Saturday, July 4, 2026 12:21 pm

गौतम अडानी ने 8,100 करोड़ के इक्विटी मूल्य पर ओरिएंट सीमेंट को खरीदा

मुंबई  भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी ने एक और सीमेंट कंपनी को खरीद लिया है। अडानी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 8,100 करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्य पर ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड (OCL) का अधिग्रहण करेगी। ओरिएंट सीमेंट सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी है। यह सौदा 395.4 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ है। अंबुजा ने साथ ही कंपनी में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए ओपन ऑफर पेश किया है। इस अधिग्रहण से अडानी सीमेंट को देश के मुख्य बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और सीमेंट मार्केट में अपनी हिस्सेदारी में 2% की वृद्धि करने में मदद मिलेगी। अडानी ग्रुप देश की दूसरी बड़ी सीमेंट कंपनी है। आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक पहले नंबर पर है। अंबुजा सीमेंट ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 3-4 महीनों के भीतर ओपन ऑफर SAST से नियमों के प्रावधानों के अनुसार पूरा हो जाएगा। ओपन ऑफर 395.40 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर किया जा रहा है। इस घोषणा के बाद शुरुआती कारोबार में दोनों सीमेंट कंपनियों के शेयर में तेजी दिख रही है। अंबुजा के शेयर 1.49% बढ़कर 580 रुपये पर पहुंच गए जबकि ओरिएंट सीमेंट के शेयर 9:20 बजे तक 1.65% बढ़कर 358.25 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। कितनी बढ़ेगी क्षमता डील के मुताबिक ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड के मौजूदा प्रमोटरों और कुछ सार्वजनिक शेयरधारकों से अंबुजा 46.8% शेयर हासिल करेगी। अधिग्रहण को पूरी तरह से आंतरिक स्रोतों से फंड किया जाएगा। अंबुजा सीमेंट्स के डायरेक्टर करण अडानी ने कहा कि यह अधिग्रहण अंबुजा सीमेंट्स की विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। अंबुजा के अधिग्रहण के दो वर्षों के भीतर सीमेंट क्षमता में 30 MTPA की वृद्धि हुई है। OCL के अधिग्रहण से अंबुजा वित्त वर्ष 2025 में 100 MTPA सीमेंट क्षमता तक पहुंचने के लिए तैयार है। अडानी ने कहा कि ओसीएल के पास स्ट्रैटजिक लोकेशन, हाई क्वालिटी वाले चूना पत्थर के भंडार और सभी तरह के जरूरी अप्रूवल हैं। निकट भविष्य में इसी सीमेंट उत्पादन क्षमता 16.6 एमटीपीए तक बढ़ सकती है। अडानी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड को $10.5 अरब में स्विट्जरलैंड के होलसिम ग्रुप से खरीदा था। इस साल अगस्त में अंबुजा सीमेंट्स ने गुजरात में सांघी इंडस्ट्रीज को 5,000 करोड़ रुपये में खरीदा। इसकी उत्पादन क्षमता 6.1 MTPA है। recent visitors 109

अहोई अष्टमी व्रत, बच्चों की दीर्घायु, सुख और समृद्धि के लिए रखने वाला व्रत

अहोई अष्टमी का व्रत भारतीय संस्कृति में माताओं द्वारा अपने बच्चों की दीर्घायु, सुख और समृद्धि के लिए रखा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से उत्तर भारत में बहुत प्रचलित है। अहोई अष्टमी व्रत कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत में माताएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखती हैं और शाम को तारों को देखकर व्रत खोलती हैं। यह व्रत खासतौर पर संतान सुख और उसकी लंबी आयु के लिए समर्पित होता है। अहोई अष्टमी पर तारों को क्यों पूजा जाता है? अहोई अष्टमी पर तारों को देखकर व्रत खोलने की परंपरा का धार्मिक महत्व है। इस व्रत का उद्देश्य संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करना होता है। तारों का संबंध संतान की सुरक्षा और दीर्घायु से जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तारों को देखकर व्रत खोलने से मां को संतान के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन तारों का दर्शन करना शुभ माना जाता है, और पूजा के बाद ही महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं। अहोई अष्टमी व्रत की परंपरा अहोई अष्टमी व्रत को तारों के दर्शन के बाद ही पूर्ण माना जाता है। तारों को देखकर व्रत खोलने की परंपरा का संबंध कई धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। यह माना जाता है कि तारों का संबंध संतान से है, और उनका आशीर्वाद लेकर मां अपने बच्चों की रक्षा के लिए आशीर्वाद प्राप्त करती है। इस परंपरा के पीछे एक कथा भी प्रचलित है: प्राचीन कथा के अनुसार, एक समय एक स्त्री अपने सात पुत्रों के साथ सुखी जीवन व्यतीत कर रही थी। वह दिवाली के पहले दीवारें लीपने के लिए मिट्टी खोदने गई थी, तब गलती से उसकी खुरपी से एक शेर के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद, उस महिला को श्राप मिला, जिससे उसके सभी पुत्रों की मृत्यु हो गई। श्राप से मुक्ति के लिए उसने तपस्या और व्रत किए। उसे सलाह दी गई कि वह कार्तिक मास की अष्टमी तिथि को अहोई माता की पूजा करके व्रत रखे और संतान सुख की कामना करे। इसके बाद से यह परंपरा शुरू हुई कि माताएं अपनी संतान की भलाई के लिए यह व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी व्रत की पूजा विधि और महत्व अहोई अष्टमी के दिन माताएं अहोई माता की पूजा करती हैं, उनके चित्र के साथ सात तारों की प्रतीकात्मक पूजा भी की जाती है। तारों का महत्व इस व्रत में इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि उन्हें संतान की दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली माताएं शाम को तारों के दर्शन करने के बाद व्रत खोलती हैं, ताकि उनके बच्चों की उम्र लंबी हो और उनका जीवन सुखमय हो। यह व्रत न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि मातृत्व के प्रेम और देखभाल का भी प्रतीक है। recent visitors 133

पुणे टेस्ट से भी बाहर हुए केन विलियमसन, बड़ी मुश्किल में फंसा न्यूजीलैंड

 पुणे  भारत के खिलाफ 24 अक्टूबर से पुणे में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन दूसरे टेस्ट से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार की सुबह इसकी घोषणा की। श्रीलंका दौरे पर हुए थे इंजर्ड केन विलियमसन को हाल ही में खत्म हुई श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कमर में खिंचाव आ गया था, जिसके चलते वह बेंगलुरु में हुए पहले टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे। मुख्य कोच गैरी स्टीड ने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि विलियमसन की रिकवरी प्रगति पर है, लेकिन वह अभी टेस्ट क्रिकेट की शारीरिक मांगों के लिए पर्याप्त रूप से फिट नहीं हैं। कोई चांस नहीं लेना चाहती थी टीम स्टीड ने बताया, 'केन सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन वह अभी भी 100% फिटनेस पर नहीं हैं। हमें उम्मीद है कि वह और सुधार दिखाएंगे और तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।' न्यूजीलैंड टीम विलियमसन की रिकवरी को लेकर सतर्क रुख अपना रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए आवश्यक समय मिले। स्टीड ने कहा, 'हम उसे तैयार होने के लिए जितना संभव हो सके उतना समय देंगे, लेकिन निश्चित रूप से सतर्क रुख अपनाते रहेंगे।' सीरीज 1-0 से आगे न्यूजीलैंड विलियमसन की अनुपस्थिति कीवी टीम के लिए एक झटका है, जो बेंगलुरु में रोमांचक पहला टेस्ट जीतने के बाद तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है। न्यूजीलैंड का खेमा तीसरे टेस्ट में विलियमसन की उपलब्धता की उम्मीद लगाए बैठा था। टीम मैनेजमेंट उनकी रिकवरी पर करीबी नजर रख हुआ है। इस बीच, न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में 36 साल में भारतीय धरती पर पहली जीत हासिल कर इतिहास रच दिया था। आखिरी दिन 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवियों ने भारत को आठ विकेट से हराया था। रचिन रविंद्र (नाबाद 39) और विल यंग (नाबाद 48) ने मैच विनिंग 75 रन की साझेदारी की थी। जिससे मेहमान टीम को सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल गई। recent visitors 70

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2024: 20000 रुपये के अंदर खरीदने के लिए बेस्ट मोबाइल

20000 से कम में खरीदने के लिए बेस्ट मोबाइल की ये लिस्ट लोगों को खूब पसंद आ रही है। Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2024 में स्मार्टफोन पर काफी शानदार और शानदार डील्स भी दी जा रही हैं। यदि आप बचत के साथ टॉपटेक लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये डिलिवरी आपके लिए काफी अच्छी हो सकती है। इस लिस्ट में आपको वनप्लस, सैमसंग, आईक्यूओओ, रियलमी और कई टॉप ब्रांडेडटेक भी दिए जा रहे हैं। इन बेस्ट मोबाइल पर भारी बचत करने के लिए कई अन्य शानदार ऑफर मिल रहे हैं। अमेज़न बिग सेल में आप बिना समयावधि के नो कास्ट प्लास्टर और इजाज़त ऑफर भी ले सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू बैंक के कार्ड से खरीदारी पर 10% तक का एक्स्ट्रा एडिशन भी दिया जा रहा है। Samsung Galaxy M55s 5G (कोरल ग्रीन, 8GB RAM): यह कोरल ग्रीन कलर का Samsung Galaxy M55s है। यह कई अन्य रंग प्लेसमेंट में भी मिल जाएगा। यह सर्टिफिकेट मार्ट फोन बैटरी बैटरी में मौजूद है, जो लोन मैग लास्टिंग का मुकाबला करता है। यह सुविधा 8 जीबी रैम मेमोरी 128 जीबी की स्टोरेज क्षमता के साथ शहर में आएगी। इस उपकरण में 6.67 इंच का सुपर ब्राइट एमोलेड लगाया गया है। सेल ऑन अमेज़न से आप 20000 से कम रेंज में वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी (एक्वा सर्ज, 8 जीबी रैम) खरीद सकते हैं: अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो आप इस नामांकित ब्रांड के वनप्लस नॉर्ड सीई 3 को ले सकते हैं। यह फीचर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में आता है। डेरी बैटरी बैटरी के लिए इसमें 5000 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। 6.7 इंच का सुपर एमोलेड मिरर वाला यह शानदार कैमरा स्टोन के साथ आ रहा है। Amazon ग्रेट इंडियन सेल में यह सामान नो कास्ट प्लास्टर पर भी खरीद सकते हैं। Redmi Note 13 5G (क्रोमैटिक पर्पल, 6GB RAM): यह रेडमी नोट 13टेक कैमरा सबसे अच्छा और बेहतरीन माना गया है। इसके अलावा साइड के इलेक्ट्रॉनिक्स कैमरे में 200MP का हाई रिजॉल्यूशन वाला वॉल्यूशन कैमरा दिया जा रहा है, जो हाई फोटो के साथ ही शानदार डिजाइन वाली वीडियो भी कर सकता है। इस आर्टिकल में आपको FHD+ क्वालिटी वाली POLED स्क्रीन दी गई है। इस उपकरण का डिज़ाइन बेहद अनोखा है। यह 33W फ़ास्ट वॉर्कॉएड को भी सपोर्ट करता है। iQOO Z9 5G (ग्राफीन ब्लू, 8GB रैम): यह नवीनतम 120Hz की फुल एचडी + एमोलेड डिस्प्ले में आने वाला iQOO Z9 5G तकनीक है। इसमें 5000mAh की ड्यूरेबल बैटरी भी दी गई है। यह उपकरण अल्ट्रा स्लिम डिजाइन वाला है, जो आपको काफी पसंद भी आ सकता है। इसमें ड्यूल बुक्स के निर्देश दिए गए हैं। यह सुविधा Amazon ग्रेट इंडियन सेल से ऑलस्टॉप पर खरीदी जा सकती है। गेमिंग के लिए भी यह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी बेस्ट है। Realme NARZO 70 Turbo 5G (टर्बो पर्पल, 6GB RAM): यह नवीनतम 12GB RAM के साथ आता है। यह रियलमी NARZO 70 टर्बो मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 5G प्रोडक्ट काफी हाई स्पीड है, जो आपको फ्री में लैग और काफी कम्युनिकेशन में भी काफी मदद कर सकता है। इस उपकरण का रंग और डिज़ाइन यह काफी मात्रा में असामेटिव बना हुआ है। मल्टीटास्किंग के लिए भी आप इस टूल को ले सकते हैं। गेमर्स को भी यह उपकरण काफी पसंद आ रहे हैं। बचत के लिए आप इस स्टॉक को सेल से ले सकते हैं। recent visitors 161

उज्जैन में युवक पर चाकू से ताबातोड़ वार कर हत्या, तलाश में जुटी पुलिस

उज्जैन महाकाल नगरी उज्जैन में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिदपुर थाना प्रभारी राजवीरसिंह गुर्जर ने बताया कि रात 8.30 से 9 बजे के बीच एक युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया। युवक पर चाकू से हमला किया गया था, उस का गला काट दिया था और शरीर पर भी चाकू के कई घाव थे। उसका उपचार किया जा रहा था कि तभी उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर पुलिस घटनास्थल रामलीला मैदान 12 पत्थर पहुंच गई थी। वहीं एक टीम को अस्पताल भेजा गया, जहां मृतक का नाम बबलू उर्फ अब्दुल शेख निवासी केसरपुरा रामलीला मैदान होना सामने आया। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हमला करने वालों में 3 से 4 आरोपियों के शामिल होने का पता चला है। जिनकी तलाश में एक टीम रवाना की गई है। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गये थे, लेकिन कुछ बता पाने की हालत में नहीं थे। आरोपियों के गिरफ्त में आने पर ही हत्या का कारण सामने आ पायेगा। दो आरोपी राउंडअप दो कि चल रही तलाश सोर्स बताते हैं कि इस मामले में पुलिस ने सलमान और सोहेल नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश अभी जारी है। सोर्स का यह भी कहना है कि छेड़छाड़ के विवाद में यह हमला किया गया था, जिसमें बबलू उर्फ अब्दुल शेख की जान चली गई। recent visitors 42

उत्‍तर प्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी, बीजेपी डोर टू डोर अभियान चलाकर वोटरों से संपर्क करने की तैयारी

मथुरा  उत्‍तर प्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी है। 13 नवंबर को यहां वोटिंग होगी। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्‍याशियों का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि जल्‍द ही उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट आ सकती है। इस बीच, मंगलवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मथुरा दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां 10 दिनों का प्रवास कर रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाम छह बजे दोनों की मुलाकात हो सकती है। इस दौरान उपुचनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की जा सकती है। गौरतलब है कि मथुरा के परखम में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक चल रही है। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ संघ के सभी प्रमुख प्रचारक भी मौजूद रहेंगे। संघ की यह बैठक भविष्य की योजनाओं का खाका खींचने के लिए हो रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत से उत्‍साहित आरएसएस यूपी उपचुनाव में भी ऐसी ही रणनीति तैयार करने में जुटा है। संघ हरियाणा के तरह यूपी में भी नुक्‍कड़ सभाओं और डोर टू डोर अभियान चलाकर बीजेपी के लिए माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। 5 हजार छोटी सभाएं करने का लक्ष्‍य बताया जा रहा है कि हरियाणा चुनाव में जिस तरह बीजेपी ने ओबीसी वोटरों को अपने पक्ष में किया, उसी तरह यूपी में भी प्रयास कर रही है। इसके लिए पांच से सात लोगों के छोटे-छोटे ग्रुप बनाए जाएंगे जो अपने इलाकों में लोगों के घर-घर जाकर वोटरों से संवाद करेंगे। संघ ने उन इलाकों की पहचान की है, जहां बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उम्‍मीदों के अनुसार वोट नहीं मिले। सभी 10 विधानसभाओं में संघ ने करीब पांच हजार छोटी सभाएं करने का लक्ष्‍य बनाया है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में आएंगे योगी गौरतलब है कि मंगलवार को मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक होनी है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आ रहे है। वह विकास परिषद के अध्‍यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे परिषद की बैठक शुरू होगी। इस दौरान डेढ़ दर्जन से ज्‍यादा के प्रस्‍ताव रखे जाएंगे। करोड़ों रुपयों के इन प्रस्‍ताव पर मुख्‍यमंत्री की अध्‍यक्षता में मुहर लगाई जाएगी। recent visitors 60

दूसरा अभी भी लापता, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा की हसदेव नदी में बहे युवक की 25 घंटे बाद मिली लाश

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी में बर्थडे पार्टी मानने गए 12 दोस्तों के साथ हसदेव नदी के बहाव में डूबने से एक युवक लिखेश पटेल 22 वर्ष का शव 25 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम को मिली है। वहीं दूसरे युवक सुखेंद्र बरेठ की तलाश जारी है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है। गौरतलब है कि रविवार की दोपहर दो बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तों के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मानने के लिए अपने 12 दोस्तों के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे। सुखेंद्र बरेठ की एक दिन पहले बर्थडे था। जिसके लिए रविवार को बर्थडे पार्टी मानने के लिए गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22 वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था। जिसके बाद दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गए। पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही लगातार ने पानी में डूब युवकों की तलाश की जा रही थी। जिसमें एक युवक का शव मिला है। बलौदा सीएचसी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। दूसरे युवक की तलाश जारी है। recent visitors 120