Saturday, July 4, 2026 1:12 am

ओरी ने किया खुलासा: सारा अली खान ने चुराए उनके टॉयलेट रोल, बैटरियां और गार्लिक नान

इंटरनेट पर्सनैलिटी और बॉलिवुड स्टार्स से क्लोज बॉन्डिंग शेयर करने की वजह से लोगों के बीच फेमस ओरी इस वक्त सारा अली खान को लेकर चर्चा में हैं। सारा अली खान और ओरी के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। ओरी ने हाल ही में एक किस्सा सुनाया जब वो सारा के लाथ लंच पर गए थे। अलीना डिसेक्ट्स पॉडकास्ट पर बातचीत में ओरी ने बताया कि सारा अली खान ने उनका खाना छीन लिया था और कुछ चीजें भी चुरा लीं। सारा अपने सोशल मीडिया पर अक्सर ये बताया करती हैं कि वो खाने की कितनी बड़ी शौकीन हैं। जब सारा ने उनका गार्लिक नान छीन लिया था हालांकि, सारा अपनी कैलरी बर्न करने के लिए खूब मेहनत करती हैं लेकिन कभी-कभी वो अच्छा और लजीज खाने का भी भरपूर लुत्फ उठाती हैं। ओरी ने उस समय को याद किया जब सारा ने उनका गार्लिक नान छीन लिया था। ओरी ने बताया, 'मैं गार्लिक नान खा रहा था और सारा ने मेरे मुंह से छीन लिया।' उनका टॉयलेट रोल और बैटरी भी चुरा ली ओरी देखते रह गए और कह रहे थे, 'वो मेरा गार्लिक नान था, वो घर में इकलौता बचा नान था जो मेरा था और उसने इसे ले लिया।' ओरी ने याद किया कि सारा ने उनका टॉयलेट रोल और बैटरी भी चुरा ली थी अपना भारी भरकम वजन घटाने के लिए काफी मेहनत की सारा अली खान ने बॉलीवुड में एंट्री से पहले अपना भारी भरकम वजन घटाने के लिए काफी मेहनत की। इसके बावजूद सारा आज भी खाने की शौकीन है। टाइम्स फूड के साथ एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कबूल किया कि वो काफी अनहेल्दी खाना खाया करती थीं, लेकिन अब उन्हें पता लग गया है कि खाना न्यूट्रिशन, एनर्जी के लिए खाया जाता है ताकि आप कैसा फील करते हैं। सारा सही संतुलन बनाने में कामयाब रहीं और बैलेंस करते हुए वो हर चीज का आनंद उठाना पसंद करती हैं। recent visitors 70

महिला किसान रेखा पन्द्राम को मिला गौ आधारित जैविक खेती में द्वितीय पुरस्कार

डिण्डौरी डिण्डौरी जिले के विकासखण्ड मेंहदवानी के ग्राम फुलवाही निवासी भारतीय किसान संघ डिण्डौरी की महिला संयोजिका को समर्पण सेवा समिति मध्यप्रदेश के द्वारा गौ आधारित जैविक कृषि के क्षेत्र में व श्रीअन्न पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्व. श्री प्रभाकर केलकर जैविक कृषि पुरस्कार सहित 31 हजार रूपए की चेक,स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आखिर किस क्षेत्र में दिया जाता है पुरस्कार, – स्व.  प्रभाकर केलकर गौवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कार प्रति वर्ष जैविक खेती करने वाले किसानों को चयन कर दिया जाता है । इस सत्र का पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम उत्तम स्वामी सेवाधाम सलकनपुर, तहसील रेहटी जिला-सीहोर, मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया इस दौरान पूज्य 1008  महा मण्डलेश्वर ईश्वरानन्द जी महाराज (महर्षि उत्तम स्वामी जी) पूज्यनीय महंत रामभूषण दास जी,दिगंबर अखाड़ा पंचमुखी हनुमान मंदिर भोपाल एवं पूज्य संत रामदास त्यागी जी,सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष दादा तपन भौमिक जी, अध्यक्षता  अशोक जी पाण्डे (प्रांत संघचालक मध्यभारत),मुख्य वक्ता  जीतेन्द्र जी पंवार (क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़),भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रामभरोस बसोदिया क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, मध्यप्रदेश अध्यक्ष कमल आंजना, महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री भरत पटेल के मुख्य अतिथि में हुआ। ओजस्वी महिला किसान रेखा पन्द्राम के इस सम्मान समारोह में जिला डिण्डौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू,जिलामंत्री एड.निर्मल कुमार साहू,युवा वाहनी प्रमुख टेकचंद साहू,सामाजिक कार्यकर्ता सोहन साहू,ग्राम अध्यक्ष नरेश साहू सहित भारतीय किसान संघ के अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद रह recent visitors 100

मां के साथ कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंची तमन्ना भाटिया

मुंबई तमन्ना भाटिया को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। उनके लुक और डांस मूव्स ने लाखों लोगों का दिल जीता है। लेकिन तमन्ना को फिलहाल कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ईडी ने 'एचपीजेड टोकन' मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के बारे में गुवाहाटी में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से पूछताछ की। इन सबके बीच, एक्ट्रेस को कामाख्या देवी के दर्शन करते देखा गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने शुक्रवार सुबह गुवाहाटी में नीलाचल पहाड़ियों के ऊपर स्थित कामाख्या मंदिर का दौरा किया और प्रसिद्ध शक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना की। तमन्ना के साथ उनकी मां भी थीं, जिन्होंने देवी कामाख्या के सामने प्रार्थना की। एक्ट्रेस ईडी की चल रही जांच के लिए गुवाहाटी में थीं। एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े होने के सिलसिले में गुरुवार को उनसे 8 घंटे की मैराथन पूछताछ की गई। 'एचपीजेड टोकन' नाम के एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से उनके कथित लिंक की ईडी द्वारा जांच की जा रही है, जिस पर क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के जरिए रिटर्न का वादा करके निवेशकों को धोखा देने का आरोप है। क्या है तमन्ना भाटिया का मामला? यह मामला बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा हुआ है। ईडी ने मार्च 2024 में एक आरोप पत्र दायर किया, जिसमें इस साइबर क्राइम ऑपरेशन के तहत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुल 299 संस्थाओं पर आरोप लगाया गया। हो रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तमन्ना को कथित तौर पर ऐप का प्रचार करने के लिए मोटे पैसे मिले थे। मनी लॉन्ड्रिंग के लिए मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके खिलाफ कोई 'अभियोगात्मक' आरोप नहीं लगाए गए हैं। तमन्ना भाटिया की पहली फिल्म तमन्ना भाटिया का करियर उनके टैलेंट के दम पर शुरू हुआ था। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपनी जर्नी शुरू की, जहां वह सबसे अधिक फीस वाली एक्ट्रेसेस में से एक बन गईं और उन्हें SIIMA अवार्ड्स और संतोषम फिल्म अवार्ड्स जैसे कई अवॉर्ड्स मिले। उनका हिंदी डेब्यू 2005 में फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से हुआ। recent visitors 68

छह माह में 8500 से अधिक सुरक्षित प्रसव, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा गर्भवतियों का भरोसा

बलौदा बाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गर्भवती महिलाओं का सरकारी व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है. यही वजह है कि वर्तमान छह महीनों की बात करें तो 8500 संस्थागत प्रसव हुए हैं, जिसमें ज्यादातर नार्मल तरीके से व 470 सिजेरियन ऑपरेशन हुए हैं. जिले की बात करें तो एक जिला हॉस्पिटल, एक सिविल हॉस्पिटल, पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व पच्चीस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं, जहां महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जाता है. वहीं रेयर केसों में जिला हास्पिटल में ऑपरेशन की भी सुविधा है, जहां महिला चिकित्सक और उनकी पूरी टीम तैनात रहती है. पिछले दिनों जिले के ग्राम करही बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक ऐसा मामला आया, जिसमें प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का हिम्मत बंधाते हुए नर्सों ने सुरक्षित प्रसव करवाया. शिशु का वजन चार किलोग्राम का था. इस तरह बगैर ऑपरेशन एक स्वस्थ शिशु ने यहाँ जन्म लिया. जिले में चल रही मातृत्व सुख योजना के संबंध में हमने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सिविल चिकित्सालय का जायजा लेने के साथ महिलाओं व परिजनों से बातचीत भी की, जिसमें उन्होंने शासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ मिलने तथा चिकित्सालय में डॉक्टर व नर्सो के व्यवहार को बहुत अच्छा बताया. जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि गांव-गांव में मितानिनों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके साथ एम्बुलेंस की सुविधा भी दी जा रही है, जिसका परिणाम है कि हम अप्रैल से अभी तक 8500 संस्थागत सुरक्षित प्रसव कराने में सफल हुए हैं. बलौदाबाजार सिविल हास्पिटल की बात करें तो छह महीनों में यहाँ 1100 प्रसव हुए हैं. इसके साथ स्वास्थ्य केन्द्र और प्राइवेट अस्पतालों में भी स्वस्थ शिशुओं का जन्म हुआ है. सुरक्षित संस्थागत प्रसव के बाद महिलाओं को 1400 रुपये भी उनके खाते में दिया जा रहा है. इसके अलावा महीने के 9 व 24 तारीख को विशेष जांच भी किया जाता है. recent visitors 79

Shivraj Singh Chouhan के बेटे की गई सगाई, साझा की पहली तस्वीरें

भोपाल  केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई गुरुवार को अमानत बंसल के साथ दिल्ली में संपन्न हुई है। जानकारी आ रही है कि सगाई में दोनों परिवार के करीब 50-60 लोग शामिल थे। बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कुणाल और कार्तिकेय की शादी में शामिल होने का न्योता दिया। पीएम मोदी से की थी मुलाकात पीएम मोदी से शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। इस दौरान एक्स पर उन्होंने लिखा था कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय-कुणाल के साथ भेंट की। हमने प्रधानमंत्री जी को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे आदरणीय प्रधानमंत्री जी अभिभावक और बड़े भाई हैं। वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल हैं। प्रधानमंत्री जी से मिलकर मन भावुक हो गया। उनके साथ देश और किसानों के लिए काम करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। दरअसल, अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल लिबर्टी शूज कंपनी के मालिक हैं। वहीं अमानत की मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। कार्तिकेय चौहान की होने वाली पत्नी अमानत ने हाल में ही लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई कंप्लीट की है। चार महीने पहले हुई थी छोटे बेटे की सगाई शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई चार महीने पहले हुई थी। राजधानी भोपाल में कुणाल की सगाई डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन के साथ हुई थी। रिद्धि और कुणाल ने साथ में ही पढ़ाई की है। recent visitors 171

न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रन पर समाप्त, भारत पर 356 रन की बढ़त, रचिन रवींद्र ने लगाया दमदार शतक

बेंगलुरु न्यूजीलैंड की पूरी टीम 402 रन पर ऑल आउट हो गई है. उसने पहली पारी में 356 रन की बढ़त ले ली है.रचिन रविंद के शानदार 134 रन, डेवॉन कॉनवे के 91 और टिम साउदी के 65 रन के बूते न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में सभी 10 विकेट खोकर 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस तरह उसके पास 356 रन की लीड हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीन विकेट पर 180 रन से आगे खेलना शुरू किया और 222 रन जोड़ने में बाकी बचे सात विकेट गंवाए। डेरिल मिचेल (18), टॉम ब्लंडेल (5), ग्लेन फिलिप्स (14) और मैट हेनरी (8) कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद रचिन ने टिम साउदी के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी निभाई। रचिन ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा, जबकि साउदी ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। अर्धशतक लगाने के बाद साउदी सिराज का शिकार बने। वह 73 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। एजाज चार रन बना सके। भारत की ओर से कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिया। recent visitors 69

पत्नी की हत्या के मामले में उसके पति को आजीवन कठोर कारावास

 खंडवा  खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल में अपनी पत्नी की दराती से हत्या करने वाले पति को अब आजीवन जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा। खालवा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश, तहसील हरसूद ने ढाई साल पुराने इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे 1,000 रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया गया है। खंडवा जिले के हरसूद तहसील न्यायालय ने पत्नी की हत्या करने वाले दुलीचंद पिता कैलाश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दुलीचंद, जो सिरपुर थाना खालवा का निवासी है, ने अपनी पत्नी को पेट और हाथ में दराती मारकर उसकी हत्या कर दी थी। उसे भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 1,000 रुपये के जुर्माने की सजा दी गई है। इस मामले में अभियोजन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी अनिल चौहान ने की थी। पति ने पेट पर किया था वार अभियोजन अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि मृतका ने मृत्यु पूर्व दिए गए बयान में कहा था कि वह ग्राम सिरपुर में रहकर घरेलू कामकाज के साथ मजदूरी करती थी। 16 मई की रात को वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो रही थी। उसके सास-ससुर अगले कमरे में सो रहे थे और वह अपने पति दुलीचंद और अपनी बेटी के साथ अंदर के कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसके दो बच्चे मौसी के घर इंदौर गए हुए थे। उसी रात करीब 8:45 बजे उसके पति ने दराती से उसके पेट पर वार किया। इसके अलावा, उसने उसके बाएं हाथ की कोहनी, दाहिने कंधे और गले के पास भी दराती से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वह चिल्लाई, तो उसके सास-ससुर अंदर आए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका ने बताया कि उसका पति पहले भी उससे विवाद करता था और उस रात उसने उसे जान से मारने की कोशिश की। चोटों के कारण बाद में उसकी मृत्यु हो गई। recent visitors 70