नई दिल्ली
लंबी दूरी के महान धावक यूगांडा के जोशुआ चेप्टेगी ने यहां आयोजित ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ के पुरुष वर्ग में रविवार को जीत दर्ज की। इस दौड़ के महिला वर्ग में इथियोपिया की एलेमाडिस इयायु ने खिताब अपने नाम किया। पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में मौजूदा विश्व चैंपियन और ओलंपिक चैंपियन चेप्टेगी ने 59.46 सेकंड का समय लेकर दौड़ जीत ली। इयायु ने एक घंटे 8 मिनट और 17 सेकंड का समय लेकर शीर्ष महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। सावन बरवाल ने (एक घंटा, दो मिनट और 46 सेकंड) और लिली दास (एक घंटा 18 मिनट और 12 सेकंड) ने क्रमशः भारतीय पुरुष और महिला वर्ग के शीर्ष खिताब जीते। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का यह 19वां संस्करण है। इसकी पुरस्कार राशि 2,60,000 अमेरिकी डॉलर है और इसे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0