Saturday, July 4, 2026 1:44 am

कलेक्टर ने माध्यमिक विद्यालय पड़मनिया का किया निरीक्षण, कलेक्टर ने सिलेबस के अनुसार गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के दिए निर्देश

अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम पड़मनिया के माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्यालय में छात्रों को सिलेबस के अनुसार गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के निर्देश शिक्षकों को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय का संचालन, शिक्षको की उपस्थिति के संबंध में स्कूल के प्राचार्य से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चो के कक्षाओं में जाकर बच्चो से पठन-पाठन की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय में बच्चो को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी ली। वही उपस्थित प्रधानाध्यापक को निर्देश दिये कि मध्यान्ह भोजन के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। कलेक्टर ने बालक-बालिका छात्रावास पड़मनिया का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम पड़मनिया के बालक बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने ने छात्रावास में छात्र-छात्राओं को दिये जाने वाले नास्ता एवं भोजन सहित मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता का जायजा लेने रसोई कक्ष का निरीक्षण किया, परन्तु भोजन समय पर नहीं बनना पाया गया, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्रावास अधीक्षिक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों के दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र पड़मनिया का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम पड़मनिया के आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों में दर्ज बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार वितरण, औपचारिक शिक्षा, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दिए जाने वाले पोषण आहार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान पड़मनिया का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम पड़मनिया के उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन दुकान विक्रेता से राशन के उठाव एवं वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न एवं शक्कर का स्टॉक रजिस्टर से मिलान करवाया तथा ग्रामीणों से खाद्यान्न प्राप्त होने के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान कलेक्टर को एमडीएम का खाद्यान्न समय पर उठाव नहीं करने की जानकारी मिली। जिस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उचित मूल्य दुकान को सील करने के निर्देश दिए। recent visitors 76

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बाल विवाह रोकथाम कानून जरूरी है, कोई और मजहब का पर्सनल लॉ इस कानून के आड़े नहीं आ सकता

नई दिल्ली बाल विवाह रोकथाम अधिनियम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह कानून जरूरी है। इसके अलावा किसी भी मजहब का पर्सनल लॉ इस कानून के आड़े नहीं आ सकता। अदालत ने कहा कि बाल विवाह गलत है और इससे किसी के भी मनपसंद जीवनसाथी चुनने का अधिकार प्रभावित होता है। कोर्ट ने कहा कि बचपन में कराए गए विवाह अपनी पसंद का जीवन साथी चुनने का विकल्प छीन लेते हैं। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ ने देश में बाल विवाह रोकथाम कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कई दिशानिर्देश भी जारी किए। प्रधान न्यायाधीश ने फैसला पढ़ते हुए कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के कानून को ‘पर्सनल लॉ’ के जरिए प्रभावित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह की शादियां नाबालिगों की जीवन साथी चुनने की स्वतंत्र इच्छा का उल्लंघन हैं। पीठ ने कहा कि अधिकारियों को बाल विवाह की रोकथाम और नाबालिगों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उल्लंघनकर्ताओं को अंतिम उपाय के रूप में दंडित करना चाहिए। पीठ ने यह भी कहा कि बाल विवाह निषेध कानून में कुछ खामियां हैं। इसे दूर करने की जरूरत है। बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 बाल विवाह को रोकने और इसका उन्मूलन सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया था। इस अधिनियम ने 1929 के बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम का स्थान लिया। पीठ ने कहा, 'बाल विवाह पर रोकथाम की रणनीति अलग-अलग समुदायों के हिसाब से बनाई जानी चाहिए। यह कानून तभी सफल होगा जब बहु-क्षेत्रीय समन्वय होगा। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की आवश्यकता है। हम इस बात पर जोर देते हैं कि इस मामले में समुदाय आधारित दृष्टिकोण की आवश्यकता है।’ कोर्ट का कहना था कि इन मामलों की रोक के लिए कानून के पालन के साथ ही जागरूकता और शिक्षा की भी जरूरत है। recent visitors 89

CM के लिए वरिष्ठ नेता शरद पवार की तरफ से उनके करीबी जयंत पाटिल को लेकर दिए संकेत, उद्धव सेना-कांग्रेस को नहीं पसंद

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद को लेकर तनातनी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि वरिष्ठ नेता शरद पवार की तरफ से उनके करीबी जयंत पाटिल को लेकर संकेत दिए जाने के बाद से शिवसेना (UBT) और कांग्रेस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राज्य में 20 नवंबर को मतदान होना है। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर को मतगणना होगी। क्या बोले पवार सांगली जिले के इस्लामपुर में राकांपा (एसपी) के 'शिव स्वराज्य यात्रा' अभियान के तहत बुधवार को एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि यह सभी की इच्छा है कि जयंत पाटिल 'राज्य के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी' लें। पाटिल पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हैं। खबर है कि वह रैली के दौरान जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए, तो लोगों ने उन्हें भावी सीएम बताते हुए नारे लगाए। हालांकि, पाटिल ने उन्हें डांट लगाई और कहा, 'कोई सिर्फ उठक बैठक कर मुख्यमंत्री नहीं बन सकता।' क्या बोला एमवीए मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, 'अगर शरद पवार ने सीएम पद के लिए जयंत पाटिल के नाम का समर्थन करने के संकेत दिए हैं, तो हम उनके साथ चर्चा करेंगे।' राउत ने यह भी कहा कि पवार ने ऐसे कोई संकेत नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा, 'कुछ समय पहले उन्होंने पार्टी में अहम पद के लिए रोहित पवार का नाम सुझाया था। हालांकि, एक पार्टी में दो मुख्यमंत्री नहीं हो सकते। सीएम पद के लिए सुप्रिया सुले के नाम की हमेशा चर्चा होती है। जितेंद्र अह्वाड के नाम भी चर्चा में रहता है। 5-6 लोग मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।' राउत ने कहा कि उद्धव सेना ही पिछले दो महीने से एमवीए से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने के लिे कह रही है, जिसे कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी ने अब तक नहीं माना है। कांग्रेस नेता नितिन राउत ने कहा, 'शरद पवार ने कहा है कि जयंत पाटिल में सीएम बनने की खूबियां हैं। हर पार्टी अपने नेता के बारे में इस तरह से बात करती है, लेकिन अंत में कांग्रेस नेतृत्व फैसला लेगा।' अब क्या बोले पवार गुरुवार को पवार ने सीएम पद के मुद्दे पर कहा, 'यह मुद्दा हमारे लिए खत्म हो गया है। जब हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, तब इसपर सफाई दी थी। उद्धव ठाकरे और मैं इस कॉन्फ्रेंस में दोनों ही मौजूद थे।' उन्होंने कहा, 'सीएम पद के लिए बात करने का कोई मतलब नहीं है। चुनाव के नतीजे आने दें, फिर इसके बारे में बात करेंगे।' पाटिल को लेकर उन्होंने कहा, 'जयंत पाटिल सीट शेयरिंग को लेकर फैसला ले रहे हैं। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।' recent visitors 64

अमिताभ बच्चन ने की थी भविष्यवाणी, विद्या बालन बनेंगी बड़ी कलाकार

मुंबई, कार्तिक आर्यन अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अभिनेता लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में नजर आने वाले हैं, जहां उनके साथ विद्या बालन भी होंगी। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का अपकमिंग एपिसोड ट्विस्ट और टर्न से भरा रहने वाला है। स्पेशल एपिसोड ‘सवालों की भूल भुलैया’ एक रोमांचक सफर का वादा करता है, इसमें कॉमेडी और रहस्य के साथ ढेर सारे आश्चर्य देखने को मिलेंगे। निर्माताओं ने एपिसोड से कई रोमांचक प्रोमो जारी किए हैं। जारी प्रोमो में से एक में अमिताभ बच्चन 2005 की फिल्म ‘परिणीता’ में विद्या की शुरुआत को लेकर भी बात करते नजर आएंगे। इस दौरान एक निजी याद साझा करते हुए बिग बी ने कहा ‘मैंने आपको पहली बार ‘परिणीता’ की स्क्रीनिंग के दौरान देखा था और मैं कुछ बड़े लोगों के साथ बैठा था।’ ‘मैंने उनसे कहा था ‘इस लड़की को जल्दी से साइन करो, यह बहुत बड़ी कलाकार बनने वाली है।’ दिग्गज अभिनेता ने यह भी याद किया कि विद्या के फिल्म में प्रदर्शन से वह कितनी गहराई से प्रभावित हुए थे।’ ‘यहां तक कि उन्होंने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा से पूछा था कि ‘कैसे ढूंढा इनको?’ बिग बी को धन्यवाद देते हुए ‘डर्टी पिक्चर’ अभिनेत्री ने कहा कि वह 2007 की फिल्म ‘एकलव्य’ में पहली बार उनके साथ काम करने का अवसर पाकर उनकी कितनी आभारी हैं।’ स्पेशल एपिसोड ‘सवालों की भूल भुलैया’ 18 अक्टूबर को प्रसारित होने वाला है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ‘भूल भुलैया 3’ में संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव भी शामिल हैं। विद्या बालन भूतिया नर्तकी ‘मंजुलिका’ की भूमिका को फिर से निभाती नजर आएंगी। अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी मलयालम फिल्म ‘मणिचित्राथझु’ की हिंदी रीमेक है, जो 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन ने ‘रूह बाबा’ की भूमिका को निभाया था।   recent visitors 77

देश के हाईवे-मैन गडकरी ने भोपाल – कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर अब होगा फोरलेन, ₹3589 करोड़ मंजूर

भोपाल मध्य प्रदेश हर साल विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। विकास की इस गति शक्ति और भी तेज बढ़ाने के लिए केंद्र से एमपी को बड़ी सौगात मिली है। हाईवे मैन ऑफ इंडिया केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी में सड़कों के विकास के लिए बड़ी राशि की मंजूरी दे दी है। इससे भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर 4-लेन का होगा और मंडला-नैनपुर मार्ग को भी अपग्रेड किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में बदलने के लिए 3589.4 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसके तहत भोपाल से विदिशा, विदिशा से ग्यारसपुर, सतईघाट से चौका और चौका से कैमाहा तक के हिस्सों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा, मंडला-नैनपुर मार्ग के लिए भी 592 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। सीएम मोहन ने जताया आभार इसे लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी और नितिन गडकरी का आभार जताया है। साथ ही इसे मध्य प्रदेश के लिए बड़ी सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार बेहतर सड़क संपर्क के ज़रिए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के 4-लेन में अपग्रेडेशन से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही यातायात सुगमता के और सड़क दुर्घटना में भी कमी आएगी। संकल्प पत्र में की थी घोषणा मध्यप्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र के तहत बुंदेलखंड विकास पथ की घोषणा की थी। यह राज्य की राजधानी भोपाल को बुंदेलखंड के सागर और छतरपुर जिलों से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण 4-लेन सड़क परियोजना है। इस परियोजना का उद्देश्य भोपाल से सागर होते हुए छतरपुर और उत्तरप्रदेश बॉर्डर तक की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इस मार्ग को 4-लेन में अपग्रेड करने की प्रोसेस पहले से जारी थी, लेकिन कुछ हिस्सों के लिए मंजूरी लंबित थी। आज नई दिल्ली में आयोजित बैठक में भोपाल से सागर और छतरपुर से उत्तरप्रदेश बॉर्डर तक इस मार्ग को 4-लेन में अपग्रेड करने की अनुमति दी गई है। इस परियोजना की कुल लागत 3589.4 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। इस स्वीकृति से बुंदेलखंड विकास पथ के निर्माण में तेजी आएगी और सरकार के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाएगी। इसी के साथ मंडला से नैनपुर तक 46 किलोमीटर लंबे मार्ग को अपग्रेड करने के लिए भी 592 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस मार्ग के अपग्रेड होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और कुशल बनाया जाएगा। संकल्प पत्र पर बीजेपी कर रही काम मध्य प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र में बुंदेलखंड विकास पथ बनाने का वादा किया था। यह 4-लेन का एक महत्वपूर्ण सड़क प्रोजेक्ट है जो राज्य की राजधानी भोपाल को बुंदेलखंड के सागर और छतरपुर जिलों से जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद भोपाल से सागर होते हुए छतरपुर और उत्तर प्रदेश सीमा तक संपर्क को बेहतर बनाना है। 3589.4 करोड़ की लागत से होगा निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानि एनएचएआई पहले से ही इस मार्ग को 4-लेन में चौड़ा करने का काम कर रहा था, लेकिन कुछ हिस्सों के लिए मंजूरी लंबित थी। 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुई बैठक में भोपाल से सागर और छतरपुर से उत्तर प्रदेश सीमा तक इस मार्ग को 4-लेन में अपग्रेड करने की अनुमति दे दी गई। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 3589.4 करोड़ रुपए आंकी गई है। बुंदेलखंड विकास पथ का निर्माण इस मंजूरी से बुंदेलखंड विकास पथ के निर्माण में तेजी आएगी और सरकार के वादे को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह मार्ग न केवल संपर्क को बेहतर बनाएगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। मंडला से नैनपुर तक 46 किलोमीटर लंबे मार्ग को अपग्रेड करने के लिए 592 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इससे इस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और भी सुरक्षित और बेहतर होगी। recent visitors 97

आपराधिक रिकॉर्ड में दर्ज निगरानी शुदा बदमाश को पुलिस ने भेजा जेल

बैकुण्ठपुर कोरिया-कोरिया पुलिस द्वारा 17 अक्टूबर 2024 को निगरानी बदमाश मनोज राजवाडे को जिले से निष्कासन आदेश के उल्लंघन करने पर कोरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि थाना बैकुण्ठपुर का निगरानी बदमाश मनोज राजवाडे। पिता इनेश्वर प्रसाद राजवाडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ओडगीनाका, बैकुण्ठपुर के खिलाफ थाना बैकुण्ठपुर वर्ष 2011 से अपराध क्र0 97/11 धारा 457 भादवि0, अप0 क्र0 270/17 धारा 457,380 भादवि0, का अपराध पंजीबद्व है। तथा थाना चरचा में अप0 क्र0 103/14 धारा 457,380 भादवि0, अप0 क्र0 07/15 धारा 454,380 भादवि0, का अपराध पंजीबद्व है। व थाना पोड़ी में अप0 क्र0 151/16 धारा 454,380 भ, अप0 क्र0 152/16 धारा 454,511, अप0क्र0 153/16 धारा 457, 380 ताहि 254/2023 धारा 457, 380, 511 ता0हि0 का अपराध पंजीबद्व है। निगरानी बदमाश मनोज राजवाड़े निरंतर चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता है, जिससे इलाके में भय और आतंक का माहौल है। जिससे आमजन उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने या गवाही देने से डरते हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ है और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घरों में घुसकर चोरी करने का सिलसिला जारी रखा है। मनोज राजवाडे की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर कानून के तहत कार्रवाई की गई है, लेकिन यह प्रयास विफल साबित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के तहत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और सुनवाई के बाद 22 अप्रैल 2024 को आरोपी को कोरिया और सीमावर्ती जिलों से 6 माह के लिए निष्कासित करने का आदेश पारित किया गया। बावजूद इसके, अनावेदक ने इस आदेश का उल्लंघन करते हुए कोरिया जिले में अपनी उपस्थिति बनाए रखी, जिससे फिर से क्षेत्र में जान-माल का खतरा पैदा हो गया। आरोपी मनोज राजवाडे जिला बदर की अवधि में जिले में उपस्थित पाया गया, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी बैकुंठपुर द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को आरोपी मनोज राजवाडे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। recent visitors 67