Friday, July 3, 2026 8:14 pm

दुनिया में जल संकट के कारण आधे से अधिक खाद्य उत्पादन पर खतरा मंडरा रहा है: शोध

नई दिल्ली दुनिया में जल संकट के कारण आधे से अधिक खाद्य उत्पादन पर खतरा मंडरा रहा है और 2050 तक वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में इसके कारण औसतन आठ प्रतिशत का नुकसान हो सकता है जबकि निम्न आय वाले देशों को 15 प्रतिशत तक की हानि का सामना करना पड़ सकता है। एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। नेताओं और विशेषज्ञों के एक अंतरराष्ट्रीय समूह ‘ग्लोबल कमीशन ऑन द इकोनॉमिक्स ऑफ वॉटर’ की रिपोर्ट में बताया गया कि कमजोर आर्थिक प्रणाली, अंधाधुंध भूमि का इस्तेमाल, जल संसाधनों का निरंतर कुप्रबंधन तथा बिगड़ती जलवायु के कारण वैश्विक जल चक्र पर काफी असर पड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘जल संकट के कारण 2050 तक दुनिया के आधे से अधिक खाद्य उत्पादन पर असर पड़ सकता है और इसके कारण वैश्विक स्तर पर देशों के सकल घरेलू उत्पाद में आठ प्रतिशत तक तथा निम्न आय वाले देशों में 15 प्रतिशत तक हो नुकसान हो सकता है। साथ ही इसके बड़े आर्थिक परिणाम भी हो सकते हैं।’’ रिपोर्ट में बताया गया कि लगभग तीन अरब लोग और दुनिया का आधे से अधिक खाद्य उत्पादन ऐसे क्षेत्रों में स्थित हैं जहां पानी की उपलब्धता कम है या अस्थिर है। कई शहरों को भूजल की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। पोट्सडैम जलवायु प्रभाव अनुसंधान संस्थान (पीआईके) के निदेशक और ‘ग्लोबल कमीशन ऑन द इकोनॉमिक्स ऑफ वॉटर’ के चार सह-अध्यक्षों में से एक जॉन रॉकस्ट्रोम ने बताया, ‘‘आज दुनिया की आधी आबादी पानी की कमी का सामना कर रही है। जैसे-जैसे महत्वपूर्ण संसाधन दुर्लभ होते जा रहे हैं वैसे-वैसे खाद्य सुरक्षा और मानव विकास खतरे में पड़ रहा है और हम ऐसा होने भी दे रहे हैं।’’ रॉकस्ट्रोम ने कहा, ‘मानव इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि हम वैश्विक जल चक्र को प्रभावित कर रहे हैं।’’ रिपोर्ट में बताया गया कि जल प्रबंधन के लिए अभी तक जो भी तरीके अपनाए गए हैं वे विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं में जल के विविध मूल्यों तथा महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी प्रणालियों के संरक्षण में इसकी भूमिका की अनदेखी करने के कारण विफल रहे हैं।     recent visitors 50

राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

शहडोल  सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश की 68वीं राज्य स्तरीय शालेय अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता शहडोल जिले के बुढार एवं धनपुरी में आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की 68वीं राज्य स्तरीय शालेय अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला ग्वालियर वर्सेस भोपाल एवं तीसरे स्थान के लिए उज्जैन का मैच जबलपुर के साथ कल सुबह संपन्न होगा ग्वालियर ने पहले खेलते हुए 121 रन बनाए और 90 रमन में उज्जैन संभाग ऑल आउट हो गई 30 रनों से ग्वालियर ने मैच जीत के फाइनल में प्रवेश किया भोपाल ने पहले खेलते हुए 117 रन बनाए जवाबी पारी में पूरी टीम जबलपुर के 84 रनों पर आउट हो गई और 33 रनों से भोपाल ने मैच जीत के फाइनल में प्रवेश किया। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की 68वीं राज्य स्तरीय शालेय अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच 18 अक्टूबर को खेल जाएगा। recent visitors 56

सीयूटीएस ने tobacco advertisements पर प्रस्तावित योजना की प्रभावशीलता को लेकर आपत्ति जताई

नई दिल्ली  अनुसंधान कंपनी सीयूटीएस इंटरनेशनल ने तंबाकू सेवन के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के सरकार के इरादे का  स्वागत किया, लेकिन प्रस्तावित योजना की प्रभावशीलता को लेकर आपत्ति जताई। संस्था ने सरकार से ओटीटी प्लेटफार्मों पर ऑडियो-विजुअल अस्वीकरण के रणनीतिक उपयोग की सिफारिश की। यह सिफारिश प्रस्तावित सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध और व्यापार और वाणिज्य उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2023 के बारे में दिए गए सुझावों में शामिल है। पिछले महीने, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफार्मों पर प्रसारण के दौरान तंबाकू के उपयोग से पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में कम से कम 30 सेकंड के लिए ‘नॉन-स्किपेबल’ चेतावनी और 20 सेकेंड का एक ऑडियो-विजुअल अस्वीकरण अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का प्रस्ताव रखा था। नॉन स्किपेबल चेतावनी का मतलब ऐसी चेतावनी से है, जिसे देखना अनिवार्य है। तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों का स्वागत करते हुए, सीयूटीएस इंटरनेशनल ने कहा कि उसे प्रस्तावित नियमों के प्रभाव और अनुपात के बारे में कुछ चिंताएं हैं। सीयूटीएस ने ‘उपयोगकर्ता द्वारा बार-बार देखी जाने वाली सामग्री के आधार पर ऑडियो-विज़ुअल अस्वीकरण और चेतावनी के रणनीतिक उपयोग’ की सिफारिश की है। संस्था ने हितधारकों को लक्षित समूहों की पहचान करने और उसके अनुसार इन चेतावनियों के प्रसारण की संख्या निर्धारित करने का सुझाव दिया है। एक बयान में कहा गया, ‘आयु-आधारित फिल्टर यह सुनिश्चित करने में मदद कर सकते हैं कि दर्शकों को परेशान किए बिना चेतावनियां उचित रूप से प्रदर्शित की जाएं।’   recent visitors 75

मंत्री राजवाड़े ने बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत बनाएं 15 हजार से अधिक सदस्य

रायपुर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है महिला एवं बाल विकास मंत्री व भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के रेफरल आईडी से 15 हजार से अधिक सदस्य पार्टी से जुड़े हैं। मंत्री राजवाड़े ने अपने रेफरल आईडी से 15 हजार से अधिक सदस्य बनने पर छत्तीसगढ़ और भटगांव विधानसभा क्षेत्र के देवतुल्य भाजपा कार्यकतार्ओं का आभार जताया है। बधाई देते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आप सभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने जा रहे हैं। हमें इस बात की खुशी है कि आप सभी के सहयोग से हम जनता की सेवा में हम सदैव तत्पर है और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करते रहेंगे। आपको बता दें कि भाजपा द्वारा संगठन महापर्व के तहत 2 सितंबर 2024 से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, अभियान में शामिल होकर मंत्री राजवाड़े कार्यकतार्ओं के साथ सूरजपुर और भटगांव क्षेत्र में लगातार दौरा कर रही हैं। recent visitors 55

प्रत्येक मोबाइल उपयोगकर्ता एक कंटेंट निर्माता और प्रसारक है : केंद्रीय मंत्री मुरुगन

नई दिल्ली  सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने यहां कहा कि प्रत्येक मोबाइल उपयोगकर्ता एक कंटेंट निर्माता और प्रसारक है और उनके द्वारा साझा की गई जानकारी की सत्यता सुनिश्चित करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस के अवसर पर ‘प्रसारण क्षेत्र में उभरते रुझान और प्रौद्योगिकी’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुरुगन ने कहा कि विषय-वस्तु उभरती प्रसारण क्रांति में “नायक” का स्थान रखती है और अच्छी गुणवत्तापूर्ण विषय-वस्तु उपलब्ध कराने वाला कोई भी व्यक्ति सफल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी (एवीजीसी-एक्सआर) क्षेत्र को बढ़ावा देने और फिल्म निर्माताओं को देश भर में मौजूद प्रतिभाओं और स्थानों का उपयोग करते हुए ‘भारत में शूटिंग’ करने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते मुंबई में भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना को मंजूरी दी है। मुरुगन ने कहा कि जब कोई व्यक्ति समाचार या सूचना प्रकाशित करता है तो उसका यह दायित्व है कि वह उसे प्रमाणित करे, सत्यापित करे और सुनिश्चित करे कि वह सही है। मंत्री ने कहा, “हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। हर मोबाइल उपयोगकर्ता और प्रसारक को प्रसारण से पहले ध्यान से सोचना चाहिए कि कहीं इस खबर से किसी के निजी जीवन पर असर तो नहीं पड़ेगा, कहीं यह खबर देश के खिलाफ तो नहीं है।” मुरुगन ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कमजोर आबादी के समावेश को सुनिश्चित करने के लिए प्रसारण सेवाओं तक उनकी पहुंच में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने 5जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से जब इसे संवर्धित वास्तविकता और आभासी वास्तविकता जैसी इमर्सिव प्रौद्योगिकियों के साथ जोड़ा जाए।   recent visitors 76

बुधनी और विजयपुर में 13 नवम्बर को होगा मतदान, सम्पूर्ण सीमाक्षेत्र में लागू रहेगी आदर्श आचार संहिताः सुखवीर सिंह

भोपाल सीईओ सुखवीर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। घोषणा के साथ ही सीहोर जिले की सम्पूर्ण सीमाक्षेत्र में आदर्श आचार संहिता पूरी तरह से प्रभावशील हो गई है। उन्होंने दल पदाधिकारियों से आदर्श आचार संहिता का शब्दशः पालन करने की अपील की। उन्होंने दल पदाधिकारियों को बताया कि उप निर्वाचन के लिए 18 से 25 अक्तूबर तक नाम-निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्तूबर को होगी और 30 अक्तूबर तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 13 नवंबर को एवं मतगणना 23 नवंबर को होगी। सीईओ सिंह ने बताया कि बुदनी विधानसभा क्षेत्र में 363 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। बुधनी में मतदाता बता दें कि सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 2 लाख 76 हजार 591 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 33 हजार 280 महिला मतदाता और 1 लाख 43 हजार 111 पुरूष मतदाता हैं। थर्ड जेण्डर 06 और सर्विस वोटर्स 194 हैं। उप निर्वाचन कार्यक्रम 18 अक्तूबर को उप निर्वाचन के गजट नोटिफिकेशन के साथ नाम-निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया होगी शुरू, 25 अक्तूबर- नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख, 28 अक्तूबर- नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 30 अक्तूबर- नाम वापसी की अंतिम तारीख, 13 नवंबर – मतदान दिवस, 23 नवंबर मतगणना होगी। विजयपुर में 327 एवं बुधनी में हैं 363 मतदान केंद्र सीईओ सुखवीर सिंह ने बताया कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 327 एवं बुदनी विधानसभा क्षेत्र में 363 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। विजयपुर एवं बुधनी में मतदाता उन्होंने बताया कि श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 2 लाख 54 हजार 750 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 21 हजार 01 महिला मतदाता और 1 लाख 33 हजार 554 पुरुष मतदाता हैं। थर्ड जेण्डर मतदाता 02 और सर्विस वोटर्स 103 हैं। इसी प्रकार सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 2 लाख 76 हजार 591 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 33 हजार 280 महिला मतदाता और 1 लाख 43 हजार 111 पुरूष मतदाता हैं। थर्ड जेण्डर 06 और सर्विस वोटर्स 194 हैं। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे, विवेक श्रोतिय, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी से एसएस उप्पल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जेपी धनोपिया, आम आदमी पार्टी से सुमित चौहान एवं बहुजन समाज पार्टी से पूर्णेंद्र अहिरवार उपस्थित रहे। उप निर्वाचन कार्यक्रम – 18 अक्टूबर को उप निर्वाचन के गजट नोटिफिकेशन के साथ नाम-निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया होगी शुरू – 25 अक्टूबर – नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख – 28 अक्टूबर – नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा – 30 अक्टूबर – नाम वापसी की अंतिम तारीख – 13 नवम्बर – मतदान दिवस – 23 नवम्बर – मतगणना दिवस recent visitors 97

फेंग शुई के ये खास टिप्स आपका जीवन साथी के साथ बनाएंगे रिश्ता मजबूत

माना जाता है कि जीवन में फेंग शुई टिप्स अपनाने से हमारे आसपास की नकारात्मकता दूर हो जाती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है। अगर आपके वैवाहिक जीवन में लड़ाई-झगड़े या मनमुटाव जैसी स्थिति बनी रहती है, तो इसके लिए भी आप कुछ फेंग शुई टिप्स अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे खास फेंग शुई टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने से आप अपने शादीशुदा जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते है। इस तरह करें घर की सजावट अगर आपके और आपके जीवन साथी के बीच न चाहते हुए भी बार-बार लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, तो इसके लिए आप ये खास फेंग शुई टिप्स अपना सकते हैं। फेंग शुई में गुलाबी रंग को प्यार बढ़ाने वाला रंग माना जाता है। इसलिए अगर आप अपने जीवन साथी के साथ प्रेम बढ़ाना चाहते हैं तौ जितना हो सके अपने बेडरूम में गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें। दीवारों के लिए आप हल्के गुलाबी रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप बेडरूम में गुलाबी रंग के पर्दे, बेडशीट, फूल और कंबल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बातों का रखें खास ध्यान पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक रहें इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ चीजों का खास ख्याल रखें। दरअसल, गंदगी से नकारात्मकता फैलाती है, जो आपके और आपके जीवन साथी के बीच लड़ाई-झगड़े का कारण भी बन सकती है। इसलिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फेंग शुई के अनुसार, घर में चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखें, खासकर आपको बेडरूम का ध्यान जरूर रखना चाहिए। फेंग शुई के मुताबिक, घर का प्रवेश द्वार पर भी साफ-सुथरा रखना चाहिए, क्योंकि यही रास्ता है जहां से सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश करती है। घर में रखें ये पौधे फेंग शुई के अनुसार, घर में लिली का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से सकारात्मकता बनी रहती है और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। इसके अलावा आप बांस, मनी प्लांट और जेड प्लांट आदि को भी घर में लगा सकते हैं। इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। recent visitors 87