Friday, July 3, 2026 11:55 pm

कांग्रेस के लिए बड़ा चैंलेंज है बुधनी उपचुनाव, बुधनी से बीजेपी के ये हैं तगड़े दावेदार

भोपाल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिह चौहान की बुधनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस में भी चार दावेदार सामने आए है। जानकारी के अनुसार बुधनी सीट के लिए कांग्रेस से राजकुमार पटेल, विक्रम मस्ताल, अजय पटेल और महेश राजपूत के नामों का पैनल बना है। वहीं विजयपुर में मुकेश मल्होत्रा का सिंगल नाम है। विजयपुर सीट के लिए कांग्रेस ने नाम दिल्ली भेजा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने दो दिनों तक स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की है। बीजेपी के ऐलान के बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है। बता दें कि बुधनी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत सीट है। उनके सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। इसी तरह विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने के बाद सीट रिक्त हुई है। दोनों विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। राज्य की दोनों पार्टी बीजेपी और कांग्रेस चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भोपाल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिह चौहान की बुधनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस में भी चार दावेदार सामने आए है। जानकारी के अनुसार बुधनी सीट के लिए कांग्रेस से राजकुमार पटेल, विक्रम मस्ताल, अजय पटेल और महेश राजपूत के नामों का पैनल बना है। वहीं विजयपुर में मुकेश मल्होत्रा का सिंगल नाम है। विजयपुर सीट के लिए कांग्रेस ने नाम दिल्ली भेजा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने दो दिनों तक स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की है। बीजेपी के ऐलान के बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है। बता दें कि बुधनी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत सीट है। उनके सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। इसी तरह विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने के बाद सीट रिक्त हुई है। दोनों विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। राज्य की दोनों पार्टी बीजेपी और कांग्रेस चुनाव की तैयारी में जुट गई है। बुधनी सीट पर कांग्रेस से इन चार नामों का पैनल     राजकुमार पटेल     विक्रम मस्ताल     अजय पटेल     महेश राजपूत जानिए कांग्रेस के दावेदारों के बारे में     राजकुमार पटेल- 1993 से 1998 तक विधायक रहे उसी दौरान शिक्षा राज्यमंत्री रहे। 1998 में बडे़ भाई देवकुमार पटेल को टिकट मिला था।     विक्रम मस्ताल- टीवी सीरियल में भगवान हनुमान का रोल निभा चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में बुधनी से प्रत्याशी रह चुके हैं।     अजय पटेल- युवा कांग्रेस के बुधनी विधानसभा के 10 साल से अध्यक्ष हैं। पिता डॉक्टर हैं। किसान परिवार से आते हैं।     महेश राजपूत- बुधनी के दो बार जनपद अध्यक्ष रहे। 2008 में कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं। विजयपुर सीट पर ये सिंगल नाम श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर बीजेपी की तरह कांग्रेस के संभावित दावेदारों में सिंगल नाम है। कांग्रेस के पैनल में 2023 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़े मुकेश मल्होत्रा का सिंगल नाम है। मल्होत्रा 2023 के विधानसभा चुनाव में 44 हजार से ज्यादा वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे थे। recent visitors 76

सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा’, सलमान खान को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी बहुत पुरानी है और हाल ही में हुई घटनाओं के बाद ये मामला और भी गंभीर होता नजर आ रहा है. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सिक्योरिटी में इजाफा किया गया है. बाबा सिद्दिकी सलमान के दोस्त भी थे और कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी. इस बीच अब मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के नाम का धमकी भरा मैसेज मिला है. मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है. मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी भरा मैसेज मिला है. इसमें एक्टर सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है. मैसेज में ये भी लिखा है कि 'इसको हल्के में ना लें, वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा.' इस मामले की जांच मुंबई पुलिस से शुरू कर दी है. रची जा रही सलमान की हत्या की साजिश? इससे पहले मुंबई पुलिस ने सलमान की हत्या की साजिश रचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को हरियाणा के पानीपत से अरेस्ट किया गया है. शख्स का नाम सुक्खा है. वो बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है और उसे नवी मुंबई लाया गया है. गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाना है. जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस और हरियाणा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई के इस शार्प शूटर को पानीपत से गिरफ्तार किया था. सुक्खा ने साल 2022 में लॉरेंस और गोल्डी बरार के इशारे पर मुंबई में सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस की रेकी की थी. रेकी के बाद सलमान पर अटैक सुक्खा को ही करना था, लेकिन उसका प्लान फेल हो गया था. बिश्नोई के शूटरों ने साल 2022 में सलमान को मारने के लिए फॉर्म हाउस की कई बार रेकी की थी, लेकिन हमले का प्लान फेल हो गया था. शूटरों ने फार्म हाउस के गार्ड तक से दोस्ती कर ली थी. डरा हुआ है सलमान का परिवार वहीं इंडिया टुडे/आजतक को सलमान खान से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि एक्टर का परिवार और उनके दोस्त भले ही बहादुरी दिखा रहे हों लेकिन वो अंदर से काफी परेशान और डरे हुए हैं. वो ये भी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार और पुलिस इस मामले से जुड़े असली अपराधी को पकड़ लेगी. सलमान खान से जुड़े लोगों का मानना है कि पब्लिक को जितना बताया जा रहा है असल में मामला उससे ज्यादा बड़ा हो सकता है. बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को मिली धमकी पर सूत्र ने कहा था, 'जाहिर है कि लॉरेंस ने इस सबकी जिम्मेदारी ली है. लेकिन कइयों को लग रहा है कि किसी बड़ी साजिश को छुपाने के लिए ये सब नाटक किया जा रहा है. क्या किसी के लिए जेल से ये सब करना इतना आसान है? साथ ही कोई सलमान को डराने के लिए बाबा सिद्दीकी पर हमला क्यों करेंगे, इसपर बहुत सारी सवाल उठते हैं.' सलमान ने दिया था ये बयान इस साल की शुरुआत में सलमान ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि उन्हें अपने घर के बाहर हमला करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक है और ये काम उन्हें और उनके परिवार में लोगों की हत्या के इरादे से किया गया. सलमान का बयान उस चार्जशीट का हिस्सा है जो पुलिस ने इस मामले में फाइल की है. सलमान ने बताया था कि जनवरी 2024 में दो अज्ञात लोगों ने, नकली आइडेंटिटी के जरिए पनवेल के पास उनके फार्महाउस में घुसने की कोशिश की थी.   recent visitors 63

By Election: Budhni- Vijaypur विधानसभा उपचुनाव, आज से जमा होंगे उपचुनाव नामांकन फॉर्म.

भोपाल  मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान होने के बाद आज से यानि 18 अक्टूबर से नामांकन का दौर भी शुरू हो गया है. हालांकि बीजेपी और कांग्रेस ने अब तक दोनों ही सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है, जबकि दोनों सीटों पर फाइट इन्हीं पार्टियों के बीच होनी है. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रत्याशियों का ऐलान हो जाएगा. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने प्रचार की शुरुआत कर दी है. बता दें कि विजयपुर और बुधनी सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है, जबकि रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा. 18 अक्टूबर से नामांकन शुरू दरअसल, विजयपुर और बुधनी में नामांकन 18 से 25 अक्टूबर तक होने हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि 25 अक्टूबर से पहले बीजेपी और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है. 28 अक्टूबर तक फॉर्मों की स्क्रूटनी होगी और 30 अक्टूबर तक नाम वापसी हो सकती है. इसके बाद 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. विजयपुर विधानसभा सीट श्योपुर जिले में आती है, जबकि बुधनी सीट सीहोर जिले में आती है. ऐसे में दोनों जगहों पर आदर्श आचार संहिता लागू है. नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के बाद दोनों ही सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक कैंडिडेट पहले दिन नामांकन खरीदने का काम करेंगे। इसलिए फार्म जमा करने के काम में सोमवार से ही तेजी आने की उम्मीद है। शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद शनिवार व रविवार का अवकाश है। इसलिए सोमवार से ही नामांकन जमा करने वाले दावेदार एक्टिव होंगे, यह तय है। विजयपुर सीट पर तो बीजेपी के कैंडिडेट का नाम रामनिवास रावत के रूप में फाइनल है जबकि बुधनी के लिए अभी नाम पर मुहर लगना बाकी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए दोनों ही सीट पर कैंडिडेट फाइनल करने का काम अंतिम दौर में होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्टूबर तक नामांकन जमा किए जा सकेंगे और 28 अक्टूबर को नामांकन फार्म की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद 30 अक्टूबर तक नामांकन वापसी की जा सकेगी। मतदान 13 नवम्बर और काउंटिंग 23 नवम्बर को होगी। recent visitors 63

22 वर्षीय गुमशुदा नवयुवती को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गोवा से दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द

अनूपपुर             दिनांक 05.09.2024 को थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 22 वर्षीय पुत्री दिनांक 05.09.2024 को  तुलसी कॉलेज  का जाने कहकर घर से निकली थी और लापता हो गई है,  जो रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 117/2024 पंजीबद्ध किया जाकर तलाश पतासाजी की गई।           पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर से सहायक उपनिरीक्षक महिपाल नामदेव, आरक्षक गिरीश चौहान एवं महिला आरक्षक ज्योति धार्वे के द्वारा जांच के दौरान रेल्वे स्टेशन अनूपपुर के सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं मोबाईल के काल डिटेल के आधार पर गुमशुदा नवयुवती को गोवा के पुलिस थाना वेर्णा अंतर्गत नवयुवती के मित्र के साथ दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। पूछताछ पर नवयुवती द्वारा बताया गया कि विगत तीन सालो से वह राहुल मेहरा पिता संतोष मेहरा उम्र करीब 23 साल निवासी ग्राम बटुरा थाना अमलाई जिला शहडोल से मित्रता एवं प्रेम संबंध में थी, जो गोवा में इण्डिगो कंपनी में प्रायवेट नौकरी करता है। अंतर्जातीय संबंध होने से परिवार जन को यह रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए नवयुवती द्वारा घर से भागकर गोवा पहुंचकर विवाह कर लिया गया है। पुलिस द्वारा नवयुवती को परिजनो को सौंपा गया है। recent visitors 48

मंत्री राकेश शुक्ला ने किया मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष का पदभार ग्रहण..

भोपाल प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण कर लिया। ऊर्जा विकास निगम के  प्रबंध संचालक अमन वीर सिंह बैंस ने मंत्री राकेश शुक्ला को अध्यक्ष का प्रभार बी – 19, 74 बंगले पर उनके कक्ष में सौंपा। मंत्री राकेश शुक्ला के अध्यक्ष ,ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के पदभार ग्रहण पर विभाग  एवं ऊर्जा विकास निगम  के अधिकारी मौजूद रहे। recent visitors 112

लैम्प्स समिति हर्रा(खरगहना) के 4 विक्रेताओ पर धारा 409 के तहत मामला दर्ज

डिंडोरी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जनपद बजाग  शेख शमीम खान ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान खरगहना की जाँच 17.02.2023 को की,जिसमें जांच के समय POS मशीन में एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक के सत्यापन में 231.39 क्विटलं चावल, 1.78 क्विटल गेंहू कम पाया गया तथा विक्रेता गंगाराम द्वारा की खाद्यान्न की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित होना पाया गया एवं उसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 936883/- रूपये है ।                        शासकीय उचित मूल्य दुकान कारोपानी की जांच 27.07.2023 को की गई, जिसमें POS मशीन में एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक के सत्यापन में शासकीय उचित मूल्य की दुकान कारोपानी के विक्रेता सचिन मरावी द्वारा 33.90 क्विटलं फोर्टिफाईड चावल, फोर्टिफाईड नमक 7.36 क्विटलं, शक्कर 0.26 क्विटलं तथा 9.2 क्विटलं गेंहू की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया जाना पाया गया, जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 170760/- रूपये है तथा इसी दूकान के पूर्व विक्रेता अल्का मरावी द्वारा 177.14 क्विटलं चावल, मूंग 0.90 क्विटलं, शक्कर 0.10 क्विटलं तथा 21.66 क्विटलं गेंहू की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया गया,जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 781681/- रूपये है।                       शासकीय उचित मूल्य दुकान पिण्डरूखी की जांच 27.07.2023 को की गई,जिसकी जांच में  POS मशीन में एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक के सत्यापन में 708.96 क्विटलं फोर्टिफाईड चावल तथा 15.44 क्विटलं गेंहू एवं मूग 1.20 कम पाया गया तथा विक्रेता कुमारी अल्का मरावी द्वारा उक्त मात्रा की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया जाना पाया गया, जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 2897717/- रूपये है।                         शासकीय उचित मूल्य दुकान गीधा की जांच 28.07.2023 को की गई, जिसकी जांच में POS मशीन में एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक के सत्यापन में 37.48 क्विटलं फोर्टिफाईड चावल , नमक 0.64 क्विंटल ,  7.78 क्विटलं गेंहू कम पाया गया तथा विक्रेता सचिन मरावी द्वारा उक्त मात्रा की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया जाना पाया गया, जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 172856/- रूपये है।                        शासकीय उचित मूल्य दुकान कौड़िया की जांच 28.07.2023 को की गई, जिसकी जांच में POS मशीन में एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक के सत्यापन में 91.15 क्विटलं फोर्टिफाईड चावल , नमक 6.82 क्विंटल , 0.16 क्विटलं शक्कर तथा 8.90 क्विंटल गेंहू कम पाया गया तथा विक्रेता घनश्याम मरावी द्वारा उक्त मात्रा की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया जाना पाया गया है जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 423680 /- रूपये है।                       शासकीय उचित मूल्य दुकान बिझोरी की जांच 05.08.2023 को की गई, जिसकी जांच में POS मशीन में एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक के सत्यापन में 108.81 क्विटलं फोर्टिफाईड चावल , नमक 0.78 क्विंटल , 0.27 क्विटलं शक्कर कम पाया गया तथा विक्रेता कुमारी अल्का मरावी द्वारा उक्त मात्रा की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया जाना पाया गया, जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 440189 /- रूपये है,इसी दूकान पर तत्कालीन विक्रेता गंगाराम द्वारा 130.69 क्विटलं फोर्टिफाईड चावल , नमक 6.65 क्विंटल ,32.99 क्विटलं गेहू कम पाया गया तथा उक्त मात्रा की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया जाना पाया गया है, जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 623598 /- रूपये है इस प्रकार कुल राशि 1063787/- रूपये है।                     इस प्रकार जनपद बजाग में संचालित बहुउद्देशीय कृषि साख समिति मर्यादित हर्रा(खरगहना) के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान खरगहना 3904025, कारोपानी 3904027 , पिंडरुखी 3904028, गीधा 3904029 , कौड़िया 3904042 एवं बिझोरी 3904026 के विक्रेताओ के द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित होने वाले खाद्यान्न , शक्कर , नमक आदि को उपभोक्ताओं को वितरित न किया जाकर अनुचित लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से खाद्यान्न की कालाबाजारी पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दुकानों को निरस्त किया गया एवं समस्त 6 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओ के 04 विक्रेताओ के विरुद्ध FIR रिपोर्ट थाना गाडासरई में 15 अक्टूबर एवं 16 अक्टूबर 2024 को अपराध क्रमांक 285 , 291, 292 , 293 एवं 294 के द्वारा धारा 409 एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दर्ज की गई है l recent visitors 42

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 18 अक्टूबर को भिलाई में ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘ में होंगे शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे भिलाई के खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘ में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 हेलीपेड पहुंचेंगे। साय दोपहर 2 बजे अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.05 बजे भिलाई-3 से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे। recent visitors 68