नी से झगड़ा किया और पूछताछ में वह पुलिस के सामने आरोपों को नकारती रही। लेकिन जब उसे रसोई में लगे कैमरे की फुटेज दिखाई गई तो चुप रह गई। पूरे मामले को लेकर डीसीपी ने क्या कहा? इसके बाद कुछ समय पूर्व घर और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, जिसकी फुटेज में मेड रसोई के अंदर खाने में मूत्र को एक बर्तन में करके खाना बनाती नजर आई. इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया. डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज किया गया है. आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है.   recent visitors 87

मंत्री पटेल ने कहा कि श्रमिक एवं उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं

श्रमिक एवं उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं, दोनों के हित साझा हैं : श्रम मंत्री पटेल  तीनों मण्डल प्रदेश के संगठित और असंगठित वर्ग के लाखों मजदूरों के लिये कई योजनाओं का संचालन कर रहे हैं : श्रम मंत्री पटेल मंत्री पटेल ने कहा कि श्रमिक एवं उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं संबल बोर्ड, श्रम कल्याण और भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक सम्पन्न भोपाल श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर में श्रम विभाग के तीनों मंडलों के संचालक मंडल की बैठक ली। बैठक में मंत्री पटेल ने कहा कि श्रमिक एवं उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के हित साझा हैं। उन्होंने कहा कि तीनों मण्डल प्रदेश के संगठित और असंगठित वर्ग के लाखों मजदूरों एवं उनके परिवार के कल्याण के लिये कई योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने ऐसी नीतियाँ बनाई हैं जिससे गरीब मजदूरों को आर्थिक मदद एवं सामाजिक सुरक्षा मिल सके। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक एवं उनके परिजन विकास की मुख्य धारा से जुड़कर देश और प्रदेश के विकास में सहभागी बनते हैं। मंत्री पटेल ने कहा कि तीनों मण्डल इस बात को सुनिश्चित करें कि कोई श्रमिक परिवार सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। श्रम कल्याण मंडल की बैठक में संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये संचालित अंतिम संस्कार सहायता एवं अनुग्रह सहायता योजना का लाभ पात्र श्रमिक के परिवारजनों को भी दिये जाने का निर्णय लिया गया। परिवार के सदस्यों में पति-पत्नी और बच्चों के अलावा माता-पिता को भी शामिल करने का मण्डल के सभी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग श्रमिकों को ई-ट्राईसाइकिल दिये जाने जाने का निर्णय लिया गया। देय श्रमिकों के अभिदाय दरों में वृद्धि पर मण्डल सदस्यों ने सहमति दी। संबल बोर्ड की बैठक में मंत्री पटेल द्वारा अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत हितलाभ वितरण को परिवार का संबल बताया। मंत्री पटेल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि श्रमिक परिवार को सरकार की सभी योजनाओं का पूरा लाभ समय पर मिले। मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में उद्योगपति और श्रमिक दोनों के बीच बेहतर समन्वय है। जो प्रदेश के आर्थिक विकास की नींव है। बैठक में संगठित और असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों एवं निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिये कई नई योजनाओं के संचालन का निर्णय लिया। बैठक में 5 नये स्थानों सागर, रीवा, शहडोल, उज्जैन और बालाघाट में श्रमोदय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। माइग्रेंट श्रमिकों के निवास के लिये 16 नगर निगम में सर्वसुविधायुक्त श्रमिक विश्राम गृह खोलने के निर्णय पर भी सहमति हुई। निर्माण श्रमिकों का अब निशुल्क पंजीयन होगा। साथ ही श्रमिक पोर्टल के माध्यम से पंजीयन का नवीनीकरण ऑनलाइन करा सकेंगे। बैठक में प्रमुख सचिव श्रम उमाकांत उमराव, श्रम आयुक्त धनराजू एस एवं तीनों मंडलों के सचिव रत्नाकर झा सहित बोर्ड मेंबर उपस्थित थे।   recent visitors 83

ग्राम गोरसी निवासी सरोज बाई को पोस्ट ऑफिस गोरसी में जमा कराई गई रकम मिली वापस

ग्राम गोरसी निवासी सरोज बाई को पोस्ट ऑफिस गोरसी में जमा कराई गई रकम मिली वापस कर्मचारी ने की थी गफलत, जनसुनवाई में कलेक्टर ने मामले का लिया था संज्ञान   अनूपपुर  जनपद जैतहरी के ग्राम पंचायत गोरसी की निवासी सरोज बाई 01 अक्टूबर को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर पोस्ट ऑफिस जैतहरी में किश्त के माध्यम से जमा कराई गई 46 हजार 68 रुपये की राशि पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी द्वारा प्रदाय नही करने की शिकायत की थी। जिस पर आवेदक की समस्या का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने अग्रणी जिला प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया को प्रकरण पर कार्यवाही कर संबंधित की समस्या के निराकरण कराने को कहा। जिस पर अग्रणी जिला प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया श्री अजीत नाम्बियार ने पोस्ट ऑफिस गोरसी में आवेदिका सरोज बाई की जमा राशि को वापस दिलाने की पहल की। जिस पर यह ज्ञात हुआ कि पोस्ट ऑफिस गोरसी के कर्मचारी द्वारा आवेदिका से किश्त के रूप में 46 हजार 68 रुपये प्राप्त किए हैं. जिसका इन्द्राज उन्होंने पासबुक में भी किया है। परन्तु राशि प्रदाय नही की जा रही है, जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध पोस्ट ऑफिस विभाग द्वारा पूर्व में ही इस मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मचारी के पतासाजी करने की पहल पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई तथा संबंधित आवेदिका को किश्त के रूप में जमा कराई गई सम्पूर्ण राशि वापस कराई गई। जनसुनवाई के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा की गई इस पहल की आवेदिका सरोज बाई ने सराहना करते हुए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के प्रति आभार व्यक्त किया है। recent visitors 109

कलेक्टर हर्ष सिंह जनसुनवाई में की 45 आवेदन पत्रों की सुनवाई

डिंडौरी कलेक्टर हर्ष सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं के 45 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका त्वरित निराकरण किया गया। जिन आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं हो पाया, उनके लिए आवेदकों को समय सीमा दी गई है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने समय सीमा में जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। आज जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मरावी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। साथ ही समस्त जनपद पंचायत के सीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।       जनसुनवाई में ग्राम मिंगड़ी ग्राम पंचायत देवरी माल के ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत कर पंचायत में पदस्थ मेट दानसिंह तेकाम पर कार्यों में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पद से हटाने की मांग की है। इसी प्रकार से ग्राम मुड़की में आंगनबाड़ी के गुणवत्ताहीन बाउंड्रीबाल निर्माण कराये जाने की शिकायत करते हुए ग्रामवासियों द्वारा बाउंड्रीबाल निर्माण की जांच कराये जाने की मांग की गई। ग्राम मोहदा निवासी आवेदक राजकुमार साहू ने आवदेन प्रस्तुत कर बताया कि उसके पैतृक जमीन को हल्का पटवारी द्वारा अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया गया है। राजकुमार ने रिकार्ड दुरूस्त कराने की मांग की। कलेक्टर हर्ष सिंह ने उक्त आवेदनों सहित सभी आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही हेतु विभाग प्रमुख को निर्देशित किए। उन्होंने कहा कि सभी जनसुनवाई के सभी आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को अवगत करायें।       जनसुनवाई में आज राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के मामले आये। उक्त विभागों से सम्बंधित पेयजल, भूमि सीमांकन, आवास मुद्दा, आहार अनुदान राशि, विवाह सहायता राशि, विद्युत कनेक्शन, लाड़ली बहना योजना की राशि आदि की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण किया गया। recent visitors 104

17 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा व्रत, जाने मुहूर्त, पूजा-विधि

हर महीने पूर्णिमा तिथि पड़ती है, जिसका व्रत मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पूरे-विधि विधान से माता की पूजा करने से घर में संपन्नता आती है। इस महीने की पूर्णिमा को आश्विन पूर्णिमा के नाम से जाना जाएगा। उदया तिथि के चलते 17 अक्टूबर के दिन पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। पूर्णिमा तिथि पर लक्ष्मी मां की पूजा-उपासना करने से घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य भी दिया जाता है। आश्विन पूर्णिमा पूजा-विधि पवित्र नदी में स्नान करें या पानी में गंगाजल मिलकर स्नान करें भगवान श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी का जलाभिषेक करें माता का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें अब मां लक्ष्मी को लाल चंदन, लाल रंग के फूल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें संभव हो तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें आश्विन पूर्णिमा की व्रत कथा का पाठ करें श्री लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करें पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें माता को खीर का भोग लगाएं चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें अंत में क्षमा प्रार्थना करें मंत्र- ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः 17 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा व्रत पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 16, 2024 को 20:40 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त – अक्टूबर 17, 2024 को 16:55 बजे पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय – शाम 05:41 बजे आश्विन पूर्णिमा का महत्व आश्विन पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान स्नान और दान करने का खास महत्व है। आश्विन पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आश्विन पूर्णिमा के दिन चंद्र देव और धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। इसलिए आश्विन पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान किया जाता है। recent visitors 67